उत्तर प्रदेश

मथुरा में लिफ्ट देकर 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

मथुरा में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाना हाईवे में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। 

घटना चार नवंबर की है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार चार नवंबर को किशोरी घर से निकली तो पड़ोस के ही दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया था। 

आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया। वह जब बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के अगले दिन पीड़िता को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इधर, परिजन किशोरी को ढूंढ रहे थे।

घर पहुंचने पर पीड़ित किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी को लेकर उसके पिता थाना हाईवे पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =