समाचार
शराब के साथ एक गिरफ्तार
जानसठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कड़े निर्देशों के चलते सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी के कुशल निर्देशन में इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड अभियान के अंतर्गत तेजतर्रार कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी नें पुलिस टीम के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबारी को अवैध शराब व शराब बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा यूरिया के साथ किया गिरफ्तार तेजतर्रार जानसठ कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई चंद्रसेन सैनी नें पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर भलेड़ी गांव के निकट हड्डी गोदाम के पास दबिश दी और पुलिस नें यहां शराब बना रहे जानसठ के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी राजीव उर्फ गांधी पुत्र धनप्रकाश को ४० लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया , साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा यूरिया भी पुलिस नें बरामद किया है । पुलिस गिरफ्त में आए गांधी नें पूछताछ में बताया कि वह यूरिया से शराब तैयार कर बेच रहा था आपको बताते चलें कि गांधी काफी दिन से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है और कई बार सलाखों की हवा खा चुका है। जानसठ पुलिस नें आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर सलाखों के पीछे भेज दिया है ।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिलाई बालिका सुरक्षा की शपथ
अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वो का पारदर्शिता से पालन करेः डीएम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ७३ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि देश को बहुत बडे बलिदान के बाद आजादी मिली। आज हम स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और वीर शहीदों के बलिदान के कारण इस खुले वातावरण में सांस ले रहे है। इन बलिदानियों ने कितनी यातनायें झेली और अपने प्राणों को इस आजादी के खातिर न्यौछावर कर दिया। इन शहीदों के परिवारों ने कैसे अपनी कष्ट में जिन्दगी गुजारी इसका अहसास हम सभी के होना चाहिए और इस आजादी को अक्षुण बनाये रखने के लिए हमें उनका न केवल अनुसरण करना चाहिए बल्कि हम सब लोग जिस पद पर भी कार्यरत है उस पर रहते हुए जनमानस की सेवा और स्वतंत्रता को अक्षुण रखने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देष ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और देष विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। उन्होने कहा कि चाहें कृषि उत्पाद क्षेत्र हो या इलैक्ट्रानिक, षिक्षा, उद्योग और सभी क्षेत्रो में आषातीत प्रगति की है किन्तु अभी कुछ क्षेत्रों में नयी तकनीक के माध्यम से ओर अधिक मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की आवष्यकता है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे कलैक्ट्रेट में ७३वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियो/ कर्मचारियों तथा जनसमूह को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि हमें आवष्यकता है कि अपने संतान, युवाओं के मन मष्तिक में अपने देष की सभ्यता और संस्कृति के बीज डाले और बडी संख्या में प्रतिभाओं के पलायन को रोकने की कौषिष करे जिससे हमारा देष हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके और दूसरे देषो से आगे निकल सके। उन्होने कहा कि जनपद की धरा को हरा भरा करने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया है। उन्होने कहा कि पर्यावरण को शुद्व रखने के लिए यह जरूरी कदम है। उन्हेने कहा कि जितना हम प्रकृति से लेते है उतना ही हमें प्रकृति को वापस भी करना चाहिए जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहे। उन्होने कहा कि हमें एक जुट होकर अपने देष के विकास के लिए और देष को सम्पन्न बनाने के लिए कार्य कराना चाहिए जिससे

देश एक महानशक्ति के रूप में उभर कर सामने आये-
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का आजादी के लिए योगदान हमारे लिए अनुकरणीय है, उनसे प्ररेणा लें। जिलाधिकारी ने जिले की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जो आजादी हमें बहुत संघर्षा, बलिदान के बाद हासिल हुई है उसको अक्षुण बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने देश के नाम-अनाम असंख्य अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है अमर शहीदों के बलिदान व उनके त्याग की भावना को देश की भावी पीढी तक पंहुचायें ताकि आने वाला युवा वर्ग प्ररेणा लें सकें। उन्होने कहा कि सरकारी पदों पर रहते हुए अपने दायित्वो का भली प्रकार से निर्वहन करना चाहिए तथा अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने का आज संकल्प लेने की जरूरत है ताकि स्वतंत्रता सैनानियों के सपनों को पूरा कर सकें। उन्होने इस अवसर पर राष्ट्रगीत में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बालिका सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्टेडियम में आंकाक्षा समिति के सदस्यो व अधिकारियों के साथ जाकर वृक्षारोपण भी किया। पौधे रोपित करते हुए उनकी महत्ता को बताया और अपेक्षा की कि हर व्यक्तिएक पौधा अवष्य लगाये।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में जाकर सखी वन स्टॉप सैन्टर का भी शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि इस सैन्टर के बन जाने से महिलाओ से सम्बन्धित जितने भी मेडिको लीगल केस होगे वो यहां आयेगे। और उनकी उचित देखभाल भी की जायेगी। उन्होने कहा कि यह अपने आप में एक अलग तरह का सैन्टर होगा जो पीडित महिलाओं के लिए होगा। इसके उपरान्त जिलिधिकारी ने अस्पताल मे मरीजों को फलो का वितरण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी पी एस मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, आकाक्षा समिति की सदस्य, वूमन पॉवर लाईन से श्रीमती बीना शर्मा, तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
बहन को मौत के घाट उतारा
मंसूरपुर। पारिवारिक विवाद मे एक युवक ने अपनी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जडौदा मे आज सुबह करीब साढे ग्यारह बजे गांव के ही निवासी युवक आशीष पुत्र अर्जुन सिह ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बहन करीब बीस वर्षीय कविता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली। घर मे आपसी विवाद व शोर शराबे तथा चिखने की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। जहां पहुंच कर उन्होने देखा कि उक्त युवती का लहुलुहान शव जमीन पर पडा हुआ है। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो से इस मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनो की मिली तहरीर पर इस मामले मे हत्यारोपी युवक आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने भागदौड कर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना की आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा होती रही। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
थाना तितावी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा ,अवैध शराब ,शराब बनाने के उपकरण
मुज़फ्फरनगर /तितावी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव द्वारा दिशा निर्देशो जैसे अवैध शराब, एंव शराब तस्करों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के क्रम में थाना तितावी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। एस एस पी द्वारा जारी दिशा निर्देशनो में अवैध शराब एंव शराब तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक १६.०८.२०१९ को थाना तितावी पर ०१ अवैध शराब तस्कर अभियुक्त को पुलिस ने ग्राम पीपलशाह से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा अपने घर में ही तैयार की जा रही थी अवैध शराब। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-१- खेम सिंह उर्फ खेमा पुत्र स्व० प्रेम सिंह निवासी ग्राम पीपलशाह थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर। बरामदगी का विवरण-१- २५० लीटर अपमिश्रित शराब, २- ०४ बडे प्लास्टिक के ड्रम, गैस चुल्हा, भट्टी, ३ पतीले बडे, ०२ किलोग्राम यूरिया , शराब बनाने के उपकरण( बाल्टी, मग, पाईप आदि) बता दें यहां पुलिस ने ७५० लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।।
शातिर ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। कुख्यात रोहित सांडू को भगाने तथा चर्चित यशपाल राठी हत्याकांड के आरोपी जनपद के ५० हजार रुपये के इनामी विक्की राठी ने एसएसपी के सामने उनके ऑफिस में आकर ही सरेंडर कर दिया। विक्की राठी के अचानक एसएसपी कार्यालय पहुंचने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अपराध जगत में खलबली मची हुई है। इसी का एक प्रमाण आज उस समय देखने के लिए मिला जब चर्चित यशपाल राठी हत्याकांड के हत्यारोपी तथा कुख्यात एक लाख के इनामी रोहित सांडू को पुलिस हिरासत से भगाने के मामले में वांछित चल रहे विक्की राठी ने आज जिला कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी अभिषेक यादव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। विक्की राठी ने एसएसपी के सामने सरेंडर करते हुए अपनी जान की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि उसने कहा कि वह पुलिस की गोली से नहीं मरना चाहता इसलिए एसएसपी के सामने सरेंडर करने आया है। एसएसपी ने इस संबंध में बताया कि विक्की राठी रोहित सांडू की फरारी के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। यशपाल राठी की हत्या के बाद विक्की राठी लगातार आपराधिक गिरोहों के संपर्क में था तथा उन्हें आर्थिक मदद करता था।
शातिर बदमाश मुठभेड में दबोचा
मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह गश्त के दौरान पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली का शिकार बनने के चलते घायल हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर शाहपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस खतौला मोड़ पर पहुंची तो वहां मौजूद बदमाशों के साथ पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाश अपनी बाइक पर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। घायल बदमाश की पहचान शोएब उर्फ आबिद पुत्र मौसम निवासी ग्राम मांडी के रूप में हुई पुलिस के अनुसार शोएब उर्फ आबिद के खिलाफ थाना शाहपुर तथा तथा तितावी में लूट, चोरी, छिनैती तथा गैंगस्टर आदि के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी प्रेमपाल भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए शाहपुर स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
शराब बेचते दबोचा
मुजफ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने मुखबिर की बताई गई सूचना पर अपनी से दबिश दिलवाकर एक युवक को किया गिरफ्तार साहरनपुर बस अड्डे से आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार विदित हो कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पर सभी शराब की दुकाने बन्द रखने के आदेश जारी हैं की स्वतंत्रता दिवस के दिन कोई भी शराब की दुकान नही खुलेगी इसी क्रम में आज आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग की टीमो ने अपने अपने क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी। जिस पर आज मुखबिर की सूचना पर साहरनपुर बस अड्डे के पास से आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शराब बेचते हुए एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया हैं पकड़े गए युवक से आबकारी विभाग के अधिकारी पूछ ताछ कर रहे हैं कि इस शराब बिकवाने में कौन कौन शामिल हैं।
राजवंश सभाभवन में किया झंडारोहण
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट व मंत्री महिला सभा श्रीमती दीपाली अग्रवाल द्वारा झंडारोहण किया गया वह राष्ट्रगान गाया गया उसके पश्चात बच्चों द्वारा देश भक्ति पर कविता सुनाई गई वह वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राज कुमार गोयल अध्यक्ष व संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री द्वारा किया गया संरक्षक गण जगमोहन गोयल एडवोकेट सतीश एरन ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित केंद्रीय उपाध्यक्ष महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजवंशी रही संबोधन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष दिनेश गर्ग पूर्व महामंत्री योगेश गुप्ता उपाध्यक्ष पंकज राजवंशी महिला सभा की कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता एरन ब्रजमोहन देवेंद्र विजय गुप्ता अकाश गुप्ता वरुण गुप्ता नमस्कार वासु गुप्ता आनंद स्वरूप अमित गुप्ता एडवोकेट मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की वे रक्षाबंधन की बधाई दी प्रसाद के रूप में मिठाई का वितरण किया गया और ३१ध्८ध् २०१९ को पिछले वर्ष की भांति कृष्ण की छठी का आयोजन करने का निर्णय किया गया महिला सभा मंत्री श्रीमती दीपाली अग्रवाल व शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री को जिम्मेदादी गई !
जहरीले पदार्थ का सेवन
मोरना। गृहकलेश के चलते ५५ वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड गयी। आनन फानन में उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रो के अनुसार महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना लाया गया, जहां से उसकी गम्भीर हालत के चलते ज़िला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
जीडी गोयनका स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। जी डी० गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ए के वरमानी एवं प्रबंधक समिति के सदस्य श्री सचिन गोयल , सुनील गोयल , पवन गोयल , मुनीश गोयल , कपिल गोयल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हरजिंदर कौर ने ध्वजारोहण के द्वारा किया कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों एवं नृत्य ने उन सभी शहीदों की याद ताजा कर दी जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान कर हमें लम्बी गुलामी से आजाद करवाया स्कूल में चारों हाउस के मध्य गायन एवं नाटिका प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे प्रथम स्थान च्टैगोर एवं च्टेरेसा हॉउसज् ने प्राप्त किया प्रधानाचार्या श्रीमती हरजिंदर कौर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर चलते हुए हमे छोटेदृबड़े और जाति-पाति में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों से कहा कि मुझे आशा है कि हम सभी अपनी मानसिकता को स्वच्छ रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तथा देश को नई उचाईयों पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे उन्होंने मुख्याथिति के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा दायक बातें विद्यार्थियों में नवीन उत्साह का संचार करेंगी और देश के लिए कुछ नया करने की ओर अग्रसर करेंगी
जिलाध्यक्ष बने धीरज
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने संगठन मे तब्दीली करते हुए जिलाध्यक्ष राजू अहलावत को महासचिव बनाने के साथ धीरज लाटियान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिह जादौन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि धीरज लाटियान को भाकियू का नया जिलाध्यक्ष बनाने के साथ राजू अहलावत को महासचिव की जिम्मेदारी सौपी है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने राजू अहलावत व धीरज लाटियान को बधाई दी।
दी गुड खाण्डसारी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। दी गुड खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के मंत्री श्यामसिह सैनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर ध्वजारोण किया गया तथा देश की शान के लिए अपने प्राणो की आहूति देने वाले अमर शहीदो को भावभीनी श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। और देश की एकता व अखण्डता के लिए शपथ ली गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल,राजेन्द्र सिंघल, महेश चौहान, राकेश गर्ग, संजय मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ओजपूर्ण सम्बोधन किया।
प्रकाश शिक्षा सदन में मनाया स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व
मुजफ्फरनगर। प्रकाश शिक्षा सदन मे स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बनन का त्यौहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओ ने छात्रो को राखी बांधी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश त्यागी द्वारा ध्वजारोहण व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन तायल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जलवित कर किया।
नगर के केशववुरी स्थित प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल मे आजादी का पर्व स्वतन्त्रता दिवस व रक्षा बन्धन का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हुआ। जिसमे छात्रो ने देश भक्ति के गीतो पर शानदार नृत्य व अभिनय किया। शीतल द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के अनमोल वचनो से छात्रो को अवगत कराया गया तथा गायन मे देश भक्ति के गीत सलाम उन शहीदो को का सफल मंचन किया गया। छात्रा सोनिया द्वारा गया गया गीत इस देश को हिन्दू ना मुसलमान चाहिए। सराहा गया। हिमानी,वंशिका, देवांशी द्वारा गर्व से बोलो वन्देमातरम तोड दी 370 चेहरो पे खुशहाली आई है पर किए गए नृत्य ने दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने यू.पी., हरियाणा के लोकगीतो तथा राधा कृष्ण, भोला पार्वती के भजनो पर मन मोहक नृत्य प्र्रस्तुत किए। अपने मन मोहक नृत्य से हिमानी,वंशिका,देवांशी,रिया, निधि, लक्ष्मी, वशु, नन्दिनी, एंजल, अंबिका, शिवम, युग, मयंक, विजय,हर्षित, अंशु,धानी ने समां बांधा। इस अवसरपर वार्ड अध्यक्ष भाजपा नेता नरेश चन्द गुप्ता तथा प्रमुख समाज सेवी मुनेश गुप्ताने अपने विचार रखे। संयोजक सुनील त्यागी द्वारा देश भक्ति गीत ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम का संफल मंचन किया।

You are a very capable person!