खबरें अब तक...

समाचार

सरकार 40 लाख लोगों को कान पकड़कर देश से निकाले-साध्वी प्राची12 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक बार फिर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने जमीयत यूथ क्लब पर हमला बोलते हुए उसे तालिबानी फोर्स का संरक्षक बताया। जमीयत उलेमा ए हिन्द द्वारा संगठित किये जा रहे जमीयत यूथ क्लब पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये कोई सामाजिक संगठन नहीं बल्कि ये लोग देश को तोड़ने के लिये तालिबानी फोर्स तैयार कर रहे है। वहीं साध्वी प्राची ने बांग्लादेश से पलायन कर हिंदुस्तान में शरण लिए हुए रोहंगिया मुसलमानो पर भी बयान बाजी करते हुए कहा कि इस देश के लिए लाखो लोगो ने कुर्बानियां दी है। इसलिए हिंदुस्तान इनके बाप की धर्मशाला नहीं है। हिंदुस्तान की सरकार को इनके कान पकड़कर फौरन देश से बाहर कर देना चाहिए। साध्वी प्राची ने विपक्षी दलों के नेताओं जैसे ममता, माया, मुलायम और राहुल गाँधी पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। बता दे कि आज साध्वी प्राची दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं थी। ईस बीच उन्होंने मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश को तोड़ने की यह पहली साजिश है। इस तरह के लोग निश्चित रूप से तालिबानी फोर्स तैयार कर रहे हैं। तालिबानी फोर्स देश भक्त नहीं होते। वह लोग केवल और केवल देश को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एबीसीडी नहीं आती है उनको बता दूँ कि राष्ट्रीय स्वयं संघ एक संगठन है, जो देश के हित में जीता है, देश हित में मरता है। वहीं असम में 40 लाख लोगों की नागरिकता छिनने के मामले पर उन्होंने कहा कि 40 लाख तो सरकार की गिनती है। वैसे तो यह करोड़ों लोग हैं जो पूरे देश में जाल बिछाए हुए हैं और ऐसे टांग पसार कर पड़े हुए हैं जैसे इनकी बाप की धर्मशाला है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान इनकी बाप की धर्मशाला नहीं है। लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं तब इस देश को आजादी मिली है। सरकार को चाहिए कि इन 40 लाख लोगों को तुरंत कान पकड़कर हिंदुस्तान की सीमा से बाहर किया जाए। हिंदुस्तान हिंदुस्तानियों का है। विपक्ष चिल्ला रहा है छाती पीट रहा है लेकिन ये किसी के हमदर्द नहीं है। ये लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति, तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। देश जाए भाड़ में। उन्होंने ममता बनर्जी, राहुल गांधी, मायावती और अखिलेश से सवाल किया कि जब लाखों कश्मीरी पंडितों को पीटा गया, उनकी माताओं बहनों का सरेआम बलात्कार हुआ तब राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता, मायावती और अखिलेश कहां थे। कहां भांग का गोला खा कर के सो गए थे, जब लाखों लोगों को कश्मीर की घाटी से पीट-पीटकर निकाला गया था? तब क्यों चुप थे? तब इनको वोट बैंक दिखाई नहीं दे रहा था? ये लोग केवल और केवल मुस्लिम तुष्टिकरण से वोट बैंक की राजनीति करते हैं

 

झील में तैरता मिला शव1 1 | 2 1 |
मुजफ्फरनगर। पर्दाफाश झील में युवक का शव तैरता देखकर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतग्रत् शामली रोड स्थित पर्दाफाश झील (मोती झील) पर आज सुबह उस समय लोगों का जमावडा लग गया कि आसपा केखेतों पर काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि मौती झील किसी अज्ञात युवक का शव तैर रहा है। वहीं इस मामले पर शामली रोड की ओर से जा रहे दर्जनों राहगीर भी मौकेपर एकत्रित हो गये। नागरिकों की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वहां पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतक व्यक्ति की शिनाख्त करानी चाही तो मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मोतीमहल पत्थर वाली सराय निवासी राजू पुत्र छबीलदास के रूप में हुई। बताया जाता है कि राजू रिक्शा चलाता था तथा पुलिस को झील के समीप से उसकी रिक्शा भी बरामद हुई है। वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि युवक राजू पिछले कुछ समय से काफी तनावग्रस्त चल रहा था जिसका शव आज मोतीझील में तैरता पाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गयी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व मौहल्लेवासी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों व नागरिकों की मौजदूगी में पचंनामा भरकर शाव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह हादसा काली नदी के पास सब्जी का ठेला लगाने वो व दुकानदारों के बीच आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

