Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भाजपा के संजीव बालियान फिर जीते

Capture 2 |लोकसभा चुनाव में केसरिया लहराने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और नारेबाजी के बीच शहर में जश्न मनाया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ शहर के मुख्य मार्गों से जीत का जुलूस निकाला गया। इस दौरान संजीव बालियान ने जीत के बाद तलवार भी लहराई।मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन और भाजपा के ही सोहनबीर सिंह लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते थे। मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पांचवीं बार अपना परचम लहराया है। अब तक हुए 17 चुनावों में भाजपा के अलावा पांच बार ही कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि सीपीआई और जनता पार्टी ने दो-दो बार, जनता दल, सपा और बसपा को एक-एक बार जीत मिली है। 1957 और 1962 के चुनाव में सुमत प्रसाद जैन लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।  इसके अलावा 1996 और 1998 के चुनाव में सोहनबीर सिंह भाजपा से लगातार दो बार सांसद बने। इस बार कांग्रेस ने रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के मैदान में होने के कारण मुजफ्फरनगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान की जीत निश्चित होते ही नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर भारत माता की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे।

बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भाजपा की जीत की खुशी में नागरिकों ने मिठाई वितरित की। डॉ बालियान ने भाजपाइयों और नागरिकों का आभार जताया। शिव चौक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक के संचालक सुभाष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, विजय शुक्ला, पंकज त्यागी, श्याम सिंह सैनी, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं लगातार दूसरी बार चुनाव जीते डॉ बालियान को शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी आदि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले मिल कर बधाई दी। यहां से विजयी जुलूस में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानसठ रोड फ्लाईओवर, महावीर चौक, कोर्ट रोड, झांसी रानी चौक, टाउन हाल रोड होते हुए जुलूस शिव चौक पहुंचा। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता झूम कर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 19 =