समाचार (Muzaffarnagar News)
अमंगल को मंगल में परिवर्तित करने की सामर्थ्य केवल शिव मेंः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान शिव का फागुन मास चल रहा है फागुन मास का अंतिम ८ दिन होलाष्टक कहलाते हैं जिन्हें अशुभ माना गया है इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते परंतु हमारे जीवन में जब भी कोई अशुभ घटना होती है तो वहां शिव को स्मरण किया जाता है महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने बताया कि अमावस्या (अर्थात पूर्ण अंधकार वाली रात्रि)आने से एक दिन पहले चतुर्दशी तिथि महीने की शिवरात्रि कहलाती है जिसमें हम घोर अंधकार से पहले शिव को स्मरण करते हैं, इसी प्रकार किसी शुभ कार्य का शुभारंभ भी हम शिव के नाम से ही करते हैं शिव पुराण के अनुसार वारों की रचना में रविवार को पहला दिन माना गया है रविवार को भगवान शिव का दिन ही कहा गया है, हमारे सारे अमंगल को मंगल में परिवर्तित करने की सामर्थ्य केवल शिव में ही है, उक्त विचार महावीर चौक स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को शिव पूजन के समय उपस्थित शिव भक्तों के मध्य में संजीव शंकर जी महाराज ने प्रकट किए, होलाष्टक में सभी को चाहे वह शिवभक्त हो चाहे ना हो तो भी अधिक से अधिक संख्या में घ् नमः शिवाय का जप करना चाहिए, इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल मित्तल,प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, अखिलेश जिंदल, मुकेश कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
महिला सशक्तिकरण को लेकर छात्राओं को कर रही जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सक्सेना लगातार स्कूल कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक तो कर ही रही है साथ ही महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम भी बड़ी लगन के साथ कर रही है।आज महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने मदरसा इदारतुस सलिहात में पहुंचकर उन्होंने पढ़ने वाली छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की सामाजिक ओर आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है इसी लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया हुआ हैं।इस अभियान में महिलाओं-बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया हुआ हैं महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और सुरक्षा की भावना बनाए रखने को आपात पुलिस सेवाओं की जानकारी दी तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी कराई व अपने अधिकारों के प्रीति जागरूक रहें तथा अपने आस पास में बच्चियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारो का पुरजोर तरीके से विरोध कर सकें।
महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं जो महिला किसी बात को लेकर अपने परिवार से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर १०७६ व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो छात्राएं व महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
मुठभेड़ में इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।बुढ़ाना थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा व उनकी टीम में एस आई एम आर कर्दम व एस आई आनंद कुमार व उनकी टीम ने दौराने पुलिस मुठभेड़ १४ वर्षों से डकैती के अभियोग में वांछित तथा २५००/- रुपए का ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया हैं।अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ १४ वर्षों से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहे ०१ डकैत अभियुक्त को कसेरवा पुलिया के पास रजवाहे की कच्ची पटरी ग्राम टाटा माजरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० १६५/०९ धारा ३९५,३९७,४१२,२१६, १२०बी भा०द०वि० में वांछित अपराधी था, जिसकी गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक ०४.०१.२०१० को २५०० रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहिद पुत्र स्वर्गीय रसीद निवासी मोहल्ला आजादनगर कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ष्ठरु ५ स््रष्ठ ५७४३ व ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर भी पुलिस ने बरामद किया हैं।
बाजार में बढ़ी होली की खरीदारी को चहल-पहल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध है। बाजार में आई गुलाल गन से इस बार जमकर रंगों की बौछार होगी। लोगों को गुलाल गन खूब पसंद आ रही है। वहीं, बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है।
होली को लेकर बाजारों में रंगों और पिचकारियों से दुकानें सज गई है। कार्टून पात्रों और पीएम मोदी के मास्क भी दुकानों पर सजे है। दुकानों पर रंगों और गुलाल के साथ-साथ गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं। लोगों की गिफ्ट पैक को लेकर मांग बढ़ रही है। इस बार बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां दुकानों पर सजी हुई है। पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का आइटम उपलब्ध है। नए-नए डिजाइन के आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस बार पटाखे वाले आइटम भी खूब बिक रहे है। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, हनुमान चौक, गुदड़ी बाजार, टाउनहॉल रोड और नई मंडी समेत कई जगहों पर होली के सामान की दुकानें सजी है।
लोगों को लुभा रहे यह आइटम
गुलाल गन, लड्डू गोपाल की पिचकारी, गुलाल गिफ्ट पैक, म्यूजिकल पिचकारी, गुलाल सिलेंडर, होली मास्क, मिक्की माउस वाटर टैंक, मुर्गा, वेलवेट, पीहू और शिवा के आइटम की डिमांड बहुत ज्यादा है।
गुलाल और रंगों के दाम बढ़े
दुकान मालिक मोहित का कहना है कि इस बार गुलाल और रंगों के दाम बढ़े है। पिछले सालों के मुताबिक इस बार पांच से सात प्रतिशत दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिचकारी और अन्य सामानों पर दामों में कोई खास फर्क नहीं आया है।
खूब भा रहा बुढ़ाना का पवित्र संस्कार गुलाल
बुढ़ाना। कसबे में रंग बनाने वाले नूतन गोयल और अंशुल गोयल का कहना है कि उनके यहां से उत्तराखंड़, हरियाणा, दिल्ली और पूरे यूपी में सप्लाई है। खुशबू वाले रंग की मांग इस बार खूब बढ़ी है। पवित्र संस्कार गुलाल भी लोगों को भा रहा है।
जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से शास्त्रार्थ के लिए दारुल उलूम देवबंद को कूच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सोमवार को स्वामी यशवीर महाराज अपने भक्तों के साथ जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए और जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से शास्त्रार्थ के लिए दारुल उलूम देवबंद को कूच किया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में जमियत उलमा ए हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कुछ दिन पहले आयोजित कांफ्रेंस में बयान दिया था। जिसे स्वामी यश्वीराश्रम महाराज ने खारिज कर दिया। उन्होंने सोमवार को मौलाना मदनी से शास्त्रार्थ के लिए देवबंद के लिए कूच किया। आरोप लगाया कि मौलाना मदनी का कथन षडयंत्र के तहत दिया गया है। जिसे वह चुनौती देते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मौलाना अरशद मदनी की टिप्पणी सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है और पूरी तरह से इतिहास के तथ्यों से विपरीत है। यश्वीर महाराज ने कहा कि पूरा भारत ही नहीं विश्व जानता है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में मौलाना अरशद मदनी ने सनातन धर्म पर आघात किया।
उन्होंने कहा कि वह जिस पद पर मौलाना अरशद मदनी है उस पद पर उन्हें ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने षडयंत्र के तहत देवी-देवताओं के विरुदघ्ध टिप्पणी की। उसी बात को देखते हुए उन्हें शास्त्रार्थ की चुनौती दी गई। कहा कि उनके साथ वेद शास्त्र और ऋषियों के वचन होंगे। उन्होंने कहा कि मौलाना मदनी से कहेंगे कि जो बातें रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कही हैं उन्हें उनके और अपने धर्म ग्रंथों में दिखाईये। यशवीर महाराज ने कहा कि मौलाना मदनी से यह भी कहेंगे कि बाते कही गई हैं उनके आधार पर देश और विश्व से माफी मांगे।
अरशद मदनी से व्यक्तिगत द्वेष नहीं
उन्होंने कहा कि अरशद मदनी से उनका कोई भी व्यक्तिगत मतभेद नहीं। वैदिक धर्म की विचारधारा के आधार पर उनसे शास्त्रार्थ करना है। उन्होंने कहा कि वह देवबंद दारुल उलूम शांति से जाएंगे और शांति के साथ ही वापस आएंगे।
अलग अलग स्थानों से कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र सुगनचन्द्र निवासी मौ0 चौधरान पटटी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को भौराखुर्द चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 देवी सिंह द्वारा दहेज अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त रियासत पुत्र मीरू निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मु0नगर को अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सुलेमान पुत्र जहीर निवासी मौ0 दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को किदवईनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारा वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र बीरबल निवासी रघुनाथपुर थाना मंडावर, बिजनौर को रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लूटी हुई अदद चैन, 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहींं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त अब्बास पुत्र भूरा उर्फ जरीफ खान निवासी किदवईनगर थाना को0नगर, मु0नगर को 40 फुटा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त इरशाद उर्फ सादा पुत्र नियाज निवासी खालापार थाना को0नगर, मु0नगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया।
नकदी सहित जुआरी दबोचा
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उनि0 संजय कुमार यादव द्वारा अभियुक्तगण सत्तार पुत्र हमीद निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना मु0नगर को अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1270/- रुपये नकद तथा सटटा डायरी व पैन बरामद किए गए।
तमंचे, कारतूस सहित दबोचा
रामराज। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रामराज पर नियुक्त उनि0 रमेशचन्द द्वारा अभियुक्तगण जावेद उर्फ छंग्गा पुत्र शब्बीर राजू पुत्र गुल्लू निवासी ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज, मु0नगर को पुटठी इब्राहिमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस, 01 नाजायज चाकू, 04 किलोग्राम तांबे का तार, 20 किलोग्राम ट्रांसफार्मर की कोर पत्ती बरामद किए गए।
आसमान छूते सब्जियों के दाम रसोई का बजट धड़ाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो सप्ताह के भीतर बाजार में बिकने वाली प्रमुख सब्जियों के दाम में आए उछाल ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। इतना ही नहीं गर्मियों के सीजन में जो सब्जियां बाजार में आतीं हैं। उनके दाम भी आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं।
इन दिनों जहां सर्दियों के मौसम की सब्जियां समाप्त होने की कगार पर हैं। गर्मियों के सीजन में चलने वाली प्लेज की फसलें अपने शुरुआती दौर में है। दो सप्ताह पहले तक मंडी में बिकने वाली सब्जियों के दाम बजट में थे। लेकिन दो सप्ताह के अंदर बाजार की प्रमुख सब्जियों के दाम में उछाल आया है। इसके अलावा गर्मियों में चलने वाली प्लेज की फसलों की सब्जियां भिंडी, लौकी, हरा कद्दू आदि के दाम ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है।
फुटकर में भिंडी का भाव जहां १०० रुपये प्रति किग्रा से ऊपर है। एक किग्रा लौकी खरीदने के लिए ग्राहक को ५० रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, गाजर, मटर, हरी मिर्च आदि सब्जियों के दाम में अचानक उछाल आया है। सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से ग्राहकों का रसोई का बजट बिगड़ रहा है। फुटकर के सब्जी विक्रेता नसीम ने बताया कि आलू व गोभी के दाम अभी बजट में है। लेकिन अन्य सब्जियां लगातार महंगी होती जा रहीं हैं। लगातार सब्जियों के महंगी होने के कारण व्यापार पर भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है। जल्द सब्जियों के दाम कम नहीं हुए तो आने वाले दिनों में इसका व्यापार पर और भी ज्यादा असर पड़ने वाला है।
सब्जियों की स्थिति
सब्जी १५ दिन पहले दाम अब
टमाटर १५ से २० ३० से ३५
गाजर १० से १२ २० से २५
मटर १० से १५ २० से २५
हरी मिर्च ३० से ३२ ४० से ४५
अदरक ४५ से ५० ६५ से ७०
नींबू ६० से ७० ९० से १००
– नई आवक सब्जियों के दाम
सब्जीदाम
भिंडी १२०
लौकी ५०
हरा कद्दू ४०
खीरा ४०
करेला १००
नोट- सब्जियों के दाम रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से दिए गए हैं।
बदलता मौसम कर रहा बीमार, सबसे ज्यादा त्वचा पर वार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में बुखार, त्वचा, सांस, मधुमेह, पेट दर्द, खांसी और जुकाम के १५५२ मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। सबसे ज्यादा मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों के पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
