आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 04 सटोरी अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्आ लगाने वाले चार सटोरियों को नकदी, मोबाइल, कार, टीवी आदि के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली नगर @muzafarnagarpol द्वारा संगम वाली गली मौ0 एकता विहार अभियुक्त मोहित के घर से IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले 04 सटोरी अभियुक्तों गौरव, मोहित, अंकित, हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। सट्टे का सामान बरामद। pic.twitter.com/dreLwEVQFd
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 3, 2020
शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के संगम होटल वाली गली मौ० एकता विहार अभियुक्त मोहित के घर से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले ०४ सटोरी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता गौरव कुमार पुत्र सन्तलाल नि० म०न० १६२ रैदासपुरी थाना सिविल लाईन मु०नगर, मोहित पुत्र स्व० विजयसिंह नि० संगम होटल वाली गली मौ० एकता विहार थाना को०नगर मु०नगर
अंकित कुमार पाल पुत्र सुरेन्द्र पाल नि० मौ० गंगारामपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर, हिमांशु पुत्र नन्द किशोर नि० नारयणपुर फेस ०२ रामपुर तिराहा थाना छपार मु०नगर जिनसे ०१ कार मारूती रिटज
०५ अदद मोबाईल , ०१ एलईडी टीवी ३२ इंच , ०१ सैटआप बाक्स, १०,६०० रूपये बरामद किये।
पकडने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर राघवेंद्र सिंह, हैंड कां. हरपाल सिंह, कां. विजय चौधरी, कां. प्रेमचंद शर्मा, का. मुकेश कुमार शामिल रहे।

