Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चलता फिरता सरकारी अस्पताल बना वरदान

मुजफ्फरनगर।जनपद मे इस समय कांवड महोत्सव २०१९पूरे चरम पर है ऐसे मे तमाम सरकारी मशीनरी कावडियो की सेवा मे दिन रात लगी हुई है। कावड यात्रा मे इस बार चिकित्सा सेवा मे सबसे बडा योगदान मोबाइल मैडिकल यूनिट का सामने आ रहा है। सरकार की इस एम एम यू(मोबाइल मैडिकल यूनिट) वैन मे तमाम टैस्ट एक्सरे पैथोलाजी व एम बी बी एस अनुभवी चिकित्सकों का दल पैथोलाजी चिकित्साक व फारमेसिसट ,व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सेवा २४घटे दे रहा है। कावड मेले मे आगामी दिनो मे बढती कावडियो की भीड व डाक कांवड के लिए इस सेवा को ओर अधिक सजग कर दिया गया है। बता दे कि यह पूरा अत्याधुनिक सुविधाओं व तकनीकी वाला अस्पताल करोडो रूपये की महंगी बस मे संचालित है।

जिले मे इस समय कावड मेले मे तीनो एम एम यू बसे हाईवे व कावड मेले मे कावडियो की सेवा कर रही है। सी० एम० ओ० डा० पी०एस० मिश्रा ने बताया कि कावड महोत्सव मे एम एम यू बस प्रतिदिन हजारो कावडियो को विभिन्न स्वास्थय सेवायें ,व टैस्ट कर रही है। व अनय चिकित्सा सेवा उपचार दे रही है।सी एम ओ डा० पी० एस० मिश्रा ने बताया कि यह मैडिकल बस सेवा सभी के लिए निरू शुल्क है। ओर कावड महोत्सव मे वरदान बन गई है।डा०मिश्रा ने बताया कि वो खुद एम एम यू सेवा का निरीक्षण कर रहे है ओर इस सेवा से जुडे स्टाफ की होसला अफजाई कर रहे है। इस सेवा के मडलीय प्रभारी काव्य शमॉ ने बताया कि एम एम यू चिकित्सा बस की सेवाओं पर कावडिये बडी संख्या मे भरोसा जता रहे है। ओर मुजफफरनगर जनपद से गुजरते हुए इस सेवा का बडे पैमाने पर लाभ लेकर यात्रा पूरी कर रहे है।

 

सीएमओ ने किया निरीक्ष्ण4 20 |
मुजफ्फरनगर।। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने आज प्रातः 8.30 बजे ग्राम सिखेड़ा से सराय का पुल तथा गंगनहर पटरी पर खतौली तक स्थापित कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा शिविरों में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि कांवड ड्यूटी में लापरवाही न बरती जाये, औषधियां की मात्रा शत प्रतिशत रखी जाये तथा निर्धारित वेशभूषा में रहकर ही कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविर में ड्यूटी करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिखेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि अन्ना कुट्टी, एलएचवी एवं डा0 अरविंद कुमार चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाये गये, जिसके सापेक्ष अनुपस्थित पाये गये अधिकारी व कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश निर्गत किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीएचसी सिखेड़ा पर प्रसव बढ़ाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

तद्ोपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि नीतू चौधरी, एएनएम (संविदा), धर्मदास वर्मा, एलटी अनुस्थित पाये गये, जिनका एक दिवस का वेतन रोके जाने के आदेश निर्गत किये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खतौली के परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया तथा भविष्य में चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा ट्रामा सैन्टर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि औषधी वितरण पंजिका उपलब्ध नहीं था, जिसको तुरन्त बनाने हेतु आदेशित किया गया। इसके उपरान्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गालिबपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि डा. पुष्पेन्द्र कुमार चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सीमा रानी, फिजियोथेरेपिस्ट (संविदा), पूनम उपाध्याय एएनएम (संविदा), श्रीमती अमिता रानी स्टाफ नर्स (संविदा), कु. शमा परवीन आप्टोमेटरिस्ट (संविदा), कविता बीसीपीएम दिनांक 26 व 27 तथा सतवीर सिंह एलए दिनांक 22 से 27 जुलाई तक अनुपस्थित पाये गये। इस सम्बन्ध में उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उक्त दिवसों का वेतन काटने तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन््रद गालिबपुर के परिसर में साफ-सफाई भी असंतोषजनक पाई गई, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा साफ-सफाई को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये तथा पीएचसी पर प्रसव बढ़ाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा कम्पनी बाग के सामने मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बूलेंस) को कांवड़ ड्यूटी पर पाया गया तथा स्टाफ भी कांवड़ियों को चिकित्सा उपचार करते पाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एम्बूलेंस में तैनात स्टाफ को निर्देशित किया कि समस्त स्टाफ निर्धारित वेशभूषा में रहे तथा बिना किसी सूचना के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नदारद न रहे।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =