खबरें अब तक...

समाचार

महिला की हत्या, बेटी गम्भीरः पुलिस छानबीन में जुटी7 3 |
मुजफ्फरनगर। अपनी बेटी के साथ सो रही एक महिला की अज्ञात बदमाशो ने गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हुसैनपुर निवासी सुन्दरलाल चौहान एड. ने नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित शांतिनगर मे भी एक मकान बना रखा है। तथा पिछले कुछ समय से अधिवक्ता सुन्दरलाल अपने परिवार के साथ शांतिनगर स्थित उक्त मकान मे रह रहे हैं। बताया जाता है कि बीते दिन सुन्दर लाल खेतीबाडी का काम देखने के लिए अपने गांव हुसैनपुर गए थे तथा घर पर उनकी पत्नि करीब 37 वर्षीय छोटी उर्फ ईशावती व उनकी 14 वर्षीय बेटी नीलम मौजूद थी। कि इसी बीच देर रात घर मे घुसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला छोटी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसकी बेटी नीलम के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान नीलम बेहोश हो गई। चर्चा रही कि आज सुबह करीब साढे दस बजे तक जब उनके घर का दरवाजा नही खुला तो पडौसियो को कुछ संदेह हुआ तथा किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपडौस के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर एकत्रित पडौसी जब उक्त मकान मे घुसे तो कमरे का नजारा देख उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि घर के अन्दर कमरे मे बैड पर महिला छोटी का शव पडा हुआ था तथा उसकी बेटी नीलम बेहोशी की हालत मे पडी हुई थी। इस हादसे से मौहल्लावासियो मे सनसनी बन गई और अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं नागरिको की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान मे आते ही पुलिस नई मन्डी कोतवाली पुलिस शांतिनगर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंचे फिंगरप्रिट एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद पडौसियां से इस सम्बन्ध मे बातचीत की तथा मृतका के पति व रिश्तेदारो को इस मामले से अवगत कराया। यह दुखभरी जानकारी मिलते ही गांव हुसैनपुर निवासी परिवारजनो मे कोहराम मच गया और मृतका का पति व अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा नीलम को बेहोशी की हालत मे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस घटना के सम्बन्ध मे कुछ अधिक कहा जा सकेगा। शव पोस्ट मार्टम को भिजवा दिया गया है व पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। ताकि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जा सके। इस दुखद घटना से परिजनो व मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

बाइक सवार की हादसे में मौत9 2 |
खतौली। ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार दो युवको की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी शिवकुमार पुत्र रणवीर अपने साथी अनिल के साथ बाईक द्वारा कस्बा खतौली मे किसी काम से आ रहा था कि बाईक सवार ये दोनो खतौली के बुढाना रोड पर पहुंचे कि इसी बीच ये दोनो तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी और इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर कुछ लोग एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की। बताया जाता है कि उक्त दोनो युवको ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। वहीं दूसरी और पुलिस ने भागदौड कर ट्रक को कब्जे मे ले लिया। जबकि ट्रक चालक पुलिस के हाथ नही लग सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया तथा सडक हादसे मे मारे गए दोनो युवको के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद सूचना परिजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही खतौली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। बीती देर रात हुए इस सडक हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

सात व आठ जनवरी को रहेगा कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कडाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए जनपद में कक्षा ८ तक के सभी स्कूलों में सात व आठ जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। अपने आदेश में डीएम ने शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने को भी कहा है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कडाके की ठंड व शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजीव शर्मा के निर्देशानुसार आगामी सात व आठ जनवरी को जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा १ से कक्षा ८ तक की कक्षाओं का शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षणेत्तर स्टाफ निरन्तर विद्यालय में उपस्थित रहेगा। ९ जनवरी को समस्त विद्यालय यथावत खुलेंगे। उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्या के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

आसमान में छाए बादल, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन1 3 |
मुजफ्फरनगर। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। रात में पाला पड़ने से कंपकपी छूटी रह शामलीरू जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। रात में पाला पड़ने से कंपकपी छूटी रही। पिछले कई दिनों से दोपहर में धूप खिलने से जहां कुछ राहत महसूस हो रही थी वहीं रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिसके साथ शीत लहर चलनी शुरू हो गई, जिससे मौसम में और ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में बादलों के छाए रहने से हल्की बोछार भी हुई। जनवरी माह में मौसम का हर दिन रंग बदल रहा है। कभी कोहरा, तो कभी पाला पड़ रहा तो कभी मौसम बारिश का बन रहा है। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय चटक धूप निकलने से लोगों को कम समय के लिए ही सही, लेकिन ठंड से राहत तो मिलती थी, लेकिन रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे, सूर्यदेव के दर्शन न होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं शीत लहर चलनी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में घनघोर बादल छाने से एक बार को तेज बारिश की सम्भावना बन गयी लेकिन हल्की बोछारे होकर थम गयी हालांकि दिन भर बादल छाये रहे। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए लोग घरों की तरफ दौड़ते नजर आए। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोग ठंड से बचने की जुगत में रहे। मौसम के बदले मिजाज को लेकर अचानक बाजार से ग्राहक भी घर की तरफ जल्दी जाते हुए नजर आए। कुल मिलाकर ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया और लोग घरों में दुबक गए। बाजार भी अन्य दिनों के मुकाबले जल्दी बंद हो गए।

गीतों पर थिरके बच्चे
मुजफ्फरनगर। किड्जी स्कूल में वेस्ट यूपी के छह शहरों से आए बच्चों का स्टार किड्ज कॉंटेस्ट २०१९ के लिए ऑडिशन लिया गया। आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभागियों ने गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी।
नई मंडी स्थित किड्जी स्कूल में छह माह से दस साल आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भागीदारी की। रैंप वॉक के साथ बच्चों ने फिल्मी गीतों की धुनों पर डांस किया। एकल अभिनय में प्रतिभा दिखाई। विभिन्न संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्टार किड्ज कॉंटेस्ट का ग्रांड फिनाले अप्रैल माह में मेरठ शहर में होगा। माउंट लिट्रा की निदेशक चारु भारद्वाज ने कहा कि मॉडलिंग क्षेत्र में बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। किड्जी की सेंटर हैड शालिनी जैन ने बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की। निधि धीमान, साक्षी अरोडा, सपना ने विचार रखे। मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि छह शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित बच्चों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न3 2 |
मुजफ्फरनगर। युवा पंजाबी समाज समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 19वां पंजाबी युवक युवती परिचय सम्मेलन बारात घर पचैंडा रोड गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से 225 प्रत्याशियों ने अपने जीवन साथी चुनने के लिए कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से किया गया। कार्यक्रम को दो हॉल में बांटा गया। हॉल नम्बर एक में सामान्य युवक एवं आंशिक मांगलिक, मांगलिक तथा अन्य युवती एवं मांगलिक तथा अन्य युवक के बैठने की व्यवस्था की गयी। मंच का संचालन देवेंद्र अरोरा राजकुमार कक्कड, राजीव मुंजाल तथा सचिन रहेजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम चंद शर्मा
द्वारा की गयी तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन सुनील ग्रोवर मुख्य अतिथि सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी एवं प्रमोद अरोरा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि राजीव गुम्बर पूर्व विधायक द्वारा सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम को सुनियोजित व सुव्वस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संस्था द्वारा सनयोजन का पदभार राजीव मलिक पंकज ग्रोवर, प्रदीप उत्तरेजा, अरविंद सिंह, प्रवीण पुण्यानि, अमित उत्तरेजा, संजय बाटीला, राजीव धवन, मुकेश छाबडा, जितेंद्र नारंग को सौंपा गया। जिनके अथक प्रयास से कार्यक्रम बहुत ही सुंदर व योजनाबद्ध रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था को अपने संरक्षकों व विशिष्ट सहयोगियों को स्नेह व आर्शीवाद प्राप्त हुआ। संस्था के संस्थापकों मनोज बाठला, राजीव कुमार, देवेंद्र अरोरा, प्रवीण खेडा, गिरीश अनेजा, प्रदीप उत्तरेजा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में लगभग 32 प्रत्याशियों द्वारा अपने जीवन साथी का चयन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा स्मरिका का भी प्रकाशन किया गया जिसका विमोचन श्री कुशपुरी चेयरमैन इन्द्रजीत सुनेजा एडवोकेट अध्यक्ष मनोज गुलाटी संरक्षक रविंद्र प्रिससं, अशोक डोडा एडवोकेट, प्रमोद कुमार, विनोद खेडा, अमरजीत सिंह सडिना, सं. जंग सिंह, इन्द्रजीत सिंह सेखो, मुनीश नरूला, राज कुमार नरूला, चन्द्र कुमार सोबती इत्यादि द्वारा किया गया। सचिव पंकज अपवेजा एवं कोषाध्यक्ष जगमोहन ग्रोवर द्वारा सभी जनपदों से आये प्रत्याशियों एवं अभिभावकों का समारोह में आये संरक्षक, विशिष्ट सहयोगी व सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश गाबा, इन्दर सुनेजा, हनी सेखो, विकास कुमार, राजेश भाटिया, अजय कक्कड, लेखराज झाम्ब, गगन आंनद, हितेश खुराना, राजेश छाबडा, राजन अरोरा, विनय घइ्र, राजीव मल्होत्रा, सुमित धवन, संजीव पाहुजा, मुकेश ढींगरा, चन्दर ग्रोवर, हिमांशु डंग, चेतन अनेजा, सतीश कुकरेजा, विशाल डुमब्रा, नितिन भाटिया, भूपेंद्र, संजीव जलोत्रा, दीपक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

निःशुल्क शिविर का हुआ आयोजन4 5 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एसएस जैन सभा वर्धमान भवन निकट चौडी गली नई मंडी मुजफ्फरनगर में किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह दी गयी। शिविर में मुख्यतः काय चिकित्सक, दन्त रोग चिकित्सक, मानसिक रोग चिकित्सकों डाक्टर रजनीश जैन,, डाक्टर ओसामा अल्वी, डा. युविका गर्ग, डा. आजम ने अपनी सेवाएं दी। एक विशेष मशीन द्वारा भी बहुत ही कम शुल्क पर लोगों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएस मिश्रा एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी टै्रफिक बीबी चौरसिया, सीओ सदर रिजवान अहमद, मनमोहन जेन, राजीव जैन मोनिका पाइप वाले विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में श्रीमती मिथलेश गोयल, अधिवक्ता नरेंद्र मित्तल, डा. राहिब आलम, प्रज्ञा गोयल, अधिवक्ता निकेत चहल, हरीश गुप्ता, अरूण शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल, तेज सिंह सैनी, लीजु वर्गीस, संचित जैन, महितोष तोमर, रिषी किशोर, अनुज गर्ग, गुलनसीब आरा, ललित त्यागी, रजनीश त्यागी, मुर्सलीन खुड्डा, वैशाली सैनी, मास्टर मतलूब, अवधेश कौशिक, अमन कुमार अिद ने विशेष भूमिका निभाई। शिविर में नेशनल पैथोलोजी लैब व सदर हास्पिटल सदर बाजार मुजफ्फरनगर का विशेष सहयोग रहा।

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी5 2 |
मीरांपुर। चोरों ने ट्रांसफार्मर पर निशाना साधते हुए ट्रांसफार्मर के तार व तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबीन शुरू कर दी वहीं विद्युत अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लिया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने कस्बा स्थित योगमाया मंदिर के निकट रखे ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाते हुए ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त कर ट्रांसफार्मर का तार व तेल आदि चोरी कर लिया। आज सुबह यह मामला संज्ञान में आने पर स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना किया वहीं विद्युत अधिकारियों ने भी इस संबंध में जानकारी लेने के साथ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बुढ़ाना। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा में सुधार लाने के लिए शासन के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने प्रथम फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा कायाकल्प नाम से योजना आरंभ कि है। इस योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कस्बे के बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर जारी है। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षण स्तर सुधारने के टिप्स बताए। प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक व मोहम्मद तौसीम ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य ऐसे होना चाहिए, जिससे बच्चे शिक्षा को बोझ न समझे। अच्छा अध्यापक वही होता है जिसकी नजर कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी पर होती है। खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले परिषदीय विद्यालय के प्रत्येक अध्यापक को विशेष टूल किट दी गई है। इस मौके पर वरिष्ठ एबीआरसी आनंद मलिक, सोमदत्त आदि रहे।

वाह री पुलिसः छेडछाड की तहरीर देने वाले को ही हवालात में डाला
पीडित के परिजनों ने एसएसपी से की दरोगा की शिकायत
मुजफ्फरनगर। अपनी बेटी से छेडछाड की शिकायत करने वाले व्यक्ति को ही पुलिस ने हवालात की हवा खिला दी। पीडित के परिजनों ने आज एसएसपी से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सदर मौ. रिजवान को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार चरथावल के मौहल्ला उत्तरी तीरगरान निवासी महमूद पुत्र बुन्दू हसन की नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने छेडछाड कर दी थी। इस मामले में सोनू कुरैशी नाम के युवकके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप है कि चरथावल थाने के एक दरोगा ने घर में घुसकर नाबालिग युवती से छेडछाड करने के आरोपी सोनू कुरैशी से सांठगांठ कर शिकायत करने वाले व्यक्ति को ही जेल भेज दिया। आज परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते दिवस चरथावल थाने के दरोगा ने दो सिपाही भेजकर छेडछाड की शिकायत करने वाले महमूद को थाने बुलाया और उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। दरोगा की बात न मानने पर महमूद के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में समझौता कराने का भी दबाव बनाया गया था, लेकिन जब दरोगा की बात नहीं मानी गयी, तो पीडित के खिलाफ फर्जी तरीके से एक मामला बना दिया गया। इस मामले को लेकर आज एसएसपी से शिकायत की गई। छेडछाड के आरोपी सोनू कुरैशी उसके भाई शाहनवाज व पिता की भी एसएसपी से शिकायत की गई है।
इस मामले को लेकर एसएसपी भी चौंक गये। पीडित ने एसएसपी को बताया कि सोनू कुरैशी अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सदर मौहम्मद रिजवान को सौंप दी है। इस घटना को लेकर चरथावल पुलिस के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उक्त दरोगा पर पहले भी कई गम्भीर आरोप लग चुके है। दरोगा के तबादले की मांग भी एसएसपी से की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twelve =