खबरें अब तक...

समाचार

वृक्ष धरा के श्रृंगार है, हर नागरिक लगाये एक पौधाः जिलाधिकारी1 2 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा के कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि जनपद में अधिक से अधिक भू-भाग हरा भरा हो। उन्होने कहा कि वृक्षो से निरतंर लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक भू-भाग वृक्षों से आच्छादित हो। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा यह अपेक्षा की गयी की वर्ष 2018-19 में समस्त विभागों का समावेश करते हुए जन आन्दोलन के रूप में सभी की जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 1791362 पौधे लगाये जायेगे। उन्होने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए 5 लाख 29 हजार 991 पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किये जायेगे। षेश अन्य पौधे पंचायती राज ग्राम विकास, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास एवं अन्य विभागों द्वारा रोपित किये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बन्ध्ति विभागो द्वारा पौधे रोपित करने हेतु अपनी साईट का चिन्हाकंन करते हुए गड्ढो की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि समस्त कार्य कल 15 अगस्त को पूर्ण कर जियो टैगिंग करना सुनिष्चित करे। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां विकास भवन सभागार में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हेने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा 254034, राजस्व विभाग द्वारा 254034, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 563434, आवास विकास 4680, औद्योगिक विकास विभाग 25 हजार, नगर विकास विभाग 50 हजार, लोक निर्माण विभाग 90 हजार, सिंचाई विभाग 90 हजार, रेषम विभाग 3654, कृशि विभाग 65 हजार, पशु पालन विभाग 6320, सहकारिता विभाग 20 हजार, उद्योग विभाग 30 हजार, विद्युत विभाग 25 हजार, माध्यमिक षिक्षा 8983, बेसिक षिक्षा 10477, प्राविधिक षिक्षा 8117, उच्च षिक्षा 11623, श्रम विभाग 1017, स्वास्थ विभाग 25 हजार, परिवहन विभाग 680, रेलवे विभाग 6987, रक्षा विभाग 4360, उद्यान विभाग 90 हजार, पुलिस विभाग 25 हजार और पराग दुग्ध द्वारा 25 हजार पौधे रोपित किये जायेगे। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण हेतु समस्त विभाग पौध उपलब्धता सुनिष्चित करेगे तथा अपनी दैनिक प्रगति से वन विभाग को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधो की उपलब्धता सभी विभागों द्वारा सुनिष्चित कर ली गयी होगी। उन्होने कहा कि वन विभाग, उद्य़ान विभाग की नर्सरी के अलावा विभागों को प्राईवेट नर्सरी की सूची भी उपलब्ध करा दी गयी थी। उन्हेने गन्ना विभाग को भी निर्देष दिये कि चीनी मिलों द्वारा भी उनके परिसरों में पौधे लगवाया जाना सुनिष्चित किया जाये और साथ साथ सेल्फी लेकर फोटो भी अपलोड किया जाये। उन्हेने डीएफओ को निर्देष दिये कि हाईवे के डिवाईडरों पर भी बडी संख्या में पौधा रोपण का कार्य कराया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागो ने अपनी साइट का चिन्हांकन कर गड्ढो की खुदाई करा ली है । उन्होने कहा कि अभी से कार्य प्रारम्भ किया जाये और साइटो पर पौधे पंहुचाये जाये। उन्होने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधो में साथ ही साथ पानी भी दिया जाये जिससे पौधे सूखने न पाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नदियों के आस पास घने जंगल विकसित करने हेतु िंसंचाई विभाग की खाली पडी भूमि का चिन्हीकरण कर जन अभियान चलाकर हर व्यक्ति से एक पौधा अवष्य लगवाये। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगवाये जिससे हमारी धरा हरी भरी हो और पर्यावरण विषुद्ध हो। उन्होने कहा कि पौधे पृथ्वी का श्रृंगार है। उन्होने कहा कि जितना आवष्यक पौधे रोपित करना है उससे अधिक आवष्यक है समय पर उन्हें पानी देना और उनकी देखभाल करना। उन्होने जनमानस से अपील की कि सभी एक-एक पौधा अवष्य लगाये।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि नदियों को पुर्नजीवित रखने का एक मात्र यही विकल्प है कि नदियों के किनारे घने जंगल विकसित किये जाये तथा छायादार वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्ष भी लगाये जाये। इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी से समन्वय करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ को यह भी निर्देश दिये कि पौधे रोपित करने के बाद उनके रख-रखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि न्यायपंचायत वार ऐसे स्वयं सहायता समूह चिन्हित किये जाये जो आस पास के गांवों में 20 हजार पौधे अगले वित्तीय वर्श मे लगा सके। उनकी नर्सरी बना सके और उनकी जिम्मेदारी ले सके। उन्होने कहा कि गांवों के प्रवेश द्वार व तालाबों पर पौधरोपण किया जाये ताकि सुन्दरता रहे व गांव के आक्सीजन भी मिलती रहे। उन्होने बताया कि कृशि विभाग द्वारा तीन साईटो पर 63 हजार सहजन के पेड 15 अगस्त पर लगाये जायेगे। उन्होने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देष दिये कि षासन की अतिमहत्वांकाक्षी वृक्षारोपण कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृ़क्षारोपण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जनपद स्तरीय विभागों में मुख्यालय एवं विकास खण्ड में वृक्षारोपण होगा। उन्होने कहा कि समस्त कॉलेज, स्कूल, कार्यालय परिसर में विद्यार्थियों, कृषकां, स्वयसेवी, संस्थाओं, नेहरू युवा केन्द्र, एन0सी0सी एवं एनएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा हरीतिमा अभियान के अन्तर्गत एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत तथा इस कार्यक्रम में संकल्पित वृक्ष भण्डारा, वृक्ष दान, स्मृति वन आदि के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, इको क्लब लायन/रोटरी क्लब, रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि का भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित पार्को में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये। उन्होने कहा कि हिण्डन के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए घने जंगल विकसित करना आवश्यक है। उन्हेने तालाबो पर भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि हर ग्र्राम पंचायत मे ंनर्सरी डेवलेंप की जाये। उन्होने न्याय पंचायत में पौधो की मार्केटिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में बहुत पुराने और विशालकाय वृक्षो को चिन्हित किया जाये और उन्हें वेबसाईट पर डाला जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नदियों को पुर्नजीवित और उनका अस्तित्व कायम रखने के लिए नदियों के किनारे घने जंगल विकसित किये जायें। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि प्रत्येक विद्यालय में पेड लगाये जाये। उन्होने कहा कि पेड लगाने के साथ ही बाउण्ड्री पर मेहंदी की बाड लगायी जाये। उन्होने वृक्षारोपण के साथ ही अधिक से अधिक सेल्फी लिये जाने और अपलोड कराये जाने के निर्देष भी दिये। उन्होने कहा कि प्रदेष में नम्बर वन स्थान प्राप्त करने के लिए सभी विभाग कडी मेहनत कर अपने लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिष्चित करेगे और इस कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता अथवा हीला-हवाली क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों द्वारा समन्यव स्थापित कर वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। उन्होने बताया कि जहां जंगली जानवरों द्वारा पौधों को नुकसान पहुंचायें जाने की आशंका होगी वहां ट्रीगार्ड भी लगाये जायेगे। उन्होने बताया कि मानव जीवन के लिए वृक्षारोपण अतिआवश्यक है वृक्षों से हमें जीवन दायनी आक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होने बताया कि आक्सीजन के बिना जीवन सम्भव नही है। उन्हेने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि सभी नागरिक वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भूमिका निभाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि केवल लक्ष्य की पूर्ति ही नही करना है बल्कि पौधों को सुरक्षित एवं जीवित रखने के लिए भी योजना तैयार की जाये। उन्हेने कहा कि जिस विभाग की भूमि पर पौधारोपण किया जाये उस विभाग का दायित्व होगा कि वो उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करे जिससे एक हरा भरा माहौल मिल सकें। उन्हेने यह भी निर्देश दिये कि छायादार वृक्षो के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाये जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिष्चित करे कि अपनी साईटो के पौधारोपण की सेल्फी ले और उसे अपलोड करना सुनिष्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कम से कम 6 लाख सेल्फी अवष्य ली जाये। उन्होने डीएफओ को निर्देष दिये कि सेल्फी लेकर गूगल डाईव पर षेयर कराना सुनिष्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जनमानस भी पौधारोपण के समय अपनी सेल्फी ले। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम व्यापक स्तर पर और सुव्यवस्थित तथा षानदार ढंग से करना सुनिष्चित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डीएफओ, डीडीओ, बीएसए सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में मेधावियों को मैडल दिया2 |
मुज़फ्फरनगर। आज ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी द्वारा कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर मैं विज्ञान प्रदर्शनी में जिन बच्चों ने पार्टिसिपेट किया था उन बच्चों को एनजीओ के द्वारा सम्मान पत्र वह मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष मीनाक्षी यादव रही कार्यक्रम में एनजीओ के सभी पदाधिकारी वह सदस्यगण मौजूद रहे।

 

वृक्षारोपण कर दिया संदेश3 1 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विराट शाखा के सौजन्य से संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम वृक्षारोपण एस. वी. एम. योग एंड हेल्थ साइन्स डिग्री कॉलेज जानसठ रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद द्वारा लगभग १०० वृक्ष विद्यालय परिसर में सभी सदस्यों के साथ लगाये गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आदरणीय हर्ष वर्धन जैन जी, अरुण खंडेलवाल जी, अतिन संगल जी का मुख्य अतिथि के रूप में सानिध्य प्राप्त हुआ। जिन्होंने वृक्षारोपण के लिए महत्वपूर्ण जानकारियो से भी सभी को अवगत कराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम परिषद सदस्य रविन्द्र कुमार बंसल जी के सौजन्य से प्रवीण बंसल, राधे श्याम गर्ग ष्ट्र , भूदेव सिंह , अरविंद संगल, अजय गर्ग, विपिन कुच्छल ष्ट्र, डॉ. पी. के. कम्बोज, जे. के. मित्तल, जितेंद्र कुच्छल, विकास भार्गव, योगेश गुप्ता जी के संयोजन में आयोजित हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिषद के माननीय अवनीश मोहन तायल, निष्काम गर्ग, नवीन सिंघल, पवन गोयल, राधेश्याम गर्ग ष्ट्र, नवीन सिंघल, अंकुर गर्ग, अरविन्द संगल, रजनीश गोयल, जय प्रकाश गर्ग, श्यामलाल मित्तल, प्रमोद अरोरा, डॉ. विकास गर्ग, संदीप गोयल, अशोक कुमार, श्रीमति मधु गोयल, श्रीमति पुष्पा रानी जी के साथ अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।’

 

पुलिस ने पुत्री की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार4 7 |
मुजफ्फरनगर। बेटी के हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि शुक्रताल में शमशान घाट में लोगों ने एक किशोरी को बेहोशी के हाल में पडे देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लडकी को अस्पताल में भर्ती कराया था। लडकी ने पुलिस को बाताया कि वह गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांव सिकरौड़ की रहने वाली है और उसके पिता ने ही उसे जहर दिया है। पुलिस ने रहकड़ा में दबिश देकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। लडकी के गिरफ्तार पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का चालचलन सही नहीं था और उसकी बदनामी हो रही थी। उसने उसे मारने के सिवा कोई ओर चारा नहीं होने की बात कही। लडकी अपनी बुआ के पास गांव रहकड़ा में रह रही थी। इस दौरान उसका पिता आया और उसे घुमाने के बहाने शुक्रताल लाकर जहर दे दिया था। एसपी देहात अजय सहदेव के निर्देशों केचलते भोपा इंस्पैक्टर ब्रिजेश प्रताप सिंह ने उक्त मामले में भागदौड कर हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा ने मनाया तीज महोत्सव5 |
मुजपफरनगर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा का तीज मिलन समारोह व फैशन शो बडी धूमधाम के साथ मधुर मिलन बैंकट हॉल मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, तिरूपति ग्रुप की चैयरमेन श्रीमति मधु गर्ग, श्रीमति अन्नू स्वरूप मौजूद रही। मुख्य अतिथियो का स्वागत महासभा की अध्यक्षा श्रीमति नीलिमा अग्रवाल ,महामंत्रा श्रीमति रोमा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष श्रीमति स्नेह गर्ग ने किया। कार्यक्र म फैशन शो की शानदार प्रस्तुति की गई। जिसकी सभी ने प्रश्ांसा की। सभी महिलाओ व बच्चो ने झूला झूलकर आनन्द लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संजय मित्तल, साधना कुच्छल, अनिता जिन्दल, अंजलीजैन, मोनिका सिंघल, काव्या शर्मा, भारती अग्रवाल, राधा गर्ग आदि मोजूद रही।

 

पुलिसकर्मी की दबंगई से परेशान होकर पीड़ित परिवार पलायन करने को हुआ मजबूर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। उक्त मामला मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार का है जहां उस्मान पुत्र मोहम्मद तौफीक थाना कोतवाली मैं रहता है उस्मान एक बहुत ही ईमानदार व सम्मानित व्यक्ति हैं वह एक गरीब परिवार से है जो मोहल्ला खालापार दर्जी वाली गली में दुकान पर दही फुलकी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है उस्मान पर कोई अपराधिक मामला थाने में दर्ज नहीं है मोहल्ले का एक व्यक्ति जो 2013 के दंगों में आरोपी है उस्मान के परिवार से रंजिश रखता है जिसका जितेंद्र कॉस्टेबल के साथ उठना बैठना है वह हर तरह के गलत कार्यों में लिप्त है और उसके गलत कार्यों में पुलिसवाला उसका साथ देता है दिनांक 20-7-2018 को रात्रि 9रू00 बजे के करीब जितेंद्र कॉस्टेबल खालापार चौकी से एक अन्य पुलिस वाले के साथ उस्मान की दुकान पर आया और गंदी गंदी गाली देते हुए चौकी में ले आया और कहने लगा कि या तो घ्20000 लाकर दे नहीं तो तुझे झूठे मुकदमे में जेल भेज दूंगा उस्मान पुलिस की बात सुनकर डर गया तब उसने अपने घरवालों को बुलाया तो उसकी पत्नी ने आकर अपने पति को छुड़ाने के लिए जितेंद्र को घ्15000 दिए और पुलिस वाले ने उसे छोड़ दिया कुछ दिन तक तो पुलिसवाले ने उन्हें कुछ नहीं कहा लेकिन उस दंगा आरोपी के फिर से कहने पर पुलिस वाले ने उस्मान को परेशान करना शुरू कर दिया तथा वह उस्मान की दुकान पर आकर उससे पैसों की मांग करने लगा और कहने लगा कि अगर तूने पैसे नहीं दिए तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दूंगा पुलिस वाले की दबंगई देखें उसे किसी का भी डर नहीं अब वह पुलिसवाला फोन कर करके उन्हें परेशान कर रहा है जेल भेजने की धमकी देता रहता है अब पुलिस के इस रवैए से पीड़ित उस्मान वह उसका परिवार खौफ में जी रहा है पुलिस कॉस्टेबल की दबंगई से परेशान होकर उस्मान के परिवार ने शहर छोड़ने का मन बना लिया है और ैच् महोदय से न्याय की गुहार लगाई है और तो और जब पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए ैच् साहब से उसके बारे में शिकायत की तो उसने घर आकर धमकी दी और कहा कि अपना केस वापस ले लो नहीं तो तुम्हारी दुकान में नशे के पदार्थ रखकर तुम्हें जेल भेज दूंगा और गंदी गंदी गालियां देने लगा इस पुलिसवाले की दबंगई इतनी बढ़ गई कि उसे अपने सीनियर का भी रत्तीभर डर नहीं है वह दिन-रात उसको धमकी देकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है पुलिस वाले की दबंगई से परेशान होकर पीड़ित परिवार शहर से प्लान करने को तैयार है उस्मान और उसके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है उत्तर प्रदेश में कुछ पुलिसवाले योगी सरकार के द्वारा दी गई डेलीगेट च्वूमत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं अगर पुलिस वाले निर्दोष व्यक्तियों को ऐसे ही परेशान करते रहे उत्तर प्रदेश में योगी राज नहीं पुलिस का गुंडा राज होगा पुलिस वाले न जाने क्यों यह भूल जाते हैं कि जब उन्हें वर्दी दी जाती है तो उन्हें शपथ दिलाई जाती है कि हम संविधान वे देश की रक्षा करेंगे जो रक्षक हैं अगर वही भक्षक बन जाए तो उनके साथ क्या किया जाए ऐसे पुलिस वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे पुलिस वाले जो चंद रुपयों के लिए अपनी वर्दी और जमीर को बेंच देते हैं ऐसे भ्रष्ट पुलिस वालों के खिलाफ योगी सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए।

शामली से सम्बन्धित जमानत अर्जी व दूसरे मामलों में सुनवाई अब मुजफ्फरनगर में नहीं होगी
मुजफ्फरनगर। जिला जज के अध्ीन सभी मुजफ्फरनगर की अदालतों में शामली जिले से सम्बन्धित जमानत अर्जियों पर सुनवाई व दूसरे प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं हुई। जिला जज की अदालत में भी शामली जिले की जमानत अर्जियों की सुनवाई स्थगित हो गई। जिला जज की अदालत में शामली जिले की 40 बेल अर्जी लम्बित है, वहीं दूसरे न्यायालय में भी शामली से सम्बन्ध्ति मामलों की सुनवाई स्थगित रही। इस बीच जिला जज एसके पचौरी ने आदेश जारी कर जिला शामली से सम्बन्धित पंजीयन बेल अर्जियों की सुनवाई पर रोक लगा दी। अब इनकी सुनवाई शामली जिले में ही हो सकेगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने शामली जिले के लिये नये जिला जज की तैनाती कर दी है और उन्होंने कैराना में काम शुरू कर दिया।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक बार फिर मुफ्त यात्रा का तोहफा
मुजफ्फरनगर। शीघ्र ही रक्षाबंधन का पर्व आ रहा है। इस बार भी पिछले साल की भांति महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया है। पूरे 24 घंटे महिलाओं के लिए निगम की बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी। पिछले साल मुजफ्फरनगर डिपो की बसों में रक्षाबंधन पर 34 हजार से अधिक महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी। 25 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। पिछले साल की भांति इस साल भी राज्य सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से निगम की बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रबंध किया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षे0 प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 25 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 26 अगस्त की रात्रि 12 बजें तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा रहेगी।
इसके लिए डिपो की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। सभी चालकों व परिचालकों को यह सख्त निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं कि महिलाओं सहित अन्य यात्रियों से शालीनता से पेश आये। किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें। यदि इस प्रकार का व्यवहार किसी भी कार्मिक का पाया गया, तो उसके विरूद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। सहायक क्षे0 प्रबंधक ने आगे बताया कि पिछले साल रक्षाबंधन पर मुजफ्फरनगर डिपो में कुल 34 हजार 190 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी। महिला यात्रियों के द्वारा की गयी यात्रा का कुल टिकट मूल्य रहा 14,87,145 रूपये। उनका कहना था कि शासन स्तर से मिले आदेश का शतप्रतिशत पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाएं साधारण बस सहित एसी बस, वाल्वो में भी सफर कर सकेंगी।

जनोपयोगी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त कराना हैः अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित किया जाये। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 505532 राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 19627 अन्त्योदय कार्ड एवं 485904 पात्र गृहस्थी कार्ड प्रचलित हैं। जिनमें सभी सदस्यों के सापेक्ष 90.00 प्रतिशत आधार फीडिंग दिनांक 12.08.2018 तक पूर्ण हो चुकी है, अवशेष आधार फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जनपद में 01 अगस्त, 2018 से 15 अगस्त, 2018 के मध्य अन्न पखवाडा का आयोजन ‘‘गरीब को अन्न’’ के नाम से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद में कुल प्राप्त आवेदन 4258 के सापेक्ष 3101 आवेदन पात्र व 1157 आवेदन अपात्र पाये गये हैं। इसी के साथ ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से जनोपयोगी योजनाओं को सर्वेक्षण कार्य ग्राम पंचायतवार किया गया है, जिसके अन्तर्गत योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त कराना है। इस सर्वेक्षण में 6508 पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को शत-प्रतिशत फीड करा लिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित की गयी। उन्होने कहा कि जनपद के समस्त 10 नगरीय क्षेत्रो व 02 ग्रामों में ई-पी0ओ0एस0 मशीनो के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि दिनांक 12.08.2018 तक 56.95 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण ई- पी0ओ0एस0 मशीनो के माध्यम से कराया गया है, शेष वितरण प्रक्रिया ई-पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से प्रगतिशील है। जनपद में कुल 05 उचित दर दुकाने निलम्बित हैं तथा कुल 09 उचित दर दुकाने रिक्त है। ग्राम सभाओ में 09 रिक्त उचित दर दुकानो के प्रस्ताव हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 20.08.2018 नियत की गयी है। नगरीय क्षेत्र में कोई उचित दर की दुकान रिक्त नहीं है। इसके अतिरिक्त जनपद में प्रवर्तन कार्य, आवश्यक वस्तुओं की वितरण व्यवस्था एवं सतर्कता समिति के पर्यवेक्षणीय उत्तरदायित्व के विषय में भी चर्चा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि कोई भी परिवार/व्यक्ति जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत पात्रता की शर्तो का पूरा करता हो वह खाद्यान्न से वंचित न रहे। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत लायी जाने वाली पूर्विकता प्राप्त गृहस्थियों के रूप में शेष बची गृहस्थियों को ऐसे मार्गदर्शक सिद्धान्तो के अनुसार ही पात्र एवं अपात्र श्रेणी के अन्तर्गत लाया जाये। साथ ही जनपद में विभाग से सम्बन्धित शासन की नीतियो एवं योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन एवं उनकी प्रगति को सुनिश्चित किया जाये। शासन के निर्देशानुसार खाद्यान्न/मिटटी तेल की प्रत्येक स्तर पर चैकिंग व वितरण हेतु पर्यवेक्षण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु निगरानी तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाया जाये। उक्त उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत तीन स्तर पर क्रमशः जिला स्तरीय सतर्कता समिति, ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समिति एवं उचित दर दुकान स्तरीय सतर्कता समिति गठित है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि को बताया गया जिन परिवारो में अभी भी कुपोषण वाले परिवारो के पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड नहीं बने हैं, ऐसे परिवारो के जांच पत्र भरवाकर सत्यापित करते हुए सम्बन्धित तहसीलो में उपलब्ध करा दिये जाये ताकि उन्हें प्राथमिकता पर राशन कार्ड जारी कराये जा सके। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0 द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं समस्त पूर्ति निरीक्षगण् अपने-अपने क्षेत्रो में निरन्तर भ्रमण करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ आवश्यक वस्तुआें का वितरण कार्डधारियों में कराना सुनिश्चित कराये।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fourteen =