Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फर्जीवाड़े की इन्तहाः पहले से पूर्ण कार्यो के टैण्डर लिए

जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि नगरपालिका परिषद, खतौली के कुछ नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि दिनांक 15.06.2019 को नगरपालिका परिषद, खतौली द्वारा ऐसे कार्यो के टेण्डर आमंत्रित किये गये, जिनके कार्य पूर्व से ही पूर्ण है । उन्होने कहा कि प्रकरण की अधिकारियों द्वारा गोपनीय जांच कराई गई जिसमें प्राप्त जांच आख्या में अधिकारियों द्वारा कार्यो के पुनःनिर्माण की आवश्यकता न होने का उल्लेख करते हुए आमंत्रित उक्त निविदायें निरस्त किये जाने की संस्तुति की गई है । जिलाधिकारी ने बताया कि जांच आख्याआंे में नगर पालिका द्वारा 2 टैण्डर विभिन्न कार्यो के लिए निकाले गये थे जिनमें 17 कार्य शामिल थे। जांच में 17 कार्यो मे से 13 कार्य ऐसे पाये गये जिसमें पुर्ननिर्माण की आवश्यकता नही थी परन्तु उनके भी टैण्डर आमंत्रित कर लिये गये। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच आख्या में वार्ड नं0-04 सद्दीकनगर बुढाना रोड पर एकता पब्लिक स्कूल व हनीफ परचूनिया वाली गली में नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क का निर्माण कार्य, वार्ड नं0-17 कुम्हारों वाला चैक व नरेष प्रजापति के मकान से रवि प्रजापति के मकान तक नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-16 मौहल्ला इस्लाम नगर में हाजी एजाज वाली गली में नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-20 इस्लामनगर में रेडरोस पब्लिक स्कूल वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के क्षतिग्रस्त भाग में नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-21 नई बस्ती में बाबू मिर्ची वाले से बाबू धोबी के मकान तक नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-24, 05 हरिजन बस्ती में डा0 अंकुर शर्मा वाली गली में सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य पर पुर्ननिर्माण की आवश्कता नही है।

नगर पालिका खतौली के टैण्डर निरस्त करने के जिलाधिकारी ने दिये आदेश
————————————————————————–
ई ओ नगर पालिका खतौली के विरूद्व विधिक कार्यवाही के साथ साथ
शासन से निलम्बन व कडी कार्यवाही की संस्तुति
—————————————————————————-
टैण्डर मे खर्च धनराशि की ई ओ के व्यक्तिगत खातों से होगी वसूली
———————————————————————-

इसी प्रकार वार्ड नं0-08 ढाकान चैक के पास सुरेष हलवाई से इसरार के मकान तक नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क का निर्माण कार्य, वार्ड नं0-संजीव डेरी वाले से राकेष शर्मा के मकान तक सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-10 नेहरूनगर में मास्टर की दुकान से सुषील शर्मा के मकान तक नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-14 षिवपुरी में संजय प्रजापति के मकान से धर्मपाल के मकान तक रमेष के मकान से राम सिंह गुर्जर के मकान तक व प्याले लाल के मकान से मायादेवी के मकान तक नाली व तक सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-25 मौ0 बालकराम में रेम्बो क्लाॅथ से जुलाहों वाली मस्जिद तक सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं0-6 गणेषपुरी में नीरज बालियान के मकान से तहसीन के मकान तक व सहायक गलियों में नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड नं0-01 मौ0 देवीदास में प्रा0 पा0 स्कूल के बराबर रामू सैनी, वाली गली में नाली व सी0सी0 द्वारा सड़क निर्माण कार्य में भी पुर्ननिर्माण की आवश्यकता नही है जबकि नगर पालिका द्वारा उक्त कार्यो के पुर्ननिर्माण की निविदा आमंत्रित की गई है। 
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उपलब्ध कराई गई जांच आख्याआंे के आधार पर 15.जून.2019 को आमंत्रित किये गये टेण्डर में उल्लिखित कार्यो के पुनः निर्माण की आवश्यकता न होने के कारण आमंत्रित की गई निविदाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है । उन्होने कहा कि इसमें  ईओ नगर पालिका खतौली के विरूद्व विधिक कार्यवाही के साथ साथ शासन से निलम्बन व सम्बन्धित के विरूद्व कडी की संस्तुति की गई है। उन्होने कहा कि टैण्डर में खर्च धनराशि की वसूली भ्ीा ई ओ के व्यक्तिगत खातो से की जायेगी।  जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि बजट की अनुपलब्धता के बावजूद कार्य कराये गये। उन्होने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इसमे ंसलिप्त सभी के विरूद्व कडी कार्यवाही कराई जायेगी। उन्होने कहा कि सभी नगर पालिका व व नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जांच की जायेगी और गडबडी  पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 5 =