समाचार
रालोद की प्रकोष्ठो का हुआ विस्तार
मुजफ्फरनगर। सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित एक समारोह मे अनेक नेताओ ने अपने समर्थको के साथ राष्ट्रीय लोकदल की विभिन्न प्रकोष्ठो की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे रालोद की प्रदेश महासचिव श्रीमति पायल माहेश्वरी मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल राठी ने की तथा संचालन चौ.ब्रजवीर सिह ने किया।
पत्रकारो से बाततीच करते हुए मण्डल महासचिव श्रीमति सुमन माहेश्वरी ने कहा कि लोकसभा चुनावो की तैयारी चल रही हैं। उन्होने कहा कि रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिह की नीतियो से प्रभावित हो अनेक लोग रालोद मे शामिल हो रहे हैं। जिस कारण रालोद का कुनबा बढता जा रहा है। मण्डल महासचिव श्रीमति सुमन माहेश्वरी ने कहा कि रालोद मे समाज के हर वर्ग का हित सुरक्षित है,चाहे वो किसान हों,छात्र अथवा समाज का अन्य कोई वर्ग। उन्होने कहा कि चौ.अजीत सिह सम्भवतः मुजफ्फरनगर से ही चुनाव मैदान मे उतरेंगे। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यालय पर उपस्थित भारी भीड इस बात का संकेत है कि लोगो मे पार्टी के प्रति कितना उत्साह है। ग्राम सरवट के प्रधानपति पंडित श्री भगवान शर्मा ने भी इस अवसर पर रालोद की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार वार्ता के दौरान धर्मेन्द्र मुखिया,यशपाल नागर,अमित माहेश्वरी, रोशन, वरिष्ठ नेता शुभम बंसल, विनित मलिक, प्रवेज आलम, अनुज बालियान, जगपाल, सोनू गुर्जर,अब्दुल रहमान, रिषीपाल राणा, पराग चौधरी,अंकित सहरावत आदि रालोद नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बसपा व सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर। बसपा-सपा कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया तथा मंच के माध्यम से गठबंधन को मजबूती प्रदान करने के साथ लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियो मे एकजुटता से जुटने का आहवान किया गया।
महावीर चौक स्थित बसपा जिला कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 63 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर कार्यकर्ताओ द्वारा केक काट कर एवं एक दूसरे को बर्थ डे केक खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा सुश्री मायावती के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर बसपा कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बसपा व सपा नेताओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा बसपा गठबंधन को मजबूती प्रदान करते हुए पूरी एक जुटता के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियो मे जुट जाने का आहवान किया गया। जनसभा को बसपा राज्य सभा सांसद राजपालसैनी, पूर्व बसपा सांसद कादिर राणा, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कटारिया, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा राशिद सिददकी, जिया चौधरी आदि नेताओ ने सम्बोधित किया।
लाखों की चरस व स्मेक के साथ दो पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने शामली रोड बाईपास से पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश गुलफाम पुत्र इरशाद उर्फ इदरीश निवासी कुंगरपट्टी सुजडू को एक तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपी के विरूद्ध हत्या, लूट व गैंगस्टर के छह मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने पकडे गये आरोपी के जेल भेज दिया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर में आरोपी अफजार मंजूरी पुत्र रमजानी निवासी खतौली व आफताब उर्फ गोला पुत्र अखलाक निवासी हंडिया मोहल्ला को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किये गये है। बताया जा रहा है कि कारोबार करने वाले आरोपी पिछले कई सालों से बड़े पैमाने पर शहरी क्षेत्र में स्मेक व चरस सप्लाई कर रहे हैं । गैंग से जुड़े कुछ लोग पुलिस को भी सुविधा शुल्क देते थे। इस कारण गैंग पुलिस की पकड़ में नही आता था।शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का दो आरोपियों को लाखों की स्मेक व चरस के साथ पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस दौरान सीओ सिटी सिटी हरीश भदौरिया तथा शहर कोतवाल अनिल कपरवान व एसएसआई समयपाल अत्री आदि मौजूद रहे।
मकर संक्रांति पर खिचडी का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रान्ति के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने खिचडी के प्रसाद का वितरण किया। अनेक श्रृद्धालूओ ने खिचडी का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न धार्मिक संस्थाओ व सामाजिक संस्थाओं तथा धर्म परायण लोगो द्वारा खिचडी का प्रसाद वितरित किया तथा कम्बल व कुछ अन्य सामग्री भी बांटी गई।
इसी संदर्भ मे नई मन्डी मे भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने खिचडी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा नई मन्डी मण्डल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, रोशनी पांचाल, विशाल गर्ग, अंकित गर्ग, आयुष खटीक, सन्नी वर्मा, विपुल गोयल, नितिन तायल, अमित अहलावत, अरूण त्यागी, प्रशान्त जैन, सागर बाल्मिकी, विनित गर्ग आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
20 दिन बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग
मुजफ्फरनगर। परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर करीब 20 दिन से लापता युवक की बरामदगी की मांग की। खतौली थानांतर्गत टिटौड़ा निवासी साहब सिंह गुर्जर ने कुछ लोगों के साथ एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि उनका भाई अभयराम पुत्र ज्ञान सिंह खतौली के शेखपुरा में रहता था, जिसके बाद वह शिवपुरी खतौली में आकर बस गया था। बताया कि अभयराम गत 22 दिसंबर, 2018 से लापता है। उसकी गुमशुदगी उसकी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे नहीं तलाश पाई। अभयराम की हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस को सारे सुबूत दे दिये गए हैं, बावजूद वह अभयराम की तलाश नहीं कर रही है।
गो-संरक्षण के लिए एक करोड़ की लागत से बनेगी गोशाला
मुजफ्फरनगर। गायों के संरक्षण के लिए जिले में गो-संरक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। फिलहाल 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत और नगर निकायों को खंडहर हो चुके कांजी हाउस को सही कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। आवारा घूमने वाले गोवंश पुलिस-प्रशासन के साथ ही आम जनमानस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इनके संरक्षण के लिए शासन ने कदम उठाने शुरू किए हैं। इसके तहत आवारा गोवंश को रखने के लिए जनपद में गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना की जानी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा सदर तहसील के गांव बधाई कलां में पशुपालन विभाग की 1.22 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये भी शासन से अवमुक्त कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित गो-संरक्षण केंद्र में 400 से 500 तक गोवंश रखे जा सकते हैं। जिला पंचायत के गांव मखियाली और जानसठ में स्थित कांजी हाउस का भी सुधार कराया जा रहा है। इनमें भी आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों के कांजी हाउस भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें निराश्रित गोवंश को रखा जाएगा।
अब तक पकड़े गए 184 गोवंश-शासन के निर्देश के बाद आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाया गया। अब तक 184 गोवंश पकड़े गए हैं। इनमें से 10 को नई मंडी गोशाला, 57 को बुढ़ाना में बनाई गई अस्थायी गोशाला, 70 को रामपुर गोशाला भेजा गया है। इसके अलावा शाहपुर नगर पंचायत में 15 और खतौली नगर पालिका में 18 गोवंश को रखा गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हुकम सिंह ने बताया कि गोवंश की चिकित्सा की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। उनके पालन-पोषण की व्यवस्था वहीं होगी जहां पर उन्हें रखा गया है।
चौ. चरण सिंह मार्किट में हुआ खिचडी प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महावीर चौक स्थित चौ. चरण सिंह मार्किट के व्यापारियों ने सामूहिक रूप से मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ आयोजित किया।
भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना के उपरान्त खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, कपिल कुमार, प्रेमपाल सिंह संधावली वाले, कमलकिशोर राणा, दिनेश कुमार कश्यप, बबलू भाई, डा. मुकेश अरोरा, डा. सौरभ जैन, डा. दीपक गोयल, डा. अखिल, डा. अमित, वरिष्ठ समाजसेवी निधिषराज गर्ग, गौरव जैन आइडिया, अमरदीप वर्मा, दीपेश कुमार, मनीष अग्रवाल, पवन जालान, मोहन, प्रधान जी फिल्म सिटी वाले, प्रविंद्र धीमान, विनोद धीमान, अजय कुमार उर्फ टीनू, राधेश्याम, आशु, सुरेश चाय वाला, नितिन कुमार, गौरव जैन, सुधीर कुमार, राजीव कुमार, सुनील, अनिल कर्णवाल, पंकज, गौरव, संदीप वत्स, अमित वर्मा, विजय कैमरिक, अक्षय शर्मा स्टेना, राकेश कुमार शर्मा प्रशासिनक अधिकारी जिला पंचायत, नरेंद्र कुमार शर्मा, एजाज बाबू, कमल किशोर शर्मा इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
खतौली। नगर में इंद्रा मूर्ति के निकट डॉक्टर अंकुर शर्मा मेडिकल सेंटर पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार की प्रातः से शाम ५ बजे किया गया जहाँ प्रातः से ही मरीजो की भीड़ लगी रही। शिविर में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के भूतपुर्व चिकित्सक डॉक्टर आमिर काजमी द्वारा सभी प्रकार के बीमारियों का निःशुल्क ईलाज किया गया। साथ ही मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां भी दी गयी। शिविर में निःशुल्क शुगर जांच की भी व्यवस्था थी। मेडिकक सेंटर के एम डी डॉक्टर अंकुर शर्मा ने कहा है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है आजकल इलाज के अभाव में कई बार छोटी छोटी बीमारियां असाध्य रोग का रूप ले लेती है इसके लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से ग्रमीणों की सुविधा हेतु निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। कहा कि निरूशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं को समय समय पर जनता तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध है ओर जिले के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और इसके लिए कई बार अभियान भी चलाया गया. यह निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी उसी अभियान का एक हिस्सा है. गौरतलब है डॉक्टर अंकुर शर्मा सामाजिक कर्तव्य को निभाने के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहते है ।वैसे लोग जो आर्थिक समस्या एवं जागरूकता के अभाव में इलाज नही करवा पाते, वे लोग समय समय पर इस शिविर में आकर लाभ उठा सकते है। शिविर में डॉक्टर अंकुर शर्मा ,चिकित्सक सहायक नितीश कुमार,पुष्प राज, विक्रांत,सागर, रेखा, आदिल आदि का सहयोग रहा।
अभिनव एनजीओ द्वारा निर्मित सर्वाजनिक शौचालय का एसएसपी ने किया लोकार्पण’
मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर में आज एक विश्व स्तरीय सर्वजनिक शौचालय का लोकार्पण जनपद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एसपी सिटी ओमवीर तोमर, ट्रेनी एएसपी श्रद्धा पांडे, सी ओ खतौली राजीव कुमार आदि की उपस्थिति में किया। थाना प्रभारी केपी एस चाहल और मंसूरपुर सुगर मिल अधिकारियों ने सभी की अगवानी की। एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी, एएसपी, सीओ आदि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यहां बोलते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आज पुलिस के साथ आम जनता सहयोगी बन खड़ी हुई है और जहां वह अपनी शिकायत और सुरक्षा के लिए आती थी, और अक्सर असंतुष्टि भी जताती थी वही अब थाने में अच्छी व्यवस्था के लिए सहयोग भी देती है, ये पुलिस पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस थाने का ऑफिस बहुत अच्छा है जिसके बाद अन्य थानों में भी ऐसे ऑफिस बने हैं, बेहतरीन सार्वजनिक शौचालय बनने के बाद अन्य थानों, कोतवाली में भी इसी प्रकार के शौचालय बनने लगेंगे। ये अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि क्राइम पर कंट्रोल है अब जरायम पर भी सख्ती करनी जरूरी है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि अब क्राइम पर काफी हद तक अंकुश लगा है परंतु सूद पर ब्याज देने और ब्याज वसूलने की प्रक्रिया में हत्याएं व अन्य अपराध बढ़ने लगे हैं इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। केपीएस चाहल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जनता का उनके ऊपर कर्ज है कि वह उनके साथ मिलकर इन कार्य को करा रही है और जिसका श्रेय उन्हें मिलता है। उन्होंने कहा कि एक बार थाने में कुछ विदेशी लोग आए और उन्हें शौचालय जाना था, थाने में कोई शौचालय नहीं था उस वक्त उन्हें लगा कि इस तरह की स्थिति से विदेश में भारत की क्या तस्वीर जाती होगी। इसलिए उन्होंने हाईवे पर स्थित इस मुख्य थाने में शिकायत अथवा परेशानी लेकर आने वाले देशी-विदेशी लोगों की जन सुविधा हेतु शौचालय निर्माण की सोच रखी। जिसमें अभिनव एनजीओ ने पूर्ण सहयोग दिया और एक उच्चस्तरीय सर्वजनिम शौचालय थाना परिसर में बनाया। सभी वक्ताओं ने अभिनव एनजीओ और उसके निदेशक हरेंद्र सिंह के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में अमर उजाला प्रतिनिधि मास्टर हरपाल सिंह ने एसएसपी को पेन देकर गरीब, शोषित, पीड़ितों को न्याय देने की भी अपील की। इस कार्यक्रम में मंसूरपुर चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, ओंकारनाथ तिवारी, कुंवर देवराज पँवार, श्याम पाल चेयरमैन, नरेंद्र त्यागी, अंकुर चौधरी, चिराग बालियान, स्वराज सिंह सोंटा, अरविंद प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
नहीं होगा गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ मनाया जाएगा। २६ जनवरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विकास कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ साथ सभी इंटर कालेजों व स्नातक कालेजों में निबंध, लेखन तथा पोस्टर एवं अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। इस दौरान प्लास्टिक के झंडे एवं बैनर आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
जिला पंचायत सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सुबह आठे बजे प्रभात फेरी, ८रू३० बजे स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता होगी। सरकारी कार्यालयों और भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह ९रू३० बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण होगा और परेड की सलामी ली जाएगी। वहीं, सुबह दस बजे सभी शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह ग्यारह बजे जिला जेल में महिला बंदियों, बाल बंदियों एवं रोगी बंदियों को फल वितरित किए जाएंगे। उधर, ग्यारह बजे जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी फल वितरित कराएंगे। दोपहर १२ बजे मार्च पास्ट होगा। जिसमें पुलिस बैंड, स्कूल बैंड, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट्, गर्ल्स गाइड तथा स्कूलों के छात्र और छात्राएं भाग लेंगी। विकास कार्यों, मद निषेध, परिवार कल्याण, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि विभाग, वन विभाग, जिला गन्ना अधिकारी, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, दुग्ध विकास, व्यापार मंडल, स्वयं सेवी संस्था, साक्षरता, डूडा, गन्ना शोध, उद्यान, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग आदि की झांकियां बैनर के साथ निकाली जायेगी। मार्च पास्ट पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर अंसारी रोड होते हुए सरवट रोड, शिव चौक होकर झांसी की रानी की और से टाउन हाल पर समाप्त होगा। २५ जनवरी को सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग कराई जाएगी। तथा नगर के सभी मुख्य चौराहों पर धीमी आवाज में देश भक्ति के गीत प्रसारित कराए जाएंगे। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनेगी समस्या
मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियमवदा तोमर १६ जनवरी को जनपद में जन सुनवाई करेगी। जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा सुगमता की दृष्टि से सुनवाई होगी। सभी संबंधित अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
फास्ट फूड का परीक्षाओं में सेवन ना करें
मुजफ्फरनगर। युवाओं को कैरियर के लिए तैयार करने में जहां योग और ध्यान का बहुत बड़ा महत्व है वहीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बच्चों व अन्य युवाओ के लिए यह भी आवश्यक है कि वह परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओ के दौरान फास्ट फूड का सेवन ना करें और भजन और सत्संग से अपने आप को जोड़ें आर्ट ऑफ लिविंग परीक्षा के निकट आने के दौरान अब जगह.जगह जिले में यही अभियान चला रहा है खासकर युवाओं के लिए रोजगार पाने के लिए तैयारी के लिए उन्हें ध्यान से जोड़ रहा है ।इंजीनियर ललित शर्मा और उनकी पूरी टीम जिले मे हैप्पीनेस कोर्स के माध्यम से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार आर्ट ऑफ लिविंग का एक प्रमुख केंद्र महावीर चौक पर इंजीनियर ललित शर्मा के आवास पर चल रहा है । जिसमे हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इंजीनियर ललित शर्मा आर्ट ऑफ लिविंग के यूपी कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा, शैलेंद्र सिंह , ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से हैप्पीनेस कोर्स कराया और युवाओं से आह्वान किया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने आप को तैयार कर अपना जीवन योग और ध्यान से जोडे साथ ही हर तरह की परीक्षा की तैयारी के दौरान फास्ट फूड का सेवन ना करें और भजन और सत्संग से अपने जीवन को जोड़ें । चार दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स के समापन अवसर पर उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन को सुखमय बनाने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए इसमें हमें खुशी भरनी होगी और हमें तनाव से दूर रहना होगा आर्ट ऑफ लिविंग के तमाम योग, ध्यान के कोर्स खासकर हैप्पीनेस का बेसिक कोर्स में जिले मे यह विधि सीखाई जा रही है कि हम जीवन में किस तरह से तनाव दूर कर अपनी बुद्धि और शरीर को संतुलित तक अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं इस दौरान इंजीनियर शर्मा ,संजीव जलोत्ररा, पूनम शर्मा, पूनम गोयल शैलेंद्र सिंह आदि ने युवाओं को खुश रहने के टिप्स दिए है। समापन अवसर पर हैप्पिनेस प्रोग्राम मे महावीर चौक सैन्टर पर शिक्षक गण. ललित शर्मा, शैलेंद्र सिंह, पूनम गोयल, पूनम शर्मा ने युवाओ को ध्यान लगाने की विधि सीखाई। इस दौरान प्रतिभागी. राजेन्द्र कुमार, गुलशन खुराना, सपना अग्रवाल, सीमा शर्मा, कविता, मीरा, उमा चौधरी,निर्मला चौधरी, रेशू कुमार, रवीश कुमार, नीटू भारद्वाज और काजल अग्रवाल उपस्थित रहे।।
खिचडी के प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गुदडी बाजार व्यापार मंडल द्वारा मकर संक्राति कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें नगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तथा वार्ड सभासद श्रीमती मनीषा तायल के पुत्र रोहित तायल विशिष्ट अतिथि रहे।
गुदडी बाजार व्यापार मंडल द्वारा खिचडी बनवाकर सर्वप्रथम कोतवाली स्थित मंदिर में भगवान को भोग लगाया गया तदोपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शरद कपूर, संजय अग्रवाल, महामंत्री गुदडी बाजार सुशील अरोरा, अध्यक्ष बिशनलाल गोयल, अम्बरीश गर्ग, श्रीनिवास वर्मा, ओमप्रकाश, नंदी अरोरा, गोपाल दास, सतीश कुमार, महेश कुमार, अनिल अरोरा, दीपा, संजय गोल्डी एवं प्रबुद्ध भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
संस्कारित विद्यार्थी भविष्य के राष्ट्र निर्माता
मुजफ्फरनगर। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कारित विद्यार्थी भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षक और अभिभावक छात्र-छात्राओं को सुशिक्षित एवं संस्कारित बनाएं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और शहीदों के जीवन से देशभक्ति व ईमानदारी की शिक्षा मिलती है। इस दौरान बच्चों को वैदिक साहित्य वितरित किए गए। सदर ब्लॉक के बहादरपुर गांव स्थित वैदिक विद्या जूनियर हाईस्कूल में आयोजित संस्कारशाला में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि विद्यालय राष्ट्र निर्माण की इकाई हैं। विद्यार्थी को देश का योग्य नागरिक बनाने का अहम् दायित्व अभिभावक और शिक्षकों पर है। उच्च शिक्षा के साथ उन्हें अनुशासित, संस्कारित, परिश्रमी बनाएं। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा उत्तम बनाना ही संस्कार है। सत्य व पवित्र आचरण का पालन करें। गुणों को ग्रहण करने, अवगुणों का त्याग करने में संकोच नहीं करना चाहिए। सतत् प्रयास से जीवन निखरता है। महापुरुषों व शहीदों के जीवन से देशभक्ति, ईमानदारी की शिक्षा मिलती है। अध्यापक का जीवन सदाचार, योग्यता और चरित्र से परिपूर्ण होगा, तभी छात्र-छात्राएं प्रेरित होंगी। संस्कारित बच्चे राष्ट्र का अमूल्य धन हैं। नरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि वेदमंत्र और यज्ञ संस्कारों की ज्योति जाग्रत करते हैं। प्रधानाचार्य राजकुमार आर्य ने कहा कि वेदों का ज्ञान पाठयक्रम में शामिल होने से विद्यार्थी भारत की वैदिक संस्कृति के गौरव को समझेंगे। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के गीत सुनाए। मेधावी विद्यार्थियों को आचार्य ने वैदिक साहित्य भेंट किया। इस दौरान ब्रजकुमार आर्य, रूपा कश्यप, ईश्वरी देवी, साक्षी, अत्रिश, काजल प्रजापति, पोविन कुमार व बिजेंद्र िंसह आर्य आदि मौजूद रहे।
बारह सिंघे की मौत
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बारह सिंघा की मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लकडसंधा मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बारह सिंघा की मौत हो गई। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
