खबरें अब तक...

समाचार

दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने को परेशान- पूर्ति इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार में मशगूल
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कई सालो से जमे तहसील मे पूर्ति इंस्पेक्टर कार्डधारको के साथ मनमानी करते भ्रष्ट डीलरो को बचाने ेमे लगे हुए है । पूर्व मे इनका स्थानान्तरण भी हो गया था परन्तु नोटो के चमक के चलते ये यही पर जमे हुए है। पात्र लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे है और ये डीलरो की मनमानी को बढावा देने मे मशगुल है। एक दिव्यांग व्याक्ति ने इन्सपेक्टर पर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से अपना राशनकार्ड बनवाने की मांग की है।
चरथवाल निवासी आफताब आलम ने बताया कि वह तथा उसकी बीबी दोनो विक्लांग है। तथा उसके तीन बेटी है घर मे कोई कमाने वाला नही है । पहले उसका राशनकार्ड बना हुआ था। परन्तु राशन डीलर नीरज गोयल के कहने से इन्सपेक्टर अनुज कुमार ने मेरा राशनकार्ड काट कर नीरज की भाभी पारूल गोयल का कार्ड बना दिया। जबकि पारूल गोयल कस्बे मे वर्तमान मे रहती भी नही है।
आफताब ने बताया कि उसने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे दिसम्बर मे शिकायत की थी । इसके बाद जब वह इन्सपेक्टर अनुज कुमार से मिला तो उन्होने उसके साथ असभ्य व्यवहार किया तथा अब तक भी उसका राशनकार्ड नही बनाया है। आफताब आलम ने जिला अधिकारी से अपना राशनकार्ड तुरन्त बनवाने की मांग के साथ अनुज कुमार के स्थानान्तरण की मांग की है।
विदित है कि तहसील सदर मे पूर्ति कार्यालय मे तैनात इन्सपेक्टर अनुज कुमार का गतवर्ष यहा से स्थानान्तरण हो गया था । परन्तु पैसे की चमक के चलते वह अपना स्थानान्तरण रूकवाने मे कामयाब हो गये थे । ये महोदय कई वर्ष से यहा जमे हुए है। और अपने भ्रष्ट आचरण के कारण चर्चाओ मे रहते आये है । अनुज कुमार की सम्पत्ति की जांच कराये जाने पर इनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जायेगा।

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, सभी पीड़ितों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मींरापुर के गांव मुझेड़ा निवासी 24 वर्षीय नजमा, ककरौली निवासी गुडिया, अबुपुरा निवासी राधिका, केवलपुरी निवासी चांदनी, मिमलाना रोड निवासी राशिद व सुभाषनगर निवासी गुलफाम ने अलग-अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सभी पीड़ितों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के आरोपी से तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किदवईनगर अलवी गार्डन के पास रहने वाले शादाब पुत्र हासिम ने बताया था कि मौहल्ले के ही इकराम पुत्र फकीर व दुल्ला ने उसके साथ मारपीट की। आरोप था कि इसके बाद अकरम, दुल्ला, वसीम, नासिर, नदीम, नईम व परवेज आदि ने हथियारों से लैस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया, आरोप था कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या करने के इरादे से उस पर गोली चला दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मैडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी हमलावर अकरम को गिरफ्तार कर लिया था। आज शहर कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी वसीम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अलग-अलग मामलों में तीन को दबोचा2 9 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी इनाम पुत्र अख्तर व उसका पुत्र सोएब एक मामले में वांछित चल रहे थे। आज बागोवाली चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने एक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने दक्षिणी खालापार निवासी शहजाद पुत्र इमरान को एक चाकू सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अधिवक्ताओं ने लूट का खुलासा न होने पर किया प्रदर्शन3 7 | 4 7 |
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता के घर हुई लूट की घटना का खुलासा ना होने से गुस्साये अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध स्वरूप जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि नई मन्डी नन्दी स्वीटस के समीप निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता उर्मिला शर्मा के घर मे घुसे कुछ अज्ञात बदमाशो ने अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति सेवा निवृत्त पशुधन चिकित्साधिकारी प्रेमदत्त शर्मा को बंधक बनाकर घर मे रखी नकदी व जेवरात लूट लिए थे। लूट की घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उक्त घटना का खुलासा नही हो पाया है। उक्त मामले मे बीते दिन कचहरी स्थित फैंथम हॉल मे अधिवक्ताओ की संघर्ष समिति के बैनर तले आपातकालीन बैठक हुई थी। बैठक मे वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यन्त सिह की धर्मपत्नि के साथ हुई लूट की घटना का भी विरोध किया गया था। जिला बार एसो.मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओ की बैठक मे संघर्ष समिति के बैनर तले सर्व सम्मति से एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। उक्त निर्णय के अनुसार आज सुबह साढे ग्यारह बजे सभी अधिवक्तागणस बाबू श्याम सिह द्वार पर एकत्रित हुए जहां से ये सभी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जिला बार संघ के अध्यक्ष सैयद नसीर हैदर बाजमी व महासचिव प्रदीप कुमार मलिक के नेतृत्व मे एसएसपी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओ ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल को सौपे गए ज्ञापन मे नई मन्डी मे हुई लूट की घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। इस दौरान जिला बार संघ से जुडे समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

गर्मी से हाल हुआ बेहाल5 5 |
मुजफ्फरनगर। आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। दोपहर में सड़कों से लेकर बाजार तक सूने हो जा रहे हैं। कूलर और पंखे भी गर्म हवा ही फेंक रहे हैं। लोग इंद्रदेव से बारिश की कामना कर रहे हैं, लेकिन इसके कोई आसार नजर नहीं आ रहे। सूरज निकलने से पहले भी उमस थी और सूर्यदेव ने तो निकलते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ता गया। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर, दफ्तर और दुकान आदि से बाहर निकले। पैदल चलने वाले हों या दोपहिया वाहन चालक, धूप से झुलसने से बचने के लिए लोग चेहरे को सूती कपड़े से पूरी तरह कवर कर ही चल रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कोई यमुना नदी में गोता लगाने जा रहा है तो कोई खेतों में लगी नलकूप की हौज में डुबकी लगा रहा है। पेय पदार्थों की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, लोग भी प्याऊ लगाकर पानी, शरबत आदि पिला रहे हैं और इंद्रदेव से राहत की बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।

वांरटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अदालत द्वारा जारी किये गए गिरफ्तारी वारंट पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा कालोनी निवासी शौकीन पुत्र इकबाल, खालापार निवासी सुल्तान पुत्र इरफान व कस्सावान निवासी सोनू पुत्र चिम्मो के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में अदालत में मुकदमें चल रहे हैं। अदालत में तारीख पर न जाने पर अदालत ने तीनों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये थे। अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर आज पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शराब सहित दबोचा
बुढ़ाना। गढ़ी सखावतपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र वशिष्ठ ने गांव जौला नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान मारूफ पुत्र तौफीक निवासी ग्राम जौला को एक तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी ओर पुलिस ने कस्बे के दयानंद चौक से नौशाद बिलौरी पुत्र शरीफ निवासी सफीपुर पट्टी को १० बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

१४ व १५ को प्रयोगात्मक परीक्षा
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने बताया कि एमएससी भौतिक विज्ञान द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा १४ और १५ जून को होगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा १५ और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा १४ जून को होगी।

चरित्र निर्माण योग शिविर में दी जानकारी6 8 |
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैण्ड मॉडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में किशोर बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर में योगाचार्य सुरेन्द्र सिंह आर्य ने कहा कि महर्षि पतंजलि के अनुसार योग के आठ अंग होते हैं -यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। उन्होंने बताया कि यम भी पाँच होते हैं- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। मन, वचन व कर्म से किसी को तंग व परेशान न करना अहिंसा, और इसका पालन करने वाले को फल मिलता है कि उसको सभी लोग पसंद करते हैं और वह सबका प्रिय बन जाता है। सत्य बोलना ही वास्तव में धर्म है और झूठ बोलना पाप। सत्य बोलने वाले की वाणी सदैव फलीभूत होती है। अस्तेय का मतलब चौरी न करना। चौरी न करने का फल यह मिलता है कि उस व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। ब्रह्मचर्य का मतलब अपनी इन्द्रियों को संयम मे रखना । ब्रह्मचर्य पालन का फल व्यक्ति शक्तिशाली और स्वस्थ बनता है।अपरिग्रह का अर्थ है आवश्यकता से अधिक धन संग्रह न करना। इसका पालन करने से जीवन में पवित्रता और संयम आता है।यम का पालन करने से समाज का हित होता है और एक सभ्य और समृद्ध समाज की स्थापना होती है। इस अवसर पर योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने महाकवि मैथलीसरण की कविता नर नहो निराश करो मन को के माध्यम से बच्चों को उच्च लक्ष्य बनाकर मेहनत के बल पर लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि बालक बचपन में ही अपना लक्ष्य निर्धारित करे और लक्ष्य के अनूरूप ही मेहनत करे तो निश्चय ही ईश्वर लक्ष्य को भेदने में उनकी मदद करते हैं।
सर्वप्रथम योगी विपुल सहरावत ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई ।योग शिक्षक अंकुर मान, राजीव रघुवंशी ,गगन बालियान ने विभिन्न आसन कराएँ।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम-विलोम,कपाल भाँति व भ्रामरी प्राणायाम औ हँसी की क्रिया कराई।

रास्ता विवाद में मारपीट, कई घायल7 7 |
मुजफ्फरनगर । छपार क्षेत्र के ग्राम खुड्डा में दो पक्षो में रास्ते के विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल इस आपसी मारपीट में घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को जिला चिकित्सालय भिजवाया सूत्रो के अनुसार ग्राम खुड्डा निवासी मुरसलीन कुरैशी का उसके पड़ोसी खलील के साथ रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है ग्राम प्रधान ने दोनो पक्षो में रविवार की शाम फैसला करा दिया था लेकिन इसके बावजूद सुबह लगभग १० बजे मुरसलीन अपने भाइयों मुन्ना, बाल्ला के साथ अपने प्लाट पर दीवार का निर्माण कर रहा था उसी समय गाँव के ही सोबान, शाकिब, अफजाल वाजिद अपने हाथो में लाठी डंडे लेकर झगड़े पर उतारू हो गये और गाली गलोच करने लगे दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई जिसमे मुरसलीन, मुन्ना, बाल्ला, इफतकार, सोबान, खलील,दोनो पक्ष के लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया तथा घायलो को मैडिकल परिक्षण हेतू जिला चिकित्सालय भिजवाया । प्रथम पक्ष के चचैरे भाई नदीम निवासी ग्राम खुड्डा ने गाँव के ही सोबान शाकिब, अफजाल,व साजिद चार लोगों के खिलाफ छपार कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

 

मीठी छबील का चेयरमैन ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी द्वारिकापुरी तिराहे पर गुरू गोविंद सिंह स्कूल के बाहर शहदी भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष चाइल्ड क्यू संस्था द्वारा एक मीठी छबील का आयोजन किया गया। जिसमें भीषण गर्मी में उस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों के नींबू शिकंजवी के साथ साथ लीची भी बांटी गयी। जिससे लोगों ने राहत की सास ली। इसका उद्घाटन सिटी बोर्ड की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक एएल जग्गा (शिवचौक) ने की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। इस अवसर पर रमेश चावला, मनोज कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

फेयरवेल पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। अकांक्षा, अंशुपाल, अलिशा, सोनाली, शाकिब, नेहा, निव्या, आजस्वी, राहुल कुमार, समद, शाजमा, दीपक शिप्रा, दिव्या राठी, निहारिका, श्रुति, मोहिनी पंवार आदि ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

छबील का आयोजन8 8 |
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी के तत्वाधान में नगर के हृदयस्थली शिवचौक तुलसीपार्क के निकट छबील लगाकर शर्बत वितरित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि कहा कि सेवा में ही सुख है इस भीषण गर्मी में संस्था द्वारा की जा रही निःशुल्क जल सेवा वास्तव में बहुत ही सराहनीय प्रयास है जिसके लिए आयोजकगण बधाई के पात्र है इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवतींदन सिंघल, शंकर स्वरूप बंसल, इं. अशोक अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप, विकास स्वरूप बंसल, सुशील गोयल सिल्लो, राजीव मोहन गोयल प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुदेश गर्ग, पंकज गुप्ता, दीपक कुमार बबलू, हितेश गर्ग, आलोक गुप्ता, राजीव बंसल, अमित गुप्ता एडवोकेट, राजवंश सभा के संरक्षक नरेंद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजकुमार गोयल, विपिन कुमार, विजय बाटा, शलभ गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + five =