विवाहिता का शव पंखे पर झूलता मिला3 1 | 4 |
मुजफ्फरनगर। कस्बा खतौली के मौहल्ला इस्लामाबाद भूड में आज सुबह एक महिला का शव पंखे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के मौहल्ला इस्लामाबाद भूड में आज सुबह एक महिला का शव अपने ही घर में पंखे से लटका मिला। मृतका का नाम आयशा पत्नी सोनू बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आयशा की हत्या उसके ही ससुरालियों ने मारपीट कर की है। बुढाना निवासी आयशा के परिजनों ने बताया कि आयशा की शादी करीब ९ महीने पहले इस्लामाबाद निवासी सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आयशा के ससुरालिया उसके साथ मारपीट करते रहते थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना खतौली पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

कानून में नेट की मिली उपाधि6 |
मुजफ्फरनगर। सिविल बार संघ मुजफ्फरनगर के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने अपनी सदस्या एवं ज्वाइंटर सैकेट्री (लाइब्रेरी प्रशासन) आंचल अग्रवाल को यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमिश्न द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2018 एनईटी में कानून (ला) विषय में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
आंचल अग्रवाल पुत्री डा. संजय अग्रवाल द्वारा नेट परीक्षा कानून में प्रथम श्रेणी में पास करने पर एन्टी करप्शन कमैटी, शनिधाम मंदिर समिति, श्रीराम कालेज एवं विभिन्न पत्रकार संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आंचल अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचीन सिद्धपीठ देवी मंदिर एवं अपने माता पिता, चाचा व गुरूजनों को दिया है। उल्लेखनीय है कि मेरठ विश्वविद्यालय से एलएलएम प्रथम श्रेणी प्राप्त आंचल अग्रवाल प्रोफेशनल एडवोकेट एवं ओथ कमिश्नर के रूप में कार्य करते हुए अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी है और सेवा कार्यो में इनकी भूमिका अग्रणीय रहती है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जगह-जगह रूक कर कांवडियों का हाल जाना 13 |
सभी कांवड मार्गो पर जीवन रक्षक औषधियों सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था के साथ ही 24 घण्टे काउण्टर खुलवाकर रखी गयी चिकित्सक की तैनातीः जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्तदेव तिवारी ने आज संयुक्त रूप से पचेण्डा रोड से हाईवे होते हुए बझेडी फाटक पंहुचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालु बडी संख्या में बाईपास से बझेडी फाटक के रास्ते अपने गन्तव्य पर पंहुच रहे है और बादस्तूर अंडर पास का उपयोग कर रहे है। बडी संख्या में बिना किसी असुविधा के षिव भक्त कांवडियों का आवागमन जारी है। उन्होने सफाई रखे जाने के भी सम्बन्धित को निर्देष दिये। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओ से उनका हाल चाल जाना और उन्हें जनपद की सीमा मे कोई असुविधा तो नही हुई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। श्रद्धालुओ ने बताया कि वे हरिद्वार से दो दिन पहले कांवड लेकर चले। दिल्ली के रहने वाले है, रास्ते मे षिविरों में जलपान, भोजन, पेयजल, शौचालय की सुविधाएं मिली और षिविर संचालकों द्वारा उनका यथोचित सत्कार किया। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नही होने दी। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जगह-जगह ड्यटी प्वाइंटो पर रूक कर अधिकारियों को सतर्क रह कर तथा पैनी नजर रख कर ड्यूटी करने के आदेष दिये और साथ ही हिदायत दी कि कांवडियो के प्रति पूर्ण सदाषयता बरते और मधुर व्यवहार करे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के कांवड मार्गा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सभी कांवड मार्गा पर पुलिस/विषेष पुलिस अधिकारी तथा अर्द्ध सेनिक सहित वालिटियरों की व्यवस्था रखी गयी है। जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने आंवटित क्षेत्रों में भ्रमणषील है और व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे है। दोनो अधिकारी बझेडी फाटक से सरवट रोड हेते हुए अहिल्याबाई चौक पर रूके और पुलिस अधिकारियों को बताया कि कांवडियों को बिना किसी असुविधा के निर्बाध रूप से उनकी यात्रा में सहयोग करे। उन्हेने यह भी निर्देष दिये कि कटो पर विषेष ध्यान रखा जाये। इसके बाद षिव चौक पंहुच कर भी उन्हेने अधिकारियों को दिषा निर्देष दिये। कंट्रोल रूम से कांवडियों के हित में बराबर सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओ को सभी आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सुरक्षा के साथ उनके गन्तव्य तक पंहुचाने का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रियों को सभी आवष्यक सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा को सकुषल सम्पन्न कराने में जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि हम श्रद्धालुओं को उनके गन्तव्य तक सुरक्षित और सकुषल पहुंचायेगे। उन्होने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी/एसडीएम भ्रमणषील रहे। उन्होने जल निगम/नगर पालिका परिषद से पेयजल के टेंकरो की व्यवस्था कराने और षिविरों के पास मोबाईल, शौचालय नियमित रूप से रखे जायेगे और महिलाओं के लिए अलग से समस्त व्यवस्था रखी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। उन्होने कहा कि जन सहभागिता और क्षेत्र के मौजिज लोगो का कांवड यात्रा में भरपूर सहयोग मिल रहा है। आस्था और भक्ति से लबरेज श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कठिनाई नही होने दी जा रही है। उन्होने कहा कि सभी वर्ग व धर्मो के लोग अपने क्षेत्रों में कांवडियों का आदर सत्कार व खानपान की व्यवस्थाओं में जुटे है जो आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की तस्वीर प्रस्तुत करते है। उन्होने कहा कि यह भी निर्देष दिये गये है कि कांवड मार्गो पर जल भराव न होने पाये। कांवड मार्ग पर हर तीन चार किलोमीटर की दूरी अथवा कांवडियों के षिविरों के सामने अस्थाई स्पीड बै्रकर बनाये गये है। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं के प्रति मधुर व्यवहार रखे और हर सम्भव मदद उन्हें उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि श्रद्धालुओ की यात्रा को सुगम बनाये। उन्हेने कहा कि चौराहों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था रखना सुनिष्चित किया जाये और अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रखी जाये। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा में किसी भी प्रकार की विघ्न बर्दाष्त नही किया जायेगा। उन्हेने कहा कि ऐसे तत्वों को पहले ही 107/16 में पाबन्द करना सुनिष्चित करे। उन्होने कहा कि यह भी सुनिष्चित किया जाये कि यदि कहीं किसी श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना मिलती है तो चार-पांच मिनट के अन्दर स्थल पर एम्बुलेंस पहुंचे और समुचित ईलाज की व्यवस्था करायी जाये। उन्होने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की उपलब्धता भी सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्हेने कहा कि भ्रमणषील रहे और छोटी से छोटी गतिविधि पर भी अपनी पैनी नजर बनाये रखे। उन्हेने कहा कि सभी व्यस्ततम चौराहों और कांवड मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करायी जा रही है। उन्हेने कहा कि लाइट की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी जाये। उन्होने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जेनरेटर की व्यवस्था रखी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा षिव भक्त कांवडियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि कांवडियों के लिए हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होने कहा कि जनपद की सीमा से गुजरने वाले श्रद्धालु जनपद के अतिथि है। उन्हेने कहा कि हरिद्वार से श्रद्धालुओं/कांवडियों का सैलाब प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओ के हित में कंट्रोल रूम से पीए सिस्टम के माध्यम से थोडे थोडे अन्तराल के बाद जरूरी सूचनाएं भी कांवडियों को प्रसारित करायी जा रही है। षिविरों के साथ साथ पुरूष एवं महिला शौचालयों की अलग-अलग व्यवस्था करायी गयी है। षिविर स्थलों पर वाटर प्रुफ टैन्ट, म्यूजिक और भव्य स्वागत द्वार बनाये गये है तथा कांवडियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। कांवड मार्ग पर सीसीटीवी कैमरें, नहर के पास बोट की व्यवस्था एवं गोताखोरो की तैनाती भी करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवडियों की सुविधा के लिए और शांति बनाये रखने के लिए सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने से सम्बद्ध पुलिस अधिकारी के साथ अपने आंवटित क्षेत्र में भ्रमणषील है और सभी अधिकारी छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है। उन्हेने कहा कि साफ- सफाई एवं स्वच्छता पर विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिये गये है। उन्हेने बताया कि यह भी सुनिश्चित कराया जायेगा कि शिविर संचालकों द्वारा कांवडियों की मद्द के लिए लगाये गये शिविर सभी मानक एवं शर्ते पूर्ण करते है। उन्हेने कहा कि हाईवे एवं अन्य कांवड मार्गो पर पडने वाले होटलो में भोजन की गुणवत्ता की जांच के निर्देष खादय सुरक्षा अधिकारियों को दिये गये है। रेट लिस्ट चस्पा करायी गयी है। खादय सुरक्षा अधिकारी अभियान के तौर पर होटलों की जांच कर रहे है । उन्होने सभी मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को निदेर्षित किया गया है कि वे सतत् भ्रमणषील रह कर जनपद से गुजरने वाले कांवडियों की व्यवस्था देखे। यह भी निदेर्षित किया गया है कि स्वविवेक से निर्णय लेकर समस्या का त्वरित समाधान कराये। उन्हेने बताया कि यदि उनके स्तर से समस्या के समाधान में कठिनाई है तो अपने जोनल मजिस्ट्रेट से तत्काल सम्पर्क करे।
जिलाधिकारी ने सैक्टर मजिस्ट्र्रेट को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा के दौरान कांवड मार्गो पर किसी भी प्रकार की मीट, अण्डा व शराब की दुकानें नही खुलेगी। उन्हेने कहा कि यह भी सुनिष्चित कराया जा रहा है कि सभी खादय पदार्थ मानकों के अनुसार बने और पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाये। उन्होनें कहा कि चिकित्सा शिविर पर्याप्त मात्रा में लगाये गये है। सभी शिविरों में चिकित्सक एवं सभी जीवन रक्षक दवाईयां रखी गयी है। उन्होने कहा कि पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कांवड मार्गो पर करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा मार्गो पर पडने वाली सभी सीएचसी/पीएचसी खुलेगी और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही 24 घण्टे चिकित्सक की तैनाती सुनिष्चित करायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा मेंं सी0सी0 टी0वी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वॉच टावर के माध्यम से भी निगरानी रखे जाने के निर्देष दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि नहरों की पटरियों पर भी विशेष व्यवस्था की जा रही है तथा बोट व गौताखोरों की व्यवस्था भी की गई है आवश्यकता पडने पर उनकी मदद ली जा सकेगी।
एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही पुलिस कर्मी सादे वेष में रहकर भी निगरानी रखेगे। उन्होने सभी पुलिस अधकारियों क्षेत्राधिकारियों से भ्रमणषील रहने के निर्देष दिये है। उन्होने कहा कि शांति और सदभाव के वातावरण में कांवड यात्रा सम्पन्न कराना उनकी प्राथमिकता है सभी संवेदनषील होकर अपनी ड्यूटी करे और रिलिवर के आने तक अपना ड्यूटी प्वाइंट न छोडे। उन्होने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अपने पास रखे और आवष्यकता अनुसार आपस में समन्वय स्थापित रखे। उन्होने निरीक्षण के दौरान सभी ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं विषेष पुलिस अधिकारियों की टीम से बात की और उन्हें उनके दायित्वों के प्रति सचेत भी किया कि सतर्क हेकर ड्यूटी करे और हर गतिविधि पर अपनी कडी दृष्टि बनाये रखे।

महिला का शव मिला
मीरांपुर। महिला का शव जंगल में पडा देखकर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिएभिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी करीब 45 वर्षीय आसमीन पत्नी स्व. उम्मेद का शव आज सुबह गांव के ही जंगल में लावारिस अवस्था में पडा देखकर आसपास अपने खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। वहीं ग्रामीणों कीसूचना पर गांव कुतुबपुर पहुंची मीरांपुर पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतका की पहचान करायी तो उसकी पहचान कुतुबपुर निवासी आसमीन पत्नी उम्मैद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पजिरनें ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मीरांपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन व भागदौड शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली सफलताः बदमाशों को तमंचे, कारतूस व मोबाइल सहित दबोचा10 |
भोपा।पुलिस ने भट्टे के मुनीम से लूट में शामिल चार बदमाशों को तमंचे, कारतूस, मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व बदमाशों ने भट्टे के मुनीम को आतंकित कर उससे लूट कर ली थी। पुलिस ने उक्त मामले में भागदोड करते हुए तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर की गयी गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर भोकरहेडी लक्सर मार्ग से लूट में शामिल चार बदमाशों को लूटी गयी कुछ रकम चाकू, तमंचा, मोबाइल कारतूस आदि के साथ गिरफ्ताउर कर लिया।

 

लैन्टर गिरने से महिला घायल11 |
भोपा। लैन्टर गिरने से एक महिला घायल हो गयी जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार भोकरहेडी निवासी सतीश पुत्र सतवीर के निर्माणाधीन मकान का लैन्टर गिर जाने से सतीश की पत्नी संतोष घायल हो गयी जिसे आनन फानन में ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाया कांवड सेवा शिविर8 1 |
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर लगातार गर्मी के मौसम में जलसेवा अभियान चलाने वाले शहीद भगत सिंह एकता मंच के द्वारा रूड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के समीप एक कांवड सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें कांवडियों को चाय, बिस्कुट, ब्रेड के पकौडे, रस, केले आदि की सुविधाएं भी प्रदान की गयी तथा साथ ही कांवडियों के लिए नहाने व ठहरने आदि की भी व्यवस्था की गयी। उपरोक्त जानकारी देते हुए राजेश कुमार बबलू ने बताया कि सेवा के इस कार्य में सतीश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, श्रीमती सरिता, काव्य, हिमांशु वर्मा, राजेश कुमार, बबलू, पवन, आशु, सुरेशपाल, धर्मपाल आदि लोग लगे हुए है। शिविर अगले कुछ दिनों तक कार्यरत रहेगा।

 

आवाज ए हक ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन9 |
मुजफ्फरनगर। साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए तथा आपसी भाईचारे के समर्पित सामाजिक संस्था आवाज ए हक जिसमें धमो के लोग शामिल है यह संस्था हर वर्ष कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन करती है! जिसमें मुस्लिम समाज के लोग कावड़ियों की सेवा करते हुए देखे जा सकते हैं !ये लोग सुबह साफ सफाई करने से लेकर कांवड़ यात्रियों मरहम पट्टी फल वितरण और सभी तरह की देखरेख करते हैं और दिन रात कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं। मुस्लिम लोगों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए किए जाने वाले इस कार्य में स्थानीय पुलिस भी अपना योगदान दे रहीं हैं।
नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह और सीओ सिटी हरीश भदोरिया द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने कहां कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी भाईचारे को बढावा देते है। जिनमें हिंदू मुस्लिम एकता को देखा जा सकता है। संस्था के अध्यक्ष शादाब खान ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम करने के लिए संस्था हर समय तत्पर है और मीनाक्षी चौक पर संस्था का कांवड़ सेवा शिविर में दिनरात कांवडियें की सेवा की जा रही है। इस दौरान हाजी वसीम, हाजी अकरम, साहब ,हाजी रिजवान, असद पाषा ,अरशद सिद्दीकी विकास बालियान अजय कुमार सुमित मलिक, भाई नसीम ,हाजी कमर आलम, रहमत खान, युसूफ खान, निसार खान, इजहार ख्

सिटी पोस्ट आफिस पर बीएसएनएल ने लगाया कांवड शिविर
मुजफ्फरनगर। डाक तार विभाग एवं भारत संचार निगम तथा फकीर चंद एंड संस के संयुक्त संयोजन मे कांवड सेवा कैम्प सिटी पोस्ट आफिस शिवचौक के प्रागंण में लगाया गया जो सात अगस्त तक चलेगा। इसका उद्घाटन डीजेएम महक सिंह एवं वीएन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एसडी कालेज स्थित मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दूरसंचार कर्मचारियों ने कांवडियों को भोग प्रसाद कावितरण शुरू कराया। इस अवसर पर कुलदीप कुकरेजा, वीसी शर्मा, नरेश कुमार फौजी, आशुतोष मिश्रा, आदित्य कुमार, गिरधारी लाल, रामपाल, ललित, आरबी सिंह, उत्तमचंद शर्मा, एनपी निगम, सहीराम, जर्नाधन शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 13 =