खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस को मिली सफलताः तमंचा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार-बने व अधबने तमंचे भी किये बरामद1 10 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने तमंचा फैक्ट्री चला रहे एक आरोपी को कई बने व अधबने तमंचों व उपकरण आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल व मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह तथा जौली चौकी इंचार्ज गुरवचन सिंह आदि ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर ख़ास की सुचना पर ग्राम तिस्सा के श्मशान घाट के पास अस्थाई झोपड़ी में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़कर एक आरोपी बिन यामीन पुत्र फैयाज निवासी ग्राम तिस्सा को मौके से गिरफ्तार किया। तो वही दूसरा आरोपी बाबू पुत्र फय्याज मोके का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ। बताया जा रहा है भोपा क्षेत्र के तिस्सा में जिस तरह एक अस्थाई झोपड़ी में तमंचा फेक्ट्री पकड़ी गयी उससे सब अचंभित रह गये आरोपियों ने क्षेत्र के लोगो को कानो कान इस फेक्ट्री के बारे में पता भी नही चलने दिया। भोपा पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली इस फैक्ट्री से बंदूक एक नाली १२ बोर ६ अदद, तमंचा ३१५ बोर २, कारतूस १२ बोर १४५,कारतूस ३१५ बोर ४०, अदबनी नाल ५, शस्त्रों के पुर्जे, फायरिंग पिन,स्क्रू,इस्प्रिंग काफी मात्रा में व सस्त्र बनाने के उपकरण, शिकंजा, ड्रिल मशीन, पेचकस,पलास,आरी, लोहा छेनी,नाल सुंभि, रेती, इमरजेंसी लाइट आदि मौके से बरामद की। इस गुड वर्क करने वाली टीम में थाना प्रभारी भोपा एम एस गिल चौकी प्रभारी मोरना लेखराज सिंह चौकी प्रभारी जोली गुरु वचन सिंह हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह कांस्टेबल योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा रामकिशन शर्मा, इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।

हादसे में घायल को कराया चिकित्सालय में भर्ती3 6 |
मुजफ्फरनगर। देर रात्रि सडक हादसे में घायल एक व्यक्ति को गश्त कर रही पुलिस टीम ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपा रोड विश्वकर्मा चौक के समीप एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सडक हादसे में घायल हो गया। जिसे गश्त कर रही पीआरवी2202 पुलिस टीम ने उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा घायल व्यक्ति के परिजनों को भी इस सडक हादसे से अवगत कराया।

 

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार4 6 |
ककरौली। पुलिस ने दो आरोपियों को गौमांस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते ककरौली थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में की जा रही गश्त व चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के कम्हेडा बिजलीघर के समीप शेर मोहम्मद व शाहिद निवासीगण पिमोडा जानसठ को गिरफ्तार कर भेजा जेल थाना प्रभारी जितेंद्र अम्बावत ने बताया कि शेर मोहम्मद व शाहिद के पास से प्लास्टिक के कट्टे में भरा ८० द्मद्द गौ बरामद हुआ है मोटरसाइकिल को कब्जे ले लिया गया है पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह तेवड़ा निवासी इकबाल शेख व शाहवेज़ उन्हें गौ माँस उपलब्ध कराते हैं जिसे वह पॉलिथीन में पैक कर जानसठ क्षेत्र में बेंचते हैं चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है इकबाल शेख व शाहवेज़ की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गयी है।

 

राशन डीलर की शिकायत
मुजफ्फरनगर। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अभद्र व्यवहार करने व राशन वितरण में अनियमितता बरने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से मिलकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।
चरथावल विकासखंड क्षेत्र के गांव कुटेसरा के दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने तहसील सदर स्थित एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर एसडीएम सदर कुमार धर्मेन्द्र सिंह से मिलकर उन्हे शिकायती पत्र सौंपा जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव का राशन डीलर उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करता है तथा वह खाद सामग्री वितरण में भी अनियमितता बरतता है और समय पर दुकान नहीं खोलता है। एसडीएम सदर कुमार धर्मेनद्र ने ग्रामीणों की समस्या के ध्यानपूर्वक सुनकर मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

