समाचार
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी सलमा पत्नी सरफराज ने संदिग्ध हालातों में जहर खा लिया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मौहल्ला खालापार निवासी नाजमा पत्नी तसलीम व रामलीला टिल्ला निवासी सतीश पुत्र रामस्वरूप ने भी अलग अलग मामलों में जहर खा लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शांतिभंग में किया चालान
चरथावल। ग्राम दधेड़ू में बादशाह व इरशाद पक्ष के बीच रास्ते को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है।आरोप है कि बादशाह गली में जबरदस्ती अपने मकान का दरवाजा खोलना चाहता है, जबकि यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। पंचायत में सहमति नहीं होने पर उठे विवाद में पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई व धक्का-मुक्की करने का आरोप इरशाद पक्ष ने लगाया था। इस मामले में बादशाह का शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर दिया।
अलग अलग सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली के समीप सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिवार के लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें सुनिता, शशि, पिकी और पलक घायल हो गए। घायलों को एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं बागोवाली के समीप एक युवक आस मोहम्मद अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मखियाली निवासी टीटू अपने साथी सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहा था। बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उक्त दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जानसठ रोड पर संगम होटल के निकट हुए सडक हादसे में कार सवार ब्रजवीर, सुधीर, अरविंद और सुभाष निवासीगण दाहा थाना पुसार जनपद बागपत सडक हादसे में घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय मे ंभर्ती कराया गया है।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
सिसौली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आज ४९ वे जन्मदिन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा के निवास पर एक क विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पार्टी के कार्यकर्ताओं में व्याप्त हताशा को दूर करने के लिए पार्टी नेतृत्व को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करना चाहिए और पार्टी की नीति निर्देशन के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत किया जाना चाहिए। श्री मित्तल ने कहा कि निश्चय ही विगत लोकसभा चुनाव एक अलग तरह का चुनाव था, जिसमें जनता तत्कालीन सरकार से दुखी थी। लेकिन राष्ट्रवाद का मुद्दे ने सब मुद्दों को पीछे छोड़ दिया। उसका लाभ तत्कालीन सरकार ने उठाया और दोबारा सत्ता में आ गई। गौर करने लायक बात यह है कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी है लेकिन सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एक तरफा व्यवहार के चलते कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई। आज की बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ,दिलशाद अली, नगर रालोद अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नाजिर हुसैन,जावेद खान, राहुल प्रधान आदि उपस्थित रहे।
राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवादल, जिला महिला कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, शहर यूथ ब्रिगेड सेवादल ने संयुक्त रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आर्य समाज मन्दिर में कांग्रेस के जनपद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया कांग्रेस की महिला चेयरमैन नगरपालिका श्रीमती अंजू अग्रवाल ने केक काटकर सभी को राहुल गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि सत्ता में आने के लिए दोबारा संघर्ष और तैयारियां कर रहे और हमारी सरकार पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूती से सत्ता में आएगी कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी और राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान उमादत्त शर्मा, बिलकिश चौधरी, सतीश शर्मा, सतीश गर्ग, विनोद चौहान, रविंद्र बालियान, महफूज राणा, मुकुल शर्मा, निर्मला, संजीदा सिंघल, यश बंसल, एसके बिट्टू, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
बाइक, तमंचो सहित दो शातिरों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने देर रात्रि हुई मुठभेड में दो शातिर लुटेरों को बाइक, तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार करने का दांवा किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि मंसूरपुर पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। नावला कट के पास पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्हे रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश अरशद निवासी हरसौली थाना शाहपुर व सरफराज निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर उपचार हेतु चिकित्सालय में पहुंचाया। मुठभेड की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अफसर रात्रि में ही मुठभेड स्थल पर पहुंच गये थे। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश शातिर लुटेरे है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
शातिर लूटेरा गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। देर रात्रि छपार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पकडे गये बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि छपार थाना थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने रोहाना खामपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों को देखा और उन्हे रोकने चाहा तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष छपार ने बताया कि पकडा गया बदमाश बल्ली उर्फ मूला उर्फ बलजीत उर्फ बिछुवा पुत्र हरज्ञान उर्फ हजारा सिंह निवासी नई बस्ती थाना नांगल जनपद बिजनौर हाल निवासी योगेंद्रनगर थाना भोपा है। पकडे गये आरोपी के विरूद्ध लूट, चोरी, हत्या के प्रयास सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
योग के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैण्ड मॉडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिकाओंके चरित्र निर्माण योग शिविर में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलो के बच्चों के बीच योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।निर्णायक की भूमिका में उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रदेश रैफरी पवन सिंह बालियान,राजसिह पुण्डीर व अंकुर मान रहे।प्रतियोगिता का संचालन भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रदेश रैफरी योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को २१जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फार्म गंऊशाला नदी रोड मुजफ्फर नगर में अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित कराया जाएगा।इसके अलावा भी कुछ अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त कर अपने जनपद का नाम रोशन करने वाले बच्चों को २१जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित कराया जाएगा। इस अवसर पर चरित्र निर्माण योग शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे जिन्होंने चरित्र निर्माण योग शिविर में भाग लेने से अपने बच्चों के व्यवहार व दिनचर्या में परिवर्तन महसूस किया और इसके लिए भारतीय योग संस्थान के इस सफल प्रयास के संस्थान का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरज राणा,डा०जीत सिंह तोमर,कुलदीप अरोरा,सोनू पाल,दिनेश कुमार,आर्य देववृत, योगी विपुल सहरावत,मनोज कुमार,आदि उपस्थित थे।विशेष प्रदर्शन करने वाले बच्चों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षिता पाल, अंकुर मान ,बलराम व योगी विपुल सहरावत ने सभी दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।उक्त बच्चों का विशेष योग आसन प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी कराया जाएगा।
योग साधना कराई
खतौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सुबह तहसील में आयोजित योग शिविर में आयुष योग वेलनेस सेंटर रोहाना के प्रशिक्षक योगाचार्य अंकित गौतम व सहायिका पुष्पा चौधरी ने अधिकारियों प कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग का महत्व और योग करने की तरीके बताए। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से अनेक रोगों निजात मिलती हैं और शरीर स्वस्थ्य रहता है।
गोकशी के आरोप में दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने दो लोगों को गौकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से मांस और छुरी बरामद की है। शहर कोतवाली के एसआई विनय शर्मा ने खालापार निवासी जुनेद और मुजम्मिल १२५ किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं नई मंडी पुलिस ने बङोड़ी फाटक के समीप से इशरार निवासी सुभाषनगर को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नौ हजार उड़ाए
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुरुषार्थी कालोनी निवासी राकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया उसके बैंक खाते से किसी ने नौ हजार रुपए की निकाल लिए। मोबाइल में धनराशि निकालने का मैसेज प्राप्त होने पर बैंक में शिकायत की, लेकिन बैंक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की जांच कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
कांवर्ड पटरी मार्ग गंग नहर पर भारी वाहनों के कारण कभी भी हो सकता है सड़क हादसा
जिले के आलाधिकारी बरत रहे ढिलाई
मुज़फ्फरनगर /खतौली। खतौली गंग नहर कांवर्ड पटरी मार्ग पर फिर हो सकता है बड़ा सड़क हादसा, कुछ दिनों की रोक के बाद भारी वाहनों का आवगमन फिर हुआ शुरू , गंग नहर कावर्ड पटरी मार्ग पर भारी वाहनों की रोकथाम को लगे बैरिकेट्स भारी वाहनों द्वारा तोड़े गए फिर शुरू हुआ कांवड पटरी मार्ग पर भारी वाहनों का आजा जाना शुरू भारी वाहनों के चलते कभी भी हो सकता है बड़ा सड़क हादसा आज दिन निकलते ही अज्ञात ट्रक द्वारा तोडा गया भारी वाहनों की रोक थाम को लगा बैरिकेट्स बैरिकेट्स टूटने से कई कारें हादसा होने से बची बाल- बाल ट्रक चालक ट्रक लेकर मोके से हुआ फरार कांवर्ड पटरी मार्ग पर लग गया था भारी जाम। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस खतौली और रतनपुरी ने मोके पर पहुंचकर सड़क के बीचों बीच पड़े बैरिकेट्स को हटवाकर खुलवाया जाम । थाना खतौली/ रतनपुरी क्षेत्र के सठेडी पुल कांवर्ड मार्ग के पास की घटना ।।
दो शातिरों को चोरी की बाइकों सहित दबोचा
भोपा। पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया।
एसएसपी सुधीर कुमार िंसह के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन में इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिंह गिल व पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग व तलाशी के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया जो पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने इस दौरान भागदौड कर दो आरोपियों को तमंचे, कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के कब्जे से अलग अलग अलग स्थानों से लूटी व चोरी की गयी 7 बाइके बरामद की है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
अधिवक्ता के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। साथी अधिवक्ता के निधन से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। न्यायिक कार्य के लिए न्यायालय मे मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता नवाब सिह पंवार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता नवाब सिह पंवार रोजाना की भांति आज सुबह कचहरी मे आए हुए थे कि इसी बीच जब से न्यायालय मे न्यायिक कार्य के लिए गए हुए थे कि अचानक आर्ट अटैक आ जाने पर वे बेहोश हो गए। इस हादसे से कोर्ट मे मौजूद सभी लोग सकते मे आ गए तथा तुरन्त ही अधिवक्ता श्री पंवार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से कचहरी मे शोक छा गया। अधिवक्ता नवाब सिह पंवार का शव कचहरी हाण्डा हाल मे लाया गया। जहां जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचौरी सहित कई न्यायिक अधिकारियो तथा जिला व सिविल बार एसो.से जुडे पदाघिकारियो ने स्व.नवाब सिह पंवार के शव पर पुष्प माला अर्पित कर अपने श्रृ़द्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष नसीम हैदर काजमी, जिला बार संघ सचिव प्रदीप मलिक, यशपाल राठौर, विकास वर्मा, प्रमोद त्यागी, कृपाल सिंह सैनी, भूदत्त वर्मा, अरूण वर्मा, नासिर अली जैदी, अनूप राठी, राजीव गोस्वामी, सुरेंद्र शर्मा, पवन राणा, योगेंद्र शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, अनिल दीक्षित अध्यक्ष सिविल बार, बिजेंद्र मलिक महासचिव सिविल बार, सुभाषचंद शर्मा, जेगम मिया जैदी, योगेंद्र मित्तल, रंजन मित्तल, अभिषेक अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।
प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिव सैनिको ने कचहरी मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे अयोध्या मे श्री राम मन्दिर निर्माण, धारा 370, 35ए समाप्त करने एवं जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनाने की मांग की गई।
शिव सेना जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व मे प्रकाश चौक स्थित शिव सेना कार्यालय से कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे शिव सैनिको ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बाधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि देश मे विस्फोटक रूप से बढ रही जनसंख्या विकराल रूप लेती जा रही है। सघन और संसाधनो की कमी के कारण जनसंख्या की स्थिती और भी गम्भीर होती जा रही है,जिस पर नियन्त्रण करना अत्यन्त आवश्यक है। अयोध्या मे भगवान श्री राम मन्दिर का मुददा भी राजनीतिक दलो के फायदे एवं नुकसान वाला साबित हो रहा है। पुरातत्व विभाग की रिर्पोटो एवं तमाम सर्वेक्षणो से साबित हो गया है कि अयोध्या मे ही भगवान श्रीराम मन्दिर है जिससे विशाल स्वरूप देने की आवश्यक्ता है। श्रीराम मन्दिर करोडो हिन्दुओ की आस्था जुडी हुई है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिला प्रमुख नरेन्द्र पंवार, नगर प्रमुख देवेन्द्र चौहान, आलोक अग्रवाल, लोकेश सैनी, शैलेन्द्र शर्मा, देवराज पंवार,ब्रजपाल कश्यप, सहेन्द्र कश्यप, योगेन्द्र धौलरी, अरविन्द कश्यप, सूरज सेठी,संजीव वर्मा, जानी पण्डित, राजन वर्मा, बब्लू ठाकुर, बाबूराम, साकेत कश्यप,अनिल कलसनिया, रविन्द्र सैनी,मंगत राम, जितेन्द्र गोस्वामी,सचिन पासी,अमित पांचाल,सुन्दर लाल,रामपाल चौहान, मोनू बंसल,पंडित आशीष मिश्रा, गोपाल कश्यप, उज्जवल पण्डित, हरेन्द्र शर्मा आदि अनेक शव सैनिक मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय स्थित भगत सिंह रोड पर मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस
मुजफ्फरनगर. आज प्रातः 9ः00 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय स्थित भगत सिंह रोड पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मैं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया और मिठाई वितरण की इस अवसर पर कांग्रेस के पुराने नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जनाधार कम होने एवं पार्टी के विधानसभा और लोकसभा सीटें ने आने पर चिंता जताते हुए विचार-विमर्श किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर नानू मियां अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव गीता काकरान मानव अधिकार जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी जिला उपाध्यक्ष मानव अधिकार विभाग सरवन सिंह राठी जिला महासचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम मंडल अध्यक्ष मानव अधिकार विभाग शेख मोहम्मद फिरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के कमल नगर का मामला
लोन व नोकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों के लाखों रुपये हड़प कर तीन भाई हुए फरार
मुजफ्फरनगर। एक भाई भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश मीडिया प्रभारी सहकारिता परकोस्ट तो वही दूसरा भाई वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर व तीसरा भाई राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से है जुड़ा हुआ,तो वही भाजपा का अध्यक्ष है ये भाजपा के सत्ता धारी की काली करतूत लेनदारों ने घर पर किया हंगामा।
दरअसल पूरा मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के कमलनगर का है,जहां पर अरविंद सैनी व अभिजीत सैनी का मकान है।जहां पर आज दर्जनों की तादाद में महिला व पुरुष पहुँचे ओर इन्होंने इनके घर पर हंगामा करते हुए बताया कि हमारे से इन लोगो ने लोन व नोकरी दिलाने के नाम पर किसी से हजारों तो किसी से लाखों रुपये लिए हुए है।न तो हमारा काम हो पाया है और न ही हमारे पैसे मिल पाए है।कई बार हम लोग इनके घर पर भी आए लेकिन हमारा कोई समाधान नही हो पाया है।करीब दर्जनों से ज्यादा ऐसे लोग है जिन से इन्होंने पैसे लिए हुए है,ओर वो अलग अलग जगह के है।किसी से इन्होंने हजारो तो किसी से लाखों रुपये लेकर हड़प लिए है।हम लोगो ने इन्हें ब्याज पर लेकर पैसे दिए थे,लेकिन हमारा काम नही हो पाया और उधर ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा है।आज हम यहां इनके घर पर आए है और हमे पता लगा है कि ये अपना घर बेचकर यहां से बीती रात्रि ही चले गए है।इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि ये भाजपा पार्टी से जुड़े हुए है ,ओर घर पर भी देखने पर पता चलता है कि इनके घर पर भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर के पधाधिकारियो के नाम से बैनर लगे हुए है।आखिर अब कैसे भाजपा सरकार में इन गरीबो को इंसाफ मिलेगा, जब भाजपा के कार्यकर्ता ही लोगो के पैसे लेकर भाग जाय।इस दौरान पीड़ित व्यक्तियों ने बताया कि हम अब थाना नई मंडी पर जाकर इन भाइयो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करेंगे।