रविवार को ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में १५५२ मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। जिसमें ५९६ पुरुष, ५५६ महिलाएं और ४०० बच्चे शामिल रहे। मरीजों को ४९ चिकित्सक और १४१ पैरा मेडिकल स्टाफ ने परामर्श दिया। इस दौरान सभी आरोग्य मेलों में त्वचा के ३२०, पेट संबंधी रोग के २१५, सांस के १८३, मुधमेह के ५३ और बुखार सहित अन्य बीमारियों के ४९६ मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इसके अलावा लीवर और हेपेटाइटिस के ४७, टीबी के तीन, एनीमिया के २० मरीज पहुंचे। ११२ गर्भवती महिलाओं ने भी पहुंचकर अपनी जांच कराई। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाई दी।
रेह बरती जानी चाहिए सावधानी
– साफ-सफाई के साथ-साथ अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें
– तेज मिर्च का खाना खाने से परहेज करना चाहिए
– रोजाना साफ पानी से नहाना चाहिए
– कोशिश करें कि कपड़ों को प्रेस कर पहने, इससे कई तरह के कीटाणु मर जाते हैं
– बुखार होने पर लापरवाही ना बरतें और चिकित्सक से परामर्श लेकर दवाई लें
बच्चों पर भी भारी मौसम का बदलाव
बदलता मौसम बच्चों को भी बीमार कर रहा है। आरोग्य मेलों में करीब ४०० बच्चे पहुंचे। अधिकतर बच्चे बुखार, नजला और खांसी की चपेट में है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। बच्चे भी बीमार हो रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि सावधानी बरती जाए। बुखार की शिकायत पर आसपास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और डॉक्टर से दवाई लेनी चाहिए।
विभाग के पास उपलब्ध उच्च गुणवत्ता के स्ट्राज से कृ०ग० कराने से पशुओं में बॉझपन की समस्या से भी मुक्ति मिलती है
चिकित्सकों/झोलाछापों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण करने के लिये समिति का गठन किया गया है
आप अपने गोवंशीय तथा महिषवंशीय पशुओं में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराकर राजकीय योजना
का लाभ प्राप्त करे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनॉंक ०१ अगस्त २०२२ से प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यघ्क्रम (एन०ए०आई०पी०-४) संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त पशुपालकों के गोवंशीय तथा महिषवंशीय पशुओं में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जा रहा है। जनपद के समस्त पशुपालकों से अनुरोध है कि आप अपने गोवंशीय तथा महिषवंशीय पशुओं में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराकर राजकीय योजना का लाभ प्राप्त करे। समस्त पशुपालकों से अनुरोध है कि पशुपालन विभाग के राजकीय कर्मचारियोंध्पैरावैटसध्कृ०ग० कार्यकर्ताओं से उन्नत नस्ल के वीर्य से अपने पशुओं में निःशुल्क कृ०ग० कराये जिससे आपको उन्नत नस्ल के पशु की उत्पत्ति होकर लाभ प्राप्त हो सके और आपका पशु बॉझपन का शिकार न हो।
जनपद के क्षेत्रों में झोलाछाप कृ०ग० कार्यकताओं से अपने पशुओं में कदापि कृ०ग० न कराये क्योकि उनके द्वारा निम्न गुणवत्ता के स्ट्राज से कृ०ग० का कार्य किया जाता है। विभाग के पास उपलब्ध उच्च गुणवत्ता के स्ट्राज से कृ०ग० कराने से पशुओं में बॉझपन की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। जिलाधिकारी महोदय के आदेश सं०-२६९५ दिनॉंक २६-११-२०२२ के द्वारा इस प्रकार अवैध रूप से पशु चिकित्सा आदि कार्यो में लिप्त सभी पैरावेटोध्अनरजिस्टर्ड पशु चिकित्सकोंध्झोलाछापों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण करने के लिये समिति का गठन किया गया है। जिसकी शिकायत आप अपने निकटतम पशु चिकित्सालय पर कर सकते है।
साथ ही विभाग के पास उच्च गुणवत्ता (जिनका औसत उत्पादन ३००० लीटर प्रति ब्यात है) वर्गीकृत वीर्य गिर, साहीवाल प्रजाति का उपलब्ध है, जिससे गोवंशीय पशुओं मे कृ०ग० कराने पर ९० प्रतिशत मादा बछिया की उत्पन्न संतति होती है। जिसकी विभागीय लेवीध्शुल्क ३००ध्- प्रति कृ०ग० विभाग के द्वारा निर्धारित है। इससे अपने पशु में कृ०ग० कराकर अधिक से अधिक मादा गोवंशीय पशु की उत्पत्ति कराकर लाभ प्राप्त करे।
