Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मन्डी निवासियो ने बंदरो के आतंक से निजाद दिलाने की मांग की

मुजफ्फरनगर। नई मन्डी निवासियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे बंदरो के आतंक से निजाद दिलाने की मांग की है।

नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कम्बलवाला बाग के निवासी क्षेत्रवासियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि नई मन्डी व मौहल्ला कम्बलवाला बाग मे आजकल बंदरो का आतंक चरम पर है।

मौहल्लावासियो का कहना है कि बंदरो की वजह से धूप मे बैठना,धूप मे कपडे सुखाना तथा गेहूं आदि को धोकर सुखाना आदि घरेलू कार्यो मे भी दिक्कत आ रही है। इतना ही नही क्षेत्र मे करीब 65-70 बंदरो की टोली के कारण बुजुर्ग व नन्हे मुन्ने बच्चो पर बंदरो के हमले का भय भी बना रहता है।

अतः जनहित मे बंदरो को पकडने वाली टीम को भिजवा कर उक्त बंदरो को कहीं दूरस्थ जंगलो मे छुडवाने की व्यवस्था की जाए। ताकि बंदरो के भय से राहत मिल सके।

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र मे विजय अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,अजय कुमार,सुरेश चन्द गुप्ता,प्रदीप सिंघल, पंकज मलिक, नीरज सिंघल, मोनिका सिंघल, यश वर्मा, अभिनव वर्मा, एन.सिंघल, उषा रानी, आशाराम गोयल, विकास शर्मा, प्रेमचन्द माहेश्वरी,मधु गर्ग, उषा गर्ग,खुश्बू सिंघल,भावना सिंघल,हर्षित, राजू गर्ग आदि कम्बलवाला बाग के निवासियो ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बंदरो से निजाद की गुहार लगाई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =