Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, इनामी बदमाश ढेर 

1 1 2 |मुजफ्फरनगर। देररात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में कुख्यात इनामी बदमाश आशु लंबू उर्फ आस मोहम्मद ढेर हो गया। यह बदमाश सरधना क्षेत्र का रहना वाला था तथा उसके खिलाफ शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर आदि विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, डकैती आदि के मुकदमे दर्ज है। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास के समीप हुई। मुठभेड़ के दौरान मृतक बदमाश का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस अफसरों तथा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मुठभेड़ में ढेर इनामी बदमाश आशु पर लूट और डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे।

जानकारी के अनुसार एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते बीती रात शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। बुढाना रोड पर देर रात जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से तस्लीम नामक एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

1 1 4 | 1 1 3 | जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसके कारण गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल पुलिस अधिकारियों तथा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश तथा पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात इनामी आस मोहम्मद उर्फ आशू उर्फ लंबू के रूप में हुई। मृतक बदमाश सरधना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशू के खिलाफ लूट तथा डकैती जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह डकैती के मामले में वांटेड चल रहा था तथा वह इनामी बदमाश है। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में भी कांबिंग अभियान चलाया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =