समाचार
ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देेेेसाई के आहवान पर व प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद पांडे के निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवा, शहर महिला व शहर युवा व महिला कांग्रेस सेवादल ने मासिक ध्वज कार्यक्रम नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के प्रांगण मे पूरे जोश-खरोश के पफहराया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व प्रदेश महासचिव सलमान सईद व जिला कांग्रेस कमैटी के पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी रहे। सलमान सईद व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी ने कांग्रेस सेवादल के मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम के आयोजन हेतू जिला कांग्रेस सेवा दल व अन्य सेवादल के अग्रिम संगठनो को धन्यवाद दिया तथा भविष्य मे अपने पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम को अन्य मुख्य वक्ताओ मे पंडित उमादत्त शर्मा,कस्तूर सिह स्नेही व जिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी जगदीश अरोरा रहे। कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे उपस्थित जनो मे ओमप्रकाश, महेन्द्र तंवर, शादाब अंसारी, रईस अहमद, चरणदास, मा.जफर हसन, अतुल कुमार, सरताज आदि प्रमुख रहे।
लुटेरो को दबोचा-चैन स्नैचिंग का खुलासा।
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने लूट के माल सहित दो लुटेरों को किया गिरफ्तार। दोनों युवक आईपीएल मैच में पैसा हारने के बाद बने थे लुटेरे जोकि कई चैने छीन चुके है। बीते कुछ दिन पूर्व नई मंडी क्षेत्र में चौन स्नेचिंग व लूट की कई वारदात हुई थी जिनके कारण नई मंडी पुलिस थी काफी परेशांन दोनों चौन लुटेरों के पकड़े जाने पर पुलिस ने ली राहत की साँस। पकडे गए दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना और चैन स्नैचिंग की घटना को स्वीकारा है इनके पास से लूटी हुई सोने की चैन, नकदी, तमंचे ,कारतूस सहित लूट में शामिल एक बाईक भी बरामद थाना नई मंडी पुलिस द्वरा किया गया चौन लूट की घटना का खुलासा।
मंडी पुलिस टीम द्वारा चौन स्नैचिंग की घटना के खुलासे पर एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा एस पी सिटी सतपाल अंतिल ने पुलिस कर्मियों को रुपये ५ हजार के नगद इनाम से नवाजा है । दरअसल जनपद मु नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में काफी दिनों से चौन लूट की घटनाओ में इजाफा होने के कारण पुलिस की जान सांसत में थी। पुलिस काफी प्रयास के बावजूद भी क्षेत्र में घट रही चौन स्नैचिंग की घटनाओ में शामिल बदमाशों को पकड़ नही पा रही थी लेकिन बीती देर रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । जिसके चलते थाना नई मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पटेल नगर राजवाहे के पास से बाईक सवार दो युवकों को हिरासत में लेते हुए उनकी तलाशी ली ।
तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से दो तमंचे , कारतूस सहित दो कुछ रुपये एंव एक सोने की चौन बरामद की। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों से जब थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो दोनो ने अपने आप को चौन लुटेरे होना बताया। अगर सूत्रों की माने तो पकड़े गए दोनों चौन लुटेरों ने पुलिस को एक और चौन और चौन के टुकड़े थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सुनार को बेचे जाने की बात कही जिसपर रात्रि में ही दबिश के दौरान पुलिस ने उक्त सुनार को भी उठा लिया था जिसके पास से एक और सोने की चौन एंव चौन के टुकड़े को भी बरामद कर लिया था । जिसके चलते चौन लुटेरों के कब्जे से कुल दो चैन , चौन के टुकड़े को बेचने वाले रुपये बरामद किये है अगर विश्वस्त सूत्रों की माने तो यहां पुलिस ने फील गुड़ करते हुए रात्रि में ही उक्त सुनार को छोड़े जाने की बात भी सामने आ रही है जब इस सम्वन्ध में थाना प्रभारी संतोष कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस तरह के मामले को संज्ञान में नही होना बताया है जबकि चोरो और लुटेरों से चोरी का माल खरीदने वाला भी चोर कहलाया जाता है । पकड़े गए दोनों चौन लुटेरों के नाम आकाश गोयल पुत्र संदीप गोयल निवासी १६६/३ पटेल नगर थाना नई मंडी मु नगर, प्रभात पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी मोहन बाबा मंदिर के पास अल्मासपुर थाना नई मंडी मु नगर, पकड़े गए दोनों लुटेरों से बरामदगी दो सोने की चौन, लूटी गई चौन के टुकड़े को बेचकर प्राप्त रुपयों में से खर्च करने के उपरांत बचे हुए २१५९ रुपये २ तमंचे ३१५ बोर व् दो कारतूस जिन्दा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एफ जेड ऐ एस यूपी १२ ऐ एस ०४६७। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक नई मंडी, २ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह भिष्ठ थाना नई मंडी, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ,सर्वेश शर्मा , हैड कांस्टेबिल टेक चन्द सिपाही तरुण पाल एंव रोबिन कसाना आदि।
बाइक सवार की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक रेस्टोरेन्ट के सामने आज सुबह अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे वाहन चालको व ग्रामीणो ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही कुछ देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।
महिला कावंडिया की मौत
मुज़फ्फरनगर/ छपार। हरिद्वार से गंगा जल एंव कांवर्ड लेकर आ रही महिला कांवड़िया की उसके ही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने के कारण हुई मौत ट्रैक्टर ट्राली में भजनों पर नाच रही थी महिला कांवड़िया जिसके चलते अचानक ट्रैक्टर ट्राली में झटका लगने के कारण महिला ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गई ,शोर शराबा होने पर अन्य साथियो द्वारा महिला को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती , जहां डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित मृतक महिला की मौत से परिजनों का जिला अस्पताल में ही रो रो कर बुरा हाल था । मृतक महिला हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली बताई जा रही है मृतक के परिजन बिना किसी पुलिस कार्यवाही के ही महिला के शव को अपने साथ ले गए । नेशनल हाईवे ५८ के थाना छपार क्षेत्र की घटना।।
कांवड़ सेवा शिविरों मे साफ सफाई का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर दीपक कुमार उप जिलाधिकारी बुढाना, सुभाष चंद्र खंड विकास अधिकारी बुढाना को साथ लेकर मोटरसाइकिल से बुढाना से मिंडकाली के बीच में लगे कांवड़ सेवा शिविरों मे साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए एवं शिविरों मे लेखपालो व सफाई कर्मियों की ड्यूटी चेक करते हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी सफाई कर शिविर संचालकों एवं सफाई कर्मियों को सफाई करने के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने सभी शिविर संचालकों को प्लास्टिक व थर्माकोल से बने बर्तनों का प्रयोग न करने के लिए निर्देशित भी किया । इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवराज सिंह भी साथ रहे।
बीएसएनएल सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। सिटी बोर्ड की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने शिवमूर्ति स्थित डाकघर परिसर में बीएसएनएल द्वारा लगाये गये कांवड सेवा कैम्प का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चले इस शिविर में केंद्रीय सरकार के डाकतार विभाग और भारत संचार निगम लि. के कार्यकर्ताओं ने भोलों की जमकर सेवा की। मुख्य संयोजक कुलदीप कुमार कुकरेजा, अनिल अरोरा, आशुतोष मिश्रा, आदित्य कुमार, वीसी शर्मा, विराट जैन, सुरेश चंदं, अंकित जैन, संकित जैन, शिवम जैन, गिरधारी, दिनेश सैनी, नरेश कुमार, सुरेश शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, कालीचरण, सुग्रीव सिंह, उदयवीर हलवाई के अलावा कर्मचारी नेता व वरिष्ठ पोस्टमैन पवन शर्मा का सहयोग रहा।
शुरू हुई डाक कांवड
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के पर्व में मात्र दो दिनों का समय शेष रह गया है, जिसको लेकर शिवभक्त कांवडियों ने भी अपने गंत्वयों की ओर तेजी के साथ बढना शुरू कर दिया है। शहर की सडकों पर कांवडियों की संख्या तेजी से बढने लगी है। शिवभक्त कांवडिये हाथों में रंग बिरंगी व मनमोहक कांवड लेकर अपने गणत्वयों की ओर रवाना हो रहे है। डांक कांवडियों की संख्या भी सडकों भी बढनी शुरू हो गई है। शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए पुलिस तथा प्रशासन ने भी अपनी कमर कस रखा है। सडकों पर पुलिस फोर्स की डयूटी बढाते हुए कांवड मेला में लगाये गए सैक्टर मजिस्ट्रेटों को भी हर समय निगाह रखने की हिदायत दी गई है।
जल शक्ति अभियानः मुजफ्फरनगर 15वें स्थान पर
मुजफ्फरनगर। जल शक्ति अभियान को लेकर आयी रैकिंग में मुजफ्फरनगर १५वें स्थान पर आया है। ऑल इंडिया में मुजफ्फरनगर ने १५वीं रैंक प्राप्त की है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. और सीडीओ अर्चना वर्मा की मेहनम रंग लाई है। डीएम ने कांवड़ यात्रा से जल शक्ति अभियान को जोड़ा था। स्कूली बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से कांवड़ियों को जागरूक किया। जिले के सभी सरकारी भवन और कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के पानी को संचय करने के लिए तालाबों की खुदाई कराई गई है। सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक किया। डीएम ने इस अभियान को कांवड़ यात्रा से भी जोड़ा है। स्कूली बच्चों और जिला प्रशासन की टीम ने शिव भक्तों को जल संचय करने के लिए भी जागरूक किया है। जनपद में बरसात के पानी को संरक्षण करने के लिए रैली, बैठक आदि कराई जा रही है। डीएम और सीडीओ भी आये जल संरक्षण के लिए अधिकारियों संग बैठक कर रही है।
कांवड सेवा शिविर आयोजित
जानसठ। कस्बे में खतौली तिराहे पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया, जबकि मुख्य यजमान अश्वनी शर्मा रहे। इसके अलावा भी तालड़ा मोड़, कवाल, नंगला कबीर आदि गांवों में कांवड़ियों के लिए शिविर का शुभारंभ किया गया। कस्बे में यात्रा के अंतिम तीन दिन कांवड़िये हजारों की संख्या में गुजरते हैं। कस्बे समेत पंचमुखी महादेव मंदिर संभलहेड़ा व रामराज के फिरोजपुर मंदिर पर हजारों कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ियों का मार्ग पर आगमन देख पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने कवाल समेत सभी शिविरों की जांच की और वहां आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण कई जगह पुलिस की चौकी स्थापित की गई है। सभी शिविरों के समीप भी पुलिस लगाई गई है, ताकि कांवड़ियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में फंसे पूर्व बीएसए, इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइंस पर पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। शासन के निर्देश पर की गई सतर्कता अधिष्ठान की जांच में घोषित आय से करीब 69 लाख रुपये अधिक खर्च करने की पुष्टि हुई है। दिनेश कुमार फिलहाल डायट नोएडा में प्रवक्ता पद पर तैनात है। वर्ष 2012 में तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह ने बीएसए दिनेश कुमार सिंह की तैनाती के दौरान महावीर चौक पर समानांतर बीएसए ऑफिस चलता पकड़ा था। इसके बाद उनकी संस्तुति पर शासन ने 13 सितंबर 2013 को दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने के आदेश उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को दिए थे। करीब छह साल तक चली जांच के दौरान टीम ने कई बार बीएसए दफ्तर में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला और दिनेश कुमार सिंह के बैंक खातों की जांच की। सतर्कता अधिष्ठान मेरठ कार्यालय ने 14 मार्च 2019 को जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी थी। अब इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान की मेरठ इकाई में तैनात इंस्पेक्टर सोहनलाल ने सिविल लाइंस थाने में ओलंपिया एल्डिगो निवासी दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि पूर्व बीएसए की दिसंबर 2010 से मई 2012 तक मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान कुल आय 33 लाख 89 हजार थी, जबकि उन्होंने इस अवधि में एक करोड़, दो लाख 85 हजार 970 रुपये खर्च किए। उन्होंने अपनी अर्जित आय से 203.50 प्रतिशत अधिक यानी 68 लाख 96 हजार 891 रुपये खर्च किए। पूछताछ के दौरान पूर्व बीएसए जांच टीम को कोई भी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। अतः आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आता है। थाने में दर्ज इस मामले की जांच एसएसआई केपी सिंह को दी गई है।
कांवडियों की 4 बाईकें आपस में भिड़ी, 3 कांवडिये घायल
मुजफ्फरनगर। ग्राम बागोंवाली के निकट कावडियों की चार बाईके आपस में भिड़ गई, जिसमें 3 कावडिएं घायल हो गए, तभी पास से गुजर रही पीआरवी 2193 ने पीआरवी को रोककर घायलों को देखा और घायलों का उपचार करते हुए उनकी मरहम पट्टी भी की। बताया जा रहा ह कि घायल कावडिए हरियाणा के रहने वाले थे। पीआरवी स्टाफ के उपचार करने के बाद कावडिए मुजफ्फरनगर पुलिस का धन्यवाद करते हुए गतंव्य की और रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर गंभीर सड़क हादसे में पीआरवी 2217 ने बचाई तीन घायलों की जान, छपार थाना क्षेत्रा में एक मोटरसाइकिंल का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, सूचना पाकर पीआरवी 2217 तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, एक घायल को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है।
