खबरें अब तक...

समाचार

एसएसपी ने किया रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय, क्वार्टर गार्द, मनोरंजन गृह, व्यायामशाला एवं स्टोर रुम का किया निरीक्षण। जनपद मु०नगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय, क्वार्टर गार्द, मनोरंजन गृह, व्यायामशाला एवं स्टोर रुम का निरीक्षण किया गया एवं उनकी साफ-सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

 

निर्धन व असहाय लोगों की सेवा सबसे बडा पुण्यः रामकुमार वालिया1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। निर्धन एवं असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बडा पुण्य है क्योकि निर्धन एवं असहाय व्यक्ति भगवा का स्वरूप हाते है इसलिए जिसने इनकी सेवा कर ली उन्हे स्वतः ही भगवान का आश्ीर्वाद प्राप्त हो जाता है उक्त उद्गार तिसंग निवासी उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने तिसंग स्थित एक इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। वालिया यहां गरीब एवं निर्धन लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से देहरादून यहां पहुंचे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सर्वसमाज के लगभग 350 स्त्री पुरूषों को कम्बल वितरित किये तथा इंटर पास सर्वसमाज की सात लडकियों को टैबलेट और कार्य करने वाले लगभग 250 लोगों को गर्म शाल ओढाकर सम्मानित किया। उनके द्वारा किये गये इस सराहनीय प्रयास की ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमा ने व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद गुर्जर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहकारी समिति चेयरमैन राजन वालिया, विनय वालिया, धवन वालिया, रघुराज वालिया, सुशील राजंवशी, राजेंद्र वालिया, खलील चौधरी ग्राम प्रधान, सहन्सरपाल मनफोडा, ओमकार, संजय राठी, रामकुमार, रोशन लाल, रामपाल पाल, सोबीर, सोमपाल कश्यप, तेजपाल सिंह, अक्षय चौहान, ठाकुर रमेश तोमर आदि सहित अनेक सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर के खालापार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात हमलावारों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली शहर के खालापार मौहल्ला निवासी 60 वर्षीय सूफी अब्दुल सलाम की सोमवार देर शाम उनके घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका1 इस सिलसिले में उसके पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।3

चोरी के कटे हुए वाहन सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र मुस्तफा नि0 महलका रोड लावड थाना इंचौली मेरठ को जामिया नगर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कटान के उपकरण एवं कटी हुई मोटर साईकिल व ई-रिक्शा बरामद किया गया।

2 वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह ठैनुआ द्वारा वॉछित अभियुक्त वाजिद पुत्र शमसुददीन, नफीजुल पुत्र यामीन नि0गण ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को निराना चौराहा से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त मनीष पुत्र रमेश नि0 ग्राम गंगधारी थाना खतौली मु0नगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

2 जुआरी अभियुक्त दबोचे
भौराकला।। थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश सिंह द्वारा अभियुक्त राजू पुत्र प्रकाश, ब्रजपाल पुत्र कालूराम नि0गण ग्राम मुंडभर थाना भौराकलां मु0नगर को ग्राम मुंडभर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 10350 रूपये बरामद किया गया।

प्रतिभा की खोज के अंतर्गतहुए बालिकाओं के ऑडिशन4 Min 12 |
बुढ़ाना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग उ. प्र. जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा बुढाना ब्लॉक की बालिकाओं में प्रतिभा की खोज के ऑडिशन का कार्यक्रम भव्य रुप से आयोजित हुआ । बुढाना ब्लॉक से बालिकाओं में प्रतिभाओं की खोज के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम अतिथि ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढ़ाना एवं जयवीर सिंह प्रभारी चौकी बुढ़ाना रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता) सदस्य पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुढाना, कन्या जूनियर हाई स्कूल बुढाना, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढाना, श्री पार्श्वनाथ इंटर कॉलेज जौला, प्राथमिक विद्यालय न.२ बुढाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय भन वाड़ा,उच्च प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना की छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतिभा की खोज के इस ऑडिशन में १० छात्राओं (एकल व समूह में )का ब्लॉक स्तर पर चयन किया गया।जिनमें रौनक ,रूपा, मोनी जेबुन्निसा ,पायल, साक्षी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , प्रज्ञा डी ए वी पब्लिक ,रानीशता श्री पार्श्वनाथ इंटर कॉलेज जौला, लक्ष्मी व राखी कन्या जूनियर हाई स्कूल बुढाना, इकरा व सुमायला आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढानाका ब्लॉक स्तर पर चयन किया गया । जिनके चयन प्रमाण पत्र प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को एवं उनके अध्यापकों को शिवम कुमार जिला समन्वयक व शाह आलम निर्णायक मंडल मुजफ्फर नगर द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर राखी गोयल, पूनम शर्मा ,सविता स्वामी, मोनिका चौधरी, नेहा शर्मा फरजाना, अमित कुमार, रमेश कुमार ,संतोष कुमारी सुशील कुमार, डॉ अरुणा त्यागी ,अर्चना चौधरी, आशा, उमेद अली, विनोद कुमार व अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक -शिक्षिकाएं व बालिकाओं के माता पिता उपस्थित रहे।

अवैध शराब सहित पकडा
भौराकलां। थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश सिंह द्वारा अभियुक्त आजाद पुत्र दरियाव सिंह निवासी सदरूददीननगर थाना भौराकलां मु0नगर को ग्राम सदरूददीननगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।

कवि सम्मेलन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। देश के जाने माने साहित्यकार और बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य सीताराम चतुर्वेदी का जन्मदिवस यहां धूमधाम से मनाया गया। मोदी महल स्थित वेदपाठी भवन में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रियशील चतुर्वेदी, मूलचंद सर्राफ, नरेंद्र बोस, सुशील ने संयुक्त रूप से किया। कवि सम्मेलन में नेमपाल प्रजापति, कीर्तिभूषण अग्रवाल, ऋषिराज राही आदि ने काव्य पाठ किया। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में धार्मिक पुस्तकों के लेखन में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी का कोई सानी नहीं है। पूरे देश में उनकी किताबे पढ़ी जाती है। अंतिम समय में मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया। यहां से उनका जीवन के अंत तक लगाव रहा। कार्यक्रम में सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ ग्रीस मोहन सिंघल, विष्णु शर्मा, संतोष शर्मा एडवोकेट, संजय सक्सेना, डॉ आशुतोष शर्मा, प्रदीप सैनी, कुक्कन, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील जैन, गणधर गौतम जैन, मुनीष शर्मा, राहुल जैन, सुनील जैन, सुधीर खटीक, दीपक बंसल, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।

छात्राओं के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल6 Min |
मुजफ्फरनगर। छात्राओं के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, श्री राम कॉलेज की छात्राओं में किसी बात को लेकर बवाल हो गया। दो छात्राओं ने एक छात्रा को जमकर पीट दिया। घटना एक दिन पूर्व की बताई जा रही। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का है।

 

प्रेमी युगल की हालत में हो रहा सुधार
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गत दिवस प्रेम-प्रसंग में रेलवे ट्रैक के पास घूमते हुए प्रेमी युगल ने एक साथ मिलकर आत्महत्या करने के इरादे से जहर खा लिया। प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रेमी युगल एक वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। युवक व युवती के परिजनों में कोहराम मच गया है। तहसील के सामने रेलवे ट्रैक के पास घंटों से युवक व युवती घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमी युगल आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन नहीं आई तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने से दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों रेलवे ट्रैक के पास ही बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान तहसील के रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने दोनों को देख लिया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल एक ही वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया गया है, जबकि युवती नगर की रहने वाली है। इन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युगल के परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे। फिलहाल प्रेमी जोडों की तबियत में सुधार होता नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सांपला रोड पर सड़क हादसे में दारूल उलूम के छात्र की मौत
मुजफ्फरनगर/देवबंद। सांपला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक दारूल उलूम का छात्र था। मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव बसेड़ा निवासी शोएब अहमद (19) दारुल उलूम का छात्र था। शोएब बाइक से देवबंद से अपने गांव जा रहा था। सांपला रोड पर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में शोएब की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दारूल उलूम समेत नगर के अन्य मदरसों के छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। परिजनों को ही शव सौंप दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में जावा स्ट्रक्ट 2 सेमिनार का आयोजन5 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट में एक दिवसीय जावा स्ट्रक्ट 2 सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उदेश्य मुख्य रुप से बी0सी0ए0 एवं बी0एस0सी0 कम्प्यूटर साईस के छात्रो को जावा प्रोग्रामिंग एवं स्टक्ट फ्रेमवर्क की अग्रणी टैक्निलोजी से अवगत कराना था।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा से आर सिस्टमस से प्रोजेक्ट लीडर मि0 सचिन गोयल को आमंत्रित किया गया था, जोकि काफी समय से जावा फ्रेमवर्क पर काम कर रहें है। उन्होने छात्रों को टैक्नोलोजी एवं फ्रेमवर्क से संबंधित सभी उपयोगी जानकारियां प्रदान की एवं कम्पनी में अपने अनुभव साझा कियें। सेमिनार के दौरान उन्होने छात्रों को प्रोजेक्टर पर जावा स्ट्रक्ट 2 के प्रोग्राम एवं कन्सेप्टस भी समझायें। तथा समझायें गये प्रोग्राम को चलाकर दिखाया तथा छात्रों ने जावा से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिनका उन्होने सविस्तार वर्णन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ0 संजीव तायल ने बताया कि इस तरह की सेमिनार के आयोजन से छात्रों को विभिन्न टैक्नोलोजी की जानकारी होती है। तथा वह भविष्य में स्वयं को आने वाली टैक्नोलोजी के अनुरुप तैयार कर पाते है।
कम्प्यूटर विभाग के अध्यापकों द्वारा मि0 सचिन गोयल को प्रशस्ती पत्र प्रदान करके धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी आगमन का न्योता दिया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा आलोक गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि आज के दौर में कम्प्यूटर प्रोग्रांमंग कितनी महात्वपूर्ण है। आज का युग कम्प्यूटर का युग है एवं सिर्फ कम्प्यूटर चलाना की आवश्यक नही अपितु उसके प्रोग्राम को बनाकर अपने लिए उनका प्रयोग जानना भी आवश्यक है। इस अवसर पर विभाग के प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता, सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =