Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोषागार में निरीक्षण: वीडियां टीम व प्रेक्षकें के साथ बैठक

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन कार्यो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई कार्यप्रणाली की शुरूआत की है। उस कार्यप्रणाली के अन्तर्गत आज सांय कोषागार में औचक निरीक्षण कर लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व सहायक प्रेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रत्येक सभा की वीडियोंग्राफी कराई जायेगी और उसकी सीडी वीडियों अवलोकन टीम के पास आयेगी उन्होने कहा कि वीडियो का पूर्ण पारदर्शिता के साथ अवलोकन करने के उपरान्त अपना निष्कर्ष दे। उन्होने कहा कि उसकी सूचना लेखा टीम व सहायक व्यय प्रेक्षक को दे ताकि प्रत्याशी या पार्टी के व्यय में इसे शामिल किया जा सके। उन्होने कहा कि अगर वीडियां सर्विलांस टीम वीडियां उपलब्ध नही कराती है या विलम्ब हो रहा हो तो तत्काल फोन पर सम्पर्क कर वीडियों प्राप्त करना सुनिश्चत किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि रजिस्टर बनाया जाये जिसमें कॉलम बनाया जाये जिस दिन सीडी प्राप्त, अवलोकन, निष्कर्ष व अवलोकन कर वापस प्रेषित भरा जाये। उन्होने निर्देश दिये कार्य को समझने के लिए एक मॉक ड्रिल अवश्य कर ली जाये और सभी टीमों के अलग अलग सदस्यों के नाम व कार्य की शीट चस्पा की जाये।
इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलैक्ट्रेट में स्थापित कॉल सैन्टर रूम 1950, सीविजिल व एमजीआरएस पोर्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कॉल सैन्टर पा प्राप्त शिकायतों व सूचनाअें का रजिस्टर चैक कर टीम से जानकारी प्राप्त की। उनहोने निर्देश दिये कि प्रदान की जाने वाली सूचनाएं ठीक होनी चाहिए। उन्होने कहा कि गलत सूचनाओं का प्रेषण न होने पाये। उनहोने कहा कि अगर कोई सूचना कठिन है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर बताई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समय से निस्तारण करना सुनिश्चत किया जाये। उनहोने सभी टीमों के सदस्यां व पटलों के अलग अलग सूची चस्पा कराने के निर्देश भी दिये। को सुकशल सम्पन्न कराने के लिए नोडल, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी व विभिन्न टीमें गठित की गई है। उनको कार्य/पटल आवंटित किये गये है। उन्होने कहा कि वह सभी अधिकारियें के पटलों पर जाकर स्वंय देखेगे कि वे अपने अपने पटलों पर किस प्रकार कार्य कर रहे है, और उन्होने कितना कार्य पूर्ण कर लिया है। उसकी समीक्षा की जायेगी। उनहोने निर्देश उनसे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों जो उनसे सम्बन्धित है के बारे में पूछा जायेगा। उन्होने कहा कि इस कार्यप्रणाली का उदेदश्य अधिकारियें/कर्मचारियों के आवंटित कार्य के प्रति जवाबदेह और कार्य के प्रति समर्पण को बढावा देना है। उन्होने कहा कि इस कार्यप्रणाली से अधिकारी कर्मचारी 2 से 3 दिन में अपने अपने आवंटित कार्या के प्रति और अधिक सजग हो जायेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह निरीक्षण 3 से 4 दिन में पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी पटलों की व्यवस्था देखी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, कोषाधिकारी गठित टीमों के सदस्य उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + two =