नन्हेंमुन्नों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नईमंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में आज भारतीय क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथी मनायी गयी।जैसा कि विदित ही है कि आज ही के दिन वर्ष १९३१ में मुठभेड़ के दौरान ही चन्द्रशेखर आजाद नें अंग्रेजों के हाथों गिरफ्तार होने की बजाय खघ्ुद को गोली मारने का विकल्प चुना और इलाहाबाद के अल्फ्रेडपार्क को ऐतिहासिक बना दिया, जो कि आज चन्द्रशेख आजाद पार्क के नाम से जाना जाता है। इस महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद का जन्म २३ जुलाई १९०६ को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गाँव में हुआ था। उनका पूरा नाम चन्द्रशेखर आजाद तिवारी था किन्तु वे अपना परिचय इस प्रकार देते थे कि मेरा नाम आजाद है और मेरी माता का नाम स्वतंत्रता है। आज प्रत्येक भारतीय का मन दुखित है कि एक वीरभद्र तिवारी जैसे मुखबिर के कारण हमारे भारत माता के सच्चे सपूत को स्वयं ही अपने को गोली मारनी पड़ी ताकि वो मरते समय भी आजाद रहे।
आइडियल किड्स के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने ऐसे महान क्रांतिकारी के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी शहादियत को याद किया। इस अवसर पर अध्यापिकाओं ने बच्चों को देश प्रेम के गीत सुनाये एवम् राष्ट्रभक्तिकी प्रेरणा भी की ।
आइडियल किड्स के निदेशक पी०के०जैन ने भी शहीद आजाद को याद करते हुए प्रत्येक युवा से आह्वान किया कि हमें परिवार के साथ साथ राष्ट्र के लिए भी कुछ ना कुछ करने की प्रेरणा लेना चाहिए।
हमारा खान-पान बीमारियों के लिए जिम्मेदार
मोरनामुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि सब मनुष्य मधुमेह, किडनी जैसी भयावह बीमारियों से ग्रसित है। इन सभी के लिए हमारा खान-पान जिम्मेदार है।
पूर्वी गंगा घाट शुकतीर्थ में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ महर्षि पंतजलि अंतरराष्ट्रीय योग विद्यापीठ कम्हेड़ा के स्वामी कर्मवीर महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि संसार के अंदर सबसे अमूल्य हमारा स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पानी स्वच्छ हवा औषधि का काम करती है, जो लोग योग आयुर्वेद को नहीं जानते वह जीवन से अनजान है। गाय का दूध अच्छा हो तो उसका उपयोग करें।
स्वामी अशोक आनंद महाराज ने कहा परमात्मा में ध्यान से जीव का सदा सदा के लिए कल्याण हो जाएगा। स्वामी महेश स्वरूप महाराज ने विचार रखे। संचालन अजय कृष्ण शास्त्री और अध्यक्षता शिवचरण गर्ग ने की। आश्रम प्रबंधक वेद आरपीएफ शास्त्री, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, नीरज शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र, चौधरी महाकार, स्वामी वीरेंद्र महाराज मौजूद रहे।
एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट मीट-२०२३ का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट मीट-२०२३ का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में बालीबाल, बैडमिन्टन, क्रिकेट, बास्केटबाल, १०० मीटर व २०० मीटर रेस का आयोजन हुआ जिसमें बी०टेक० व डिप्लोमा के महिला व पुरूष वर्ग के लिये अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन डायरेक्टर एडमिन-डा० सिद्धार्थ शर्मा, निदेशकध्प्राचार्य-प्रो० (डा०) प्रवीण पाण्डेय ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर एडमिन डा० सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में प्रतिभाग करके अपने शारीरिक बल को बढ़ायें और देश की सेवा करें। युवा ही किसी राष्ट्र की मूल शक्ति होते है। इसलिये अपनी शक्ति का सदैव स्मरण रखें तथा सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगायें। इसी से आपका भी भला होगा और देश का भी। खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन की एकाग्रता और पठन पाठन में एकाग्रता के लिये भी आवश्यक है। खेलकूद में प्रतिस्पर्धा से ज्यादा प्रतिभागिता जरूरी है।
निदेशक/प्राचार्य प्रो० (डा०) प्रवीण पाण्डेय ने अपनें उद्बोधन में कहा कि तकनीकी के छात्रध्छात्राओं के लिये कैरियर की दृष्टि से इन्डस्ट्री प्राथमिकता होती है तथा इन्डस्ट्रीज में टीम के रूप में कार्य करना होता है। खेलकूद की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से टीम भावना का उदय होता है। सहयोग देना व सहयोग लेने का प्रशिक्षण खेलों से बखूबी आता है। इसलिये च्च्स्वस्थ मन व तन की कुँजी है खेलच्च्। वैसे भी आज के दौर में किसी भी विषय की पढ़ाई के साथ-साथ यदि किसी छात्र की रूची हो तो खेलों में भी कैरियर की अपार संभावनाऐं है। युवाओं को बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी होना चाहिये जिससे सफलता के द्वार स्वयं खुल जाते है।
कालेज के अधिशासी निदेशक प्रो० (डा०) एस०एन० चौहान ने कहा कि छात्र जीवन सर्वोत्तम होता है। जिसमें भाँति-भाँति की विद्याओं और ज्ञान को हम अर्जित करके भविष्य की आधारशिला तैयार करते है। बहुआयामी व्यक्तित्व के युवा जीवन में न केवल ऊँचाईयों छूते है बल्कि समाज के हित साधक भी बनते है इसलिये छात्रध्छात्राओं को अपनी उत्कृष्टता और अपनी प्रतिभा को खेलों के माध्यम से प्रकट करने का सुनहरा अवसर है वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता। अन्यथा भी जीवन में ईर्ष्या नही बल्कि उत्कृष्टता ध्येय होना चाहिये।
स्पोटर्स इंजार्च श्री नवनीश गोयल ने बताया कि प्रथम दिन कि दूसरे दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड में १०० मीटर दौड लक्ष्य और तनुज, दीपांजली और आएशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। २००मीटर दौड़ हर्षवर्धन और तनुज प्रथम पर रहे। बालीबाल में आकाश की टीम ने बाजी मारी। बैडमिन्टन में लक्ष्य, सुमित, सोनाली व अवनी विजयी रहे। क्रिकेट में कप्तान विशांत त्यागी की टीम का दबदबा रहा। बास्केट बाल में तपांशु की टीम प्रथम स्थान पर रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्टस एकेडमी के इंजार्च श्री राजेश कौशिक, पी०टी०आई० छवि बालियान, प्रशासनिक अधिकारी सिल्की सचदेवा, डा० योगेश शर्मा, श्री अभिषेक राय, डा० नितिन गुप्ता, श्रीमती पारूल गुप्ता, मृदुल शर्मा, मनोज झा, पुनित गोयल, निलांशु गुप्ता, सौरभ मिततल, अंकित गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, राशि चौहान, रूपा अरोरा, राजेन्द्र कुमार, अलका अग्रवाल, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, अकांक्षा वत्स, सचिन कुमार, सुमेर यादव आदि का विशेष योगदान रहा।
बेटियों को सशक्त बनाने को सेमिनार का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व समाजिक संस्था एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा मदरसा इदारतुस सालिहात, करीमनगर अंबा बिहार में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय महिलाएं जितनी सशक्त होंगी, राष्ट्र उतना मजबूत होगा, रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर, महिला थानाप्रभारी रेणु सक्सेना, स्वच्छ भारत मिशन विभाग के डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर अजय चौधरी, सुनील कुमार, क्लस्टर सुपरवाइजर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल व नगरपालिका परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश कुमार, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक फैजुर रहमान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का मदरसा इदारतुस सालिहात के प्रबंधक मौलाना हम्माद, मौलाना आस मोहम्मद, मौलाना दानिश, शीबा मैडम, शाहरोज मैडम, दीबा, सानिया, इलमा, फरहीन, निदा आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि महिला हमारे सामाजिक तानेबाने की नींव है, यदि नींव मजबूत होगी, तो फिर सारा सिस्टम मजबूत रहेगा और यदि नींव कमजोर रहेगी, तो सारा सिस्टम कमजोर हो जाएगा, इसलिए शुरू से इस तरफ ध्यान रखना चाहिए। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके उचित मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान रखना चाहिए। बालिका शिक्षा का असर आगे चलकर दिखाई देता है, जब शादी के बाद दूसरे घर जाती है, तो पढ़ी लिखी लड़की घर को स्वर्ग बना देती है और अपने बच्चों का सही पालन पोषण भी कर सकती है। घर मजबूत होने से समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होने पर ही राष्ट्र मजबूत होगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक फैजुर रहमान ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने के साथ ही सर्व सामाजिक संस्था व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मिलकर बालिका शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी काम कर रहे हैं और आगे भी अपने इस अभियान को जारी रखेंगे। भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर व महिला थानाप्रभारी रेणु सक्सेना ने भी सेमिनार में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है, जिसमें सभी को अपनी भूमिका को समझना होगा। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तराने गाए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना करते हुए हौंसला अफजाई की।


