BJP को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री Swami Prasad Maurya, बृजेश प्रजापति और रोशन वर्मा ने कह दिया अलविदा
BJP के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य के इस इस्तीफे ने पूरे बीजेपी को झटका दे दिया है। स्वामी मौर्य के इस इस्तीफे के बाद अमित शाह डैमेज कण्ट्रोल में जुट चुके हैं और वो लगातार मौर्य को फोन कर मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने बताया, उन्होंने BJP से आज इस्तीफा दे दिया है।उधर, रोशन लाल वर्मा ने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
पार्टी से इस्तीफा
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति और शाहजहांपुर जिले के तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि दोनों प्रजापति मौर्य के खेमे के हैं।
तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने बताया, उन्होंने भाजपा से आज इस्तीफा दे दिया है। उधर, रोशन लाल वर्मा ने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

