खबरें अब तक...

समाचार

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना व गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार’B |
मुज़फ्फरनगर। ’एसएससी सुधीर कुमार सिंह व एसपी ग्रामीण आलोक शर्मा के प्रभावी कुशलमार्ग निर्देशन में एवं सी ओ भोपा राम मोहन शर्मा के बेहतरीन नेतृत्व में ककरौली थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अंबावत के द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से ७ मोटरसाइकिल बरामद की गई व एक फर्जी मोटरसाइकिल की आरसी व एक तमंचा ३१५ बोर में दो जिंदा कारतूस ३१५ बोर व एक खोका भी बरामद किया तो वही दूसरा साथी भगाने में सफल हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एस पी ग्रामीण आलोक शर्मा व सी ओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया की संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग हेतु थाना ककरोली से उप निरीक्षक शिवकुमार एस आई मंजीत सिंह कांस्टेबल हर्ष त्यागी कांस्टेबल नितिन कुमार कांस्टेबल अश्वनी कुमार व चालक धर्मपाल सिंह थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तो मुखबिर सूचना मिली कि बिजनौर रोड की तरफ दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर बेहड़ा सादात की तरफ आ रहे हैं कोई बड़ी घटना की फिराक में है इस सूचना पर थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह व फोर्स के साथ ग्राम दरियापुर वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर बिजनौर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगे कुछ ही देर बाद बिजनौर की तरफ से एक लाइट आती हुई दिखाई पड़ी पास आने पर टॉर्च की रोशनी में मारकर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया कि तो जान से मारने की नियत से पुलिस वालों पर फायर किया जिससे पुलिस वाले बाल बाल बचे और बदमाश भागने लगे एक बदमाश राशिद पुत्र हसीन निवासी कल्याणपुर किला अड्डा कस्बा व थाना मवाना जिला मेरठ को पकड़ लिया दूसरा बदमाश फिरोज पुत्र इकबाल निवासी कस्बा व थाना ककरौली मुजफ्फरनगर फायर करता हुआ जंगल की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा पकड़े गए व्यक्ति से ककरौली पुलिस ने एक अवैध तमंचा ३१५ बोर व दो जिंदा कारतूस व ७ मोटरसाइकिल वह एक फर्जी आर सी भी बरामद की’ ’तो वही दूसरी सफलता में थानाध्यक्ष ककरौली व पुलिस टीम को थाने से वांछित गोकशी का आरोपी आमिल पुत्र क़ासिम को मय एक देशी एक नाली बंदूक व दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

समस्याओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन1 1 |
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल पंचमुखी स्थित निवासी व्यापारी विपिन बंसल के यहां मिला और नववर्ष की रात्रि में आतिशबाजी से अग्निकांड में हुए नुकसान की जानकारी ली जिसमें व्यापारी द्वारा बताया गया कि उसका काफी नुकसान हुआ है। जिसमें उसके सामान कार, स्कूटर व बाइक व घर का सामान कम्बल आदि जलकर समाप्त हो गये है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने व्यापारी को ढांढस दिस इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारी वर्ग का नुकसान होना बड़ी पीडा का दृश्य है वैसे भी आजकल व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है व्यापारी से मिलने के पश्चात विद्युत समस्याओं के संबंध में कचहरी में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक रेवतीनंदन सिंघल के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हे सौंपे गये ज्ञापन में विद्युत समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि विद्युत बिल जमा होने वाले केंद्रों पर बिल क्लर्क विद्युत उपभोक्ता से सिक्के नहीं लेते जिससे उपभोक्ता व क्लर्क के बीच अक्सर तू तू मै मैं होती है अतः सिक्कों को लेने से मना न किया जाये ऐसी व्यवस्था की जाये। विद्युत की अघोषित पूर्ति को सुचारू कराया जाये और जब विद्युत की कटोती करनी हो तो उसकी अग्रिम सूचना समाचार पत्रों व न्यूज चैनल पर दिलाये जाने की व्यवस्था करायी जाये ताकि आमजन व व्यापारी को परेशानी न हो। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि विद्युत संबंधी उक्त सभी समस्याओं को यथाशीघ्र ही निस्तारण कराया जाये। ज्ञापन सौंपने वालो वालो में वरिष्ठ व्यापारी नेतारेवतीनंदन सिंघल, राजकुमार नरूला, राजेंद्र काटी, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मित्तल, अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल बिट्टू, राकेश त्यागी भूरा कुरैशी आदि मौजूद रहे।

गौकशी के आरेपी पकडे
भौराकलां। पुलिस टीम ने गौकशी करते दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे पैर मे गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम लगाने व विभिन्न घटनाओ मे शामिल/वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए जनपद भर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत भौराकला थाना प्रभारी धर्मेन्द्र ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर के जंगल मे छापामारी की। इस दौरान गौकशी कर रहे आरोपियो ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे गौकशो द्वारा चलाई गई गोली से प्रमोद नामक सिपाही घायल हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग के पश्चात 2 गौकशो सलीम व गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से भागने मे सफल रहे। पुलिस ने फरार हुए आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए जंगल मे काम्बिंग की। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 1 तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस तथा एक चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस ने मौके से प्रतिबन्धित करीब 1 कुन्तल मीट बरामद किया है। एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ ने मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम की हौसला अफजाई की।

युवक का मिला शव
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में कूकडा रजवाहे के निकट एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करायी और शव को परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस का दांवा है कि मृतक शराबी था और उसकी मौत शराब पीकर गिरने से हुई है। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे कूकडा के जंगल में रजवाहे के निकट लोगों ने एक व्यक्ति का शव पडे देखा। मौके पर लोगों की भीड जुट गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिसने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी सुरेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी जिस पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस काक हना है कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसकी मौत शराब पीकर गिरने से हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।

नालों की जेसीबी की मदद से करायी सफाई2 3 |
मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से नालो की सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान नगर के कुछ वार्डो में नालो का सफाई कार्य सम्पन्न हुआ।
पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अधिकारियों व सभासदों की मौजूदगी में आज नगर क्षेत्र के बकरा मार्किट व गांधी कालोनी आदि क्षेत्रों में जेसीबी मशीन की मदद से नालों की सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासदगण नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री राठी, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से कराये गये नालों की सफाई कार्य की क्षेत्रीय नागरिकों ने सराहना की।

नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला3 1 |
मुजफ्फनगर। सिविल बार संघ की वर्ष 2019 की नई कार्यकारिणी ने आज राष्ट्रीय सभागार मे आयोजित एक समारोह मे शपथ ग्रहण की और सभी पदाधिकारियो और सदस्यो ने अपना कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने किया। समारोह मे नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महासचिव बिजेन्द्र सिह मलिक, उपाध्यक्ष मामचन्द गुप्ता, सहसचिव सिधार्थ राजवंशी, अन्नू कुच्छल, कोषाध्यक्ष संजीव त्यागी ने 6 वरिष्ठ,6 कनिष्ठ सदस्रू के साथ शपथ ग्रहण की। सभी को निर्वाचन अधिकारियो ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसरपर पूर्व महासचिव सुगन्ध जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता अजयपाल, पूर्व ज्वाइंट सैकेट्री अांचल अग्रवाल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और नई टीम को शुभकामनाऐ देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह मे बोलते हुए नए महासचिव बिजेन्द्र सिह मलिक ने कहा कि सिविल बार मे टाईम बाउण्ड प्रोग्राम चलाए जायेंगे। जिसमे सौलर प्लान्ट की स्थापना,पफर्श पर टाईले लगवाना, एक्सीडेन्ट क्लेम तुरन्त दिलवाना एवं 26 जनवरी से पूर्व सांसद डा.संजीव बालियान को सिविल बार मे बुलवाकर उनका अभिनन्दन कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे प्रयास करेंगे कि सांसद निधि से कुछ धन राशि सिविल बार के लिए अवमुक्त करायी जा सके। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने नई टीम को सुझाव दिया कि वकीलो की समस्याओ पर गहनता से विचार विमर्श कर उन्हे हल कराने का प्रयास कराया जाए। तभी सिविल बार मे एक जुटता रह सकेगी। शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त नई टीम के सम्मान मे दोपहर का भोज दिया गया।

लाटरी के आधार पर हुआ कांशीराम आवासों का आवंटन
कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत 500 मकानों का आवंटन4 3 |
मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार मे मा.कांशीराम शहरी आवास योजना के अर्न्तगत मकानो का आवंटन किया गया। इस दौरान कई लाभार्थियो को लॉटरी सिस्टल के आधार पर मकान आवंटित किए गए।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में आज मा. कांशीराम शहरी आवास आवास योजना के अंतर्गत करीब ५०० मकानों का आवंटन किया गया। जिसमे दिव्यांगों व विधवाओं को सरकार द्वारा मकानों के लिए किए गये आवेदन को पहले स्वीकृत किया जा रहा है इस योजना में इन दिव्यांगों व विधवाओं ने जितने भी आवेदन आवास के लिए किए है तथा लॉटरी सिस्टम के आधार पर मकानो का आवंटन किया गया।
नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी मे लाटरी के आधार पर अधिकारियो द्वारा पात्र व्यक्तियो को मकान आवंटित किए गए। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगो व विधवाओ को
ग्राउंड फ्लोर पर आवास आवंटित किए जा रहे हैं। बाकी आवेदनो में सामान्य जाति ,अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को आवास लॉटरी के माध्यम से मिलेंगे वही इन लोगो को जनवरी माह में ही आवासीय सुविधा बिजली पानी पार्किग आदि की सुविधा मुहैया करा दी जायेगी। इस दौरान नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार एडिशनल एसडीएम अजय अम्बष्ट ,एडीएम न्यायिक सियाराम मौर्या,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार,जिला परियोजना अधिकारी संदीप कुमार आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे मकानो का आवंटन किया गया।

नीली क्रान्ति से क्षेत्र में होगा विकासः श्रीवास्तव10 |
मुजफ्फरनगर। मतस्य पालन में नीली क्रान्ति योजना के अंतर्गत जनपद में नये आयाम बनने जा रहे है। आसपास के पांच जिलो में कोई हेचरी ;मछली बीज उत्पादनद्ध ना होने के कारण जनपद में नयी हेचरी स्थापित होने जा रही है। जिसमें मई, जून में मतस्य फ्राई बीज लगभग 60 लाख उत्पादन करने का लक्ष्य है जिससे जनपद के तथा आसपास के जनपदों के मतस्य पालकों को मछली बीज की सप्लाई होने से बडे लाभ की उम्मीद की जा रही है।
जनपद के ग्राम दतियाना निवासी सुधीर आर्य मधुमक्खी पालन के बडे व्यवसायी है उन्होंने बताया कि वह एक साल में 300 बक्सो से लगभग 100 कुंतल शहद तैयार करते है परन्तु मछली पालन में रूचि होने के कारण वे सहायक निदेशक मतस्य मुजफ्फरनगर आर.के. श्रीवास्तव से मिले तो उन्होंने एक नई स्कीम नीली क्रान्ति के अंतर्गत हेचरी खोलने का प्रस्ताव रखा। सुधीर आर्य के पास 40 बीघा जमीन है और वह उसमें दो हैक्टेयर में मतस्य बीज उत्पान यूनिट लगा रहे है जिसमें उन्हें मतस्य विभाग द्वारा 6 लाख रूपये का अनुदान प्राप्त हो चुका है और तालाब का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मई, जून तक इस तालाब से लगभग 60 लाख मतस्य फ्राई बीज उत्पादित करने का लक्ष्य है। सहायक निदेशक मतस्य का इसमें सुधीर आर्य को पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन मिल रहा है।
सहायक निदेशक मतस्य आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि नीली क्रान्ति योजना भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना है इसमें 60 प्रतिशत केन्द्र व 40 प्रतिशत उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि आसपास के 6 जिले बिजनौर, हरिद्वार, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बागपत आदि जिलो में कोई हेचरी नहीं है मुजफ्फरनगर में प्राइवेट सेक्टर में हेचरी यूनिट लगाना अपने आप में एक बडी उपलब्धि है। इसमें 25 एमएम साईज की बीज अपने तालाब में स्टाक करना पडता है। हेचरी प्राइवेट सेक्टर में नीली क्रान्ति योजना के अंतर्गत अनुदानित है। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद में हेचरी बनने से इन 6 जिलो के लगभग 2500 मतस्य पालिकों को लाभ होने की संभावना है। इस हेचरी से सुधीर आर्य को लगभग पांच लाख रूपये से ऊपर प्रति वर्ष लाभ होने की संभावना है।

ठंड की ठिठुरन चरम पर
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को कोहरे से थोड़ी राहत रही। सुबह के वक्त कोहरा काफी कम रहा लेकिन ठंड बेहद अधिक दिखी। थोडी देर के लिए सूरज निकला सूरज के छिपते ही ठिठुरन बढ़ गई। पिछले कई दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही थी। कई दिन तो हाथ-पांव सुन्न कर देने वाली ठंड पड़ी। प्रशासन को स्कूलों का टाइम भी बदलना पड़ा। कोहरा कम दिन पड़ा, लेकिन कई दिन तो घना कोहरा था। शुक्रवार ठंड एक बार को फिर चरम पर दिखाई दी। इसका अहसास खूब हो रहा था। थोडी देर के लिए निकली धूप का लोगों ने आनंद लिया। सूरज के छिपते ही मौसम में ठंडक भी बढ़ती गई। शाम को अचानक ठिठुरन बढ़ी, जो सुबह के मुकाबले अधिक थी। रात में जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे।

हादसे को गड्ढा दे रहा है न्यौता7 1 |
चरथावल। एक तरफ जहां लोक निर्माण विभाग सड़को के गड्ढे भरकर,पुलों के अवरोधक लगाकर हादसों को रोकने का काम करता है लेकिन चरथावल नहर पर लोक निर्माण विभाग ने हादसों को रोकने के बजाय हादसों को न्योता देने का काम किया है चरथावल नहर पर पुराने पुल को तोड़कर वाहनों के आवागमन के लिए पुल बनाया था जबकि नए पुल के निर्माण भी जल्द से जल्द करना था लेकिन वाहनों के आवागमन के लिए बनाए गए उसके बराबर में उसके बराबर में बनाए गए नए पुल से आवागमन तो शुरू करा दिया गया लेकिन पुल के दोनों और कोई अवरोध नहीं बनाए गए जिस कारण भारी वाहनों के गुजरने से पुल के बराबर में मिट्टी खिसक गई है और पुल के एक और गहरा गड्ढा हो गया है जिस पर भारी वाहन बड़ी तेजी के साथ गुजर रहे हैं यही नहीं भारी वाहन पुल पर हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं और नहर में भी पानी आ रहा है अगर जल्दी इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया तो जल्द कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति
खतौली। शासन के निर्देष पर पुराजन छात्र सम्मेलन के माध्यम से राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कालेज की पुरातन छात्राओं ने अध्ययन कर रही छात्राओं के अलावा शिक्षकों को शिक्षा में सुधार करने के सुझाव भी दिए हैं।. गांव भैंसी के राजकीय कन्या इंटर कालेज में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे कालेज में पढ़ाई कर चुकी छात्राओं ने अध्ययन कर रही छात्राओं को शिक्षा में सुधार व कैरियर के बारे में जानकारी दी। पुरातन छात्राओं ने छात्राओं को अपने कार्यकाल के अनुभव के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में १५० से अधिक पुरातन छात्राएं मौजूद रही। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डीआइओएस प्रवीन कुमार मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन एंव माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश पर राजकीय कालेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए है। कार्यक्रम में तमन्ना व अवंतिका ने सरस्वती वंदना व काजल शिवानी पायल ने स्वागत गीत गाया।आराधना व गजाला ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य उमा रानी ने पुरातन छात्राओं का आभार जताया। प्रियंका, प्रीति राठी,अंजु वर्मा, आकांक्षा, रेखा वर्मा, मुकेश गौतम,साक्षी देशवाल, सुशील कुमार, अंश, इला रानी, बिमलेश, कमला वर्मा, लक्ष्मी सिंह, नत्थू सिंह, योगेश कुमार का सहयोग रहा।.

संगोष्ठी का हुआ आयोजन9 1 |
भोपा । प्राथमिक विद्यालय जौली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने लड़कियों को शिक्षा पर बल दिया तथा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। संगोष्ठी में दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि बेटियों को बेटों के समान अवसर उपलब्ध कराएं जिससे वे समाज में नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। संगोष्ठी में प्रधानाध्यापिका निशा पाल ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा बहुत जरूरी है लड़कियां पढ़ लिखकर दो घरों को उजियारा करती है। एनपीआरसी मोहम्मद रजी ने भी बेटियों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही। छात्रा अलीषा, शायमा, तानिया, मुस्कान महक, रानी फातमा, रूबी, सना, नेहा, गुलशन, पिंकी, अमीना आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोहारी प्रस्तुति दी। इसे पूर्व छात्र-छात्राओं ने गांव में जन जागरण रैली भी निकालकर ग्रामीणों से बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया। आयोजन में तरुण, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इमरान, प्रेमनाथ पाल, अंजली सिंह, असराना, आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।.

स्ट्रीट लाइटों से हो रही लाखों की बिजली चोरी
खतौली। कस्बे में सैकड़ों घरों पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों के जरिए बिजली चोरी की जा रही है। इस संबंध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने नगरपालिका को पत्र भेजकर बिजली चोरी से अवगत कराया। डीएम ने भी नगरपालिका को घरों से स्ट्रीट लाइट उतरवाने के आदेश दिए, लेकिन पालिका स्ट्रीट लाइट नहीं उतरवा सकी। गुरुवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ ने पालिका दफ्तर पहुंचकर अफसर व कर्मचारियों को स्थिति से अवगत कराया और घरों से स्ट्रीट लाइट उतरवाने को कहा। नगरपालिका की ओर से नगर में करीब 2,880 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई। इनमें करीब साढ़े तीन सौ स्ट्रीट लाइट खंभों के बजाए लोगों के घरों में लगी हैं। जिनके घरों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, इनमें बड़ी संख्या में लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। नगरपालिका को हर माह करीब 12 से 16 लाख रुपये के बीच स्ट्रीट लाइटों का बिजली का बिल भरना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटों से बिजली की चोरी से पालिका को हर माह लाखों का नुकसान हो रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ तेजवंत गुप्ता गुरुवार को नगरपालिका दफ्तर पहुंचे और अफसर व कर्मचारियों को अवगत कराया। तेजवंत गुप्ता ने कहा कि पालिका जब भी स्ट्रीट लाइट उतरवाएगी ऊर्जा निगम की टीम शटडाउन लेकर उनके साथ रहेगी।
इन मोहल्लों में लगी हैं घरों पर स्ट्रीट लाइटें-मोहल्ला काजियान, मिट्ठूलाल, दुर्गापुरी, शिवपुरी, नई आबादी, इस्लामानगर, आलू मिल, सराफान, जैननगर, तगान आदि मोहल्लों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट घरों पर लगी हैं।

मुजफ्फरनगर में लहरायेगा 151 फिट ऊँचा तिरंगा,हुआ भूमि पूजन,रामपुर तिराहा पर बहेगी राष्ट्रभक्ति की बयार11 |
मुजफ्फरनगर। एनएच 58 के पास रामपुर तिराहे पर स्थित 151 फिट के राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिये भूमि पूजन मंत्रोच्चार एवं यज्ञ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पुरकाजी विधानसभा के विधायक प्रमोद ऊंटवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी द्वारा की गई। संचालन जितेन्द्र कुच्छल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर महाराज रहे। इसके साथ ही तेजेन्द्र निर्वाल विधायक शामली, कपिलदेव अग्रवाल शहर विधायक, उमेश मलिक बुढाना विधायक, विक्रम सैनी, विधायक खतौली, अमित पंवार ब्लॉक प्रमुख सदर व पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह रहे।
कार्यक्रम में जनपद व क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। देशहित व राष्ट्र भावना से राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना को लोगों ने सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अपने उदगार व्यक्त करते हुए विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज दो प्रांतों के लोगों को जोडता है, जिससे दोनों प्रदेशों को आपसी मित्रता यह तिरंगा दर्शायेगा जो जनपद के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी व योगी की सरकार बनी है, तब से राष्ट्र की जनता में देश प्रेम की एक अलख जगी है, जिससे युवाओं में तिरंगे के प्रति बढ़ते देश प्रेम को देखते हुए राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कराई जा रही है। इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों ने अपने उदगार व्यक्त किये और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना को एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने जनपद व अन्य क्षेत्र से आये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में विधानसभा संयोजक धर्मेंन्द्र तोमर, प्रभारी जगदीश पांचाल, मंडल अध्यक्ष सरवट मूलकराज, मंडल अध्यक्ष रोहाना हरिओम त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुक्कड सिंह, मंडल महामंत्री हिमांशु सैनी, हरिराम सक्सेना, अशोक, नरेश कोरी, मयंक त्यागी, जिला महामंत्री पंकज त्यागी, शरद शर्मा, यशपाल पंवार पूर्व जिलाध्यक्ष, संजय गर्ग, अंजलि चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, हरेन्द्र पाल, तेजपाल गुर्जर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, कुशवेन्द्र तोमर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, राजकुमार सिद्धार्थ अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रधान संघठन अध्यक्ष नरपत प्रधान, बबलू प्रधान आखलौर, न्यामुल प्रधान कासमपुर, भोला प्रधान, यतेन्द्र रई, दौलत बीजोपुरा, नकुल सिंह पंचौडा, नरेश धमात, बिजेन्द्र मुखिया, बिजेन्द्र मलीरा, राजकुमार त्यागी, विजय पाल त्यागी, विकास तेजलहेडा, आदेश शर्मा रामपुर, रामनिवास शर्मा, डा. यशपाल आर्य, नित्यानंद त्यागी, योगेश त्यागी, भारतभूषण खुल्लर, सौरभ शिवांक त्यागी, राकेश, विनोद, राजेन्द्र, भंवर सिंह, डा. वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, अर्जुन पहलवान, अमित अहलावत, राजवीर पाल, एकता गुप्ता, देशबंधु तोमर, बॉबी, संजय अग्रवाल, युधिष्ठर पहलवान व विजय कश्यप मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 11 =