समाचार
हादसे में युवक की मौत
खतौली। गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिसंग निवासी करीब 20 वर्षीय रोहताश पुत्र गजेसिह अपने परिवार के कुछ लोगो के साथ अपने गांव तिसंग से टै्रक्टर-ट्राली मे गन्ना भरकर खतौली चीनी मिल मे डालने के लिए जा रहा था कि गन्नो से लदी टै्रक्टर-ट्राली सवार ये सभी जब खतौली कोतवाली क्षेत्र के घटायन-खतौली मार्ग पर गांव रसूलपुर कैलोरा के निकट पहुंचे कि इसी बीच टै्रक्टर-ट्राली की तेजगति के कारण टै्रक्टर-ट्राली सवार रोहताश सिर के बल जमीन पर गिर गया और इस दुखद हादसे से युवक रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर उक्त मार्ग से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालक व ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणो द्वारा सडक हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। बीती देर रात हुए हादसे की आज दिनभर गांव तिसंग के ग्रामीणो मे चर्चा होती रही।
मनोरोगी ने अंबेडकर की मूर्ति को लगाई आग, लोगों में आक्रोश, जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर की फिजा बिगाड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। यहां खतौली थानाक्षेत्र में थाने के सामने स्थित आंबेडकर की मूर्ति को एक मनोरोगी व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार थाने के सामने स्थित बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शॉल और मफलर बांधने के बाद लगाई गई आग से समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकार की घटना होने पर रोक लगाए जाने की मांग कोतवाल से करते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पहले शॉल ओढ़ाकर मफलर बांधा गया। जिसके बाद आग लगाए जाने की सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। यहां उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। वहीं पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले मनोरोगी शख्स को भी हिरासत में ले लिया। उससे जब अंबेडकर की मूर्ति पर शॉल और मफलर बांधे जाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बाबा साहब को ठंड लग रही थी। जिस कारण उसने अपनी चादर ओढ़ाकर उनको मफलर बांध दिया था और हाथ तापने के लिए आग लगा दी।पुलिस ने मनोरोगी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
शनिधाम पर उमडी श्रृद्धालुओ की भीड
मुजफ्फरनगर। शनिश्चरी अमावस्या पर सिद्ध पीठ श्री शनिधाम मंदिर मे नववर्ष की प्रथम शनैश्चरी अमावस पर भगवान श्री शनि महाराज का दूध, दही,घी, शहद, बूरा आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। शनिश्चरी अमावस के कारण सुबह से ही शनिधाम पर पहुंच कर पूजा अर्चना करने वाले भक्तो की भीड लगी रही।
शनिश्चरी अमावस के अवसर पर चरथावल रोड स्थित शनिधाम पर शनि महाराज का पंडितो द्वारा मन्त्रोच्चारण द्वारा विधि विद्यान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। शनिवार व अमावश तिथि के कारण आज सुबह से ही शनिधाम पर श्रृधालूओ की भीड लगी रही। श्रृधालू लम्बी कतार मे लग कर अपनी बारी की प्रतिक्षा करते रहे। इस दौरान सुन्दर काण्ड काण्ड महायज्ञ के उपरान्त भण्डारे भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अरोरा, पंडित केशवानन्द पन्त, डा.संजय अग्रवाल, ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, पंडित संतोष मिश्रा, मुकेश चौहान, अशोक ढींगरा,अमित, नरेन्द्र पंवार, सूर्या व रवि आदि मंदिर समिति से जुडे पदाधिकारी व श्रृधालूगण मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। शहरवासियो को जाम के झाम व अतिक्रमण से मुक्त कराने के उददेश्य से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरू किया गया। ताकि अतिक्रमण मुक्त हो सके और नागरिको को जाम व अतिक्रमण से छुटकारा मिल सके।
जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते आज से नगर मे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे पालिका की टीम ने शहर के झांसी रानी व शिव चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया। उल्लेखनीय है कि बीते समय जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर के व्यस्ततम शिव चौक, भगत सिह रोड, अस्पताल चौराहा, झांसी की रानी, टाउन हॉल रोड,शामली बस स्टैण्ड व बघरा तांगा स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो से अतिक्रमण हटवाया गया था। इस दौरान अधिकारियो की मौजूदगी मे झांसी की रानी के आसपास ठिहा लगाने वालो व अन्य सामान बेचने वालो को सख्ती के साथ हटवाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से उक्त स्थानो पर धीरे धीरे अतिक्रमण होने लगा। अतिक्रमण व जाम की समस्या से जुडी खबरो को संज्ञान मे लेते हुए जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर आज पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.राठी आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे झांसी की रानी से शिव चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया।
कंबल वितरण किया
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने रात में रेलवे रोड और शहर के मुख्य चौराहों पर कंबल का वितरण किया। खुले आसमान में सोने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। सर्द भरी रातों में खुले में सोने वाले लोगों को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात डीएम राजीव शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ सड़क पर निकले। उन्होंने महावीर चौक पुल के नीचे पड़े लोगों को कंबल वितरित किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे रोड, शिवचौक, मीनाक्षी चौक पर कंबल वितरण का कार्य किया और अलाव की व्यवस्था को देखा। तहसील अमित सिंह, नायब तहसीलदार शिवऔतार, शहर लेखपाल मूलचंद मौजूद रहे।
विभिन्न समस्याओं को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक सात सूत्रीय मांग पत्र भेजते हुए उनका अति शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि किसानों के घर व टवैल के बिल तुरंत माफ किये जाये व गन्ना किसानों का भुगतान चोदह दिनों के अंतराल पर निजी चीनी मिलों द्वारा न करने पर ब्याज सहित उसका भुगतान कराया जाये। किसान की फसल पर लूट बंद की जाये। सरकारी खरीद व मंडियों में समान रेट पर फसल खरीदी जाये ताकि किसानों की फसल को लूटने से बचाया जा सके। सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाये। वर्तमान में गांव में गाय व बछडे छोडे जा रहे है। प्रदेश सरकार इनकी तुरंत व्यवस्था करे। आरटीओ आफिस में ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने की तुरंत व्यवस्था की जाये। हर तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उस पर तुरंत अंकुश लगाया जाये। मांग पत्र में मुख्यमंत्री से इन सभी समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराये जाने की मांग की है। मांग पत्र देने वालो में चो. रिषीपाल राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. शाह आलम, मौ. सादाब, रिजवान, आशु मलिक आदि अनेक किसान मौजूद रहे।
आवारा बछड़े व गाय उजाड़ रहे फसल
मोरना। जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं द्वारा गेहूं सहित अन्य फसलों को बर्बाद करने से किसान परेशान हैं। फसलों की बर्बादी रोकने को लेकर किसानों ने प्रशासन से पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
मोरना क्षेत्र के गांव छछरौली, वजीराबाद, अथांई, बिहारगढ़, बहुपुरा, शुक्रतारी, भोकरहेड़ी, फिरोजपुर आदि गांवों के किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं के झुंड किसानों की गेहूं की खड़ी फसल को खा रहे हैं तथा सरसों, बरसीम, मटर व अन्य फसलों को भी रौंद रहे हैं। किसानों द्वारा बछड़ों व गायों को खेत से भगाने पर झुंड हमला करते हैं। जिससे किसान भयभीत हैं। आवारा बछड़ों व गायों ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को तबाह कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से आवारा बछड़ों व गायों को पकड़वाने की मांग की है। किसानों ने आवारा गाय व बछड़ों को सरकारी कार्यालयों पर बांध देने की चेतावनी दी है।
अंसतुलित होकर ट्रॉला पलटा, घंटों जाम
मंसूरपुर। शुगर मिल मंसूरपुर में गन्ने लेकर जा रहे ओवरलोडिंग ट्रोला गांव पुरबालियान में काली नदी के पास पलट जाने से शाहपुर मंसूरपुर मार्ग कई घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान वाहनों की दोनों साइडों में दूर-दूर तक लाइन लगी रही। स्कूलों की छुट्टी हो जाने पर बच्चों की गाड़ी भी जाम में घंटों फंसी रही। कई बार जाम में फंसे लोगों के बीच झगड़ा होने तक की नौबत आई। बाद में पुलिस ने आकर बमुश्किल जाम खुलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि चीनी मिलों ने क्रय केंद्रों से गन्ना उठाने के लिए बड़े बड़े ट्रोलों को ठेका दे रखा है। वह एक ट्राली में काफी अधिक गन्ना तक भरकर ले जाते हैं ।
स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य पर ग्राम प्रधान सम्मानित
मीरापुर। क्षेत्र के दो गांवों की महिला प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने प्रधानों का अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत कैथोड़ा की प्रधान शकीला पत्नी हाजी महबूब आलम व ग्राम पंचायत खेड़ी सराय की प्रधान कल्पना शर्मा पत्नी मानवेंद्र शर्मा को गांव में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिये प्रदेश सरकार की ओर से विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीओ अर्चना वर्मा ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपीआरओ पवन कुमार, डीडीओ मोती लाल व्यास समेत अनेक जिम्मेदार नागरिक उपस्थित थे। दोनों महिला प्रधानों के गांव लौटने पर स्थानीय लोगों ने भी का अभिनंदन किया। गांव खेड़ी सराय में कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, यूसुफ, इंतजार, मनोज शर्मा, राजबीर शर्मा, जयपाल, अनिल आदि तथा गांव कैथोड़ा में तारिक अहमद, रौनक मियां, साबिर अली, काजी नासिर, अशोक कुमार, अवधेश कुमार, जितेन्द्र वर्मा, चौधरी बाटू आदि ने फूल मालाओं से प्रधानों का स्वागत किया।
संकट में भक्तों की मदद करते हैं भगवान
मीरापुर। कथा व्यास पंडित खेमचन्द कौशिक ने कहा कि भगवान संकट काल में सदैव अपने भक्तों की मदद करते हैं। उन्होंने भागवत कथा के अनेक प्रसंग सुनाए। श्री बालाजी धाम परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने भगवान कृष्ण व रुकमणि के विवाह के उपरांत श्रीकृष्ण के १६१०८ विवाहों का प्रसंग विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि संकट के समय भगवान अपने भक्तों की मदद करते हैं।
जिला इकाई, विधानसभाओं के प्रमुख दायित्व व प्रभारी हुए घोषित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) के नेतृत्व में चल रही संस्था वैश्य समाज उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्ष भाजपा नेता पवन सिंघल ने जनपद की इकाई की विधिवत घोषणा की। उन्होंनें जिला उपाध्यक्ष डॉ0 अनिल गुप्ता, हरीश गुप्ता, विनीत गुप्ता, विशाल गर्ग, जिला महामंत्री कशिश गोयल, जिला कोषाध्यक्ष डॉ0 सुधीर कंसल को मनोनीत किया। जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 नितिन जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी नवनीत गुप्ता, जिला वरिष्ठ मंत्री रोहित गोयल, जिला मंत्री अनिल सिंघल, शलभ गर्ग एडवोकेट, अमित मित्तल व सुरेन्द्र नाथ मित्तल को घोषित किया। साथ ही जिला संगठन मंत्री शुभम तायल, शशिकान्त राजवंशी, श्रवण अग्रवाल को बनाया। जिला कार्यकारिणी सदस्य अतिन सिंघल, रोहित मित्तल, रवित गोयल, अनमोल अग्रवाल, जोगेन्द्र गोयल, अनन्त गुप्ता, सर्वेश तायल, पुष्पेन्द्र गोयल, सोम्य कुच्छल व श्यामलाल मांगलिक को बनाया। साथ ही जिला पदाधिकारी डॉ0 नितिन जैन को सदर, हरीश गुप्ता को पुरकाजी, विनित गुप्ता को मीरापुर, सुरेन्द्र नाथ मित्तल को खतौली, विशाल गर्ग को बुढ़ाना व कशिश गोयल को चरथावल विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया। सदर विधानसभा अध्यक्ष हर्ष गोयल, महामंत्री नितिन कुच्छल, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष निदोष जैन, महामंत्री कपिल मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव गोयल, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष शिवम राजवंशी, महामंत्री अक्षय गर्ग, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, खतौली विधानसभा अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री अविन्त गोयल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अमरीश गोयल, महामंत्री अजय संगल, कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग, चरथावल विधानसभा अध्यक्ष मनीष गर्ग को मनोनीत किया। उन्होंनें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व उपर्युक्त सभी पदाधिकारियों की सूची लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर भेज दी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चरथावल। बीआरसी पर ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के सीखने की समझ को बढ़ाने व उनका स्तर सुधारने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को खेल गतिविधियों से बच्चो को अक्षरों व मात्रा का ज्ञान कराने के गुर बताये। प्रशिक्षण के क्रम में जिला सन्दर्भदाता प्रमोद कुमार ने गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को किस प्रकार से भाषा व गणित का शिक्षण कराये जाने के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।. स्कूल की समयावधि में इस कार्यक्रम को प्रतिदिन दो घण्टे चलाने के निर्देश दिए। इस अवधि में एक घण्टा बच्चों को भाषा व एक घण्टा गणित का अध्ययन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन प्रथम का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए विशेष सामग्री भी वितरित की गई है। बीआरपी सौरभ कुमार व मोनिका द्वारा रोल प्ले,अक्षर व शब्द खेल,ध्वनि खेल के द्वारा प्रशिक्षण लेने आये शिक्षकों को गतिविधियां करायी गयी।.
बर्फीली हवाओं से जीना हुआ दुश्वार
मुजफ्फरनगर। जनपद में बर्फीली हवाएं चलने व पारा लुढ़ने से सर्दी का सितम अपने यौवन पर है। कुल्लू, नैनीताल से जैसा ठंडा मुजफ्फरनगर का मौसम चल रहा है। दिन में सूरज की तपिश से राहत जरुर मिल रही है, लेकिन रात में शीतलहर का प्रकोप अधिक है। हाड़कंपा देने वाली ठंड में लोग बेहाल हो गए हैं। बर्फीली हवाएं शरीर को चीरकर निकल रही है। सर्दी के आगे बचाव के उपाय बौने साबित हो रहे हैं। जनवरी के शुरू में सर्दी विकराल हो गई है। शीतलहर चलने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। सर्दी इस बार नए रिकार्ड बनाने पर तुली है। सुबह के वक्त कोहरे की हल्की चादर छाई रही। अभी सर्दी से राहत की उम्मीद कम है। रात्रि में सतर्क रहने की जरुरत है, क्योंकि रात नौ बजे बाद से हवाओं की रफ्तार बढ़ रही है। पहाड़ों से बहकर आने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक आते हुए शीतलहर में बदल रही है। इससे तापमान नीचे गिर रहा है। समय से पहले बंद हो रहे बाजार-शहर में भगत सिह मार्केट, शिव चौक व एसडी मार्केट के साथ प्रमुख बाजारों में सर्दी का प्रकोप पड़ रहा है। ग्राहकों की आमद घट गई है, जबकि बाजार आम दिनों के मुकाबले देरी से खुल रहे हैं। शाम को कारोबारी जल्द दुकानें बंद कर घर लौट रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। सर्दी के प्रकोप से लोग घरों में कैद हो गए हैं।
१५ पदक जीतकर किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने नेपाल देश के काठमांडू मे दो दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय खेल समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर का परचम लहराया। विद्यार्थियों ने कुल १५ मेडलों पर कब्जा किया है।. निदेशक डा.सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार काठमाडू में भारत, नेपाल, भूटान व बांग्लादेश आदि देशों के छात्र खिलाडियों के बीच खेल हुआ। इसमें भारत के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एसडी ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भारत ने कबड्डी में भूटान को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। कबड्डी में बादल कप्तान, आयुषवीर उप कप्तान, आर्यष, अर्जुन, मौ.अयान, आकाश, सुमित, मौ.नबील, अंकित आदि का शानदार प्रदर्शन रहा।.
