खबरें अब तक...

समाचार

गर्म हवाओं से जीना हुआ मुहाल1 11 |
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी से आमजन ही नहीं पशु-पक्षिओं का हाल बेहाल हो रहा है। सूर्यदेव आग क गोला बने हैं, वहीं जमीन पर गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के चलते लोगों ने खुद को घरों में ही कैद किए रखा। पंखे, कूलर और एसी के सहारे लोगों ने थोडी राहत जरूर पाई, लेकिन बाहर निकलते ही फिर से पसीनों से तर-बतर होना पड़ा। आजकल पड़ रही गर्मी से प्रत्येक व्यक्ति की हालत खस्ताहाल है। गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त ही रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में दोपहर के समय तो दुकानदार अपनी दुकानों के भीतर ही दिखाई दिए, जबकि सड़कों पर ग्राहक ढूंढे भी नहीं मिल सके। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों जिनमें पानीपत खटीमा, दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ करनाल हाईवे पर भीड़ भाड़ नहीं दिखाई दी, जबकि दूसरे दिनों में यहा जाम की हालत रहती है। गर्मी से राहत पाने के लिए बर्फ, लस्सी, कोल्ड ड्रिक, नींबू पानी, शिकंजी, शीतल दूध समेत विभिन्न प्रॉडक्ट की बिक्री उफान पर रही। जूस विक्रेता महिपाल सिंह ने बताया कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते उनकी बिक्री अचानक बढ़ी है। लोग गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थ खूब पी रहे हैं।

शरीर को स्वस्थ रखता है योगाभ्यास2 9 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे निःशुल्क तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर बोलते हुए योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर की समस्त प्रणालिया सुचारु रूप से कार्य करने लगती हैं और सभी ग्रंथिया शरीर में उचित मात्रा में हार्मान्स स्रावित करती हैं।आसन ,प्राणायाम के साथ ही साथ तनाव को दूर करने में ध्यान का विशेष महत्व है।ध्यान के नियमित अभ्यास से मन में उठने वाली लघु लहरियां समाप्त हो जाती है।तनाव के कारण माँसपेशियों व नश-नाडियो में होने वाले तनाव से मुक्ति का सबसे सहज और सरल उपाय योग है।उन्होंने बताया कि शिविर का समापन कल दिनांक १२ मई दिन रविवार को प्रातः ६ः३० बजे होगा।समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे।

समस्याओं से कराया अवगत3 9 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवीपीजी कालेज में एलएलबी के छात्रों ने आज छात्रों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्रदर्शन कालेज प्राचार्य का घेराव कर एक ज्ञापन सौंपा।
कालेज प्राचार्य को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया गया कि स्वपोषित पाठयक्रम के अंतर्गत संचालित बीसीए, बीबीए, बीए की प्रथम वर्ष की फीस कम कराये जाने गत शैक्षिक सत्र को तत्काल बंद कराये जाने आगामी नये शैक्षिक सत्र हेतु छात्राओं के लिए कालेज प्रागण्ां में ही कैन्टीन की व्यवस्था किये जाने स्वपोषित पाठ्यक्रम में संचालित कोर्सेस के फाइनल एग्जाम होने के बाद टूर के लिए कोई कार्यवाही न होने पर छात्र छात्राओं से ली गयी एक हजार रूपये धनराशि वापस दिलाये जाने, कैम्पस में कैन्टीन, वाटर कूलर ठीक कराना आदि विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालो में नितेश चौधरी, पराग चौधरी, अभय कुमार, अंकित सहरावत, अभिषेक चौधरी, रिषभ चौधरी, रमन, मोहित, सूची चौधरी, अरूण केडी, विक्रांत पंवार, अजय, अमन धीमान, संजीव, राघव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

तमंचे के साथ दबोचा4 4 |
मुजफ्फरनगर। सुधीर कुमार सिंह के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना नई मंडी प्रभारी संतोष कुमार सिंह एवं बागोवाली चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह के लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने में एक और सफलता बागोवाली चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को मिली पचेंडा कट से आगे त्रिदेव कॉलेज के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को सन्दिग्ध अवस्था मे घूमते हुए नजर आया जिस पर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह बागोवाली ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा जिस पर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने व हमराह सुशील ने उसे घेरकर धर दबोच लिया जिसकी तलाशी लेने पर ३१५ बोर एक तमंचा एक कारतूस जिंदा बरामद हुआ थाना नई मंडी पुलिस ने युक्त युवक से पूछताछ की तो बताया इससे पूर्व भी वे कई लोगों की जेबें काट चुका है पुलिस की मानें तो पकड़ा गया शाहरुख पुत्र जमील निवासी दौलतपुर थाना नर्सेना जिला बुलंदशहर बताया जा रहा है।

मदर्स डे पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल सरकुलर रोड पर मदर्स डे का आयोजन किया गया। इसमे सभी बच्चों की मदर्स ने बढ चढकर भाग लिया। जिसमें वर्कशाप का भी आयोजन कि गया। जिसे पाकर वो सब बहुत खुश हुई और वर्कशाप की बहुत सराहना की साथ ही साथ उन्होंने गेम्स, डांस, सिगिंग का भी खूब लुत्फ उठाया सभी गेम्स भी थीम के हिसाब से खिलायी गयी। टीम बिल्डिंग, स्किल डेवलपमेंट आधी के आधार पर ही मनोरंजन कराया गया। जिसमें सभी मदर्स को डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल ने बताया कि मदर्स प्राइड इस लिए जाना जाता है क्योंकि इसके नाम में ही मदर्स का प्राइड है। यहां कनैक्शन बच्चों के साथ ही नहीं पैरेंटस, फैथ्मली के साथ भी बनाया जाता है और उनके तत पर काम करने के लिए रेगुलर टाइम्स पर सभी मदर्स की वर्कशाप की जाती है। इस साल की नयी मदर्स के लिए मदर्स डे से अच्छा अवसर और क्या हो सकता है। यह एक बान्डिंग होता है इसी बान्डिंग को समझने के लिए एक अच्छी मां कैसे बन सकते है। पैरेंटस और स्कूल मिलकर बच्चों का उज्जवल भविष्य कैसेबन सकते है। प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल की सभी टीचर्स गरिमा, इशिका, प्रिया, विधि, अंजना, मेघाली, सोनम आदि का सहयोग रहा।

सिख समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन6 8 |
मुजफ्फरनगर। 1984 के सिख दंगों पर पित्रोदा की टिप्पणी से गुस्साएं सिख समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि बीते दिन 1984 के सिख विरोधी नरसंहार पर कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने जो वक्तव्य दिया उसे अशोभनीय टिप्पणी करार देते हुए सिख समाज में अच्छा खासा विरोध बन गया जिसके चलते आज श्री गुरू िंसह सभा मुजफ्फरनगर के बैनर तले शिवचौक पर एकत्रित सिख समाज के गणमान्य लोगों व श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप पुतला फूंका तथा कचहरी पहुंचकर इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. अमरजीत सिंह सिडाना, महासचिव धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, स. गुरचरण सिंह बरार, बलकार िंसह, प्रभजोत सिंह, सुखदर्शन िंसह बेदी, धनप्रीत चन्नी बेदी, गुरचरण सिंह बरार, विरेंद्र सिंह, हनी सेखो, गुरप्रीत सिंह पुरी, त्रिलोचन सिंह मान, तरीथ सिंह गम्भीर, गुरनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह गम्भीर, सुखवीर सिंह रावल, दिवप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, वजीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अरविंद सिंह मिंटू, हरप्रीत िंसह, जगप्रीत सिंह, जनप्रीत सिंह, अभिजीत सिंह गम्भीर, अभिनिन्दर सिंह बरार, प्रिंस कथूरिया, कप्तान सिंह नागपाल, देवेंद्र सिंह साहनी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

नशे का सप्लायर गिरफ्तार7 7 |
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार प्रशासन द्वारा जिला जेल पर मुलाकातियों का सघन चेकिंग अभियान बड़ी मुस्तैदी के साथ चलाया जाता है महिला बंदी रक्षक तथा बंदी रक्षक मुलाकातियों की कई चरणों में अलग-अलग मुलाकात होती हैं ओर जेल कर्मचारी मिलने वालों की तलाशी लेते हैं जेल प्रशासन का प्रयास होता है कि कोई भी आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ना जाए पाए लेकिन कुछ खुराफाती एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं ऐसी ऐसी जगह रखकर प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने का प्रयास करते है जो देखकर आंख खुली की खुली रह जाती है जेल प्रशासन के द्वारा की जा रही मुस्तैदी के साथ तलाशी अभियान में एक युवक को काफी संख्या में नशीली गोलियां एवं एक चप्पल के तलवे में छुपाकर मोबाइल ले जाते हुए जेल प्रशासन ने गिरफ्तार किया था पकड़े गए आरोपी युवक मनीष पुत्र रमेश निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा को जेल प्रसासन ने नई मंडी पुलिस के सपुर्द कर दिया था नई मंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने इस केस की गहराई में जाकर काम करते हुए नशीली गोलीयों का कारोबार करने वाले मुख्य सप्लायर राज सिंह पुत्र हातम सिंह निवासी चरथावल को धर दबोचा नई मंडी थाना पुलिस की ये बड़ी कार्रवाई है छोटी मछलियों के साथ जब बड़ी मछलियां पकड़ में आएगी तभी ऐसे कामों पर रोक लगेगी विदित हो कि नशीली गोलियों का कारोबार करने वाले राज सिंह नए-नए बच्चों को लालच देकर उनको घ्१०० से लेकर ५०० देकर उनकी मिलाई की पर्ची बनवा कर नशीली गोलियां जेल के अंदर भिजवाता था और नए नए युवकों को इस कारोबार का पता भी नहीं होता था कि वह क्या ले जा रहे हैं जब पकड़े जाते हैं तब उन्हें इस बात का पता चलता है कि वह १०० से ५०० में ऐसा संगीन कार्य कर रहे हैं विदित हो कि कल पकड़े गए युवक रमेश से ९६० नशे की गोलियां १ नमकीन के पैकेट हल्दीराम में छुपाकर यह गोलियां ले जा रहा था तो वही चप्पल के तलवे फाड़कर और उन्हें चिपकाकर एक मोबाइल छुपाकर जेल में किसी की मिलाई करने के उद्देश्य से जेल के अंदर जा रहा था जिस पर जेल प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ अपनी पैनी नजर डालते हुए नवयुवक को नशे की गोलियां व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर नई मंडी पुलिस को सौंप दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना नई मंडी पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज जेल भेज दिया है

नेशनल हाइवे पर सूने पड़े पुलिस सहायता केंद्र
खतौली। भले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आदेश हों, लेकिन नेशनल हाईवे-58 असुरक्षा की डगर बना है। हाईवे पर सिर्फ एक प्वाइंट पर वाहनों की चेकिग हो रही है। बाइपास पर पुलिस सहायता केंद्र सूने पड़े हैं। दस किलोमीटर लंबे बाइपास की सुरक्षा की जिम्मेदारी दो थानों की हैं। नेशनल हाईवे पर दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार के बीच में खतौली नगर बसा है। यहां करीब दो दर्जन रेस्टोरेंट व होटल हैं, जिनमें कई नामी हैं। इन पर रोजाना हजारों टूरिस्ट व तीर्थयात्री भोजन, नाश्ता करते हैं। पुलिस को हाईवे की सुरक्षा, वाहनों की चेकिग व पेट्रोलिग के आदेश हैं, लेकिन ये आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। हाइवे पर सिर्फ एक चेकिग प्वाइंट भंगेला चौकी है। इसके अलावा कहीं पर भी मुजफ्फरनगर की ओर से खतौली या हाइवे पर मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिग नहीं होती है। हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा थाना रतनपुरी क्षेत्र का है, लेकिन इस थाने का न तो सिपाही और न ही दारोगा गश्त पर दिखता है। हाईवे की सुरक्षा के मद्देनजर गांव तिगाई और भैंसी में पुलिस सहायता केंद्र बने हैं। इन केंद्रों पर पुलिस की गारद गायब रहती है। पुलिस गश्त और चेकिग की चूक से गत दिनों हत्यारे एक महिला की हत्या कर उसके शव को हाईवे के निकट एक खेत में डालकर बेखौफ होकर फरार हो गए।

पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। काफी संख्या में पुलिस कर्मी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में है। चुनाव संपन्न होने पर पुलिस कर्मी थाने पर लौटेंगे। उनकी आमद होने पर हाईवे पर पुलिस की गश्त और अधिक बढ़ा दी जाएगी।  -हरशरण शर्मा, इंस्पेक्टर खतौली

सालों से नहीं बदले गए अग्निशमन यंत्र
सिखेड़ा। गर्मियों के आते ही आग लगने का सिलसिला बढ़ जाता है। आग से बचने के लिए वैसे तो कई तरह के जतन किए जाते हैं, लेकिन थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों को सालों से नहीं बदले जाने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग से बचाव को लेकर पुलिस विभाग कितना गंभीर है। आग लगने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय तब अधिक याद आते हैं, जब आग से कोई गंभीर हादसा हो जाता है। हादसे से पहले आग बुझाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर कोई गंभीर नहीं होता। आग से बचाव के लिए सभी सरकारी भवनों में अग्निशमन यंत्र लगाए जाते हैं, लेकिन उनके रखरखाव को लेकर सरकारी विभाग गंभीर नहीं रहते। थानों में आग से बचाव को लेकर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं, लेकिन वह काम करने की स्थिति में हैं भी या नहीं, यह देखने को कोई तैयार नहीं है। सिखेड़ा थाने में अग्निशमन यंत्र तो लगे हुए हैं, लेकिन उनके इस्तेमाल की समय सीमा समाप्त हुए एक दो नहीं बल्कि आठ साल हो गए हैं। इन अग्निशमन यंत्रों को 2010 में लगाया गया था, जिनके उपयोग की समय सीमा 2011 तक थी। सीओ योगेंद्र कुमार का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि उनके उपयोग की समय सीमा बीत चुकी है तो शीघ्र ही इनको उपयोग योग्य बनाया जाएगा।

बच्चों की सेहत पर नजर रखेगा आरबीएसके का नया एप
मुजफ्फरनगर। सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाने वाले बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का नया मोबाइल एएप लागू किया गया है। मोबाइल एप एक-एक बच्चे की सेहत की मॉनिटरिंग में काम आएगा। जिले में इस एप को लेकर आरबीएसके के चिकित्सक व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पी एस मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एप में 38 प्रकार के रोगों का विवरण होगा। जिले के 12 ब्लॉकों में मोबाइल टीम जब स्कूलों में बच्चों की सेहत की जांच करेगी तो कौन बच्चा किस बीमारी से पीड़ित है, यह एप में अपलोड कर दिया जाएगा। डा. मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकोंव कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के बाद जिले में नया एप लागू किया जा रहा है। इसका मकसद आरबीएसके योजना में परफार्मेंस सुधारना है। इस एप में मोबाइल टीम उन बच्चों का लगातार फॉलोअप करेगी, जिनको इलाज के लिए रेफर किया गया था। इस एप के चलतेआरबीएसके टीम को माइक्रोप्लान का शत प्रतिशत पालन करना होगा,साथ ही शिक्षा विभाग और जिला कार्यक्रम विभाग को दो दिन पहले टीम पहुंचने की सूचना मिल जाएगी। मोबाइल में नेटवर्क न रहने पर भी आरबीएसके के चिकित्सक पैरामेडिकल अपनी उपस्थिति व आंकड़े आफलाइन दर्ज करा सकेंगे। जैसे ही टीम नेटवर्क ऐरिया में आएगी,सभी आंकड़े प्रेषित हो जाएंगे। डीएम, सीएमओ, नोडल अधिकारी ,बीएसए, डीपीओ, सीएचसी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, एबीएसए,सीडीपीओ डीईआईसी मैनेजर और प्रदेश के लोग भी कभी भी एप से बच्चों के इलाज के लिए टीम की डिटेल जान सकेंगे। मोबाइल वैन में है ट्रैकर चिप-सभी आठों मोबाइल वैन में श्ट्रैकर चिपश् लगाई गई है। गाड़ी में चलने वाले चिकित्सकों सहित टीम की हाजिरी भी इससे लगेगी।

दो हजार किसानों के खातों से वापस हो गई सम्मान निधि
मुजफ्फरनगर। किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि किसानों के खाते में आई और वापस भी हो गई। इस तरह के अब तक करीब दो हजार मामले सामने आ चुके हैं। बैंक और कृषि विभाग के अधिकारी भी हतप्रभ हैं कि ऐसा कैसे हुआ। लगातार शिकायतें आ रही हैं। धनराशि कहां गई और ऐसा क्यों हुआ? इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता पा रहा। सीडीओ एवं प्रभारी डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट में किसान सम्मान निधि की घोषणा की थी। इसके तहत दो हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों को प्रत्येक वर्ष छह-छह हजार रुपये उनके बैंक खातों दिए जाते हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले आनन-फानन में इस योजना को लागू किया गया था।
किसानों का चयन कर सूची ऑनलाइन फीड की गई और भारत सरकार से ही सीधे पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से किसानों के खातों में दो-दो हजार की धनराशि भेजी गई। जनपद से योजना के तहत दो लाख 20 हजार किसानों का डाटा फीड हुआ था। इसमें से एक लाख तीन हजार किसानों के खातों में फरवरी माह और अप्रैल माह में दो-दो हजार रुपये भेजे गए। इनमें से बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके खातों में धनराशि आई तो, लेकिन फिर वापस हो गई। किसानों ने पासबुक में एंट्री भी करा रखी है। ग्राम अलीपुरा के भूपेंद्र और ब्रजपाल ने बताया कि उनके एसबीआई के खाते में दो हजार रुपये आए थे। मगर, जब उन्होंने निकालने चाहे तो बैंक कर्मियों ने बताया कि खाते में रुपये नहीं हैं। पता करने पर बताया गया कि धनराशि वापस हो गई है। पीनना के महेश कुमार, राजपाल सिंह, तितावी के विनोद और मंसूर के खातों से रुपये वापस हुए हैं। कृषि विभाग में इस तरह की लगभग दो हजार शिकायतें आई हैं।
किसानों के खाते में आए थे 41 करोड-किसान सम्मान निधि के तहत जिले में दो लाख 20 हजार किसानों का डाटा भारत सरकार को भेजा गया था। इनमें से एक लाख तीन हजार किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की दो किश्तों में 41 करोड़ 20 लाख रुपये भेजे गए। किसानों के खातों में रुपये भेजे जाने के बाद से ही वापस होने की शिकायतें मिलने लगी थीं।

                                                किसने क्या कहा
-किसानों के खातों से रुपये वापस हुए हैं। किसान लगातार इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं। अगली बार होने वाले किसान दिवस में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया जाएगा।
– राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष, भाकियू
-राशि वापस होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसा क्यों हुआ? इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। राशि सीधे दिल्ली से किसानों के खातों में भेजी गई थी। जिला स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि यहां देखकर कुछ बताया जा सके।
– नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि
-मेरे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। यदि मेरे पास इस तरह का कोई मामला आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि किसानों के खातों से रुपये कहां गए।
– अमित बुंदेला, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
किसान सम्मान निधि की धनराशि खाते में आते ही वापस होने की शिकायतें आने लगी थी। यह कोई तकनीकी खामी है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
– अर्चना वर्मा, प्रभारी डीएम

गायक सुशांत कश्यप अक्षय शर्मा 12 को बिखेरेंगे आवाज का जादू
मुजफ्फरनगर। देश के जाने.माने गायक सुशांत कश्यप व अक्षय शर्मा की टीम आगामी १२ मई को शहर में अपनी मनमोहक आवाज के साथ नागरिकों के लिए गायन की प्रस्तुति देगी इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री श्री रविशंकर महाराज के जन्म दिवस १३ मई की पूर्व संध्या पर ष्षनिवार को आयोजित गायन सत्संग समारोह में किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा आर्यपुरी सुमेरू वालो ने बताया कि श्री श्री रविशंकर का जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष १३ मई को धूमधाम से मनाया जाता है इस बार उनके जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर १२ मई रविवार को जानसठ रोड पर आशीर्वाद बैंकेट हाल में शाम ७, बजे से ९, बजे तक भव्य गायन संगीत समारोह का आयोजन कर श्री श्री रविशंकर गुरुदेव का जन्म दिवस मनाया जाएगा । इसके लिए सभी डीडीसी टीम तैयारी कर रही हैं और इस बार इस आयोजन को मधुर बनाने के लिए सुरीली आवाज के हिमाचल से आवाज के जादूगर गायक सुशांत कश्यप व अक्षय शर्मा मुजफ्फरनगर में १२ मई को आ रहे हैं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी नागरिक भजन संगीत का आनंद लेने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आमंत्रित हैं संगीत संध्या के बाद सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से बड़े पैमाने पर की गई है।

प्रभु भक्ति का नशा करता है कल्या8 6 |
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी जयन्ती महोत्सव के दौरान चल ही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन स्वामी अयोध्या प्रसाद जी महाराज ने कहा कि नशीले पदार्था का नशा मनुष्य को पतन की ओर ले जा रहा है। धन की हानि होने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी घटती है। मनुष्य को प्रभु भक्ति का नशा करना चाहिए तभी उसका कल्याण होगा। लखनऊ बांदा से आए कथा व्यास कुलवंत शास्त्री जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग का बहुत बड़ा महत्व है, सत्संग मानव जीवन की दिशा ही बदल देता है। .

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन9 5 |
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में ज्ञान मंथन प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के निदेशक डा० आदित्य गौतम एवं डीन ऑफ ऐजूकेशन डॉ० प्रेरणा मित्तल द्वारा द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में सात टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें टीमों को अलग-अलग नाम दिये गये। पहली टीम मदर टेरेसा, दूसरी टीम विवेकानन्द, तीसरी टीम अरविन्दो, चौथी टीम चन्द्रशेखर, पॉचवी टीम भगत सिंह, छठी टीम रविन्द्रनाथ टैगोर तथा सातवी टीम रानी लक्ष्मी बाई प्रतिभागी के रूप में शामिल रहे। प्रतियोगिता को कुल ५ चरणो में विभाजित किया गया था। प्रथम चरण में सामान्य ज्ञान से संबंधित दो-दो प्रश्न पूछे गये जिसमें मदर टैरेसा, विवेकानन्द, अरविन्दों चन्द्रशेखर, रविन्द्रनाथ टैगोर एवं रानी लक्ष्मी बाई टीमें १०-१० अंको के साथ संयुक्त स्थान पर रही जबकि टीम भगत सिंह किसी भी प्रश्न का सही जवाब देने में असर्मथ रही।
दूसरे चरण में विभिन्न खेलों से संबंधित प्रश्न पूछे गये जिसमें टीम मदर टैरेसा, अरविन्दों, चन्द्रशेखर, रविन्द्र नाथ टैगोर तथा रानी लक्ष्मी बाई ने पुनः १०-१० अंक प्राप्त कर सर्वाच्च पॉंच टीमों में स्थान बनाया। तीसरे चरण में पाठयक्रम से संबंधित २-२ प्रश्न किये गये इस चरण के बाद टीम चन्द्रशेखर ६० अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही जबकि टीम मदर टैरेसा व टीम अरविन्दों ४५-४५ अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही, रानी लक्ष्मी बाई टीम २५ अंको के साथ तृतीय स्थान तथा टीम रविन्द्रनाथ टैगोर २० अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि टीम विवेकानन्द १५ अंको के साथ इस चरण में अंतिम स्थान पर रही, तथा निराशजनक प्रदर्शन के कारण टीम विवेकानन्द प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
चौथे चरण में मनोरंजन से संबंधित २ -२ प्रश्न किये गये । चौथे चरण के बाद ८० अंको के साथ टीम चन्द्रशेखर प्रथम स्थान पर रही जबकि टीम मदर टैरेसा व टीम अरविन्दों ६५-६५ अंको के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही, ४५ अंको के साथ टीम रानी लक्ष्मी बाई ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर खुद को प्रतियोगिता में बनाये रखा। टीम रविन्द्रनाथ टैगोर ४० अंको को प्राप्त कर अंतिम स्थान पर रहने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
प्रतियोगिता के पॉचवे व अंतिम चरण में हिन्दी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा से संबंधित प्रश्न किये गये जिसके उपरान्त १०० अंको के साथ टीम चन्द्रशेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम अरविन्दों ७५ अंकों को साथ द्वितीय स्थान पर रही, टीम मदर टैरेसा ने ७० अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ७० अंक प्राप्त करने वाली टीम रानी लक्ष्मीबाई को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० आदित्य गौतम तथा डीन ऑफ ऐजुकेशन प्रेरणा मित्तल ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अन्य टीमो को भी सांत्वना पुरूस्कार के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर निदेशक डा० आदित्य गौतम ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर महाविद्यालय में होता रहा हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की बौद्धिक एंव शैक्षिक क्षमता में वृद्वि करती है। साथ ही सामाजिक जानकारी को भी बढ़ाता हैं। डीन ऑफ ऐजूकेशन प्रेरणा मित्तल ने सभी प्रतिभागियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को निरतंर बढ़चढ़कर इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। ताकि उनके निकट भविष्य में शिक्षा के उत्तरदायित्व का निर्वाहन करने में सहायता मिलेगी। इससे उनके ज्ञान एंव कौशल में भी निरंतर विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता आयशा परवीन ने किया। इस प्रतियो

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 2 =