खबरें अब तक...

समाचार

बेहोशी की हालत मे मिला व्यक्ति

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के समीप बेहोशी की हालत मे पडे व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत मे पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 60 वर्षीय उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमें युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी के 41 वें जन्मदिन पर रालोद पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा अपने नेता के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं दूसरी और जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे जिला अस्पताल पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने मरीजो को फल वितरित किए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मे रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अजित राठी की मौेजूदगी मे तथा युवा रालोद जिलाध्यक्ष विदित मलिक के नेतृत्व मे दर्जनो युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी,विदित मलिक,हर्ष राठी,विकास कादियान,सुधीर भारती, अभिषेक चौधरी, पराग चौधरी, अंकित सहरावत सहित दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाईक सवार युवक की मौत

मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एनएच 58 पर जडौदा बस स्टैण्ड के समीप एक बाईक सवार युवक की बाईक डिवाईडर से टकरा जाने हादसे के तहत उक्त युवक की मौत हो गई। सडक हादसे मे युवक की मौत पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त निकटवर्ती जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव भरोटा निवासी करीब 35 वर्षीय संजय पुत्र छोटन सैनी के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस मामले से अगवत कराया। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

पवित्र जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौर्हादपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न1 19 |
मुजफ्फरनगर। जनपद मे जूमे की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। नगर क्षेत्र मे पवित्र जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौर्हादपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न कराये जाने के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की गई।
आज जूमे की नमाज को लेकर एक और जहां जिला व पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा, उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं आदि को सुनिश्चित किया गया। वहीं दूसरी और डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव पूरे अमले के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके चलते डीएम व एसएसपी ने अन्य अधिकारियों व पुलिस फौर्स के साथ नगर के मदनी चौक, कच्ची सडक,अस्पताल चौराहा, लद्धावाला, मिमलाना रोड, रामलीला टिल्ला,शामली रोड, ईदगाह चौक, बघरा तांगा अडडा, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड के अलावा नगर के शिव चौक,मिनाक्षी चौक, खालापार, किदवईनगर,रहमतनगर,गन्दा कुंआ, फक्करशाह चौक, हडडी गोदाम आदि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रिय नागरिकों से बातचीत कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शांति सुरक्षा आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच नगर की विभिन्न मस्जिदों मे दोपहर के समय पवित्र जूमे की नमाज अदा की गई। जिसमें देश मे अमनो चैन की दुआ मांगी गई।नगर की हौज वाली मस्जिद, मरगज वाली मस्जिद, फक्कर शाह चौक, मदीना चौक, किदवई नगर, गंदा कुंआ, लोहा मन्डी व रहमतनगर, सूजडू, बिलासपुर,नसीरपुर व सरवट चौक आदि विभिन्न क्षेत्रो मे स्थित मस्जिदों मे जूमे की नमाज शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हो जाने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएम व एसएसपी के साथ एडीएम प्रशान अमित सिह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एएसपी डा.दीक्षा शर्मा आईपीएस,सीओ नई मन्डी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान,सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहो, मुख्य बाजारों, शिव चौक, अस्पताल चौक, मिनाक्षी चौक,खालापार आदि पर पुलिस फौर्स तैनात रही।
प्रशासन ने ली राहत की सास
मुजफ्फरनगर। नगर में आज जुमे की नमाज के दोरान कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस प्रशासन पिछले जुमे के दौरान हुए उपद्रव के बाद फूंक-फूंककर कदम रख रहा है और शांतिपूर्ण रूप से जुमे की नमाज अदा हुई। प्रशासन ने शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के बाद राहत की सास ली।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष के सम्मान मे कार्यक्रम  आयोजित 
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण कर स्वाग त किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का आज रूडकी रोड रामपुर तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा गांव रामपुर व क्ष़्ोत्र के गणमान्य लोगोे द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान विजय त्यागी, अमित त्यागी,वैभव त्यागी, संजय गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,सुनील शर्मा, विशाल गर्ग,श्री मोहन तायल,रमेश खुराना, रोहित खुराना, वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

टर्मलोन योजना: ६ प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण उपलब्घDownload 4 |

मुजफ्फरनगर। .जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि टर्मलोन योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन के लिये) के बेरोजगार युवक एंव युवतियों हेतु न्यूनतम रू० १.०० लाख व १.०० लाख से अधिक परियोजनाओं हेतु (एग्रीकल्चर एण्ड एलाईड, टेक्निकल ट्रेडस, स्माल बिजनेस, आर्टिजन एंव ट्रान्सपोर्ट एण्ड सर्विस सेक्टर) ६ प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण उपलब्घ कराया जायेगा 

लाभार्थी द्वारा ऋण की वापसी ०५ वर्षा में २० समान त्रैमासिक किश्तो में की जायेगी। परियोजना लागत का ९० प्रतिशत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त एंव विकास निगम लि० द्वारा तथा ०५-०५ प्रतिशत उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एंव विकास निगम लि०/लाभार्थी द्वारा अपने श्रोतो से लगाया जायेगा। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन) का हो, अभ्यर्थी उ०प्र० प्रदेश का मूल निवासी हो। (तहसील द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र), अभ्यर्थी की पारिवरिक आय शहरी क्षेत्रों के लिये रू० १,२०,०००/- तक व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये ९८०००/- तक हो।

तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थी का योजना के संचालन एंव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्तीय एंव विकास निगम के ऋण की वापसी हेतु आधार सीडेड बैंक एकाउन्ट होना आवश्यक है। आवेदक की आयु १८ वर्ष से अधिक हो। (आयु प्रमाण पत्र), शैक्षिक/तकनीकी योग्यता का प्रमाण-पत्र तथा निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ-पत्र होना अनिवार्य है। निगम की मार्जिन मनी/टर्मलोन योजना में इससे पूर्व लाभ प्राप्त कर चुके व्यक्ति इसके पात्र नही हांगे।

योजनान्तर्गत निःशुल्क आवेदन किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय ३०९ विकास भवन मुजफ्फरनगर से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर अन्तिम दिनांक ३१-१२-२०१९ तक अनिवार्य रूप से जमा कराने का कष्ट करें।

 

श्रीराम कथा का समापन
2 20 |मुजफ्फरनगर। धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में टाउनहाल में चल रही श्रीराम कथा का समापन हो गया। २१०० महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथाव्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा आदर, त्याग व बलिदान का ज्ञान देती है। उन्होंने जीवन यापन के लिए बालकों को आध्यात्मिक व देश प्रेम की ओर ले जाने के गुर बताए।
कथा को आगे बढ़ाते हुए कथाव्यास ने कहा कि शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ। भगवान श्रीराम ने मां शबरी से कुछ खाने को मांगा तो शबरी ने अपने पास रखे बेरों को एक-एक कर अपने झूठे बेरों को खिलाया। कथाव्यास ने सीता हरण, जटायु मोक्ष, हनुमान मिलन, सोने का हिरण रावण द्वारा सीता के हरण के बाद जटायु ने मां को बचाने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करना आदि प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया। श्रीराम कथा में श्रीराम के १४ वर्षो का वनवास समाप्त होने के बाद अयोध्यावासियों ने उनके आने की खुशी में पूरे नगर का सामूहिक रूप से दीपोत्सव के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है। रामायण हमें आदर, सेवा, भोग त्याग, और बलिदान का ज्ञान देती है। उन्होंने अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत बताया। जमकर पुष्पवर्षा हुई। पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। मुख्य यजमान प्रेमचंद शर्मा, प्रदीप कुमार, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जानसठ के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, स्वामी कोलिकानंद रमणीधाम, राजीव गर्ग, अजय कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ओंकार सिंह, कुलदीप गोयल, सचिन सिघल, संजय गर्ग, वीरपाल निर्वाल आदि मौजूद रहे।

 

 

बंदियो को आज गर्म कपडे वितरित किये
3 17 |मुजफ्फरनगर। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियो को आज गर्म कपडे वितरित किये गये। मौलाना अरषद मदनी की तहरीक जमीयत उलेमा-ए हिन्द की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री बी०बी० चौरसिया ने १०० गर्म कपडे गरीब बंदियों को वितरित किये। इस अवसर पर बोलते हुये श्री बी०बी० चौरसिया ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पुनित कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराये जाते रहने चाहिये। ऐसे कार्या में संस्थाओं की सहभागिता बहुत जरूरी एवं आवष्यक है। इससे जरूरतमंदो की मदद होती है। इस अवसर पर श्री ए०के० सक्सेना, अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में गरीब बंदियों के लिये कडाके की इस ठण्ड में सामाजिक संस्थाओं द्वारा मदद की जाती रही है। उन्होने जमीयत के सभी पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा। इस अवसर पर जमीयत के हाजी अजीजुर रहमान, मौलाना षाहनवाज कासमी, मौलाना अब्दुल्ला, मुफ्ती नदीम, मौ० आरिफ साथ ही जेलर श्री कमलेष सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, नादिर राणा आदि उपस्थित रहें। साथ ही जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियों को आवष्यकतानुसार कम्बल आदि भी उपलब्ध करायें जागेयें।

युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन किया

चरथावल। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी करीब 17 वर्षीय युवक नीशु पुत्र कृष्णपाल ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने उक्त युवक को सीएचसी भिजवाया। जहां से डाक्टरो ने उसे तुरन्त ही जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk