खबरें अब तक...

समाचार

लोकसभा चुनाव 2019ः मुजफ्फरनगर पर सबकी निगाहें
मुजफ्फरनगर। पहले चरण की आठ सीटों में हो रहे चुनाव में सबसे बड़ी चुनावी लड़ाई मुजफ्फरनगर और बागपत सीट पर है।घ्इन पर देशभर की निगाहें लगी हैं। रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह मुजफ्फरनगर से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से है। जयंत चौधरी बागपत से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां इनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह है।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट-अजित और बालियान में कांटे का मुकाबला-मुजफ्फरनगर। इस सीट पर देश की सियासी निगाहें लगी हैं। गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और मौजूदा सांसद डॉ. संजीव बालियान के बीच सीधी टक्कर है। यहां दोनों ही प्रत्याशी जाट हैं और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। चुनाव में हार-जीत से ही जाट राजनीति की दिशा भी तय होगी। मतदाताओं ने खामोशी अख्तियार कर रखी है। विकास का मुद्दा और जन समस्याएं चुनाव में गौण हो गई हैं, जातीय समीकरणों पर जीत का दांव लगा है।
एससी-मुस्लिम-जाट गणित का सहारा-सपा-बसपा गठबंधन व एससी, मुस्लिम और जाट वोटरों का गणित, इसके भरोसे रालोद के अजित सिंह पहली बार मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं। मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण चौधरी अजित सिंह की दिखाई दे रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती की देवबंद रैली में एससी वोटरों को भी लामबंद करने का प्रयास किया गया था। लेकिन अजित सिंह की बड़ी चुनौती जाट वोटरों में बिखराव रोकना है। बीते लोकसभा चुनाव में दंगे के बाद बदले माहौल में जाटों ने भाजपा के हक में वोट किया था। चौधरी अजित सिंह कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के झूठ और जुमलों से त्रस्त जनता गठबंधन के पक्ष में वोट करेगी। उन्हें सर्वसमाज का वोट मिलेगा।
मोदी के काम, योगी के सुशासन का आसरा-2014 के चुनाव में भाजपा के डॉक्टर संजीव बालियान रिकार्ड चार लाख मतों के अंतर से जीते थे। दंगे का असर और मोदी लहर जीत की बड़ी वजह बनी थी। इस बार संजीव पांच साल के विकास कार्यों और जनता से सीधे संपर्कों का हवाला देकर मैदान में हैं। आरएसएस और पार्टी संगठन का बेड़ा वोटरों के बीच सक्रिय है। सवर्ण और अति पिछड़ी जातियों को भाजपा अपनी ताकत मान रही है। एससी में वाल्मीकि, खटीक, कोरी, हिंदू धोबी आदि से भी उम्मीद है। पीएम और सीएम अपनी चुनावी सभाओं में दंगे का जिक्र कर ध्रुवीकरण को हवा देने की कवायद कर चुके हैं। बालियान का कहना है कि पांच साल जनता की सेवा में लगाए हैं। पीएम मोदी के काम और सीएम योगी के सुशासन के लिए जनता भाजपा को ही चुनेगी।
मुजफ्फरनगर में जीत के समीकरण
जाट 1,60,000
गुर्जर 57,000
मुस्लिम 5,25,000
एससी 2,10,000
सवर्ण 3,90,000
अन्य 4,50,000
2014 लोकसभा चुनाव का हाल- प्रत्याशी पार्टी मिले वोट
संजीव बालियान भाजपा 6,53,391
कादिर राना बसपा 2,52,241
वीरेंद्र सिंह सपा 1,60,810
पंकज अग्रवाल कांग्रेस 12,937

नागरिक जाम से हुए परेशान1 9 |
मुजफ्फरनगर। नगर मे आज दिनभर नागरिक जाम की समस्या से जूझते नजर आए। जाम के झाम मे उलझे वाहन चालको को काफी परेशारी का सामना करना पड रहा है। नगर के विभिन्न चौराहो तथा बाजारो मे भीडभाड व जाम के कारण वाहनो की लम्बी कतार नजर आयी। जिस कारण पुलिस व टै्रपिफक पुलिस को भी कई स्थानो पर जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। नगर के शिवचौक, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, कोर्ट रोड व शामली रोड आदि अनेक स्थानो पर जाम की स्थिती बनी रही। भीषण गर्मी व जाम के कारण नागरिक बेहाल रहे। पुलिस व टै्रफिक पुलिस द्वारा कई घन्टो की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। तब कहीं जाकर जाम मे फंसे लोगो को राहत मिली।

अधिक से अधिक करे मतदान
मुजफ्फरनगर। नदी रोड स्थित शिवमंदिर के प्रागंण में भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता भगवत िंसंह कश्यप व संचालन अजय बाटला ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए उपस्थित सदस्यों से कहा कि 11 अप्रैल के मतदान में अधिक से अधिक बढ चढकर लोग मतदान करे ताकि देश के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। बैठक में विकास उपाध्याय, मेहताब आलम, समद खान, नवैद, चंद्रकिरण कश्यप, अंकित राज वर्मा, कृष्ण कश्यप, शिवांशु कश्यप, शुभम गोयल, नमन नामदेव, विकास गर्ग, अजय भारद्वाज, अनुज गुप्ता, नवीन कश्यप और राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

13 को साई बाबा की पालकी यात्रा
मुजफ्फरनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर साई बाबा का जन्मदिवस 13 अप्रैल दिन शनिवार के रेलवे रोड स्थित साईधाम पर धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी पं. जयकुमार शर्मा व प्रबंधक रोहिताश कुमार ने बताया कि साईबाबा की पालकी शोभायात्रा साईधाम मंदिर रेलवे रोड से प्रातः आठ बजे शुरू होकर महावीर चौक जानसठ रोड पुल, थाना नई मंडी, चौड़ी गली, वकील रोड, गौशाला रोड, भोपा पुल, टाउनहाल, झांसी की रानी व रोडवेज बस स्टैंड होते हुए दोपहर में वापस साईधाम मंदिर रेलवे रोड पर पहुंचेगी। मध्यान्ह की आरती के पश्चात विशाल भंडारा होगा और सायं काल सायं सध्या का आयोजन किया जा रहा है। साईधाम के प्रबंधकों ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग पालकी यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाये और धर्मलाभ उठाये।

