उत्तर प्रदेश

Mathura: जमीन को लेकर रंजिश, किसान की अज्ञात लोगों ने कर दी हत्या

Mathura वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कोतवाली क्षेत्र के रतनछतरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ब्रजलाल निषाद उर्फ बिरजो पुत्र केशवदेव मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसकी सूचना पिता के ही फोन से एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे कुंवरपाल निषाद को दी। मृतक के बेटे कुंवरपाल निषाद ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली थी।

तब वह घटना स्थल से करीब 4 किमी दूर था। ई-रिक्शा चालक बेटा कुंवर पाल जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ, गर्दन पर कटे का निशान, पैर की अंगुली भी कटी हुई थी। मार पीटकर हड्डियां तोड़ दी गई हैं। 

वो तत्काल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा में चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया नशा करने के दौरान किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुंवरपाल ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को घटना की पूरी जानकारी होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि इन तीन लोगों के साथ वह दोपहर को कार से घर से बाहर गए थे। 

उसने बताया कि करीब दो माह पहले कालीदह पर लोगों ने पिता पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 6 =