समाचार


मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लोक डाउन के पालन मे सख्ती बरतने की बात कही।
कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि लोग अपने घरो मे रहें तथा घर मे रहकर कोरोना को हराए। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत लाॅक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना किसी जरूरी कार्य के अपने घर से बाहर ना निकले। अपने घर मे ही रहे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश हैं कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लाॅक डाउन मे छूट के दौरान एक घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति बाजार से खरीदारी के लिए जाए तथा जरूरी सामान की खरीदारी कर जल्द से जल्द वापिस अपने घर लौट जाए। ताकि भीड से बचा जा सके। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज दोपहर के वक्त नगर क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर किया। उन्होने इस दौरान कई स्थानो पर मास्क वितरीत किए तथा नागरिको से अपने घरो मे रहने की अपील की।
एसएसपी ने इस दौरान कई स्थानो का औचक निरीक्षण किया ताकि बेवजह सडक पर घूम रहे वाहन चालको को सबक सिखाया। विदित हो कि नगर के कच्ची सडक, जिला परिषद मार्किट व सदर बाजार मे खुले आम बाजार की तरह लोग इधर उधर घूमते नजर आए। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कोर्ट रोड, सदर बाजार व महावीर चैक आदि का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने महावीर चैक पर मौजूद इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चैहान को निर्देशित किया कि लाॅक डाउन के अनुपालन मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।
डी सी एम ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया


पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लाॅक डाउन का अनुपालन करने की अपील की
बुढाना। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिको से घर पर ही रहने तथा लाॅक डाउन का अनुपालन करने की अपील की।
सीओ बुढाना गिरीजाशंकर त्रिपाठी व इंस्पैक्टर के.पी.सिह के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स ने क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिको से घर पर ही रहने की अपील की गई। पुलिस द्वारा लाॅउड स्पीकर द्वारा नागरिको से बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर निकलने तथा लाॅक डाउन का सख्ती से पालन की अपील की गई। पुलिस ने इस दौरान घर के बाहर गली मे खडे लोगो को हडकाते हुए घर मे ही रहने की नसीहत भी दी। पुलिस द्वारा की कई इस कार्यवाही से बिना किसी जरूरी कार्य के घूम रहे तथा गली के बाहर जमावडा लेकर खडे लोगो मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान भारी फौर्स मौजूद रहा।
एसपी देहात ने लोगो से लाॅक डाउन के पालन करने की अपील की
मुजफ्फरनगर। एसपी देहात ने क्षेत्र के विभिन्न गंावो मे भ्रमण कर लोगो से लाॅक डाउन के पालन करने की अपील की।
कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई है। तथा नागरिको से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है। इसी संदर्भ मे एसपी देहात नेपाल सिह ने जानसठ क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो से घरो मे रहने की अपील की। इस दौरान सीओ जानसठ शकील अहमद, इस्पैक्टर जानसठ योगेश शर्मा व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जानसठ क्षेत्र के पश्चात एसपी देहात नेपाल सिह के नेतृत्व मे ककरौली थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, ककरौली इंस्पैक्टर विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
बेवजह घूम रहे लोगो मे मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे किए गए स्थलीय निरीक्षण से बेवजह घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी काम के घूम रहे लोगो को रोककर उनसे पूछताछ की तथा वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देश मे नगर के शामली रोड, शिव चैक, अस्पताल चैराहा आदि कई स्थानो पर सघन वाहन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बेहजह घूम रहे वाहन चालको को जमकर हडकाते हुए वापिस घर लौटाया। पुलिस द्वारा की गई सख्ती से बिना किसी जरूरी काम के वाहन लेकर घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के चालान काटे।
पुलिस अधिकारियों ने जनता को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया


निराश्रितो को खादय सामग्री वितरीत की


जिला कंाग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक, स्वतन्त्रता सैनानी स्व.डा.सुब्बाराव हार्डिकर के जन्मदिन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे निराश्रितो व जरूरतमंदो को खादय सामग्री वितरीत की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता अकिल राणा, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल रईस अहमद सब्बाग, महेन्द्र,शमीना, अंशुमन शर्मा आदि कंाग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रूपये का सामान जलकर राख


मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब साढे बारह बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर में रखे हुए कई दुकानदारों के खोखांे में संदिग्ध अवस्था में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर वहां अनेक लोग इकट्ठा हो गये और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किन्तु आग इतनी भयंकर थी कि आसपास क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ नजर आया। इस अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया, जिस कारण पीडित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में जानसठ पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। एक खोखा मालिक का कहना है कि आग लगने का कारण मालूम नही हो पाया हैं, लेकिन खोके में रखे हुए सामान राख बन गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तो दुकानदारो की वैसे ही लाॅकडाउन के कारण दुकाने नहीं खुल रही है। दूसरी ओर दुकान में रखा सामान आग के हवाले हो गया, हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंची जानसठ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सैकड़ों मौहल्ले वासियों के सहयोग से नल से पानी डलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया। बाद में सूचना पर मुजफ्फरनगर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने पर काबू पाया।
लॉकडाउन का पालन करने की अपील
चरथावल। लोकडाउन ३ का सख्ती से पालन कराने के लिए कड़ी धूप में चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने चरथावल पुलिस स्टाफ व समस्त पीआरवी स्टाफ के कस्बा चरथावल व क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से घरों में रहने व लॉकडाउन का पालन करने की अपील की तथा लॉकडाउन का पालन करने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की हौ।
पुलिस एक बार फिर हरकत में – मटरगश्ती कर रहे लोगों में खलबची


मिली जानकारी के अनुसार देशभर में चल रहे लाॅकडाउन-३ का बार-बार पालन करने की अपील का कुछ लोगों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। आज इसी कडी में सीओ सदर कुलदीप कुमार, पुरकाजी प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद गौतम, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट सहित पुलिस दल ने कस्बे में फ्लैगमार्च किया और आवारा घूम रहे लोगों पर लाठियां फटकारी। पुलिस का सख्त रवैया देख ऐसे लोग अपने घरों की ओर रवाना हो गये। इस दौरान उपनिरीक्षक ने माईक के माध्यम से कस्बे की जनता से लाॅकडाउन-३ का पालन करने की अपील की और लोगों से अपने घरों में ही रहने का अनुरोध किया। सीओ सदर ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
फूल मालाओं से स्वागत किया


कोरोना से जंग में राशन वितरकों का भी अहम भूमिका है आम आदमी के घरो में राशन की किल्लत को दूर करने लिए सरकारी गल्लों पर मौजूद राशन वितरकों आज खतौली के सभासदों अनवर कुरेशी ,धनपाल सभासद व बब्बू व अभषेक आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
शहर में लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं


जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई


दमकल विभाग भी सेनेट्राजेशन के कार्य में


वीडियो कान्फ्रेंस कर लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने की बात कही
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर उन्हे लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने की बात कही। विजय शुक्ला ने कहा कि लोकडाउन के चलते हम सभी का कर्तव्य है कि केवल आवयश्य कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले बेवजह घर से बाहर न आये। उन्होंने कहा कि इस दौरान जरूरतमदों की सहायता करे तथा लोगों को प्रधानमंत्री केयर फंड में ज्यादा से ज्यादा धनराशि देने की अपील करे। इस दौरान राहुल वर्मा, सुषमा पुंडीर, शिवम आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज रोड नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई








