समाचार
भाविप की जन चेतना रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा व नवसर्जित कीर्ति शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जन चेतना रैली का आयोजन आज टाउन हॉल के मैदान से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्ष वर्धन जैन (प्रा० चैयरमेन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि को शाखा की और से पटका पहना कर स्वागत किया गया। लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओं ने बडे जोश से नारे लगाते हुए समाज में फैली बुराइयो के लिए सचेत किया बच्चों ने बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण बचाओ, जल संचयन सम्बन्धित नारो से समाज को जागरूक किया। स्कूल प्रबंन्धक विनय शर्मा के प्रयास से रैली भव्य रूप से आयोजित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल अध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, सुनील गर्ग, प्रवीण सिंघल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, धर्मेन्द्र त्यागी, विजय कुच्छल, डॉ वी. डी. भारद्वाज, इ० पी. के. गुप्ता, अनिरूद्ध अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, संजय मित्तल, डॉ नितिन जैन, व कीर्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा, सचिव सुदेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, रीना सिंघल, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल, अनिता कर्णवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्र – छात्राओं को सूक्ष्म जलपान की शानदार व्यवस्था किशन अग्रवाल द्वारा की गई जिसके लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम चैयरमेन सुनील अग्रवाल, डॉ नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नौ जुआरी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन मंे आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारांे को जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी पुलिस को बीती रात्रि सूचना मिली थी कि एक स्थान पर कुछ लोग जुआं खेल रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां जुआं खेल रहे लोगों में भगदड मच गयी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नौ लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 77 हजार 700 रूपये की नकदी व 52 ताश के पत्ते भी बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पकडे गये जुआरी सिखेडा व नई मंडी के रहने वाले है। पकडे गये जुआरियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम एजाज पुत्र मुनसफ निवासी मखियाली, नूरमौहम्मद पुत्र सलीम निवासी भंडूरा थाना सिखेडा, शहजाद पुत्र अली हसन निवासी मुस्तफाबाद, मुरसलीन पुत्र छोटा निवासी मखियाली, सादिक पुत्र अमीर अहमद निवासी मुस्तफाबाद, अफसर पुत्र रमजानी निवासी भंडूरा सिखेडा, शकील पुत्र गुड्डू निवासी मुस्फाबाद, आबाद पुत्र यासीन निवासी तिगरी, शाहवेज पुत्र याजिद निवासी मुस्तफाबाद बताया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जुआरियो ंको गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मंडी इंस्पैक्टर संजीव कुमार, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, सब इंस्पैक्टर धीरज सिंह, कां. बालकिशन, का. विकास राठी शामिल रहे।
पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। गृह कलह के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना खतौली क्षेत्र के गांव लाडपुर में आज सुबह दिन निकलते ही हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना खतौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लाडपुर निवासी मनोज पुत्र जयपाल उम्र करीब ४८ वर्ष का आज सुबह अपनी पत्नी सीमा के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद मनोज आपा खो बैठा और उसने लाइसेंसी बंदूक से सीमा को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी सीमा की हत्या करने के बाद मनोज ने खुद को भी गोली मार ली। बुरी तरह से घायल होने के कारण मनोज की भी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब ७ बजे दिन निकलते ही हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ खतौली तथा थाना खतौली प्रभारी ने भी मौके पर पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मनोज करीब १७ बीघा जमीन का मालिक था। मनोज कस्बा खतौली में पेस्टिसाइड की दुकान करता था। उसकी पत्नी सीमा कस्बा खतौली की अशोका मार्केट में बुटीक चलाती थी। यह परिवार काफी शिक्षित माना जाता है, जिसके चलते परिवार में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। मनोज ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा चेन्नई में पड़ता है।
उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मल्हूपुरा निवासी पचास वर्शीय फुरकान पुत्र इलियास को गम्भीर हालत में उसके परिजन उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाये थे जहां उसकी मौत हो गयी। परिजन बगैर किसी कानूनी कार्यवाही के शव को घर ले गये।
महिला की मौत
भोपा। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। सूत्रो के अनुसार देर रात थाना क्षेत्र के निकटवती गंाव भेडाहेडी निवासी रामबीर मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चल रहा है। बीती रात रामबीर की पत्नि रामवती घर मे बल्ब बदल रही थी। बल्ब बदलते वक्त उसका हाथ टूटे होल्डर से जा लगा। होल्डर से तेज झटका लगने पर उक्त महिला बेहोश हो गई। इस हादसे से परिजनो मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त महिला की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शेाक छा गया।
शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत

मुजफ्फरनगर। श्री गणपतिधाम मंदिर मे श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव पर्व का आज दोपहर एक विशाल शोभायात्रा के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम व एसएसपी तथा पालिकाध्यक्ष आदि अतिथियो की मौजूदगी मे श्री गणपतिधाम मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा देर शाम मंदिर प्रंागण पर पहंुच कर सम्पन्न हुई।
आज श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जनपद मे अनेक स्थानो पर तथा विभिन्न संस्थाओ द्वारा श्री गणपति महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी संदर्भ मे बीते वर्षो के भांति इस नई मन्डी की भरतिया कालोनी स्थित श्री गणमतिधाम मंदिर समिति के तत्वाधान मे श्री गणपति महोत्सव का विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो व विशाल शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ।
श्री गणपतिधाम मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहंुची डीएम सेल्वा कुमारी जे, एवं एसएसपी अभिषेक यादव तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल एवं सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप आदि का गणपति धाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल व अन्य पदाधिकारियो ने पटका पहना कर स्वागत किया। अतिथियो की मौजूदगी मे श्री गणपति धाम मंदिर मे पूजा अर्चना तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के बीच एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे विभिन्न सुन्दर-सुन्दर झंाकिया, बैण्ड बाजे तथा विध्न विनायक श्री गणपति महाराज की स्वर्ण श्रृगार से सुसज्जित रथ पर सवार मुर्ति इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षक रही।
अतिथियो द्वारा श्री गणपति महाराज की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात रथयात्रा का विधिवत शुभारम्भ हुआ। 
श्री गणपति धाम मन्दिर से प्रारम्भ होकर यह शोभायात्रा सबसे पहले एशिया की प्रसिद्ध गुड मन्डी मे पहंुची। जहंा अनेक व्यापारियो संस्थानो द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात यह रथ यात्रा मन्दिर प्रंागण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल होते हुए राजबाहा रोड से नई मंडी बडे डाकखाने के सामने से निकल कर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड होते हुए चैडी गली से गौशाला रोड से होकर भोपा पुल से मालवीय चैक होेते हुए अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिह रोड होते हुए शिवचैक, टाउन हाल रोड से मालवीय चैक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड,रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजली घर के सामने वाली रोड से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दि होकर मुख्य मार्ग से वापिस पचैण्डा रोड,द्वारिकापुरी,भोपा रोड पर पुल के बगल से होते हुए पुरानी गुड मंडी रोड से सीधे निकल करा पीएनबी वाली गली नंबर एक से निकल कर वापिस मंदिर पर पहंुच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे.पी.,कैलाश चन्द ज्ञानी,सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल,नरेश अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,कुलदीप शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
यात्रियों को मिल रही है उचित सेवा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम प्रदेश का सरकारी निगम है। यह अन्तर्राज्यीय एवं उ0प्र0 के गांवों से लेकर शहरों के बीच लाखों लोगों को प्रतिदिन आवागमन के लिए बस सेवा संचालित करता है। स्थानीय लोग इस सेवा को रोडवेज कहते हैं। परिवहन निगम की स्थापना 1947 में हुई थी। अपने स्थापना से लेकर आज तक परिवहन निगम ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्तमान परिदृश्य में यात्रियों को त्वरित व कम किराये में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराते हुए यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान किया जा रहा है। परिवहन निगम कुम्भ मेला 2019 में प्रदेश में श्रद्धालुओं को सुविधा हेतु प्रयाग, जीरोरोड, सिविल लाइन्स, जारीबाजार एवं विन्ध्याचल बस स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण करते हुए प्रदेश के हर कोने से बस संचालन कर लाखों स्नानार्थियों को प्रतिदिन पवित्र संगम में स्नान कराया है। कुम्भ मेले में शटल सेवा के रूप में 503 बसों का संचालन कर विश्व की सबसे बड़ी बस परेड बनाकर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड स्थापित किया गया। प्रदेश के 38200 असेवित गांवों में से वर्ष 2018-19 तक19,494 असेवित गांवों को परिवहन सुविधा से सेवित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘‘संकल्प बस सेवा’’ का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसे निर्भया फण्ड योजना के तहत धनराशि उपलब्ध कराये जाने के लिए चयनित किया गया है।
निर्भया योजना के अन्तर्गत महिलाओं के लिए पिंक सेवाओं के संचालन सहित महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु निगम की सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा तथा पैनिक बटन लगाये जाने एवं इण्टरसेप्टर वाहनों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। पी0पी0पी0 पद्धति पर नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का लोकार्पण दिनांक 12 जून, 2018 को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत प्रदेश के 24 प्रमुख बस स्टेशनों को पी0पी0पी0 पद्धति पर विकास किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भाई-बहन के पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर वर्ष 2017 में लगभग 11.16 लाख एवं वर्ष 2018 में 11.69 लाख तथा वर्ष 2019 में 12.03 लाख महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा प्रदान की गयी। परिवहन निगम यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराते हुए गत 02 वर्षों से लगातार लाभ में है। वर्ष 2017-18 में 122.69 करोड़ रूपये व वर्ष 2018-19 में 30.63 करोड़ रूपये (अनन्तिम) लाभ में रहा। निगम द्वारा पड़ोसी राज्य नेपाल हेतु अयोध्या से जनकपुर (नेपाल), लखनऊ-रूपैडिहा- नेपालगंज, दिल्ली से महेन्द्र नगर, पोखरा व नेपालगंज के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बस सेवा का संचालन प्रारम्भ किया है। स्लीपर बस योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 13 वातानुकूलित शयनयान सेवाओं को बस बेड़े में सम्मिलित कर संचालन प्रारम्भ किया गया।
परिवहन निगम द्वारा यात्रियों हेतु विभिन्न सुविधाओं से युक्त वर्तमान में 75 वाॅल्वो/ स्कैनिया एवं 383 जनरथ बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम के 14 बस स्टेशनों में वाटर एटीएम की सुविधा की गयी है। परिवहन निगम के 73 डिपो में आॅटोमेटेड फ्यूल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। ए0एस0आर0टी0यू0 नई दिल्ली द्वारा दिनांक 26 मार्च, 2019 को वर्ष 2017-18 में निगम को 122.69 करोड़ रूपये का लाभ होने पर सर्वश्रेष्ठ ‘‘प्रफिट मेकिंग एसटीयू’’ का राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्रदान किया गया। माह जुलाई, 2018 में निगम को इंडिया बस अवार्ड का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा निगम को विशेष पुरस्कार, प्लैटिनम अवार्ड, गोल्ड अवार्ड, आॅर्डर आॅफ मेरिट आदि पुरस्कार भी मिले हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे व रात्रिकालीन सेवाओं की लम्बी दूरी की बसों में दो चालकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत डिपो स्तर पर शिविर लगाकर चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित किया गया। यात्रियों और बस कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सभी चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण का रिकार्ड ‘‘चालक स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड’’ रखने की व्यवस्था की गयी, जो 05 वर्षों के लिए वैध होगा। चालकों व परिचालकों की सुविधा हेतु ‘‘स्मार्ट कार्ड’’ बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। बसों के सुरक्षित संचालन हेतु चालक नशे का प्रयोग न करें, इस हेतु समस्त डिपों एवं मार्ग निरीक्षक दल के पास ब्रेथ एनेलाइजर उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।
तकनीकी एवं भौतिक रूप से स्वस्थ बसों के संचालन के दृष्टिगत 300 किमी0 से अधिक दूरी के मार्गों पर बस को संचालित किये जाने के पूर्व तकनीकी निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। यह व्यवस्था निगम एवं अनुबंधित बसों पर समान रूप से लागू होगी। चालकों व परिचालकों की ड्यूटी के निर्धारण हेतु ‘‘ड्यूटी साफ्टवेयर’’ विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के सभी ड्राइवरों को हर साल 2 जोड़ी मोजे और एक जोड़ी यूनिफार्म के साथ एक जोड़ी जूते देने का बड़ा फैसला लिया है। पहली बार ड्राइवरों को जूते दिये जाएंगे। जूतों से चालकों को बेहतर एवं आरामदायक ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ ही सुरक्षित और नियंत्रित ड्राइविंग सुनिश्चित करने में चालकों की मदद होगी। इस फैसले से कुल 20255 ड्राइवर्स को फायदा होगा। प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को इसके लिए अधिकृत करते हुए उन्हें 15 सितम्बर 2019 तक अच्छी गुणवत्ता और अच्छी कंपनी के जूते की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए यूपीएसआरटीसी मुख्यालय को 20 सितम्बर तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिये हैं।
