खबरें अब तक...

समाचार

भाजपा ने जारी की सूची,मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बागपत से संगीत सोम..कैराना से मृगांका सिंह,गौतमबुद्धनगर से नवाब सिंह नागर!
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए 24 प्रत्याशियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सूची पर सचिव,केंद्र चुनाव समिति जेपी नड्डा के हस्ताक्षर भी हैं। हालांकि इस सूची की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल सूची के अनुसार सहारनपुर से राघव लखनपाल, गाजियाबाद से वीके सिंह को मैदान में उतारा गया है। मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बागपत से संगीत सोम, बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। रामपुर से नैपाल सिंह, संभल से सत्यपाल सिंह सैनी, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, कैराना से मृगांका सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमेठी से स्मृति ईरानी और पीलीभीत से अरुण जेटली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।
गौतमबुद्धनगर से नवाब सिंह नागर, बुलंदशहर (एससी) से भोला सिंह, अलीगढ़ से राजेश भारद्वाज, हाथरस (एससी) से रमेश चंद्र रतन, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, आगरा (एससी) से रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी से हेमा मालिनी, फिरोजाबाद से एसपी सिंह बघेल, एटा से राजवीर सिंह , बदांयू से वागिश पाठक, बरेली से संतोष कुमार गंगवार, सुल्तानपुर से मुरली मनोहर जोशी, कानपुर से शौर्य डोभाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का सांसद, विधायक ने किया शिलान्यास1 7 | 2 4 |
ग्राम प्रधानो सहित ग्रामीण एंव कई गणमान्य रहे उपस्थित
मुज़फ्फरनगर। एक तरफ जहां आज प्रधानमंत्री यूपी के गाजियाबाद में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों, मैट्रो रेल परियोनाओं , गाजियाबाद मेरठ एक्प्रेस रेल कॉरिडोर सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं तो वहीं दूसरी और उनके नक़्शे कदम पर चलते हुए जनपद मुज़फ़्फ़नगर के सदर ब्लॉक कूकड़ा के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों के करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का स्थानीय सांसद डॉक्टर संजीव बालियान एंव नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधिवत शिलान्यास किया’! प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः जनपद मु नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के सदर ब्लाक स्थित कूकड़ा ग्राम में जी सी पब्लिक स्कूल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एंव सांसद डॉक्टर संजीव बालियान , नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सैंकड़ों ग्रामीणों , ग्राम प्रधानो एंव गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सदर ब्लाक कूकड़ा के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों के विकास कार्यों का आज शिलान्यास किया। यहां सांसद संजीव बालियान व् नगर विधायक ने बताया की जिन ग्रामों में विकास कार्य होने हैं उनमे ग्राम कूकड़ा में भोपा रोड ईवान हॉस्पिटल से लेकर शिव मन्दिर श्री राम विहार तक सी सी रोड व् नाली निर्माण। भोपा रोड से राजवाहे की पटरी होते हुए ग्राम कुकड़ी तक सी सी सड़क निर्माण। ग्राम कूकड़ा से स्वास्तिक पेस्टिसाइड से लेकर राजवंश विधा मन्दिर व् जी सी पब्लिक स्कूल होते हुए जॉली कूकड़ा ब्लाक की पुलिया तक सी सी रोड एंव दोनों और नाली निर्माण। भोपा रोड से संजीव प्रधान के कोल्हू से लेकर राजवाहे तक खड़ंजे से लपर कार्य। भोपा रोड स्वास्तिक पेस्टिसाइड से कृष्णा प्रॉपर्टी डीलर तक सी सी नाली निर्माण । ग्राम बिलासपुर में जोली रोड से ग्राम बिलासपुर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सी सी व् नाली निर्माण। ग्राम भंडुरा में कँवर पाल के मकान से असदनगर मार्ग की ओर खड़ंजे पर लेपर कार्य। ग्राम तिगरी में गांव से दूसरे ग्राम चांदपुर प्राथमिक स्कूल तक को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण व् चांदपुर से बाईपास तक खड़ंजे से लेपर कार्य । ग्राम मखियाली में भोपा रोड से ग्राम मखियाली की और नाले की पटरी पर सी सी कार्य। तो वहीं शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले इंडस्ट्रियल ऐरिया में नीलकमल पुरी के आग्रह पर इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न सड़कों ,नालियों का निर्माण कार्य और नई मंडी क्षेत्र में लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई मंडी रेलवे लाईन के नीचे अंडरग्राउंड नाला व् सड़क निर्माण कार्यों का आज विधवत शिलान्यास किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से ग्राम प्रधान संजीव कुमार, नरेंद्र प्रधान , सभासद व् मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा, बीजेपी नेता हरीश गोयल, प्रदीप सैनी, ललित कुमार, बाबुराम सैनी, विदित सैनी, राष्ट्रपति गौत्तम, डॉ.जगपाल,किरणपाल पंवार,सुरेश शर्मा आदि गणमान्य नागरिक एंव ग्रामीण मौजूद रहे ।।

पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों के सुरक्षा कवच के रूप में कार्य न करे, सुधर जायेः जिलाधिकारी4 3 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि खादान्न में भ्रष्टाचार व उसकी चोरी पाप है। पाप के भागीदार न बने, पूर्ण पारदर्शिता व साफ नियत से कार्य करें। उन्होने कहा कि पूर्ति विभाग की बहुत अधिक शिकायते प्राप्त होती है। पूर्व में भी विभाग पर आक्षेप लगे और कई लोग इसमें जेल गये। उन्होने कहा कि पूर्ति विभाग अपनी कार्यप्रणाली को सुधार ले अन्यथा कडी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली जरूरतमंदों के लिए है। जरूरतमंदों के हिस्से को खादान्न उन तक प्रत्येक दशा में पहुचना चाहिए। अगर उनतक खादान्न नही पहुच रहा है या वितरण नही हो पा रहा है तो यह पाप की श्रेणी मे आता है। उन्होने कहा कि खादान्न वितरण में अब किसी भी प्रकार की कोई गडबडी नही होनी चाहिए। उन्होने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मेरा जनपद में कार्यकाल है कोई खादान्न वितरण में अनियमितत को लेकर शिकायत नही आनी चाहिए। उनहोने कहा कि जहां पर गडबडी मिलेगी सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कोटेदार के विरूद्व तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही कराई जायेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खादय सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्ड बनाये जाने का कार्यचल रहा है। उन्होने बताया कि आधारफीडिग का कार्य हो चुका है अब सींडग का कार्य चल रहा है जो कि 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी ने खादान्न के गोदाम मे आने से कोटेदारों को वितरण किये जाने तक के सम्बन्ध में पूरी वितरण प्रणाली की प्रकिया के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों को सचेत करते हुए कहा कि कोटेदारों के सुरक्षा कवच न बने बल्कि उन पर कडी निगाह रखें। उनहोने कहा कि अगर कही से शिकायत मिलती है कि पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों के सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहे है या खादान्न में हुई गडबडी में सलिप्ता पाई जाती है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसलिए गलत कार्य करने से पहले हजार बार सोच ले। ऐसा कोइ्र कार्य न करे जिससे विभाग, जनपद की छवि खराब हो खुद पर ही कार्यवाही कराने के कार्य न करे। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खादान्न की आपूर्ति समय से कराना सुनिश्चत किया जाये। जहां कही कोई दिक्कत आ रही है तो संज्ञान में लाया जाये। उनहोने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में कोटेदारों की एक बैठक आयेजित करा ली जाये। उसमे ंकोटेदारों के समझा दिया जाये कि खादान्न वितरण मे ंकोई गडबडी बर्दाश्त नही होगी। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने गेहू खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक करते हुए क्षेत्रीय विपण अधिकारी को निर्देश दिये कि गेहू खरीद से सम्बन्धित सभ्ी तैयारियां अभी से पूर्ण कर ली जाये। उन्होने कहा कि भण्डारण, बोरों की आवश्यकता, क्रय केन्द्रो के चयन व उन केन्द्रों पर उपलब्ध कराने वाली सामग्री, पानी की व्यवस्था,टेन्ट आदि की व्यवस्था किसानों के बैठने आदि की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रो की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जाये। उनहोने कहा कि क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण किये जायेगे। उन्होने कहा कि तौल कांटे आदि सही होने चाहिए। किसानों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होने कहा कि 1 अप्रैल से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए। उनहोने निर्देश दिये कि गेहू खरीद से सम्बन्धित जो भी बाते है या जो दिक्कते आती है उन सभी बातो का प्रचार प्रचार गांव गांव कराया जाये और लेखपाल, ग्राम सचिव के माध्यम से जानकारी दी जाये। ताकि गेहू लेकर आने वाले किसान के किसी परेशानी का सामना न करना पडे। उनहोने कहा गेहू क्रय का पैसा सीधे आरटीजीएस के माध्यम से दिया जाये। और इसमें विलम्व न किया जाये। इसके लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन कराये जाये। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रवार समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा कि ऐंसी व्यवस्था बनाई जाये जिससे किसान को दिक्कत न हो। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष गेहू का समर्थन मूल्य 1840 रूपये प्रति कुन्तल घोषित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकार वि0/रा0 आलोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर, उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

गन्ने के रस के बनने वाले अन्य उत्पादों/विकल्पों पर भी विचार किया जायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी/सभापति मोरना चीनी मिल अजय शंकर पाण्डेय ने आज चीनी मिल समिति की प्रबन्ध कमैटी, समस्त संचालकों के साथ विकास भवन सभागार में बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाये। बैठक में मिल के घाटे में चलने पर मिल के खर्चा जिसमें सैलरी सहित अन्य खर्चो आदि को कम करने की बात पर मुख्य प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि अनावश्यक 10 कर्मियों को कम कर दिया गया है। मिल में किसानों के अंशदान हेतु सदस्यों के साथ एजीएम में प्रस्ताव रखा जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक बैठक में खर्चे कम किये जाने के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराई जाये। सदस्यों ने कहा कि मिल द्वारा लिये गये टर्म लोन व ब्याज की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। मुख्य प्रबन्धक ने बताया कि डीसीबी से लोन लिये जाने का कारण उसकी अन्य बैकों से ब्याज दर कम थी जिस कारण डीसीबी से लोन लिया गया। उनहोने कहा कि लोन चुकाने में मिल द्वारा जो बैंक को ब्याज दिया जा रहा है वह ज्यादा है अन्य बैकों से कम ब्याज दरों पर लोन लिया जा गया है। जिलाधिकारी ने बैठक मे उपस्थित सदस्यों, मुख्य प्रबन्धक व जिला गन्नाधिकारी से कहा कि गन्ने के रस से बनने वाले अन्य उत्पादों जैसे सिरका, गुड, एैथनॉल आदि के विकल्पों पर भी विचार किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में रस से बनने वाले सिरके का उत्पाद कर मार्किटिंग कराई जाये। उन्होने कहा कि इससे किसानों की आय के संसाधनों में वृद्वि होगी। उन्होने कहा कि मिल में सभी अधिकारी कर्मवचारियों की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चत कराई जाये। किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाये। उन्होने मुख्य प्रबन्धक के निर्देश दिये कि मिल में मैली से कम्पोस्ट खाद बनाने का प्लांट लगाने सम्बन्धी प्रस्ताव बनाया जाये। प्रेस मेड से बाये सीएनजी प्लान्ट का डेमें दिखाया जाये और इसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाये। मुख्य प्रबन्धक ने बताया कि गत बैठक में दिये गये प्रस्ताव जिनमें यार्ड के गढढों को ठीक करा दिया गया है। और शैचालय की भी अच्छी व्यवस्था कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिल परिसर को और अधिक स्वच्छ बनाया जाये। सफाइ्र्र व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मिल के विस्तारीकरण के लिए प्रस्ताव, मैली के निस्तारण के लिए बायोगेस प्लांट का प्रस्ताव व एथेनोल प्लांट का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाये। बैठक में जीएम मोरना चीनी मिल प्रबुद्व चौबे, जिला गन्नाधिकारी आर.डी. द्विवेदी सहित सचांलकगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित5 4 |
मुजफ्फरनगर। किड्जी जानसठ रोड प्ले स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शहर की प्रख्यात स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ललिता माहेश्वरी को उनके द्वारा महिला स्वास्थ्य के प्रति किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। डॉ ललित माहेश्वरी पिछले ४५ वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कार्यरत हैं। स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा उनको एक सुंदर कार्ड भी दिया गया। डॉ ललिता माहेश्वरी ने स्कूल की सेन्टर हेड प्रियंका जिंदल का ह््रदय से आभार व्यक्त किया व बताया कि आजकल बेटियां किसी से कम नही हैं व महिलाएं सामाजिक विकास में निरन्तर योगदान दे रही है व पुरषों के साथ कदम मिला रही हैं। सम्मान पाकर डॉ ललित प्रसन्नता से भर गई। स्कूल में भी सभी बच्चों की माताओं को महिला दिवस के अवसर पर कार्ड दिए गए। कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित करना था। स्कूल के डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल ने बताया कि महिलाओं के प्रति समाज का नज़रिया बदल रहा है और महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डॉ रजत ने बताया कि स्कूल द्वारा प्रधानमंत्री के ष्बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओष् अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के लिए एडमिशन निशुल्क करने का अभियान इस साल भी सुचारू रहेगा। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

मुठभेड में इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के दौरान 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते जनपदभर में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान विशेष के तहत खालापार चौकी प्रभारी अक्षय शर्मा ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी बिलाल पुत्र खिलाफत निरवासी बघरा को खालापार कब्रिस्तान के समीप एक मुठभेड के दौरान तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अक्षय शर्मा व चौकी प्रभारी विनय शर्मा, सिपाही मनेन्द्र आदि शामिल रहे।

युवक की सड़क हादसे में मौत7 2 |
तितावी। शादी समारोह मे सम्मलित होने जा रहे बाईक सवार युवक की सडक हादसे मे मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। परिजनो की मौजूदगी मे पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव लालूखेडी निवासी युवक संजू बाईक द्वारा समीपवर्ती गांव अमीनगर मे आयोजित शादी समारोह मे सम्मलित होने के लिए गया हुआ था कि जब कई घन्टे बीत जाने पर भी अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर किसी अनहोनी के भय से चिन्ता सताने लगी। परिजन तथा ग्रामीण युवक की तलाश मे जुट गए। बताया जाता है कि अमीरनगर जाते वक्त तेजगति के कारण उसकी बाईक अनियन्त्रित होकर तितावी शुगर मिल के सामने चरथावल मार्ग पर खेत मे जा घुसी इस सडक हादसे मे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीती देर शाम अपने घर से शादी मे सम्मलित होने के लिए निकला संजू जब देर रात तक भी अपने गांव वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस लौटने पर चिन्ता सताने लगी। परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से युवक की तलाश शुरू की। आज सुबह युवक का शव चरथावल मार्ग पर खेत मे पडा देख। परिजनो के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली जागरूकता रेली
मुजफ्फरनगर। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मे विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी तथा महिला संगठनो की और से विभिन्न कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें महिला कार्यकत्रियो ने बढचढ कर हिस्सा लिया। विभिन्न महिला संगठनो के माध्यम से जनपद मे महिला हितो की रक्षा,नारी शिक्षा एवं सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए चल रहे कार्यक्रमो के माध्यम से नारी शक्ति एक विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा मे प्रयासरत है।
महिला हितो के लिए कार्यरत अस्तित्व सामाजिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमति रिहाना के नेतृत्व मे अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के टाउन हॉल मैदान से कचहरी तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिसका उददेश्य महिलाओ को उनके अधिकारो,शिक्षा, घरेलू हिंसा तथा स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करना रहा। टाउन हॉल मैदान से शुरू हुई जनजागरूकता रैली के दौरान संस्था से जुडी महिलाए अपने हाथो मे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तिया लिए हुए थी। कचहरी पहुंच कर महिला कार्यकत्रियो द्वारा महिला हितो के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान गीता रानी, गुरमीत, रानी,प्रतिभा, शादाब,अपिता,सुनीता, कविता वर्मा,सावित्री, तबस्सुम आदि अनेक कार्यकत्री मौजूद रही।

जिला पंचायत सभागार में हुआ अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित8 |
मुजफ्फरनगर। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे अनेक छात्राओ व महिला संगठनो से जुडी पदाधिकारियो तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ की पदाधिकारियो को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 मार्च अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आंचल तोमर ने की तथा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की धर्मपत्नि श्रीमति सीमा पाण्डेय मौजूद रही। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे सीडीओ अर्चना वर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम मे पहुंचने पर सभी अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जलवन के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे कई वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आंचल तोमर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होने कहा कि नारी शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यक्ता है। विचार गोष्ठी के दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमति सीमा पाण्डेय ने कहा कि शिक्षित नारी ही सशक्त नारी है। शिक्षित व्यक्ति ही अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो पाता है। उन्होने कहा कि अधिकारो के प्रति जागरूकता के साथ कर्तव्य बोध भी जरूरी है कि देश व समाज के प्रति हमारी निष्ठा व जिम्मेदारी क्या हैं। कार्यक्र म को सम्बोधित करते हुए सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि महिलाओ को जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारी आईपीएस श्रृद्धा पाण्डेय ने कहा नारी शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति देश व समाज के उत्थान मे अपना सहयोग देता है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ। बैठक मे मौजूद छात्राओं व महिला कार्यकत्रियो तथा महिला संगठन से जुडी पदाधिकारियो ने महिला सशक्तिकरण, नारी शिक्षा एवं सुरक्षा आदि विभिन्न बिन्दुओ पर पूछे गए सवालो व सरकार द्वारा नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा मे कराये जा रहे विभिन्न प्रयास/कार्यक्रमो, महिला हैल्प लाईन आदि विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम मे एसपी देहात आलोक शर्मा,समाजसेवी वीना शर्मा,चिकित्साधिकारी गीतांजली वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय अम्बस्ट,महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान,नीना त्यागी, विल्किस जहां,हेमलता आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 3 =