वोट डालने के लिए किया मतदाताओं को जागरूक
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में समस्त शिक्षक गणों को विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र दहिया, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए व मतदान प्रतिशत १००प्रतिशत रहने के लिए मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। महामृत्युंजय मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने कहा कि जाति भेद मिटाकर धर्म से ऊपर उठकर देश में लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए मतदान जरूरी है। प्रधानाचार्य रविंद्र दहिया ने कहा कि स्वयं तो मतदान जरूरी है ही साथ ही रिश्तेदार भाईबंध आस-पडोस को भी मतदान करने के लिए जागृत करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज शर्मा, संजीव तोमर (तोमर क्लासेस) श्रीमती नीरू शर्मा (शक्ति फाउंडेशन )श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (अमूल क्लासेज) प्रवीण कुमार व श्रीमती रीता दहिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मजदूर से १२ हजार लूटे
मुजफ्फरनगर। ठेकेदार से महीने की मजदूरी लेकर लौट रहे फैक्ट्री मजदूर को तमंचे के बल पर बदमाशों ने १२ हजार रुपये लूट लिए। विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अर्जन पुत्र राजकुमार राणा स्टील फैक्ट्री में ठेकेदार के साथ मजदूरी पर गाड़ी लोडिग का काम करता है। अर्जुन आठ अप्रैल को रात करीब एक बजे जब गाड़ी लोडिग की एक माह की मजदूरी लेकर घर लौट रहा था तो वहलना में प्राइमरी स्कूल के समीप रात के एक बजे के करीब चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक लिया। अर्जुन ने बताया कि बदमाशों ने उस पर तमंचा तानकर रुपयों की मांग की, लेकिन मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और सरियों से उस पर हमला बोल दिया और उससे १२ हजार रुपये लूट लिये। बताया कि चार बदमाशों में से तीन को वह सामने आने पर पहचान भी सकता है। अर्जुन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रुपये बरामदगी की मांग की। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों रवाना4 5 |
मुजफ्फरनगर। २०१९ लोकसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है,चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को जिले के आलाधिकारियों के निर्देशन में मुजफ्फरनगर स्थित नवीन मंडी स्थल से जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कूकड़ा मंडी स्थल से आज पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की सभी ६ विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी। मुजफ्फरनगर की मीरापुर और पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है जबकि मुजफ्फरनगर शहर बुढाना चरथावल और खतौली के साथ साथ मेरठ की सरधना विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आती है। दरअसल मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर ११ अप्रैल को यानी कल मतदान होना है जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । आज जनपद के सभी ६ विधानसभा क्षेत्रों में कुल २१६७ मतदान स्थल बनाए गए हैं जबकि ९१५ मतदान केंद्र है सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है । जिला प्रशासन द्वारा जनपद में २५ जोन बनाए गए हैं और १५६ सेक्टर मजिस्ट्रेट ९१५ मतदान केंद्र और २१६७ मतदान स्थल बनाए गए हैं ५० मतदान केंद्र अति संवेदनशील २९ संवेदनशील इसके साथ ही ३८१ बूथों पर डिजिटल कैमरे लगवाए गये रहे हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में सदर चरथावल बुढाना खतौली मीरापुर रामराज और पुरकाजी सुरक्षित सहित ६ विधानसभा सीटें हैं जिसमें मुजफ्फरनगर सदर चरथावल बुढाना खतौली और जनपद मेरठ की सरधना विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है। जबकि जनपद की मीरापुर और पुरकाजी सुरक्षित सीट बिजनौर लोकसभा सीट का हिस्सा है जनपद मुजफ्फरनगर में सभी ६ विधानसभा सीटों पर १९७७७८३ मतदाता है जिसमें १००६७२७ पुरुष मतदाता ९११६६८ है चुनाव में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । दूरगामी क्षेत्रों में व्यवस्था मतदान स्थल बनाए गए हैं इसके साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए ६४२ व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है जनपद में १३ हजार २७ दिव्यांग मतदाता है । मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या १६८५५९४ है। जिसमें कुल १० प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इनमें मुख्य मुकाबला महागठबंधन से रालोद प्रत्याशी चौधरी अजीत सिंह और भाजपा के संजीव बालियान के बीच में रहेगा।जनपद में कुल फोर्स १७ थाना प्रभारी निरीक्षक , ५०७ उपनिरीक्षक ६१२ हेड कांस्टेबल, ३४१८ कॉन्स्टेबल , ५०४६ होमगार्ड उपलब्ध है। इसके अलावा बाहर से आने वाली फोर्स इस प्रकार है जिसमें ३६५ उपनिरीक्षक ५४८ हेड कांस्टेबल २८५६ कांस्टेबल ५६४२ होमगार्ड २१ कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और ५ कंपनी पीएसी की तैनात रहेगी जो जनपद में शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराएगी। जिला अधिकारी के अनुसार जनपद में दो कंपनी पीएसी अतिरिक्त भेजी गई है। कल के चुनाव की तैयारियों के बारे जानकारी देते हुये एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर पुलिस की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। हमने २१ संवेदनशील पोलिंग सेंटरों बनाए हैं जहां पर एन्टी राईट ड्रिल का फॉर्स डिप्लॉय जायेगा। यहाँ की संवेदनशीलता को देखते हुये शासन स्तर से पीएसी की दो अतिरिक्त कम्पनी मिली है।चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराएँगे अगर कही किसी के द्वारा कोई खुराफात की गई तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। ।।

बाइकों से किया फ्लैगमार्च7 5 |
खतौली। 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कस्बा क्षेत्र मे बाईक रैली निकालकर फ्लैगमार्च किया। बाईको से पुलिस रैली रैली निकाली गई। पुलिस बाईक रैली मे भारी संख्या मे पुलिस की दस्तक दे कस्बा वासियो को खतौली पुलिस ने भयमुक्त वातावरण मे चुनाव कराने के लिए आश्वस्त किया। क्षेत्राधिकारी खतौली आशीष प्रताप सिह व कोतवाली प्रभारी हरशरण शर्मा के नेतृत्व मे ताबडतोड पैट्रोलिंग की गई। इस दौरान भारी मात्रा मे पुलिसबल मौजूद रहा।

 

 

डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, यातायात प्रभावित
खतौली। एक ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा था। मेन रोड पर होली चौक मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी टक्कर से डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल झुक गया। राहगीर ट्रक की चपेट में आने से बचे। ट्रक के क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर के बीचोंबीच खड़े होने से वहां यातायात प्रभावित रहा। ट्रक के हटने पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 17 =