दुकानेां से सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गढी सखावत के पास स्थित दो दुकानों से हजारों रुपए की नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात बदमाशों ने थाना बुढाना क्षेत्र में गढी सखावतपुर मार्ग पर सटी दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों दुकानों में फाड़ देकर अंदर रखी लाखों रुपए की सिगरेट तथा हजारों रुपए की नकदी चुराकर सनसनी फैला दी। आज सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चैकी के ठीक बराबर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस विभाग को खुली चुनौती दी है।
कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीमद् भागवत मुख्य रूप से भगवत पुराण नहीं अपितु भागवत पुराण है भागवतं महापुराणम भागवत्म् पुराणम् अर्थात जिसमें भगवान से भी अधिक उनके भक्तों का वर्णन होता है वही भागवत पुराण है। उक्त उदगार आचार्य श्री जयराम जी महाराज ने व्यक्त करें।
कथा व्यास आचार्य श्री जयराम जी महाराज सोमवार को मुजफ्फरनगर के हनुमान मंदिर स्थित व्यासपीठ से मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञानमयी अमृत वर्षा कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का मुख्य प्रतिपाद्य विषय यह है कि यह सृष्टि भगवान से हुई है, भगवान में है और भगवान में ही मिल जाएगी अर्थात सृष्टि के रचियता, पालनहार और संहारक स्वयं श्रीकृष्ण भगवान है और कोई नहीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में स्पष्ट है कि यह प्रपंच परमात्मा से अलग नहीं, परमात्मा का ही स्वरूप है, परमात्मा का विलास है परमात्मा का उल्लास है और परमात्मा की ही देन है। महाराज श्री ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि जो अपने हृदय को शुद्ध करना चाहते है,ं उनके लिए इससे बढ़कर कोई उपाय नहीं है जो मानव के हृदय में ज्ञानगंगा जागृत करके उसको परमात्मा से मुक्त करता है। उन्होंने कहा कि ये केवल आपको ही निर्भर नहीं करता अपितु उसके फल ताप को भी निर्भर करता है।
इससे पूर्व सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर में हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो नगर के हृदय स्थल शिव चैक से एसडी कॉलेज मार्केट के सामने को होते हुए झांसी की रानी टाउन हॉल से होते हुए जिला परिषद मार्केट के सामने मंदिर प्रांगण में स्थित कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान राजा परीक्षित रूपी यजमान बने मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चैहान रहे जो सपत्नीक शोभायात्रा में श्रीमद्भागवत पुराण को अपने सिर पर धारण करके पूरे मार्ग में पैदल चले। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति सदस्य, पदाधिकारी, श्रद्धालु अपने परिवार और मित्रों के साथ बैंड बाजों की मधुर धुनों पर पर गाते बजाते व्यासपीठ पर पहुंचे। जहां व्यासपीठ पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच विशेष पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ और उसके उपरांत श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत श्रीगणेश किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद मित्तल, महामंत्री विजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, अशोक शर्मा, सुधीर यादव, प्रमोद गोयल, मुकेश, नरेंद्र सैनी, मनोज गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, मणि, भूषण मित्तल, ऋतुराज, मुकेश मित्तल, मनोज धींगरा पंकज तनेजा, कुलदीप शर्मा, दिव्या प्रताप सोलंकी, अजय शर्मा, राजीव चैधरी, शशि राज गुप्ता, सुबोध जैन, विकास दीप तोमर, हरीश कुमार, राहुल गोयल, ओम सोलंकी, डॉ विजय सैनी, आशीष मित्तल, अनिल त्यागी, मयंक बंसल समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी नगर के संभ्रांत एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
शिवसेना की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना पदाधिकारियों की एक बैठक नगर प्रमुख देवेंद्र चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन- नगर उपप्रमुख- लोकेश सैनी ने किया। केंद्र सरकार द्वारा नई परिवहन नीति में भारी-भरकम जुर्माने के प्रावधान को लेकर ३ सितंबर को विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा सभी शिवसैनिक कल ११ः०० बजे पार्टी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।
