News
खबरें अब तक...

समाचार

सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी को रोकने के लिये की दुकानों की चकिंग
मुजफ्फरनगर। मार्केट में सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी को रोकने के लिये एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर कई दुकानों पर की चेकिंग कर सैनिटाइजर एवं मास्क के स्टाक की जाँच की एवं उन्हे चेतावनी दी कि सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।

 

वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार1 Min 11 |
चोरी की गयी 4 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद
चरथावल। पुलिस द्वारा चोरी की गयी मोटरसाईकिलों को बेचने जा रहे वाहन चोर गिरोह के ०२ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र चरथावल के खुसरो पुर से निर्धना रजवाहे के पास पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था जहां दो युवकों को जब पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। सि पर पुलिस ने पीछा कर उक्त शातिरों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान राहुल पुत्र रणवीर निवासी ग्राम धोलरा थाना तितावी जनपद मु०नगर, गौपी उर्फ गौतम पुत्र अशोक निवासी ग्राम धौलरा थाना तितावी जनपद मु०नगर बताया। जिनसे ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ छुरी नाजायज, चोरी की गयी ०४ मोटरसाईकिल बरामद की गयी।

लोकवाणी सभाकक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन2 Min 10 |
फरियादियों के लिए हैंड वाश की भी सुविधा
मुजफ्फरनगर।कचहरी प्रांगण स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनसमस्याओं को सुना। साथ ही उनका निवारण भी किया। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सदर तहसील में फरियादियों के लिए हैंड वाश, व हाथ धोने के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फरयादी हाथ धोकर फरियाद लेकर जा रहे हैं।

 

भट्ठा संचालक/स्वामी रायल्टी/टी०सी०एस०/डी०एम०एफ० जमा करायेः अपर जिलाधिकारी प्रशासन
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण मुजफ्फरनगर/खनन अनुभाग द्वारा जिन भट्ठो को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाण पत्र/ई०सी० निर्गत की गयी है का अवलोकन किया गया जिसमें पाया गया कि अधिकांश भट्ठा संचालक द्वारा रायल्टी/टी०सी०एस०/डी०एम०एफ० इत्यादि जमा कराये जाने सम्बन्धित चालान/अभिलेख खनन अनुभाग में उपलब्ध नही करायी गयी है। जिसकें कारण जिन भट्ठा संचालकों द्वारा रायल्टी/टी०सी०एस०ध्डी०एम०एफ० इत्यादि जमा नही की गयी इसके सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट नही हो रही है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि जिन भट्ठा संचालकां द्वारा जिला स्तरीय पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण मुजफ्फरनगर/खनन अनुभाग से पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाण पत्र/ई०सी० प्राप्त की गयी है तथा संचालन किया गया है अध्यक्ष/सचिव मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति(रजि०) व अध्यक्ष/सचिव मुजफ्फरनगर ईट कल्याण समिति अपने स्तर पर बैठकध्समन्वय स्थापित कर वर्ष २०१५-१६ से वर्ष २०१८-१९ तक की अवधि की रायल्टी/टी०सी०एस०ध्डी०एम०एफ० इत्यादि जमा कराये गये अभिलेखोध्चालान की प्रति ०७ दिवस के भीतर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा यदि किसी भट्ठा संचालक/स्वामी द्वारा इस वर्षो की रायल्टी/टी०सी०एस०ध्डी०एम०एफ० इत्यादि जमा नही की गयी हो तो प्रत्येक दशा में २०.०३.२०२० तक जमा कराने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करते हुए सूचना लिखित रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित भट्ठा संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार वसूली मांग पत्र जारी कर बकाया धनराशि वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस मुठभेड में शातिर को दबोचा4 Min 1 |
चरथावल। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल बरामद की है।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 1 शातिर अभियुक्त को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पूछताछ के दौरान शातिर ने पवन कुमार सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी कुरडी खेडा थाना दौघट जनपद सहारनपुर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ खोखा व ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, २. ०१ स्पलैण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गयी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में ०१ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

हादसे में बाइक सवार दो घायल5 Min 5 |
रोहाना। दिन छिपते ही तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब देवबन्द -सहारनपुर स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवक घम्भीर घायल हो गए आस पास से गुजर रहे वाहन चालकों ने स्थानीय पुलिस को सूचना कर दोनों घायलों को १०८ एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने एक युवक कन्हैया पुत्र बाबुराम निवासी रई थाना छपार जनपद मु० नगर की हालत गम्भीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया तो वहीं उसके दूसरे साथी अनुज पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव बढिवाला थाना छपार को भर्ती कर लिया गया । बताया जा रहा है की दोनों एक ही बाईक पर सवार होकर देवबन्द की तरफ से डाँड़ी की तरफ आ रहे थे की किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में लेकर गम्भीर घायल कर दिया । सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी जिस पर दोनों घायलों के परिजन आनन फानन में ही जिला अस्पताल पहुंचे खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई भी तहरीर नही दी गई ।

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार7 Min 3 |
बुढ़ाना। पलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने एक पशु लुटेरे गैंग के शातिर को दबोच लिया जिनके कब्जे से एक गाडी, एक तमंचा, कारतूस व छह भैस बरामद की।
सूत्रो के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर दभेड़ी पर आज पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाये हुए था जहां पुलिस ने एक गाडी को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया जिस पर पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जवाबी आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि चार फरार हो गये। जिसके कब्जे से १ मैजिक गाड़ी, १ तमंचा व कारतूस और ६ भैस बरामद बरामद की। बदमाश के खिलाफ लूट चोरी डकैती के ६ मुकदमें दर्ज है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है।

कच्ची शराब की भट्टी से शराब बनाते दबोचा8 Min 2 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशों के अनुपालन में भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में भोपा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।ं सीकरी चौकी प्रभारी संजय राणा ने सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापामारी करते हुए घने जंगल में भट्टी चलाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे दो व्यक्तियों को देखा पुलिस को नजदीक देख आरोपी मौके से भागने लगे तभी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को धर लिया दूसरा आरोपी अँधेरे का लाभ लेकर पुलिस को चकमा देते हुवे फरार हो गया पकड़े गये आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी अलमावाला थाना भोपा के रूप में हुई है कुलदीप ने फरार हुए अपने साथी का नाम निशान उर्फ छिनना निवासी अलमावाला बताया है पुलिस ने मौके से ४० लीटर तैयार कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण ड्रम,पतीला, पाइप आदि सामान बरामद करते हुवे सेंकडों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि अवैध शराब को लेकर पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुवे है अवैध शराब के कार्य में जुटे तत्वों पर पहले भी कड़ी कार्रवाई की गयी है अलमावाला में शराब बनाने की घटना से जुड़े आरिपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप को जेल भेजा गया फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अवैध शराब पर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय राणा कॉन्स्टेबल सचिन कुमार,नितिन,प्रवीण, तरुण,अमित आदि रहे।

चाकू सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 धर्मवीर सिंह कर्दम द्वारा अभियुक्त फरमान पुत्र युनूस नि0 कीकडा पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र राजेन्द्र, जयपाल पुत्र प्रभु निवासीगण अहमदगढ थाना झिंझाना शामली को कुरालसी मोड कांधला रोड चौकी गढी बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

अवैध शराब व बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार
पुरकाजी। उ0नि0 विक्रम सिंह द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र रणधीर , हरभजन पुत्र सुलखान सिंह नि0गण ग्राम आयकी थाना पुरकाजी मु0नगर को जंगल ग्राम आयकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब, 15 लीटर अपमिश्रित शराब, 03 किग्रा यूरिया, 01 गैस सिलेण्डर व चूल्हा, 01 पतीला व भगोना, 01 मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 डीएल 5एस एम 2212 एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया।

नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त शाहिद उर्फ भैया पुत्र इस्लाम नि0 तकिया कुरैशियान खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 किग्रा 300 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया।

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वांरटियों को दबोच लिया। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त वसीम पुत्र शराफत नि0 बन्तीखेडा थाना बाबरी शामली मु0नगर को प्रकाश चौक से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर उ0नि0 मान सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त मुशीर पुत्र शराफत नि0 ग्राम निराना थाना सिखेडा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं, थाना जानसठ पर उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त नूर मौहम्मद उर्फ मौहम्मदी पुत्र मोहरू नि0 सलारपुर थाना जानसठ मु0नगर को सलारपुर अडडे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा आबकारी अधि0 में वारण्टी अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र राजू नि0 ग्राम रामपुर छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

२१ मार्च २०२० तक केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई की जायेगीः जनपद न्यायाधीश
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने बताया कि २१ मार्च २०२० तक केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई की जायेगी। सामान्यतः वादकारियों को उपस्थित होने की आवश्यकता नही है। उन्होने बताया कि २१ मार्च २०२० तक के नियत सामान्य प्रकृति के मामलों में नियत की गयी तिथि की जानकारी दीवानी न्यायालय की वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी।
यह सूचना दीवानी न्यायालय, मुजफ्फरनगर वाह्य न्यायालय बुढाना के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित की जाये एवं जिला बार एसोसिएशन तथा सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर एवं बार एसोसिएशन बुढाना के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करने हेतु प्रेषित की जाये।

कोरोना वायरस के चलते रोजगार मेला स्थगित
मुजफ्फरनगर। मन्त्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, के निर्देशानुसार निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ०प्र० लखनऊ, के आदेश दिनांक १६.३.२०२०, भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जारी एडवाइजरी के निर्देशन के अनुपालन के क्रम में दिनांक २०.३.२०२० को जनपद मुजफ्फरनगर के श्रीराम गु्रप ऑफ कालेजेस, निकट रेशू विहार फाटक, परिक्रमा मार्ग, मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मण्डल एवं मेरठ मण्डल का आयोजित होने वाला संयुक्त वृहद् रोजगार मेला कोरोना वायरस के अत्यधिक कुप्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

युवती की हत्या, प्रेमी गंभीर
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव परासौली में गला रेतकर युवती की हत्या कर दी गई। वहीं प्रेमी युवक भी गंभीर हालत में घायल होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवती की हत्या की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। युवति की हत्या में आनर किलिंग की आशंका जताई गई है। हालांकि मृतक युवती के परिजन घायल युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी अंकित और अंजली के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। एक साथ रहने के लिए दोनों गत १२ मार्च को घर से फरार हो गए थे। इसके बाद अंजली के पिता तारे पाल ने अपनी बेटी की गुमशुदगी संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। युवती के परिजनों खुद ही सोमवार को कांधला फाटक से युवती को बरामद कर ले आए थे। कानूनी कार्यवाही में मंगलवार को युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने थे, लेकिन सोमवार की देर रात ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

आग से गन्ने की दो बीघा फसल जलकर राख
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला राई में एक किसान के गन्ने के खेत मे अज्ञात कारणों से आग लगने से खेत में खड़ी ईख की पकी फसल जलकर राख हो गयी जिससे किसान का हजारो रूपये का नुकसान हो गया किसान ने मुआवजे की मांग की है।
चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम नगला राई निवासी किसान शमीम पुत्र यूनुस की मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर होटल के सामने २ बीघा जमीन हैं जिसमे किसान शमीम ने ईख की फसल बो रखी थी जो पककर तैयार हो चुकी थी सोमवार को अज्ञात कारणों से ईख की फसल में आग लग गयी ईख के खेत के आग लगती देख राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खेत में खड़ी २ बीघा ईख की पकी फसल जलकर राख हो गयी जिससे किसान का हजारो रूपये का नुकसान हो गया किसान ने मुआवजे मांग की है।

चोरी की घटना का खुलासा
चरथावल। पुलिस ने ग्राम न्यामू के जंगल से चोरी हुए मोटर व बिजली उपकरणों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी हुए बिजली मोटर व अन्य उपकरण भी बरामद किए है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम न्यामू निवासी प्रमोद त्यागी व इलम चन्द की ट्यूबवैलों से अज्ञात चोरों ने मोटर,स्टार्टर व अन्य सामान चोर कर लिया था।जिसका किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में हिंडन चौकी इंचार्ज जितेंद्र तेवतिया ने पुलिस टीम के साथ १२ घण्टे में घटना का खुलासा करते हुए २ आरोपियों नदीम पुत्र शम्भू व आरिफ पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम न्यामू थाना चरथावल को गिरफ्तार किया पूछताछ में उक्त आरोपियों ने लाला पुत्र शमीम,सल्लू उर्फ खुशनसीब पुत्र इदरीश व एक अज्ञात व्यक्ति का भी घटना में शामिल होना बताया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर न्यामु के जंगल मे तनवीर पुत्र शौकत के गन्ने के खेत से मोटर,स्टाटर व अन्य सामान बरामद कर लिया पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

लड़कियों को दी जाए दीनी और दुनियावी तालीमः फरहाना
मुजफ्फरनगर। ग्राम सुजडू के मदरसा फरहाना लीलबनात में आयोजित सालाना जलसे में आलीमाओ ने लड़कियों को दीनी तालिम के साथ-साथ दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर दिया तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। इस मौके पर छोटे छोटे बच्चो ने प्रोग्राम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
ग्राम सूजड़ू स्थित मदरसा फरहाना लीलबनात में सालाना इजलास का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथिति के तौर पर मदरसा दारुल अक्सा लील बनात की प्रधानाचार्या सना फातमी,पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की पत्नी सामिया जीनत राणा ने शिरकत की आयोजित सालाना जलसे में आलिमा फरहाना ने कहा कि आज के समय में लड़कियों को शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। लड़कियों को शिक्षा दिलाएंगे तो दो परिवार शिक्षित होंगे। परिवार के शिक्षित होने से देश शिक्षित होकर तरक्की की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर लड़की शिक्षित होगी तो वह अपनी संतान को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएगी। जलसे में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। शीक्षिका शमीमा ने कहा कि चुगलखोरी करना गलत है, इस्लाम भाईचारे का पैगाम देता है। किसी के साथ अभद्रता करना भी गलत है। धर्म हमेशा आपसी सौहार्द बनाए रखने की सीख देता है। जलसे के समापन पर देश व जनता के लिए अमन और चौन के लिए दुआएं मांगी गई।जलसे में बच्चों ने धर्म से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर फरहाना रहबर,जोया,गुकभार,शमीमा, साबीहा,मुस्कान,आलिमा आयशा, आलिमा आसिफा फातमी आदि मौजूद रहै।

प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद युवती के परिजनों ने युवक को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के बुढ़ाना के परसौली ग्राम निवासी युवक अंकित (21) ने अपनी ही बिरादरी की ग्राम निवासी प्रेमिका अंजलि (19) पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवती बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन एकत्र हो गए और उन्होंने भी आरोपी युवक अंकित पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया कि कुछ दिन पहले अंकित अपनी प्रेमिका अंजलि को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद अंकित ने देर रात इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के पी सिंह ने बताया कि लड़की के पिता तारेपाल की तहरीर पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21013 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + seventeen =