खबरें अब तक...

समाचार

दो आरोपियों को जेल1 1 5 |
मुजफ्फरनगर।एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के कुशल एवं प्रभावी निर्दशन में व पुलिस क्षेत्राधिकारी खतोली आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में थानां मंसूरपुर प्रभारी संजीव कुमार व एस एस आई वासिक सिद्दीकी व उनकी टीम को मिली सफलता,थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या १८६ / १९ धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम में बंद अभियुक्त गण १. पवन उर्फ काला पुत्र मुकेश २. गगन पुत्र गुलशन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक एक टैंकर जिसमें लगभग १०७०० लीटर मिट्टी तेल जैसा द्रव्य पदार्थ भरा हुआ बरामद हुआ, दोनों आरोपियों को मंसूरपुर पुलिस ने भेजा जेल।

 

 

दिन निकलते ही ईट भट्टे पर काम करने वाली दलित लड़की की बुरी तरह से संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत
परिजनों में मचा कोहराम, शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हॉउस।
मुज़फ्फरनगर /रोहाना। जनपद मु नगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जट नगला मार्ग स्थित ईट के भट्टे पर काम करने वाली नाबालिग दलित लड़की की संदिग्ध प्रस्थिति में बुरी तरह जलकर मौत हो गई। वाकया अल्प सुबह का है जब भट्टे में बने लेवरों के छोटे छोटे कमरों में से एक कमरे में आग और धुआं निकलता दिखाई दिया। आस पास ही अन्य मजदूरों ने जब यह आग लगने का नजारा देखों तो किसी तरह कमरे का गेट खोलकर पानी से आग बुझाई तब तक युवती की आग लगने के कारण मौत हो चुकी थी । मामले की सूचना भट्टा मालिक सहित पुलिस को भी दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी मनोज शर्मा सहित थाना शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर हरीश भदोरिया, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र पुलिस फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे तो वहीं इस घटना की सूचना पर स्थानीय भीम आर्मी कार्यकर्ताओ ने भी मोके पर पहुंचकर युवती की हत्या कर जलाने का आरोप लगाकर हंगामा करना चाहा मगर पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओ को मोके से खदेड़ा दिया। युवती की पहचान मीनाक्षी पुत्री राज सिंह उम्र १४/१५ वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए परीक्षण के लिए भिजवाया दिया है ।

नींद की झपकी आने से स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी महिला सहित चार लोग घायल
आस पास से गुजर रहे राहगीरों एंव यूपी १०० डायल कर्मियों ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुरकाजी सी एच सी में कराया भर्ती
मुज़फ्फरनगर/पुरकाजी । एनएच 58 पर पुरकाजी के पास अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे एक परिवार की शिफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर गहरी खाई मे पलट गई। कार के पलट जाने से उसमे सवार लोगों में चीख पुकार मच गई यह नजारा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यूपी १०० डायल को सूचना कर मोके पर बुलवा लिया। सूचना मिलते ही तुरन्त यूपी १०० डायल की पीआरवी२१९५ ने तुरन्घ्त मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगो की मदद से कार मे फंसे महिला सहित ०५ घायलो को तुरन्त बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पुरकाजी पहुंचाकर घायलों के परिजनो को सूचित किया! थाना प्रभारी पुरकाजी ने बताया की शिफ्ट सवार एक परिवार हरिद्वार से घूमकर वापस दिल्ली की तरफ जा रहा था रास्ते में थाना पुरकाजी क्षेत्र अंतर्गत कार सवार चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी और जाकर गहरी खाई में पलट गई जिसमे महिला सहित कुल ५ लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए पुरकाजी सी एच सी में भर्ती कराया गया है।

जीत का जश्न मनाया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डा.संजीव बालियान की जीत पर नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगो ने सांसद संजीव बालियान की जीत पर अपनी खुशी का इजहार एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।

बीजेपी कार्यकर्ताओ ने विधायक कपिलदेव अग्रवाल को दी जीत की बधाई24014 1 Kapil Dev Agarwal |
मुज़फ्फरनगर। मु नगर में आज बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने विधायक कपिलदेव अग्रवाल के निवास पर पहुंच कर मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से अधिक वोटो से जीत होने पर उन्हें गुलदस्ते भेंट कर जीत की बधाई दी व ढोल के साथ जश्न मना कर लड्डू वितरित किये। इस मोके पर अल्पसंख्यक आयोग उत्तरप्रदेश के सदस्य सुखविंदर सिंह बेदी, हरीश गोयल,सुनील शर्मा, पंकज माहेश्वरी, विपुल भटनागर,मनोज वर्मा,राजीव शर्मा, भीष्म धीमान,नरेश गुप्ता,प्रियांशु जैन,मोहित मलिक,विकास गुप्ता,बशेश्वर दयाल, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।

तीन को चोरी की बाइकों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने मुठभेड में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की सात बाइकें बरामद की है।
पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि ककरौली पुलिस ने बीती रात्रि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर की गयी गश्त के दौरान जब चौरावाला के जंगल में पहुंचे तो पुलिस को सूचना मिली कि गांव मीरावाला के तरफ से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश आ रहे है सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक पर आये बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए तीनों कथित बदमाशों को तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उनकी दो बाइकों को कब्जे में ले लिया। जहां दोनों बाइके चोरी की निकली। पुलिस पूछताछ में पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम अंकित पुत्र सतपाल निवासी इलाहाबास, अमजद पुत्र अनवर निवासी किशनपुर, भीम पुत्र शंकर निवासी बिहारगढ़ बताये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी शातिर वाहन चोर है जिनकी निशानदेही पर चोरी की सात ओर बाइके बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी ककरौली जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मिठाई वितरित कर खुशी मनाई
पुरकाजी। भाजपा की प्रचंड जीत पर फलौदा समेत क्षेत्र के गांवों में आतिशबाजी कर जश्न मना मिठाई वितरित की गई। राजमार्ग पर स्थित फलौदा गांव प्रधान पति जसवंत त्यागी, भाजपा नेता मुकेश त्यागी समेत अनेक लोगों ने आतिशबाजी कर भाजपा की जीत पर मिठाई वितरित की। इस मौके पर सोनू शर्मा, अंकुर, बिटटू त्यागी आदि थे।.

जीत पर मनाई खुशी
जानसठ। भाजपा को देश में प्रचंड बहुमत मिलने व पूर्व मंत्री संजीव बालियान की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व गुलाल से होली खेल विजय जुलूस निकाला। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रविंद्र भडाना, यनेश तंवर, ब्रिजेश रस्तोगी, महेश चंद शर्मा, प्रवीन तंवर, सतीश खटीक आदि लोग मौजूद हैं।भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता दीपेश गुप्ता के चौंबर पर अधिवक्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर खुशी मनाई। दीपेश गुप्ता व सोनी गुर्जर ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

आरोपी दबोचे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सुबह नसीरपुर पुलिया पर मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गये बदमाश प्रमोद उर्फ चमन निवासी धौलरा थाना तितावी, पप्पूराम निवासी अलवालपुर जिला बागपत, लोकेन्द्र सिंह निवासी नई कालोनी जिला बागपत व धर्मेन्द्र निवासी जसोई तितावी है। .

मंगल प्रवेश कराया
खतौली। सलावा से पद यात्रा करते हुए खतौली पहुंचे आचार्य भारत भूषण महाराज को भक्तों ने मंगल प्रवेश कराया। जिसमे भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे। बडा बाजार से बिहार करते हुए महाराज कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भागीरथी मन्दिर पहुंचे। महाराज के मार्ग दर्शन मे नैतिक संस्कार के प्रषिक्षण हेतू जैनामृत षिक्षण शिविर का आयोजन किया। अंकुश, अजय, महेष आदि रहे।

दुर्घटनाओं में एक की मौत
जानसठ। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित ३ लोग घायल एक की मौत। गुरुवार की दोपहर क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी रामबीर पुत्र घसीटा अपनी रिक्शा मैं बैठा कर अमरपाल पुत्र घसीटा व मुनेश पत्नी अमरपाल व नरेंद्र पुत्र रमेश को सलारपुर से जानसठ आ रहा था। बिजली घर के सामने पीछे से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। . उधर दूसरी घटना गांव कवाल के पास हुई। जिस में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी वीरेंद्र पुत्र नीर सिंह अपने पुत्र बधू करुणा पत्नी सचिन को पेपर दिलवाने के लिए मुजफ्फरनगर बाइक से जा रहे थे। कवाल के पास उनकी बाइक में एक जुगाड़ ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सीएससी जानसठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। .

जीत का जश्न मनाया
शाहपुर। कस्बे में भाजपा प्रत्याशी व सांसद डॉ संजीव बालियान की जीत पर जमकर जश्न मनाया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की । कस्बे में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल सैनी के नेतृत्व में मेन चौक पर पुलिस चौकी के सामने जमकर आतिशबाजी की वही कार्यकर्ता डीजे पर जमकर थिरके । इसके बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान सभासद उमेश गोयल आदि रहे।

खुशी का किया इजहार
चरथावल। चरथावल के शिवचौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर देशभक्ति धुनों पर थिरकते हुए मिठाई व पटाखे छोड़ते हुए खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता प्रशांत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। इस मौके पर मनीष गर्ग, प्रशांत त्यागी, विजय त्यागी, राधेलाल, मनीष गर्ग, मिथुन त्यागी, सतीश सैनी, मंयक त्यागी, अनुज त्यागी, प्रयाग कुमार, जितार्थ त्यागी, अजय वर्मा, निशांत त्यागी, दिनेश वर्मा, तनु त्यागी, प्रवीण कुमार, अनुज कुमार, सचिन कुमार, मोहित गर्ग आदि रहे।

मिठाई वितरित की
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकडों व्यापारियों ने लोकसभा चुनाव में मोदी व डा. संजीव बालियान की जीत पर ढोल बजाकर व मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। इस अवसर पर स. बलविंद्र सिंह, पवन वर्माख् विजय कुच्छल, मुकेश गुप्ता, अनिल, संजीव, तरूण मित्तल, विशम सिंघल, सुशील गोयल, प्रवीण जैन, सौरभ मित्तल, अखिलेश शर्मा, ज्ञानी गुरूवचन, भूरा कुरैशी, चौधरी फुरकान आदि रहे।.

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जगदीश पांचाल ने कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास कहावत को वास्तविक रूप में विशाल पटल पर रखकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। बैठक में हरेंद्र पाल, बाबूराम पांचाल, ओमप्रकाश आदि रहे।.

विकास के रास्ते को जनता ने चुनाः  बालियान
हमारा प्रयास रहता है कि लोगो को वास्तविक जानकारी मिलनी चाहिए। हमने चुनाव के समय भाजपा राज में डॉ. संजीव बालियान द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कराए गये विकास कार्यों की योजनाओं का विशलेषण किया था। पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने हमे अपने दिए गये इन्टरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने साढ़े चार साल में लगभग ७ हजार करोड़ की विकास योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखी थी उन सब पर काम शुरू हो चुका है। लोकसभा के प्रत्येक गांव में युवाओं के लिए भी विकास कार्य कराने का प्रयास किया है। इसी को लेकर वे चुनाव में है।
वर्ष २०१४ में लोकसभा से पार्टी का प्रतिनिधित्व खत्म होने के बाद वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में रालोद ने बसपा और सपा के बीच हुए महागठबंधन में आखरी समय में अपनी पार्टी के लिए मुस्किल से तीन सीट मांगकर चुनाव में मैदान में मुज़फ्फरनगर से चौधरी अजित सिंह, बागपत से उनके बेटे जयंत चौधरी और मथुरा से कुंवर नरेंद्र सिंह मैदान में थे।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चौधरी अजीत सिंह व डॉ संजीव बालियान और बागपत में डॉ सत्यपाल सिंह व जयंत चौधरी के बीच मुकाबला था। मथुरा से कुंवर नरेंद्र सिंह का मुकाबला साइन स्टार हेमामालिनी से था।
चौधरी अजीत सिंह ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा था कि वे भाजपा को दफनाने आए हैं। उन्होंने दो माह के अपने चुनावी अभियान में न तो ये बताया कि वे जहाँ से वे छ बार सांसद रहे है, वहा उन्होंने क्या विकास कराया है और न ये बताया की जनपद मुज़फ्फरनगर के विकास के लिए उनकी ये योजना है।
चुनाव परिणाम में रालोद तीनो सीटो को हार चुका है और इस प्रकार पश्चिम यूपी में चौधरी अजित सिंह की चौधराहट कायम नहीं रही है। हमने चुनाव से पहले अपने दोस्त सुभाष चौधरी व डॉ राजमोहन के साथ युवाओं से बात की थी, उनका मानना था कि अब पश्चिम यूपी में रालोद का साम्रज्य खत्म होने लगा है और यहां के युवाओं ने बदलाव कर विकास के लिए कदम बढ़ा दिया है।
अब वह दौर खत्म हो रहा है जब जाति के नाम पर बिना विकास किये जनता को बेवकूफ बनाकर केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यहां के लोगों ने बदलाव कर विकास के लिए कदम बढ़ा दिया है। इसलिए यहाँ के मतदाताओं ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान को जिताकर विकास के रास्ते को चुना है। हमारी डॉ. संजीव बालियान को जीत पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाये।

मुजफ्फरनगर से जिस बड़े जाट नेता ने चुनाव लड़ा उसने ही देखा हार का मुंह, चौ. अजित भी नहीं तोड़ पाए मिथक
मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गैर भाजपाई जाट की हार का मिथक नहीं तोड़ पाए। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर हारने वाले बड़े जाट नेताओं की सूची में उनका नाम भी शामिल हो गया है। आज तक के इतिहास में यहां कोई गैर भाजपाई जाट चुनाव नहीं जीत पाया है। हारने वालों में जाट समाज की सभी बड़ी हस्तियां रही हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, हरेंद्र मलिक, मेजर जयपाल सिंह, वरुण सिंह शामिल हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट ने इतिहास दोहरा दिया है। यह लोकसभा सीट गैर भाजपाई जाट के लिए अब तक फायदे का सौदा साबित नहीं हुई है। यहां से जो भी बड़ा जाट नेता चुनाव लड़ा उसे हार का मुंह देखना पड़ा। रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी हारने वाले बड़े राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। इस लोकसभा सीट पर 1971 में उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उस समय चुनाव हार गए थे, जब जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी बीकेडी के विधायक थे, उन्हें सीपीआई और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी ठाकुर विजयपाल सिंह ने हराया था। 1962 में सीपीआई के मेजर जयपाल सिंह कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वह हार गए। इसके बाद 1971 में चौधरी चरण सिंह, 1977 में वरुण सिंह कांग्रेस के टिकट पर लड़े। इस चुनाव में में वह लोकदल के सईद मुर्तजा से चुनाव हार गए। 1998 में जिले के बड़े जाट नेता हरेंद्र मलिक ने सपा से चुनाव लड़ा और वह भाजपा के सोहनवीर सिंह से चुनाव हार गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में उस समय जिले की राजनीति में वर्चस्व स्थापित करने वाली अनुराधा चौधरी रालोद से चुनाव लड़ी, उन्हें बसपा के कादिर राना से हार का मुंह देखना पड़ा। 2019 में इस बार रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मैदान में उतरे और हार का इतिहास दोहरा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =