वैश्विक

अफगानिस्तान : अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश

Afghan Plane Crashसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लग रहा है कि यह अमेरिकी वायु सेना का इलेक्ट्रॉनिक निगरानी विमान था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक विमान के सामने दो शव देखे गए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि गजनी प्रांत में अमेरिकी वायु सेना का विमान क्रैश हुआ है। उसने दावा किया कि इसमें सवार अधिकतर लोग मारे गए हैं।

हालांकि यह समूह अक्सर मरने वालों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने इस घटना का वीडियो साझा किया है, लेकिन उसने भी इसके यात्री या सैन्य विमान होने की पुष्टि नहीं की है। 

 

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी में सोमवार विमान क्रैश का मामला उलझता दिख रहा है। पहले कहा जा रहा था कि यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन शाम होते-होते अमेरिकी सैन्य विमान के गिराए जाने की खबरें सामने आने लगीं। यह हादसा तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में हुआ है। 

लोगों का दावा है कि विमान सरकारी आरियाना अफगान एयरलाइंस का है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि अफवाहें ‘सही नहीं हैं।’

कंपनी ने फेसबुक के अपने पेज पर कहा, आरियाना अफगान एयरलाइंस की सभी उड़ानें सामान्य तरीके से पूरी हुई हैं। अफगानिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने भी इन रिपोर्टों का खंडन किया है कि हादसे का शिकार होने वाला वाणिज्य विमान है।

प्राधिकरण ने कहा, नियंत्रण टावर और यातायात नियमन प्राधिकरण से मिली हमारी जानकारी के मुताबिक, कोई भी वाणिज्य उड़ान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। आरियाना अफगान एयरलाइंस ने हमें पुन: आश्वस्त किया है कि उनके सारे विमान सही हैं।

गजनी प्रांत में ग्रामीण इलाकों का बड़ा हिस्सा तालिबान के कब्ज़े या प्रभाव में है। इसलिए अधिकारियों के लिए इलाके में पहुंचना मुश्किल है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि वे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दावों की जांच कर रहे हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 20 =