खबरें अब तक...

समाचार

धूमधाम के साथ मना गणतंत्र दिवस2 15 | 1 17 |
मुजफ्फरनगर। स्वस्थ एवं मजबूत लोकतन्त्र के लिए हम सभी का यह दायित्व है कि देश की एकता व अखण्डता को हर कीमत पर बनाए रखें और हम सब का यही प्रयास हो कि हमारा देश दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। हम सभी को ना सिर्फ अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। बल्कि देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वो के प्रति भी गंभीर होना चाहिए।
राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे सहारनपुर मण्डलायुक्त डा.चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने अपने अभिभाषण मे उक्त उदगार व्यक्त किए। मण्डलायुक्त श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। अतः हम सभी को राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर देश व समाज के विकास के लिए विकास के लिए तत्पर रहना चाहिए। पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पहुंचने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिह व अन्य अधिकारियो ने मण्डलायुक्त डा.चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नि को ु बुके भेंट कर स्वागत किया। मण्डलायुक्त श्री त्रिपाठी ने ध्वजारोण किया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर एवं गुब्बारे हवा मे छोडे गए। पुलिस के जवानो द्वारा हवा मे फायरिंग कर झण्डे को सलामी दी गई। तिरंगा सलामी के बाद मण्डलायुक्त ने एसएसपी के साथ जीप मे सवार हो पुलिस लाईन का भ्रमण किया तथा पुलिस बल की विभिन्न टुकडियो का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के जवानो ने बाईको पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान पुलिस बल के विभिन्न वाहनो दंगा नियंत्रण वाहन, फायर बिग्रेड आदि विभिन्न वाहनो को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र को एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे सम्मलित हुए विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे मौजूद रहे जनपद न्यायाधीश संजय पचौरी, जिलाधिकारी राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिह,एसपी सिटी ओमवीर सिह आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम मे एडीएम प्रशासन अमित कुंमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार,एसपी क्राईम रामभुवन चौरसिया, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी टै्रफिक बजरंग बली, सीओ सिटी हरीश भदौरिया,सीओ लाईन श्री शर्मा, सीओ सदर, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर महिला थाना मिनाक्षी शर्मा, इंस्पैक्टर नई मन्डी हरसरन शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, आरआई संजय कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मी व गणमान्य लोगो मे उद्योगपति सतीश गोयल, समाजसेविका बीना शर्मा, होतीलाल शर्मा, मदन मोहन शर्मा,मुफ्ती जुल्फिकार,समाजसेवी इजि.अशोक अग्रवाल,कुंवर देवराज पंवार,अभिषेक अग्रवाल, शहर काजी जहीर आलम आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने आज 70 वे गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहरण करने के पश्चात भारतीय गणतन्त्र की शपथ दिलाते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतन्त्र को होना आवश्यक है। स्वयं के नियन्त्रित करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करे जिससे गणतन्त्र व लोकतन्त्र को हानि हो। उन्होने कहा कि हम सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है व जिले के चौमुखी विकास में अपना योगदान देना है। उन्होने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों को संकल्प लेना चाहिए, ताकि जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि अपने कार्या के प्रति सक्रिय रहकर मनोयोग से कार्यो को सम्पन्न करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनपद निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है और तेजी से विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि विकास की कोई भी एक कमजोर कडी या लापरवाही विकास में बाधक हो सकती है इसीलिए विकास में सबको साथ लेकर आगे बढने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग व बलिदान के मार्गदर्शन में आगे बढने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां की सद्भावना, आपसी भाईचारा व प्रेम को किसी भी कीमत पर आंच न आने दें। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने विकास व खुशहाली के जो सपने देखें है उनको साकार करने में एक जुटता से विकास कार्यो को आगे बढाना है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि भविष्य में भी सौहार्द व सद्भावना का परिचय देते हुए जिले के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम अजय अम्बष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलैक्ट्रेट स्टाफ ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार प्रकट किये। शौकत अली ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिलाधिकारी ने ंस्कूली बच्चों को उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हे टिफिन बॉक्स व बैग आदि देकर पुरूस्कृत किया।

 

किड्जी स्कूल में किया झंडारोहण3 12 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किडजी स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद संगम के सदस्यों की उपस्थिति रही। किडजी जानसठ रोड के डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल, सेंटर हेड प्रियंका जिंदल व भारत विकास परिषद श्संगमश् के सदस्यों द्वारा झंडारोहण किया गया। डॉ रजत जिंदल ने बताया कि स्कूलों में राष्ट्रीय दिवस मनाने का एक विशेष महत्व है, क्योंकि इन पाठशालाओ में पढ़ रही युवा पीढ़ी को ही बड़े होकर देश की बागडोर संभालनी है और भारत का भविष्य ये बच्चे ही है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही कल के अच्छे नागरिक बनेंगे। स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा विभिन्न देशभक्ति से प्रेरित प्रस्तुतियां दी गई। प्री नर्सरी कक्षा के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जूनियर तथा सीनियर ्यत्र के बच्चों के मध्य एक प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बड़े बच्चों को अंग्रेजी में देशभक्ति का संदेश देना था तथा छोटे बच्चों को हिंदी में देशभक्ति के लिए संदेश देना था। भारत विकास परिषद संगम के अध्यक्ष श्री कमल गोयल, सचिव श्री लक्ष्मीकांत मित्तल, आदि ने छोटे बच्चों को उनके द्वारा दी गयी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए प्रशंसा की व उन्हें प्रोत्साहित किया। अतिथियों को सम्मान देते हुए कार्ड दिए गए। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जिला सचिव श्री शशिकांत मित्तल, भारत विकास परिषद संगम के अध्यक्ष श्री कमल गोयल, सचिव श्री लक्ष्मीकांत मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता, तथा श्रीकृष्ण अग्रवाल, श्री प्रदीप भारद्वाज ,श्री राकेश गोयल, श्री अनुप कुच्छल, श्री प्रवीण गुप्ता, कार्यक्रम चेयरमैन श्री मनोज सिंघल व श्रीमति वर्षिणी सिंघल,श्रीमति स्नेह मित्तल,श्रीमति रीना गुप्ता आदि भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की अध्यापिका अंजू कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अकैडमिक कोऑर्डिनेटर अदिति जैन, तथा रिम्पी तनेजा, सोनम अरोरा, निधि मित्तल, अनन्या जैन, मुस्कान गर्ग व वैष्णवी बंसल शिक्षिकाओं व समस्त अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

पीएनबी मण्डल कार्यालय मे हुआ ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी जानसठ रोड स्थित पीएनबी क्षेत्रिय कार्यालय पर मण्डल प्रमुख डा.एम.पी.सिह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन एस.सी.कुलश्रेष्ठ,टिकौला शुगर मिल के एमडी निधिश प्रकाश, पूर्व रोटरी गर्वनर वागीश स्वरू,डा.पंकज जैन को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन हरिओम प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उप मण्डल प्रमुख एच.के.भल्ला,मण्डल सचिव अनिल गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे वैभव कौशिक व विजय सैनी का सराहनीय सहयोग रहा।

पूर्वी पाठशाला मे ध्वजारोहण –छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नगर के झांसी की रानी स्थित पूर्वी पाठशाला पर रोटरी क्लब गैलेक्सी,यूनीसेफ व आचार्यकुल से संयुक्त तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर अनेक बच्चो को सम्मानित किया गया। बच्चो ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप मे नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल उपस्थित रही। मास्टर सीताराम शर्मा, होतीलाल शर्मा, रोटरी गैलेक्सी के प्रतीक मित्तल, अमित गर्ग,नीरज बंसल, मनेज शर्मा, आचार्य सुरेन्द्रपाल, सुभाष एड.,यूनीसेफ के कमर इन्तखाब, प्रधानाचार्या श्रीमति रमन नारंग ने विचार व्यक्त किए। रोटरी गैलेक्सी की तरफ से सभी बच्चो को मिष्ठान वितरित किया गया।

चौधरी चरण सिह मार्किट मे फहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिह मार्किट मे व्यापारियो द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा देश की एकता एवं अखण्डता की शपथ ली। चौधरी चरण सिह मार्किट एसोसिएशन के तत्वाधान मे समस्त व्यापारियो की मौजूदगी मे तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सम्पादक रविन्द्र चौधरी, प्रेमपाल सिंह संधावली, कमलकिशोर राणा, दिनेश कुमार कश्यप, बबलू भाई, डा. मुकेश अरोरा, डा. सौरभ जैन, डा. दीपक गोयल, डा. अखिल, डा. अमित, वरिष्ठ समाजसेवी निधिषराज गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी पं. जयकुमार शर्मा, गौरव जैन आइडिया, अमरदीप वर्मा, दीपेश कुमार, मनीष अग्रवाल, पवन जालान, मोहन, प्रधान जी फिल्म सिटी वाले, प्रविंद्र धीमान, विनोद धीमान, अजय कुमार उर्फ टीनू, अक्षय कुमार बंटी, राधेश्याम, आशु, सुरेश कश्यप, नितिन कुमार, गौरव जैन, सुधीर कुमार, राजीव कुमार, सुनील, अनिल कर्णवाल, पंकज, गौरव आदि की रही।

 

आइडियल किड्स में धूमधाम से मनाया गणतन्त्र दिवस5 12 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक पी० के० जैन ने ध्वजारोहण किया एवं बच्चो ने राष्ट्रीय गान गाकर देश भक्ति के नारे लगाए। राष्ट्रीय भक्ति के रंग में रंगे बच्चो ने विभिन्न गीतो पर नृत्य प्रस्तुत कर देश प्रेम की भावना को व्यक्त किया। इस अवसर पर यू०के०जी० ग्रुप के बच्चो ने बहुत सुंदर कविताये प्रस्तुत की । निदेशक पी० के० जैन ने सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी एवं इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को झंडे एवं गणतन्त्र दिवस का महत्व बताया। इस कार्यकम को सफल बनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा ।

जिला बार संघ व सिविल बार संघ में लहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर।गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिला एवं सिविल बार संघ मे ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ के तत्वाधाना मे फैंथम हॉल प्रागण मे ध्वजारोहरण किया गया। जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी ने ध्वजारोहण किया। महासचिव सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं दूसरी और सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार मे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष अनिल दीक्षित महासचिव बिजेन्द्र मलिक ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ठाकुर अजयपाल सिह, सुगन्ध जैन,सुनील मित्तल,गौरव गोयल, हरिओम, अांचल अग्रवाल एड.,श्यामाचरण पंवार , सुखदेव मित्तल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

होली एंजिल्स स्कूल मे मनाया गणंतत्र दिवस
मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स कॉन्वेन्ट स्कूल मे गणतन्त्र दिवस समारोह बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डा.असजद जमील ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर जूली, प्रबन्धक सिस्टर लीमाराज,प्रसन्ना एवं योलेन आदि ने छात्र-छात्राओ को सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे बच्चो ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सरकारी कार्यालयो पर फहरा तिरंगा
मुजफ्फरनगर। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद की विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी तथा सामाजिक संस्थाओ ने गणतन्त्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमो मे बढचढ कर हिस्सा लिया।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन मे मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने ध्वजारोण किया। इस अवसर पर विकास भवन के सभी विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शान से लहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर। जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी 70 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद भर मे विभिन्न सरकारी,गैर सरकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओ द्वारा प्रतिष्ठानो/कार्यालयो पर ध्वजारोहण किया गया। इसी संदर्भ मे विभिन्न स्कूल,कॉलेजो तथा प्राथमिक विद्यालयो मे तिरंगा फहराया गया। विभिन्न राजनैतिक दलो भाजपा,सपा, बसपा एवं रालोद आदि पार्टी कायोलयो पर पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

आर्य समाज मन्दिर मे मना गणतन्त्र
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज मन्दिर दयानन्द मार्ग नई मन्डी मे 70 वां गणतन्त्र पर्व समारोह बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे वेदमन्त्रो से देवयज्ञ किये गया। यज्ञ के ब्रहमा मंगत सिह आर्य रहे तथा यज्ञ के यजमान अमोद कुमार आर्य सपत्नीक रहे। राष्ट्र ध्वज कार्यसमाज के वरिष्ठ सदस्य आनन्दपाल सिह आर्य एवं योगेश्र दयाल ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम मे मास्टर सोमपाल आर्य, आर.के.माथुर, भगत सिह आर्य, विरेन्द्र सिह आर्य, यशपाल मलिक, अंकित सिंघल आदि उपस्थ्ति रहे।

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने मनाया गणतंत्र दिवस7 11 |
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर गणतंत्र दिवस का भव्य प्रोग्राम मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कुलदीप गुप्ता व अध्यक्ष श्री राज कुमार गोयल महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजवंशी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके पश्चात महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा राष्ट्रगान कराया गया उसके पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए गए तथा संरक्षक महोदय पदाधिकारी गण व सदस्य द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विचार प्रकट किए गए अमित मोहन जी द्वारा बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया दीपा दीदी द्वारा सुंदर स्पीच कुमारी अंशिका कुमारी अवनी कुमारी पूजा कुमारी गौरी कुमारी आस्था कुमारी अनिका मास्टर अकाश मास्टर वरुण मास्टर वासु द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई महिला सभा द्वारा व संरक्षक गण द्वारा बच्चों को उपहार दिए गए राजवंश परिवार में नवविवाहित जोड़ों को बुके भेंट किए गए अंत में सभी ने सुंदर जलपान का आनंद लिया कार्यक्रम में सभी राजवंश बंधु मौजूद रहे

 

जंगल में मिला शव
मुजफ्फरनगर। जंगल मे शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव मेघाखेडी के ग्रामीणो मे उस समय सनसनी फैल गई कि जब खेत पर काम करने के लिए पहुंचे ग्रामीणो ने देखा के मेघाखेडी के जंगल मे किसी अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है। इस मामले पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं गांव वालो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त भोपा क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी युवक सुबोध पुत्र सुखबर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर मेघाखेडी पहुंचे। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि सम्भवतः सर्दी के कारण उक्त युवक की मौत हुई है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शव भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। यह हादसा दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

धनगर समाज में प्रमाण पत्र जारी न होने से रोष9 11 |
मुजफ्फरनगर। धनगर समाज के नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि य़द्य़पि शासन धनगर समाज को तरजी दे रहा है फिर भी धनगर समाज के व्यक्तियों को सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा जिसके कारण समाज के लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। धनगर जाति के व्यक्ति हीन भावना के कारण अपने नाम के साथ पाल और बघेल उपनाम लगाते है अतः धनगर जाति के व्यक्तियों को उपनाम लगाने के आधार पर अनुसूचित जाति के अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने शासन से कडी कार्यवाही की मांग की। पत्रकार वार्ता में संजय धनगर, ब्रजपाल, रजनीश, राय सिंह, राजीव धनगर उपस्थित रहे।

 

 

पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित10 6 |
मुजफ्फरनगर। जिला व पुलिस प्रशासन की और से पूर्व मे सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। जिसमे विभिन्न जनपदों के हजारो अभ्यर्थियो ने हिस्सा लिया।
नगर क्षेत्र के 17 स्कूल कॉलेजो को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया। 27 व 28 जनवरी 2019 को दो पारियो मे आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा मे विभिन्न जनपदो के अभ्यर्थियो ने हिस्सा लिया। जनपद मे आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से जिला व पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के दौरान कडे सुरक्षा प्रबन्ध एवं परीक्षा सम्बन्धी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर दिया गया था। इसी संदर्भ मे 27 जनवरी 2019 को प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो पारियो मे परीक्षा सम्पन्न हुई। बताया जाता है कि इस परीक्षा मे एक पारी मे करीब 11 हजार अभ्यर्थी सम्मलित होने हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • This is really interesting, You’re a very skilled
    blogger. I’ve joined your rss feed and look forward to seeking more of your fantastic post.
    Also, I have shared your website in my social networks!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =