खबरें अब तक...

समाचार

फावडे से प्रहार कर किया घायल1 28 |
मोरना। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम भेडाहेडी में हुए रास्ता विवाद के तूल पकडने पर हुई आपसी मारपीट में एक युवक पर फावडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गये। मामला संज्ञान में आने पर गांव में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया तथा इस ंसबंध में तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

उचित सफाई व्यवस्था की मांग2 21 |
मुजफ्फरनगर। प्रगति सेवा समिति ने नगर के मौहल्ला गांधी कालोनी वार्ड 29 नगर क्षेत्र के इस वार्ड मे पर्याप्त सफाई व्यवस्था नही है। प्रगति सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सोमनाथ भाटिया का आरोप है कि पालिका प्रशासन प्रदूषित एवं गंदे पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नही की गई है। निर्माण विभाग भी फेल है। प्रदूषित एंव गंदा पानी नालियो से बाहर सडको पर गलियो मे आरपार बह रहा है। चारो तरफ मच्छरो का प्रकोप जारी है। स्कूल खुलने वाले हैं अतः नालियो व गलियो की सफाई आदि विभिन्न मांगो को लेकर गांधी कालोनी मे धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर राकेश ढींगरा, देव राज अरोरा, गजेन्द्र राणा, सुदेश बख्शी, मनमोहन, राकेश अरोरा, नरेश चन्द त्यागी, विकास सिन्धी, नरेश चावला, सुनील शर्मा, पूर्व सभासद पवन अरोरा आदि शामिल रहे।

समस्याओं से कराया अवगत3 19 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले पालिका मार्किट एसोसियेशन के व्यापारियो ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल से मिल कर उन्हे व्यापारियो की समस्याओ के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौपा।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि लगभग 40-50 वर्षो से जब से दुकानो का निर्माण हुआ है। कभी भी किसी दुकान की मरम्मत या रंगाई-पुताई तक नही हुई इस कारण से अधिकतर मार्किट जर्जर अवस्था मे है जो कभी भी गिर सकती है। जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है। अतः दुकानो की मरम्मत व रंगाई पुताई करायी जाए। कुछ दुकानो की छते टूट चुकी है, जिससे बरसात मे पानी टपकने से दुकानदारो का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। कुछ शिकमी दुकानदार हैं इन दुकानदारो से कई वर्षो से दुकानो का किराया नही लिया जाता है। अतः दुकानो का नवीनिकरण शीघ्र कराया जाए। उपरोक्त विभिन्न समस्याओ के निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सेवाराम गर्ग, प्रवीण जैन आदि व्यापारी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रालोद ने किया प्रदर्शन4A |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के दबाव मे रालोद अन्य विपक्षी दलो के कार्यकर्ताओ के खिलाफ फर्जी मुकदमो का आरोप लगाकर रालोद व किसान संगठनो ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान रालोद द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भी सौपा गया।
बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मुशीराम पाल की अध्यक्षता मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओ के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमो के विरोध मे विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। जिसमे रालोद, सामाजिक व किसान संगठनो सहित भारी मात्रा मे किसान तथा रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज कचहरी परिसर मे रालोद, कांग्रेस सहित विपक्षी दलो द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भाजपा के दबाव मे आकर कार्यकर्ताओ पर झूठे मुकदमों के विरोध मे धरना प्रदशर्न किया गया। रालोद द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित भी सौपा गया। धरना स्थल पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की गई कि भुपेन्द्र राठी पुत्र सोहबीर सिह निवासी सौन्टा के खिलापफ लिखाया गया मुकदमा वापिस लिया जाए। ग्राम टोडा के कार्यकर्ताओ पर थाना रतनपुरी से दर्ज झूठे मुकदमे को वापिस लिया जाए। ग्राम तितावी मे कार्यकर्ताओ पर तितावी थाने मे दर्ज मुंकदमे वापिस लिए जाए। ग्राम नुन्नाखेडा मे कार्यकर्ताओ पर थाना तितावी मे दर्ज झूठे मुकदमे खत्म करने की मांग की गई। इसी संदर्भ मे बुंढाना थाने मे दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाए। वीरपाल पुत्र महावीर सिह की बिजली के कारण हुई पफसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाया जाए। उल्लेखनीय है कि सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण मे मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरूण बालियान ने 14 जून को मंसूरपुर गन्ना समिति के सचिव की और से सहकारी समिति मंसूरपुर के संचालक भूपेन्द्र राठी के खिलाफ गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी संदर्भ मे 16 जून को भूपेन्द्र राठी के गांव सौन्टा मे एक पंचायत का आयोजन भी किया गया था। जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि यदि प्रशासन उनके खिलाफ लिखे गए मुकदमे वापिस नही लेता 29 जून को कचहरी मे एक विशाल सभा का आयोजन कर विरोध व्यक्त किया जाएगा। इसी सम्बन्ध मे आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर रालोद व अन्य राजनैतिक दलो तथा सामाजिक संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
मंसूरपुर सहकारी समिति के निदेशक भुपेद्र राठी के खिलाफ लिखे गए मुकदमे वापिस लेने के लिए आयोजित धरना प्रदर्शन मे सत्ता के दुरूपयोग तथा किसानो की समस्याओ की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया। धरने के माध्यम से अवगत कराया गया कि यदि मंसूरपुर सहकारी समिति के डायरेक्टर भूपेन्द्र राठी दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अन्यथा आरोपी अधिकारियो के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। तथा किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होगी। कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक सहित कई वरिष्ठ नेताओ ने धरने को सम्बोधित किया।धरना स्थल पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, रालोद मुजफ्पफरनगर लोकसभा प्रभारी कुंवर अययूब अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व विधायक रालोद राजपाल सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह,श्यामपाल चेयरमैन, अशोक बालियान माजरा, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, पंकज राठी, भाकियू तोमर से संजीव तोमर, हर्ष राठी, अमित नंगली, सुधीर भारती, पराग चौधरी, जय तोमर, अंकित सहरावत, राहुल राणा, प्रधान भूपेन्द्र राठी, चौधरी लेखराज सिह, मुकेश प्रधान भैसी, अकुल अहलावत भारतीय किसान संगठन, रमेश चंद खेडी, रणधीर सिह दुधाहेडी, शाह आलम जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संगठन, रविन्द्र तोमर, अंकित राठी दूधाहेडी, अमित राठी सौंटा, अजय कुमार, राजेश्वर आर्य ,कुलदीप मलिक, आदि सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

वाहन चैकिंग अभियान चलाया5 13 |
चरथावल। आज क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया जिससे वाहन स्वामियों में हडकम्प मचा रहा। चरथावल पुलिस ने आज क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया। सीएचसी के सामने थाना प्रभारी सूबे सिंह ने खुद चैकिंग अभियान की कमान सम्भाली और तीन सवारी बैठने वालो व बिना हैलमेट के वाहन स्वामियों का चालान काटा। वाहन चालक इस दौरान सिफारिश करते नजर आये इस दौरान वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा। कई वाहन चालक बचकर इधर उधर से होकर निकलते दिखाई दिये।

 

 

बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन7 15 |
मुज़फ्फरनगर। कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर मोटरसाइकिल रैली सुजड़ू चौकी से लेकर डीएम कार्यालय तक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अकील राणा के नेतृत्व में निकाली अकील राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे आये दिन गोरक्षा के नाम पर मोबलीचिंग के नाम पर एक वर्ग विशेष के लोगो की हत्याएं की जा रही है दिन पर दिन ये हत्याए बढ़ रही है वही झारखण्ड में तबरेज की हत्या से विशेष समुदाय के लोगो मे रोष है जो देश की अखंडता के लिए खतरा है इस तरह की घटनाओं से लोगो को झकजोर कर रख दिया है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है वही दिल्ली में धुर्व त्यागी की मोबलीचिंग में हुई हत्या के सवाल पर कोंग्रेस नेता अकील राणा ने कहा कि हम सर्वसमाज का प्रतिनिधितव करते है मोबलीचिंग किसी भी समुदाय के व्यक्ति की हो वो देश की अखंडता पर खतरा है ऐसी घटनाओं के हत्यारोपियों पर सरकार कड़ी कार्यवाही की जाए तथा अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए वही कोंग्रेस वरिष्ठ नेता अकील राणा ने सेकड़ो समर्थको के साथ महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम एडीएम फायनेंस आलोक कुमार को सोंपा।

चैकिंग के दौरान पकडा
छपार। सिमर्थी रजवाहे के पास एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। गश्त कर रही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे घेरने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछे करते हुए दबोच लिया। उसकी पहचान शेरअली गांव भैंसरहेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपित थाना छपार का गैंगेस्टर है। उसके विरुद्ध गोकशी के कई मामले दर्ज हैं।

बाइक सवार घायल
खतौली। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी उमरू पुत्र इंतजार बाइक से घर का कुछ सामान खरीदने गांव से खतौली आ रहा था। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर सिकंदरपुर कलां में अचानक एक बेसहारा गोवंश उसकी बाइक से टकराया। उमरू सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सावधानी के लिए किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। जौली रोड स्थित त्रिवेणी इंड्रस्ट्रीज में एक ऑन साइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल किया गया। मॉक डिल का प्रदर्शन कर पूर्वाभ्यास कराया, ताकि आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना से बचाव किया जा सके। वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। कंपनी के असिस्टेंट डायरेक्टर विवेक सारस्वत ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान धैर्य रखना बेहद जरूरी है। आपातकालीन स्थिति कहीं पर भी आ सकती है। इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। चीफ फायर ऑफिसर रमाशंकर तिवारी ने कहा कि कई प्रकार से आग पर काबू पाया जा सकता है। सीधे ऑक्सीजन वाले स्नोत को तत्काल बंद कर दें। आग लगने वाले क्षेत्र पर मिट्टी, टाट का गीला कपड़ा आदि डाल दें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकांश कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट डा. अशोक तोमर, डा. आरसी सक्सेना, आशीष टंडन, संजय कोहली, आशीष चावला, त्रिवेंद्र कुमार, महेश रावत, अरुण कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, अजरुन सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हादसे में कई घायल8 21 |
चरथावल। कार व टै्रक्टर के बी हुई भिडन्त मे कार सवार 3 लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ज्ञाना माजरा पुलिया के पास एक कार व टै्रक्टर मे जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे मे 3 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ ही मिन्टो मे मौके पर पहुंची डायल 100 पीआरवी 2213 ने तत्काल घायलो के पीआरवी मे डाल कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा घायलो के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।

भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। इस्कोंन प्रचार समिति प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा नई मंडी मेहता कलब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के द्वितीय दिवस कुरु क्षेत्र से पधारे श्रीमन साक्षी गोपाल दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान को जानना आसान नहीं है भगवान को जानने के लिए जीव को संत महाजनों के द्वारा जो रास्ता मार्ग बताया गया है, उस पर चलने की आवश्यकता होती है महाराज जी ने बताया कि ब्रह्मा जी देवर्षि नारद जी भोले शंकर जी कपिल महाजन जी हिरण्यकश्यप जी मनु महाराज जी इस प्रकार कुल १२ महाजन जिन्होंने जीवो को भक्ति मार्ग पर चलने का रास्ता बताया। साक्षी गोपाल दास ने आगे बताया कि भगवान की भक्ति आलस्य से नहीं हो सकती। भगवान की भक्ति ढीली डाली नहीं होती। भगवान की भक्ति करनी है तो उत्कंठा से करनी होगी। उन्होंने प्रसंग सुनाया एक बार महाराज जी हरिद्वार पहुंचे अपने शिष्यों के साथ। शिष्य ने कहा कि भगवान को किस प्रकार पाया जा सकता है तो महाराज जी ने उस व्यक्ति को स्नान करने के लिए जब कहा गंगा जी में उसने डुबकी लगाई और ऊपर सिर पकड़ कर उसका कुछ श्रन फिर कुछ समय के लिए कुछ क्षण के लिए अंदर जल में रोका तो उसको बाहर निकलकर सांस लेने की तीव्रता हुई। और बिना स्वास के वापिस डुबकी नही लगाई । महाराज जी ने बताया इस प्रकार उत्कंठा जीव में हो तो भगवान को प्राप्त कर सकता है। महाराज ने आगे कहा कि जब तक भगवान का भजन नहीं किया कुछ भी लाभ होने वाला नहीं है क्योंकि भगवान शंकर अपनी भार्या को बताते हैं कि अगर जीवन मिला और भगवान की भक्ति नहीं करी तो सब व्यर्थ है क्योंकि जिस प्राणी ने भगवान की भक्ति की फिर उसका शौक़ मोह भय सब खत्म हो जाता है, जब भक्ति प्रकट होती है तो यह सब दुर्गुण बिल्कुल नष्ट हो जाते हैं। महाराज जी ने कहा कि भक्ति प्राप्त करनी है तो भगवान के भक्तों की शरणागति लेनी होगी । भज गोविंद भज गोविंदा भज गोविंदा नाम रे भजन हरे कृष्ण महामंत्र से सभी भक्ति भाव सराबोर हो गए । पंकज अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, मनीष कपूर, रमेश मिश्रा, राकेश जैन , सुरेंद्र अग्रवाल , पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , जागेश कपूर, कुलवंत काकन, लावण्य पूरी, आशु गुप्ता , अमित गुप्ता, अंकित गर्ग , समकित जैन सहित पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा । सचालन भारत भूषण ने किया ।

अभिनंदन समारोह का आयोजन9 12 |
मुज़फ्फरनगर। शहर के एक होटल में आज इनर व्हील क्लब मुज़फ्फरनगर ने डिस्ट्रिक्ट असेम्बली अभिनंदन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें चेयरमैन नीता दुबलिश ने वर्ष भर के सराहनीय कार्या के लिए सभी क्लबो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया डिस्ट्रिक्ट ३१० के ६४ क्लबो से १७५ से अधिक सदस्यों ने इस आयोजन में भाग लिया वर्ष २०१९ व २०२० के लिए डिस्ट्रिक्ट इनर व्हील क्लब अधिस्टापन समारोह भी पूर्ण हुआ जिसमें श्रीमती अंजू स्वरूप ने डॉक्टर मंजू प्रभाकर से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रही

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 2 =