खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर कवाल कांडः आरोपी कोर्ट से दोषी करार, 8 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के केस में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। 8 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। 27 अगस्त 2013 को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में यह दोहरा हत्याकांड हुआ था। मामले में सात लोग आरोपी हैं, जिनमें से पांच जेल में बंद है, जबकि दो हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। कवाल की वारदात के बाद ही मुजफ्फरनगर और शामली में दंगा भड़का था। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में करीब साढ़े पांच साल पहले हुई वारदात में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव का कत्ल कर दिया गया था। कवाल निवासी शाहनवाज और मुजस्सिम पक्ष की बाइक से गौरव की साइकिल भिड़ने पर यह वारदात हुई थी। कहासुनी से शुरू हुई बात हत्याकांड तक पहुंच गई। इस मामले में आरोपी पक्ष के शाहनवाज की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक गौरव के पिता रविंद्र सिंह की ओर से जानसठ कोतवाली में कवाल के मुजस्सिम व मुजम्मिल पुत्र नसीम, फुरकान पुत्र फजला, जहांगीर, नदीम, शाहनवाज (मृतक) पुत्रगण सलीम, अफजाल व इकबाल पुत्रगण बुंदू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृत शाहनवाज के पिता सलीम ने भी मृतक सचिन और गौरव के अलावा पांच परिजनों के खिलाफ जानसठ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि एसआईसी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन) सेल जांच के बाद शाहनवाज हत्याकांड में एफआर लगा दी गई थी। ममेरे भाइयों सचिन और गौरव हत्याकांड में एसआईसी के विवेचक संपूर्णानंद तिवारी ने 24 नवंबर 2013 को चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। 15 अप्रैल 2014 को केस का ट्रायल प्रारंभ हुआ। फिलहाल यह मामला एडीजे हिमांशु भटनागर की कोर्ट संख्या-सात में चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह और बचाव पक्ष की ओर से छह गवाह अदालत में पेश किए गए। कवाल कांड के बाद से ही दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी मुजस्सिम, मुजम्मिल, फुरकान, नदीम, जहांगीर तभी से जेल में बंद है। दो आरोपी अफजाल और इकबाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है।

पुरानी पेश्ांन बहाली की मांग को दिया धरना2 5 |
मुजफ्फरनगर। कर्मचारी,शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच उ.प्र. के बैनर तले शिक्षक एवं कर्मचारियो ने पूर्ण हडताल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रर्दशन मे आन्दोलनकारियो को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं। प्रदेश सरकार हठधर्मिता पर अडी है। आज के धरने की अध्यक्षता बालेन्द्र सिह ने की तथा संचालन कुलदीप शर्मा एवं राकेश राठी ने किया। धरने पर रोडवेज, स्वास्थ्य और बिजली को छोडकर सभी विभागो के कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमे रविन्द्र नागर, कुलदीप शर्मा, अवनीश राठी, संजीव बालियान के साथसुरेंद्र कुमार, शाहबुद्दीन, इन्दूभूषण शर्मा, मगनवीर सिंह, सुनील शर्मा, रमेंद्र मलिक मंत्री चरथवाल, हरबीर सिंह अध्यक्ष मौ. अखलाक, रियाजुल हसन, अमित बाना, नाथीराम, संजय गर्ग, बालेंद्र, रिषीराज, राजेश, संजीव बालियान, मुनेश, सुरेंद्र, सतेंद्र, निर्मेर्श, अमित बालियान, आनंद तिवारी, कपिल तोमर, सुकेश खतौली, राजीव राठी, पूरण सिंह, इं. जेएल शर्मा, इं0 हुक्मचंद शर्मा, हरीश चंद, विनय त्यागी, उपेंद्र बालियान, उमा चौधरी, सुषमा देवी, प्रविता शर्मा, नीलम चौधरी, इं. स्वतंत्र पाल सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, प्रदीप नागर, मदन पाल वर्मा, मदनपाल वर्मा, दुष्यंत त्यागी, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, इं. बीआर शर्मा, जय भगवान शर्मा, इं. डीपी जैन, एमए अल्वी आदि कर्मचारी शिक्षक नेताओं ने सम्बोधित किया।

भाजपा के नये कार्यालय हवन पूजन के साथ शुभारम्भ3 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का हवन पूजन के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक गणमान्य लोग तथा प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
नई मंडी के गांधीनगर मैनरोड पर बनाए गए भाजपा के आधुनिक और आलीशान कार्यालय का हवन पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ नेता महेंद्र आचार्य रहे तथा हवन पूजन के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, सांसद डा. संजीव बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदीप शर्मा, नीतिन मलिक, श्रीमोहन तायल, रमेश खुराना, सुनील तायल, अशोक बाटला, ब्रिजेश दीक्षित, सुनीता शर्मा, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, सुनील दर्शन, कुंज बिहारी अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, अतुल सैनी, विकास भार्गव, विवेक गर्ग, सुनील शर्मा, सभासद विकास गुप्ता, यशपाल पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, डा. वीरपाल निर्वाल, वैभव त्यागी, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, प्रवीन शर्मा ब्रहमपुरी, प्रवीन शर्मा ट्रांसपोर्ट, लवी अग्रवाल, एकता गुप्ता, गीता जैन, रोहित खुराना, कुशवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि आज प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक साथ ५१ कार्यालयों का शुभारंभ किया जिमसें मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जनपद शामिल है। वीआईपी से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था कार्यालय में मौजूद है। भाजपा ने गांधीनगर में ५०० गज में आधुनिक और आलीशान कार्यालय बनाया है। यहां एक बड़ा मीटिंग रूप में बनाया गया है, जिसमें एक साथ ४०० कार्यकर्ता बैठ सकते हैं। कांफ्रेस रूम अलग से बना है, जिसमें पार्टी के नेता पत्रकार वार्ता आदि करेंगे। भाजपा ने आईटी सैल अलग से स्थापित किया है। एक रूम को कंप्यूटर और अन्य तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जिससे पार्टी की योजनाओं को विस्तार दिया जा सके। वीआईपी के लिए जहां गेस्ट हाउस इसी में बनाया गया है, वहीं कार्यकर्ताओं के रात्रि में ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई है। कार्यालय में रसोई और डाइनिंग हॉल भी अलग से बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

हैलमेट के प्रयोग के प्रति किया जागरूक4 3 |
मुजफ्फरनगर। सडक सुरक्षा यातायात सप्ताह के तहत दुपहिया वाहन चालको को टै्रफिक नियमो के प्रति जागरूक करने के साथ हैलमेट भेंट किए गए। तथा हैलमेट पहन कर वाहन दुपहिया वाहन चला रहे वाहन चालको का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन एवं स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि नागरिको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने तथा सडक हादसो की घटनाओ की रोकथाम के उददेश्य से जिला व पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे 4 फरवरी 2019 से 10 फरवरी 2019 तक चलने वाले सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यक्रमो के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं,एनसीसी कैडेटस आदि भी आम जन को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी संदर्भ मे आज दोपहर मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के समीप सीडीओ अर्चना वर्मा ने आयोजित कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि हैलमेट लगाए बिना दुपहिया वाहन चला रहे वाहन चालको को रूकवा कर उन्हे हैलमेट भेंट किए तथा हैलमेट पहन कर वाहन चला रहे वाहन चालको का अधिकारियो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान एआरटीओ राजीव बंसल, एआरएम रोडवेज वी.पी.अग्रवाल,एआरटीओ विभाग से पीटीओ दलबीर सिह, मौ.शुबी सहित अनेक अधिकारी व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

थ्री व्हीलर ने मारी ई रिक्शा में टक्कर, बाल बाल बचे स्कूली छात्र5 3 |
खतौली। जीटी रोड पर स्थित सेंट थॉमस स्कूल के सामने ई रिक्शा और थ्री व्हीलर के मध्य हुई आमने-सामने की टक्कर में ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार बच्चे बाल बाल बच गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर स्कूली बच्चों को ई रिक्शा से निकाला। ई रिक्शा में ठूंस ठूंस कर भरे गए तो बच्चे। ई रिक्शाओ की भारी भीड से नगर की यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त। दुकानों के सामने ई-रिक्शा खड़ी रहने से दुकानदारों के व्यापार पर भारी असर। मना करने पर मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं ई रिक्शा चालक।

चौ. अजित सिंह की रैली की सफलता को की बैठक
मुजफ्फरनगर। ११ फरवरी को कस्बा शाहपुर में होने वाली राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
पूर्व विधायक चौधरी मुश्ताक, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी तथा रैली संयोजक विपिन सिंह बालियान ने ११ फरवरी को शाहपुर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की रैली को सफल बनाने के लिये गांव बरवाला, हरसौली आदि में नुक्कड सभाएं की। इस दौरान सौदान सिंह थांबेदार, राममेहर राठी, अंकित सहरावत, यावर रोशन आदि मौजूद रहे। थांबेदार सौदान सिंह ने १२ गांव की ओर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया और सभी लोगों से अपील की। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने रालोद नेताओं के साथ शाहपुर, खरड, भौरा खुर्द आदि गांवों में जनसम्पर्क कर रैली को सफल बनाने की अपील की तथा भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

जनपद में धारा १४४ लागू
मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने को लेकर आज होने वाली महाहड़ताल के मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुजफ्फरनगर में धारा १४४ लागू कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि इस नियम का सख्ती से अनुपालन किया जाये। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मजिस्ट्रेट के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित एरिया मजिस्ट्रेटों के द्वारा १४ फरवरी तक धारा १४४ लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने धारा १४४ के सख्ती के साथ अनुपालन के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। क्षेत्र में धारा १४४ लागू होने पर पुलिस क्षेत्र में दौड़ पड़ी है। जगह-जगह चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। बता दें कि यूपी में पुरानी पेंशन नीति को बहाल कराने के लिए एक बार फिर कर्मचारी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आहृवान पर कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे। १२ फरवरी तक हड़ताल जारी रखने और अपनी मांगों के समर्थन में आरपार लड़ाई का आहृवान किया है।

भजनो से लोगों ने की लोक कल्याण की कामना
मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य पूर्व स्थित सुमेरू सत्संग भवन पर नागरिकों ने आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग में लोक कल्याण की कामना की और एक से एक धार्मिक और भक्ति में भजन गाकर नागरिकों को भाव विभोर कर दिया इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा और वंदना मित्तल के भजनों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।
जानकारी के अनुसार आर्ट ऑफ लिविंग के जिले के प्रमुख केंद्र सुमेरू भवन आर्यपुरी पर एक सत्संग व भजन संन्ध्या का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर महाराज की गुरु पूजा की गई इस दौरान भक्ति में वातावरण में लोग भजन संध्या में झूमने को मजबूर हो गए आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश छाबड़ा धीरज बत्रा ,वंदना मित्तल, शैलेंद्र सिंह, प्रिया सिंह ,प्रीति नारंग राजीव जलोत्रा ,टीना बत्रा आदि ने एक से बढ़कर एक भजन गाए और गुरु की महिमा का गुणगान किया ।
संजीव जलोत्रा ने बताया कि सत्संग में नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसाद का वितरण किया गया उन्होंने बताया कि अगला सत्संग आगामी ष्षनिवार को बसंत पंचमी स्पेशल संत्सग पंचौडा रोड पर रामानंद जी बीएसएनएल के लेखाधिकारी की तरफ से उनके आवास पर आयोजित किया जाएगा।

श्रीराम कालेज में समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘‘क्या जी0एस0टी0 की घटती दरो से अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी’’ रहा। विषय पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की शुरूआत श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट के सहनिदेशक अभिषेक बाग्ला, प्रबन्धन डीन डॉ0 पूनम शर्मा, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ0 विजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान युवाओं में पाठ्यक्रम एवं अन्य सहायक क्रियाओं के प्रति रूझान व आत्मविश्वास को बढाना है तथा किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के परिवेश्या व गतिविधियों से रूबरू होकर समाज व देश में अपने ज्ञान रूपी प्रकाश की रोशनी को शिक्षा के माध्यम से फैलाना है।
समूह परिचर्चा में एम0कॉम0 के लगभग 60 विद्यार्थियों ने विभिन्न विचारो के साथ जी0एस0टी0 की दरो का प्रभाव किस प्रकार अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है, पर अपने विचारो के माध्यम से विस्तार से बताया गया। परिचर्चा में विद्यार्थी पूजा जोशी ने बताया कि जी0एस0टी0 की दरो में कमी करने से ऐसी वस्तुओं एवं सेवाओं की मॉग में वृद्धि होगी तथा सरकार की कर से होने वाली आय में भी वृद्धि होगी जिससे दीर्घकाल में देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
छात्रा वजीहा ने बताया कि जी0एस0टी0 ने कुछ वस्तुओं पर पुरानी दरो को कम कर दिया है, जैसे फूड ग्राइंडर्स, सिनेमा टिकट, एलईडी, बायो-फयूल पावर्ड प्रोडक्टस, हैण्डलूम आदि। वस्तुओं पर कर की दर कम करने से इनकी बिक्री बढेगी तथा सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता डॉ0 जूही गौतम ने किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, डॉ0 सौरभ मित्तल, डा0 रविन्द्र कुमार, पूजा चौधरी, रमिका वर्मा, नियति पंडित आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहें।

प्रतिभा का किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में ज्योति और पुरुष वर्ग में मुदस्सिर चौंपियन बने।
कॉलेज के मैदान में खेलों का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने किया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट में खिलाड़ियों सहित रोवर्स रेंजर्स ने भाग लिया। खेल प्रारंभ होने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने शपथ दिलाई। खेलों में १०० मीटर पुरुष वर्ग में मुदस्सिर ने प्रथम, देवेश ने द्वितीय, शाहीन ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में ऋचा त्यागी, ज्योति, अंजुम ने क्रमशः स्थान पाया। २०० मीटर पुरुष वर्ग में मुदस्सिर, देवेश, सौरभ कुमार ने क्रमशरू पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में ज्योति, अंजुम, साक्षी बालियान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। १५०० मीटर पुरुष वर्ग में गौतम, पवन, शाहरुख क्रमशरू पहले, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शिवानी पहले, ज्योति दूसरे, साक्षी एवं ललिता तीसरे स्थान पर रही। १०० मीटर कर्मचारी वर्ग में मिंटू, सतीश, मोहन ने स्थान पाया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में मुदस्सिर, अजीत सिंह, रंजीत सिंह ने बाजी मारी। महिला वर्ग में साक्षी बालियान प्रथम, प्रेरणा त्यागी द्वितीय, ज्योति और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक पुरुष वर्ग में रंजीत सिंह, प्रतीक राणा, धीरज कुमार, महिला वर्ग में अंजुम, ज्योति, ललिता ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में मुदस्सिर और महिला वर्ग में ज्योति को चौंपियन घोषित किया गया। आयोजन में डॉ शशि शर्मा, डॉ राजेश गर्ग, डॉ टीवीएस ढाका, आरएम तिवारी, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ पीआर यादव, डॉ कल्पना, डॉ मृदुला मित्तल, डॉ मुकेश, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ गरिमा जैन, डॉ रामकिशन, डॉ निर्देश पाल, डॉ नवीन शर्मा, डॉ सचिन, डॉ योगेश कुमार, डॉ केपी सिंह, डॉ सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विजय कुमार ने संचालन किया।

कुसंगति सभी बुराइयों की जड़ः चंद्रदेव
मुजफ्फरनगर। स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि कुसंगति सभी बुराइयों की जड़ है। श्रेष्ठ संगति से ही जीवन महान बनता है। युवा पुरुषार्थ, सत्य और संस्कारों के गुणों से आगे बढ़े।
सरकुलर रोड स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर मेरठ के कंकरखेड़ा से पधारे स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि कुसंगति से अच्छे व्यक्ति में भी दोष आ जाता है। गलतियां सुधारने के लिए तत्पर रहे। श्रेष्ठ संगति जीवन को सफल बनाती है। शुद्ध विचार, आहार और शिष्टाचार से व्यक्तित्व निर्माण होगा। अभिभावक बच्चों को यज्ञ, संध्या, योग और साहित्य से जोड़े। गोवंश की रक्षा और सेवा के लिए सरकार के साथ नागरिकों को भी सार्थक प्रयास करने चाहिए। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए सवेरे उठे, आलस्य त्यागे और गायत्री मंत्र का जाप करें। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुजुर्ग और बड़ों के प्रति शालीनता, विनम्रता का भाव रखने से उन्नति होती है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कृति और संस्कारों के प्रति परिवार जागरूक बने। घरों में यज्ञ परंपरा से भावी पीढ़ी का मानसिक, बौद्धिक और चारित्रिक विकास होगा। इससे पूर्व, वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई। आदित्य आर्य, अथर्व भारद्वाज, हर्षवर्धन, लक्ष्य देव, अनन्या दत्त आदि मौजूद रहे।

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एकत्रित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने सांसद डा. संजीव बालियान के आवास पर दूसरे दिन भी धरना दिया। धरने में जिलाध्यक्ष मुजीर्बुरहमान, बिजनौर जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप, शामली जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा समेत सैकड़ों शिक्षामित्रों आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + sixteen =