Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों ने सिसौली में की पंचायत: पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा

सिसौली। भारतीय किसान यूनियन की राजधानी सिसौली मे दिल्ली मे चल रहे किसान अांदोलन को लेकर किसानों ने पंचायत की। किसान पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी देहात श्रीवास्तव के निर्देशो के चलते जनपद सहित भौराकला व भाकियू के गढ सिसौली क्षेत्र मे पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।

एसएसपी के निर्देशो के चलते सिसौली व उसके आसपास के क्षेत्र भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। सिसौली मे आयोजित किसानों की पंचायत मे सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बीती निकटवर्ती जनपद बागपत मे किसानो के धरने को प्रशासन द्वारा समाप्त करा दिया गया था।

चर्चा रही कि बागपत मे किसानो का धरना समाप्त कराने से क्षुब्ध किसानो ने सिसौली मे पंचायत कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =