खबरें अब तक...

समाचार

फर्टिलिटी मेले का हुआ आयोजन-अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित हैआईवीएफ तकनीक- डा. वंदना जैन7 9 |
मुजफ्फरनगर। (डा0 संजय अग्रवाल द्वारा)| महावीर चौक स्थित वर्धमान टेस्ट ट्यूब बेबी सैन्टर पर एक विशाल फर्टिलिटी मेला आयोजित किया गया जिसमें संस्थान की ओर से उन बच्चों एवं उनके माता पिता के भी सम्मानित किया गया जिनका व्यक्तित्व और जन्म वर्धमान हास्पिटल से जुड़ा हुआ है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डा. नूतन जैन ने बताया कि वर्धमान अस्पताल पिछले पैतीस वर्षो से चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणीय बना हुआ है। डा. नूतन जैन द्वारा दूरबीन विधि से आपरेशन एवं बांझपन के इलाज की तकनीक मील का पत्थर बन गयी है। नई तकनीक के द्वारा उन्होंने सर्जिकल क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन किया है। इस मौके पर डा. नूतन जैन ने बताया कि बीमारी चाहे गर्भाशय की हो या अण्डाशय की लैपरोस्कोपी विधि के द्वारा वो पूर्णतया ठीक हो जाती है। टैस्ट ट्यूब बेबी सैन्टर की संचालिका डा. वंदना जैन ने बताया कि लैपरोस्कोपी एवं आधुनिक तरीकों द्वारा बांझपन के इलाज के लिए टैस्ट ट्यूब बेबी की जरूरत पड़ती है। बढ़ती उम्र, माहवारी बंद होना या न होना, नले खराब होना, बच्चेदानी की परत न बनना, बच्चेदानी में रसौली अथवा टीबी का होना, हार्मोन्स का ठीक न होना जैसी कमी को आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा पुरूषों में होने वाली कमी जैसे शुक्राणुओं का कम होना या न होना भी चिकित्सा क्षेत्र में अब कोई कठिन समस्या नहीं रही है। डा. वंदना जैन ने बताया कि उन्होंने आईवीएफ की ट्रेनिंग न्यूयार्क, सिंगापुर व आस्ट्रेलिया से प्राप्त की है और वर्धमान अस्पताल को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित किया गया है। उन्होंने बताया कि टैस्ट ट्यूब बेबी एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमे ज्यादा आराम की आवश्यकता नहीं होती। समय के साथ बदलती तकनीक के चलते अब यह काफी सरल हो गयी है। वर्धमान अस्पताल माडयूलर लैब, टैस्ट ट्यूब बेबी विधि के लिए उपयुक्त साबित हो रहा है इसमे हम टैस्ट ट्यूब बेबी बनाने के बाद पांचवें दिन उसे स्थानान्तरित करते है और सबसे अच्छे भ्रूणों को ही स्थापित करते है जिससे बच्चा बढने की सम्भावना पूरी बन जाती है। डा. वंदना जैन ने बताया कि बच्चेदानी की अंदरूनी परत जहां बच्चा ठहरता है उसे विकसित करना टैस्ट ट्यूब पद्यति की सफलता के लिए बहुत जरूरी है। अंत में उन्होंने फर्टिलिटी मेले में आये हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सौ से अधिक दम्पत्ति शामिल हुए और कहा कि भविष्य में भी वे उतना ही स्नेह और प्यार के साथ उनसे जुड़े रहे।

सड़क हादसों में कई घायल1 17 |
चरथावल। मुज़फ्फरनगर के चरथावल में डीसीएम व बाइक की आमने सामने की भिड़त जिसमे चार लोग गम्भीर रूप से घायल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के अमीगढ़ पुलिया का है जहाँ मुज़फ्फरनगर से डीसीएम आ रही थी और चरथावल से बाइक आ रही थी दोनो वाहनों की अमीगढ़ की पुलिया पर आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई । जिसमें चार लोग घायल हो गए जिनमे दो महिला और दो पुरुष हुए घायल। घायलों में अगडीपुर झिंझाना निवासी अनुज पुत्र श्यामवीर, प्रकाश पुत्र सुखवीर सिंह निवासी हकीमपुर, स्वाति पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम रूकनपुर शामिल है। सूचना मिलते ही थाना चरथावल पुलिस तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चरथावल पुलिस ने सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया है । आस पास के लोगो ने बताया कि डीसीएम के ड्राइवर ने शराब पी रख्खी थी जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है । वहीं सी एच सी चरथावल स्टाफ की भी बड़ी लापरवाही देखी गई जहां घायलों में एक युवक को नीचे ही लिटा दिया गया।

पंचायत का हुआ आयोजन5 10 |
भौराकलां। भाकियू की महापंचायत मे भारी भीड उमडी। किसान सम्मेलन मे किसान यात्रा के दौरान संघर्ष करने व वीरता दिखाने वाले किसानो को मंच से सम्मानित किया गया। भाकियू की किसान महापंचायत मे किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ को प्रमुखता से उठाया गया तथा किसान हितो की रक्षा की बात कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भौराकलां मे भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान मे किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने की। किसान पंचायत के दौरान भाकियू सुप्रीमो चौ.नरेश टिकैत ने बीते दिन हरिद्वार किसान घाट से दिल्ली तक आयोजित किसान यात्रा के दौरान सघर्ष मे शामिल रहने व इस दौरान वीरता दिखाने वाले किसानो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाकियू के मंच से मुख्य रूप से वीरता दिखाने वाले हरियाणा के किसान लालू राम को मार्ल्यापण कर एवं पगडी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू किसानो की समस्याओ के प्रति पूरी तरह गम्भीर है। उन्होने किसानो के बकाया गन्ना भुगतान,सिंचाई, नहर की सफाई, फुके ट्रान्सफार्मर बदलवाने तथा चीनी मिलो के समय से चालू कराये जाने आदि किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता व किसान हितो पर और अधिक जोर देने की बात कही। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक आदि ने किसान महापंचायत को सम्बोधित किया। किसान महापंचायत मे अधिक भीड व टै्रक्टर-ट्रालियो की लम्बी कतार के कारण सिसोली-भौराकला मार्ग पर जाम की स्थिती बनी रही। 

 

27 अक्टूबर को सपा का किसान सम्मेलन 8 5 |
मुजफरनगर। प्रदेश का किसान बेहाल है। सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है। जिस कारण किसान काका आर्थिक एवं मानसिक उत्पीडन हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की समस्याआें के प्रति गम्भीर ना होने के कारण किसान आहत है। सपा किसानो की परेशानी के प्रति गम्भीर है। आगामी 27 अक्टूबर को बरला मे किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रमुखता के साथ किसानो की समस्याओ को उठाया जाएगा। नगर के दक्षिणी सिविल लाईन स्थित पूर्व सांसद स्व.संजय चौहान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने पत्रकारो से बात करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि किसानो की समस्याओं के प्रति सरकार क की लापरवाही के कारण किसान परेशान है। किसानो की विभिन्न समसयाऐं है। जिनका समाधान नही हो पा रहा है। वरिष्ठ नेता चंदन चौहान ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 27 अक्टूबर 2018 प्रातः 11 बजे बरला स्थित एक हैरीटेज रिजोर्ट पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसे प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम सम्बोधित करेंगे। उन्होने कहा कि बीते दिन ही ही प्रस्तावित किसान सम्मेलन के लिए प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम आया है तथा सम्मेलन की सफलता व तैयारियो के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक जुटता के साथ लग गए हैं। चंदन चौहान ने बताया कि किसान सम्मेलन की तैयारियो के लिए जिले के सभी सपा नेता व कार्यकर्ता एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष एक समीक्षा बैठक भी आयोजित करेंगे। जिसमें बूथ स्तर से लेकर संगठन के उच्च पद तक के कार्यो की समीक्षा होगी।
इस दौरान मंडल प्रभारी एवं पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मौजूदा सांसद द्वारा तथाकथित टेलीफोन मामले ने सपा के लोगो को आहत कर दिया है। पहले दिन उक्त मामले मे रिर्पोट कराना व अगले ही दिन आरोपियो की जमानत हो जाना। स्थिती को संदेहास्पद बनाता है। उन्होने मीडिया के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की शासन से जांच कराने की मांग की। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिददकी,जिला महासचिव जिया चौधरी, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी,वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, जगपाल गुर्जर, आशू गुप्ता, शलभ गुप्ता, मुफती जुल्फिकार,शमशाद अहमद, शमशेर मलिक आदि मौजूद रहे।

लायन्स क्लब मुजफरनगर उन्नति का अधिष्ठापन समारोह आयोजित9 3 |
मुजफरनगर। लायन्स क्लब मुजफरनगर उन्नति का चार्टर अधिष्ठापन समारोह एवं विशाल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था से जुडे सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
लॉयन्स क्लब उन्नति के तत्वाधान मे मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे चार्टर अधिष्ठापन समारोह हुआ एवं लॉयन्स इन्टरनेशनल में एक सुन्दर छवि बनाते हुए विशाल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। लॉयन रीना अग्रवाल को चार्टर अध्यक्ष के पद पर अधिष्ठापित किया गया। सभा का संचालन लॉयन सी.ए.अजय अग्रवाल व लॉयन राहुल माहेश्वरी ने की। उन्नति क्लब को चार्टर देने का सकुशल कार्य कराने के लिए गाजियाबाद से पधारे डिस्टिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ.लॉयन विनय मित्तल ने कराया।
इस अवसर पर एक आई स्पोट स्केनिंग मशीन का उदघाटन सभी अतिथियो द्वारा किया गया। जिसमे 15 वर्ष तक के बच्चो की ऑखो की जॉच 10 सैकण्ड मे जी जा सकेगी तथा लेजी आई का तुरन्त पता चल जायेगा। ताकि भविष्य मे बच्चे अंधेपन का शिकार न हां। इस वर्ष लॉयन्स क्लब उन्नति के गर्वनर के निर्देशन मे अनेक सेवा कार्य किए गए। जिनमे चिकनगुनिया व डेंगू से उपचार की दवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण विशेष हैं।

इस अवसर पर शहर की 4 महिला शक्तियों डा.नूतन जैन आई.वी.एफ.विशेषज्ञ, श्रीमति अंजू अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, समाजसेविका श्रीमति बीना शर्मा व श्रीमति चंचल सक्सैना प्रिसिपल एस.डी.पब्लिक स्कूल को समाज मे उनके बेहतरीन योगदान के लिए नारी शक्ति रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कैबिनेट के सदस्य ऑयन आशु सिंघल, संजीव गर्ग, सचित अग्रवाल, अनिल कंसल, गौरव गर्ग, लॉयन अवतार कृष्ण, रीजन चेयरपर्सन लॉयन अनिल गर्ग व जोन लॉयन जगरोशन को अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। नव नियुक्त पदाधिकारियो मे लॉयन रीना अग्रवाल अध्यक्ष,रेणू गुप्ता,राकेश गर्ग, संदीप रूगल उपाध्यक्ष, हिमांशू गुप्ता टेमर, सी.ए.मनीष बंसल सहसचिव, अमित गर्ग कोषाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता टेमर, पंकज अग्रवाल, अंकित मोहन गुप्ता, राहुल महेश्वरी को निदेशक पद व अनिल कंसल को चैयरमेन मैम्बरशिप कमैटी के पद की शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर मुकुल गोयल, राजेश मित्तल, मनीष जैन, दिवेश बंसल, अमित मित्तल, अलका संगल, शिवांगो गर्ग, शालू मित्तल,निकिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जनपद जाट महासभा का १९वां अलंकरण समारोह आयोजित -मेधावियों को किया सम्मानित70601E40 7433 4741 B711 83A2086Faef5 |
मुजफ्फरनगर । (एड0 श्याम पंवार द्वारा)|रविवार को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में जनपद जाट महासभा का १९वां अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के यूपी व सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें नकद पुरस्कार सहित प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर का १९वां अलंकरण समारोह आज मनाया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचपी सिंह परिहार, विशिष्ठ अतिथि जनरल एसएस अहलावत डा. राम मोहन ;प्रबंध निदेशकद्ध, डा. शालिनी राकेश व सरदार जंग सिंह रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचपी सिंह परिहार ने कहा कि जाट समाज के बच्चों ने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में ४० प्रतिशत मैडल प्राप्त किए जो गर्व का विषय है। वहीं यह अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने इसके लिए माता-पिता को धन्यवाद दिया। कहा कि हर क्षेत्र में जाट समाज अस्तित्व कायम कर रहा है। जनपद जाट महासभा द्वारा मेधावियों को सम्मानित करना अच्छी पहल है। कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को डा. नरेश मलिक प्राचार्य चौ छोटू राम महाविद्यालय व डा. राम मोहन प्रबंध निदेशक सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी तथा जाट महासभा द्वारा प्रत्येक को ११००० रुपये, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, पत्रिका व कैलेंडर प्रदान किए गए। इसमें आरएन वर्मा, सन्नी कुमार, कुमारी राशि चौधरी, शुभम कुमार शामिल हैं। इनके अतिरिक्त डा. रविकांत, मांगेराम वर्मा, प्रियव्रत्त आर्य, अनूप सिंह वर्मा, इं. रामपाल सिंह, कर्नल ओम प्रकाश, रामपाल वर्मा, श्रीमति सत्यवती, डा. उदयवीर सिंह, महावीर सिंह राठी, रतन सिंह वर्मा, डा प्रियवंदा तौमर, नीलम चौधरी व रतना चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका व संचालन जगदीश बालियान महासचिव तथा इंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जाट महासभा की पत्रिका वार्षिक जाट जागृति का विमोचन भी किया गया। महासचिव जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल सिंह, योगेश, संजीव, विजय कुश, धर्मवीर मलिक, नीरज बालियान, जगवीर सिंह एडवोकेट, नरेंद्र पाल सिंह, बृजवीर सिंह, सुंदर पाल सिंह, डा. रविंद्र पंवार, मनोज राठी, दीपक बालियान, अनुज चौधरी, भोपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार, गजेंद्र पाल सिंह, दीपक बालिया, योगेश तोमर आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − five =