फिल्मी चक्कर

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को गोवा कोर्ट से जमानत, गोवा से बाहर नहीं जा सकते

पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे बिना अदालत की अनुमित के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को तब तक जेल में रखा जाएगा, जब तक दोनों 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की राशि नहीं जमा कर देते।

गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया है। बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

पूनम पर आरोप है कि उन्होंने गोवा के Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था। उक्त मामले में दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

पूनम पांडे के साथ ही एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

जिस अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है वह बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हाल ही में पूनम अपनी शादी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई।

हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।

पूनम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 − 1 =