धूमधमा से मनाया महामंगलकारी संक्रांति समारोह6 4 |
मुजफ्फरनगर। महामंगलकारी संक्रांति समारोह के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।
सकल श्रीसंघ की ओर से महामंगलकारी संक्रांति समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब केसरी परम पूज्य आचार्य देव श्रीमद् विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य देव श्रीमद् विजय नित्यांनद सूरीश्वर जी महाराज साहेब आदि ठाणा एवं साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसी संदर्भ में आज प्रातः साढे आठ बजे जैन मिलन नई मंडी से श्री शांतिनाथ जैन मंदिर पटेलनगर तक शोभायात्रा निकाली गयी। जिसके पश्चात दस बजे जैन स्थानक नई मंडी में संक्रांति समारोह बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनमोहन जैन, श्रीमती चंचल जैन, संजीव जैन, मोना जैन, राजीव जैन, रितु जैन, राजेश जैन, नीतू जैन, संजय जैन, राहुल जैन आदि अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम आयोजित7 5 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 ग्रुप ऑफ कॉलेज, भोपा रोड मु0नगर स्थित माउण्टेन डिव एरेना चैलेन्ज का आयोजन रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के सहयोग से किया गया। इस चैलेन्ज मे उच्च वर्गीकृत वहान का उपयोग किया गया जिसमे कम्पयूटर चालित बाइक चैलेन्ज, रोकेट लीग, विडियो गेम्स, विजूअल गेम्स थे। निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आज के यूवाओ की पसंद को देखते हूए माउण्टेन डिव एरेना का आयोजन प्रत्येक शहर मे किया जा रहा है इस अवशर पर ब्रांड मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि यह प्राथमिक स्तर का आयोजन है जो प्रतिभागी अधिक पोईंट प्राप्त करेगें उन्हे अत्यधिक आर्कषक पुरस्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्रो ने बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा बहुत अधिक आनन्द उठाया। इस अवसर पर रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 से राहुल कुमार, रजब, काजल, शानू, अविनाश, व माउण्टेन डिव एरेना की टीम मोजूद रही।

 

वृद्ध का मिला शव12 2 |
मुजफ्फरनगर। नगर के व्यस्ततम बाजार मे अज्ञात बुजुर्ग का शव पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर नगर के भगत सिह रोड पर किसी अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर भगत सिह रोड पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। ताकि परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

पिकनिक टूर प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग की ओर से बच्चों के मानसिक विकास के लिए पिकनिक टूर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बच्चों ने इस टूर का भरपूर आनंद लिया और जमकर मस्ती की। बच्चों को इस टूर के माध्यम से स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित किया और प्रकृति के विषय में जानकारी दी गयी।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में शिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों के लिए पिकनिक टूर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डे और प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने नर्सरी व केजी कक्षाओं के २२५ बच्चों को उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पिकनिक टूर पर विद्यालय परिसर से रवाना किया। बच्चों को पिकनिक पर मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिसोर्ट्स पर ले जाया गया। वहां पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले और डांस भी किया। बच्चों को विद्यालय की ओर से हेल्थी फूड भी उपलब्ध कराये गये। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को स्वस्थ खानपान और साफ सफाई के प्रति जागरुक किया। इस दौरान रिसोर्ट्स पर उपलब्ध पेड़ पौधों और फूल के संबंध में भी बच्चों को जानकारी देते हुए उनको प्रकृति का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। बच्चों ने टूर प्रोग्राम का भरपूर आनंद लिया।

होली पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने की तैयारियां
मुजफ्फरनगर। रोडवेज ने होली पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराने को लॉकल मार्गों पर बसों का संचालन अधिक किया गया है। साथ ही चालक और परिचालकों के अलावा लिपिकों तथा वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी होली पर प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम १७ से २४ मार्च तक होली पर्व सप्ताह मनाएगा। उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। जो चालक और परिचालक आठ दिन ड्यूटी कर निर्धारित किमी पूरे करेगा, उसे २८०० रुपये और सात दिन ड्यूटी करने पर २१०० रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इसी प्रकार डिपो के लिपिक और वर्कशॉप के कर्मचारियों को आठ दिन की ड्यूटी पर ८०० रुपये और सात दिन की ड्यूटी पर ७०० रुपये की धनराशि दी जाएगी। होली के अवसर पर लंबी दूरी के अलावा लोकल मार्गों पर पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

पोस्टर प्रतियोगिता एंव गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड़ स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में नैशनल तम्बाकू कन्ट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंव सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के सौजन्य से नो स्मोकिंग डे जिसकी थीम ‘‘टोवेको एण्ड लंग हेल्थ‘‘ रही के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता एंव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0 एस0 मिश्रा, एडिशनल सी0एम0ओ0 डा0 वी0के0 ओझा, उपजिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा0 गीताजंली वर्मा, डा0 पंकज कुमार, कॉर्डिनेटर अमित पाठक, रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0एम0निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया गया और धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0 एस0 मिश्रा ने बताया कि धुम्रपान करना अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर भयंकर बिमारियों को आमंत्रण देना होता है जिससे कि मरीज की जान को खतरा भी बन जाता है। एडिशनल सी0एम0ओ0 डा0 वी0के0 ओझा ने कहा कि सेकंड हैंड धुम्रपान बीडी-सिगरेट न पीने वाले वयस्कों व बच्चों सभी को हानि पहुंचाता है। डा0 गीताजंली वर्मा ने बताया कि सिगरेट में 4 ह़जार रासायनिक तत्व, 200 ज्ञात विष और 60 कैंसर पैदा करने वाले एजेंट होते है। डा0 अरविन्द कुमार ने बताया कि कैंसर, फेफडों से सम्बन्धित बीमारियां व मानसिक विकार धुम्रपान के द्वारा ही होती है अतः हमें इसके सेवन से बचना चाहिए। निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में धुम्रपान के खिलाफ एक जन आन्दोलन चलाया जा रहा है जिससे कि युवा इसकी ओर आकर्षित ही ना हो।
पोस्टर प्रतियोगिता में बी0फार्मा, एम0फार्मा और बी0जे0एम0सी0 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान के लिए दुर्गा प्रसाद व विशूपाल को सम्मानित किया गया एंव द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः तरून्नुम व रिया और विशाल शर्मा को चयनित किया गया। ताराक्षी व आदित्या को शान्त्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
इस अवसर पर डॉ0 क्षितिज अग्रवाल, डॉ0 वैशाली सिंह, मनोज कुमार, कपिल आत्रे, विमल कुमार भारती, सौरव घोष, हरेन्द्र, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लावी गौतम, गार्गी गुप्ता, राबिया, सुबोध कुमार, सोनू कुमार, राहुल, रोहित, विनय, अतुल, सना, आदि उपस्थित रहे।

कहासुनी में चली गोली
भोपा। मामूली विवाद मे चली गोली से एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की । जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौली मे आज सुबह खेत की मेढ के विवाद मे करीब 22 वर्षीय वसीम नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। आपसी कहासुनी व झगडे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही गांव मे पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक वसीम को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त मामले की छानबीन के पश्चात ही कोई कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रदर्शनी में श्रीराम कालेज के विद्यार्थी रहे विजेता10 4 |
मुजफ्फरनगर। अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से कराई गई प्रदर्शनी में प्रदेशभर से सात टीमों को विजेता घोषित किया गया, जिनमें श्रीराम कॉलेज के बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र घनिष्ठ गर्ग, शुभम कुमार, जितेंद्र सक्सेना एवं अक्षय सैनी की टीम ने सफलता हासिल की। विजेता टीम को १२ हजार रुपये की वित्तीय राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय नए वैज्ञानिक आविष्कारों व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित करता आ रहा है। जिसमें कालेज के विद्यार्थी सफल रहे। कॉलेज आने पर उनको सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान निदेशक डॉ डीकेपी सिंह, डॉ सम्राट सिंह, पीयूष चौहान, पुष्पेंद्र सैनी, देवेश मलिक आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + sixteen =