Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

१० हजार का इनामी बदमाश पकडे

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस क्षेत्र में वाहन चैकिंग कर रही थी । काली पल्सर बाईक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया मगर बाईक सवार मुख्य सड़क से संधावली फाटक की तरफ पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग लिए

जिस पर चैकी इंचार्ज गेटवे राधेश्याम यादव एंव दरोगा अनीत यादव ने बदमाशों की सूचना आलाधिकारियों के साथ ही वायरलेश पर फ़्लैश कर दी और भाग रहे बदमाशों के पीछे हो लिए। उधर संधावली फाटक से पहले बदमाशों ने अपने को घिरा देख ईख के खेतों की तरफ अपनी बाईक मोड़ ली और पुलिस टीम पर फिर से फायर झोंक दिए जिसमे एक सिपाही अमित कुमार घायल हो गया ।

उधर जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की जिसमे एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईख के खेतों ने घुसकर फरार हो गया । उधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष समयपाल अत्री, सीओ सिटी (आई पी एस)दीक्षा शर्मा , एस पी सिटी सतपाल अंतिल भारी फ़ोर्स के साथ मोके पर पहुंचे और घायल बदमाश व् सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया

वहीं मोके से फरार हुए बदमाश के साथी की तलाश में ईख के खेतों में घन्टों सर्च अभियान चलवाया मगर सफलता नही मिली । पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सद्दाम पुत्र दारा उर्फ़ छोटा निवासी फ़िरदौस नगर खालापार थाना शहर कोतवाली मु० नगर व् अपने फरार साथी का नाम सादाब निवासी खालापार होना बताया है ।

एस पी सिटी सतपाल अंतिल ने पूछताछ के दौरान बताया की पकड़ा गया बदमाश बहुत ही शातिर बदमाश है जिसके विरुद्ध जनपद में चोरी,लूट ,डकैती,सहित विभिन्न मामले दर्ज है तथा यह बदमाश थाना सिविल लाईन से लूट के मामले में वांछित चल रहा था जिसके ऊपर रुपये १० हजार का इनाम भी घोषित है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk