समाचार
विश्वकर्मा जयंती पूरे हर्षाउल्लास के साथ मनाई

मुजफ्फरनगर। आईपीएल रोहाना कलां इकाई में विश्वकर्मा जयंती पूरे हर्षाउल्लास एवं पूरी विधि विधान से हवन पूजा श्री शिव नारायण शास्त्री के द्वारा प्रधान प्रवन्धक श्री लोकेश कुमार के कर कमलों से कराई गई। इस अवसर पर मिल के अन्य अधिकारियों श्री नवनीत कुमार, श्री आर०के०तिवारी, श्री रविशंकर कटियार, श्री नरेश मालिक, श्री ए०के० चतुव्रेदी, श्री सोमनाथ मुख़र्जी, श्री नीरज यादव, श्री संजीव चौधरी, श्री सुधीर लाम्बा, श्री आदेश शर्मा व अन्य कर्मचारी उपिस्थत रहे। इस अवसर पर सभी ने मास्क पहनकर तथा सोसिअल डिस्टेंक्सिंग का पूरा पालन किया गया।
विश्वकर्मा पूजा देवी शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट करने का दिन है. ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा का जन्म भाद्रकृष्ण पक्ष की संक्रांति तिथि को हुआ था। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के हिसाब से १७ सितंबर की तिथि थी। आज भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव यानी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। विश्वकर्मा चौक और पाल धर्मशाला में कार्यक्रम हुए। इनमें मुकेश धीमान, बलविंदर सघि्ंह, जगदीश पांचाल, उमेश धीमान, योगेश धीमान, अरूण धीमान, परवेदर धीमान, नीर धीमान, नरेश धीमान, आदि मौजूद रहे ।
फल वितरण किया
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा नगर में फल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
चोरी की बाईक सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पर जनता द्वारा जिला अस्पताल के गेट से 01 चोर अभियुक्त मुकेश पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम जडौदा पान्डा थाना बडगॉव जनपद सहारनपुर को जिला अस्पताल के गेट के सामने से मोटर साइकिल की चोरी करते समय पकडकर थाना कोतवली नगर लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल हारो होन्डा स्पेलेन्डर नम्बर यू0पी0 12 ए0के0 2035 बरामद की गयी।
तीन को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर वादी मुकदमा मौ0 समद पुत्र जरजईश निवासी नगंला राई थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्तों तहसीन पुत्र नासीर निवासी जामियानगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, सालिम खॉ पुत्र जाहिद हसन निवासी दिल्ली हाल पता दक्षिणी सिविल लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को चरथावल मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 ड्रोन कैमरा नकली बरामद किया गया।इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल द्वारा अभियुक्त यासीन पुत्र पीरू निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास जामियानगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को खादरवाला कट खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना जानसठ पर उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त रविन्द्र पुत्र रणवीर निवासी ग्राम सादपुर थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम ढासरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
गोमांश के साथ दबौचा
भौराकला। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभियुक्त शोएब पुत्र नौशाद निवासी शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को दौराने पुलिस कार्यवाही के कबिसनात ग्राम भौराकलां से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 कुन्टल गौ-मांस व गौकशी के उपकरण तथा 01 तमंचा 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर नजायज बरामद किया गया।
वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 दीपक कुमार द्वारा पोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त मोहित पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सहारनपुर बस अड्डे रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया।
तितावी थानाध्यक्ष कोरोना पॉजिटव मिले
मुज़फ्फरनगर। जिले में पुलिस विभाग पर कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है एसपी सिटी, शहर कोतवाल, कोतवाली प्रभारी मंडी सहित कई पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसी के साथ आज थानाध्यक्ष तितावी कोरोना पॉजिटव आये।
सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार खतौली के मौहल्ला सैनी नगर निवासी सुमित सैनी बाईक द्वारा गांव तिसंग से लौटते वक्त जानसठ तिराहे के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सोनू अपने साथी प्रदीप के साथ बुढाना जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव भी स्कूटी द्वारा ईदगाह चौराहे के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल वीशू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे शाहपुर के गांव गोयला निवासी विपिन अपनी पत्नि संतोष के साथ रिश्तेदारी से लौटते वक्त सरिये से लदी टैक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। ग्रामीणो की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राईवेट डाक्टर के यहां भिजवाया गया।
मंदिरो मे पूजा अर्चना की
शुकतीर्थ। वितृ विसर्जनी अमावस्या पर पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ गंगा घाट पर श्रृद्धालुओ की संख्या बहुत कम नजर आई। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण इस बार गंगा घाट पर स्नान दान करने के बहुत ही कम श्रृद्धालु आ पाए। सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए गंगा मे स्नान कर एवं मंदिरो मे पूजा अर्चना कर सभी श्रृद्धालु दोपहर तक अपने घर वापिस लौट गए। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष आश्विन माह कृष्ण पक्ष पितृ विसर्जनी अमावस्या को पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे दूर दूर से हजारो श्रृद्धालु आते आते थे। जो गंगा घाट पर स्नान कर विभिन्न मंदिरो भागवत उदगम पीठ श्री शुकदेव मंदिर, श्री हनुमद्धाम, श्री गणेश धाम,श्री दुर्गा धाम आदि विभिन्न मंदिरो मे पूजा अर्चना कर दान पूण्य करते थे। किन्तु इस वर्ष वैश्विक आपदा कोराना वायरस के प्रभाव के कारण गिने चुने लोग ही शुक्रताल पहुंचे। जिन्होने सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए गंगा घाट पर स्नान कर पित्तरो को तर्पण किया तथा मंदिरो के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।
बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मांगेराम सैनी ने एक पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने संवेदना व्यक्त की उन करोडो छात्रों नवयुवकों के साथ भी है जो रोजगार के लिए भटक रहे है। आज नवयुवक बेरोजगार घूम रहे है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे है। वहीं दूसरी ओर जो बची नौकरियां है उसे सरकार आउट सोर्सिग एवं संविदा पर नियुक्तियां करने पर विचार कर रही है। इससे छात्र युवाओं का शोषण बढेगा। जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा सरकार की छात्र युवा विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है। सरकार रिक्तियां निकालकर परीक्षा लेकर छात्र-नवयुवकों को नियमित नियुक्ति प्रदान करे। उन्होंने मांग की कि सरकार बेरोजगार नवयुवकों की समस्या को देखते हुए नियुक्तियों के लिए तत्काल उचित कदम उठाये।
कोविड टैस्ट सैन्टर का उद्घाटन किया
मुज़फ्फरनगर। खतौली में खतौली विधायक विक्रम सैनी के द्वारा नगरपालिका द्वारा निर्मित कोविड टैस्ट सैन्टर का उद्घाटन किया गया। आमजन मुफ्त में कोविड टैस्ट करा सकते हैं। कोविड टेस्ट सेंटर के उद्घाटन के समय उपजिलाधिकारी अजय अम्बष्ट और उपजिलाधिकारी खतौली इंदु कांत द्विवेदी भी मौजूद रहे।
भगवान विश्वकर्मा का जन्म मनाया
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा पूजा देवी शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट करने का दिन है. ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा का जन्म भाद्रकृष्ण पक्ष की संक्रांति तिथि को हुआ था। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के हिसाब से १७ सितंबर की तिथि थी। आज भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव यानी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। विश्वकर्मा चौक और पाल धर्मशाला में कार्यक्रम हुए। इनमें मुकेश धीमान, बलविंदर सघि्ंह, जगदीश पांचाल, उमेश धीमान, योगेश धीमान, अरूण धीमान, परवेदर धीमान, नीर धीमान, नरेश धीमान, आदि मौजूद रहे।
एसएसपी ने तीन इंस्पैक्टरो सहित 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने तीन इंस्पैक्टरो सहित 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है। जनपद मे कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से तीन इंस्पैक्टरो व 20 सब इंस्पैक्टरो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया हे। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा देर रात की गई फेरबदल के तहत इंस्पैक्टर पवन कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, निरीक्षक सुभाष चन्द्र गौतम को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, इंस्पैक्टर विजय बहादुर को भी पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया। वहीं दूसरी और एसएसपी ने सब इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार चीमा को चौकी भंगेला खतौली से एसएसआई मीरापुर,सब इंस्पैक्टर शैलेन्द्र सिह को चौकी कम्हेडा पुरकाजी से चौकी प्रभारी परासौली, बुढाना,नरेश भाटी को चौकी पवनावली,खतौली से थाना बुढाना स्थानान्तरित किया है। महिला उप निरीक्षक ममतेश प्रभारी चौकी स्टेडियम थाना सिविल से महिला थाना, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र कुमार शर्मा एसएसआई मीरापुर से चौकी प्रभारी भूड खतौली, क्षितिज कुमार को थाना मीरापुर से थाना मीरापुर से चौकी प्रभारी भंगेला थाना खतौली, सब इंस्पैक्टर जबर सिह को पुरकाजी से प्रभारी चौकी स्टेडियम,थाना सिविल लाइन व सब इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भूड,खतौली से प्रभारी चौकी पवनावली थाना खतौली, उप निरीक्षक विनो तेवतिया को थाना बुढाना से थाना रतनपुरी तथा सब इंस्पैक्टर धीरज सिह को थाना प्रभारी गांधी कालोनी से चौकी प्रभारी गढी सखावत थाना बुढाना, सब इंस्पैक्टर विजय पाल को महिला थाने से पुलिस लाइन, सब इंस्पैक्टर हरेन्द्र कुमार को कहचरी सुरक्षा से प्रभारी चौकी कम्हेडा थाना पुरकाजी भेजा गया है। सब इंस्पैक्टर संजय सिह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी गांधी नगर थाना नई मन्डी, हैड कास्टेबिल अजय कुमार पीएनओ को थाना नई मन्डी से थाना खतौली स्थानान्तरित किया गया है।
सिसौली मासिक महापंचायत का आयोजन 

सिसौली। भाकियू की राजधानी सिसौली मे भाकियू की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता मे मासिक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती एवं किसान हितो पर विस्तृत चर्चा की गई।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के आहवान पर आज सिसौली स्थित किसान भवन मे भाकियू के तत्वाधान म ेपूर्व की भांति किसान दिवस का आयोजन किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओ की पंचायत के दौरान संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओ से जुडी विभिन्न समस्याओ पर चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू नेता चो.नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व की भांति अब फिर से प्रत्येक माह की 17 तारीख को भाकियू की महापंचायत आयोजित की जाएगी। ताकि पंचायत के बहाने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपस मे मिल बैठ सकें एवं संगठन हित मे अहम फैसले लि ए जा सकें तथा किसानो के हितो की रक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा सके। चौ.नरेश टिकैत ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाकियू हमेशा से किसान हितो की लडाई लडती रही है। और आगे भी किसान मजदूरो के हक की लडाई मे बढचढ कर हिस्सा लेगी। इस दौरान जनपद की विभिन्न तहसीलो,ब्लॉक एवं ग्रामीण अंचल से अनेक कार्यकर्ता पंचायत मे शामिल रहे। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जहरीले पदार्थ का सेवन
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सौरभ नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
पालिसी उद्योगों को बढ़ावा देने के बजाये उनको बंद करने की योजना है

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खण्डेलवाल ने कहा कि अभी हाल ही में वाणिज्यकर विभाग के कमिश्नर द्वारा वार्षिक टर्न ओवर के आधार पर दस औद्योगिक इकाईयों की तलाशी का (सर्वे) का जो आदेश आया है इसका आईआईए द्वारा प्रदेश स्तर पर इसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पालिसी उद्योगों को बढ़ावा देने के बजाये उनको बंद करने की योजना है। जीएसटी विभाग की सर्वे करने की इस नयी घोषणा से न तो बाहर के लोग यहां निवेश कर पायेंगे और स्थानीय उद्योग भी बंद हो जायेगे क्योंकि इस नयी व्यवस्था में पूरी तरह से इंस्पैक्टराज हावी हो जायेगा। मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन ने पंकज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहले ही उद्योग अनेक समस्याओं से जूझ रहे है और इस समय जीएसटी विभाग द्वारा जो तुगलकी फरमान जारी किया गया है यह पूरी तहर से उद्यमियों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की। सहारपुर डिव्ीजन के चेयरमैन कुशपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों से सारी व्यवस्था पारदर्शी व डिजीटल होने के बावजूद वाणिज्य कर विभाग उद्यमियों पर विश्वास नहीं कर रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से यदि कोई भी माल बाहर जाता है तो उसका इवे बिल साथ दिया जाता है। व्यापार पूरी तरह पारदर्शी हो रहा है लेकिन सरकार के अधिकारी व्यापारियो ंका शोषण करने की नई नई पालिसी निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में इसका डटकर विरोध किया जायेगा। प्रेसवार्ता के दोरान चै. सचिव मनीष जैन, विपुल भटनागर, अरविंद मित्तल, इश्तखार हुसैन, उमेश गोयल, तरूण गुप्ता, प्रवीन गोयल, नईम चांद, धर्मेन्द्र वत्स, अनिल स्वरूप बंसल, मनीष भाटिया आदि मौजूद रहे।
चार शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा लूट का खुलासा करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही के धौलरा जसोई रोड तिराहे से ०४ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में खालिद पुत्र अलीशेर नि० चिरौली नवादा थाना भौराकलां मु०नगर, विकास पुत्र मुकेश नि० ग्राम धौलरी थाना तितावी मु०नगर, चाँद वीर पुत्र नरेन्द्र नि० चिरौली नवादा थाना भौराकला मु०नगर, महबूब पुत्र हबीब नि० तहसील के पीछे कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर बताया। जिनके कब्जे से ०१ अदद पिस्टल मय ०३ जिन्दा कारतूस ३२ बोर, ०१ अदद रिवाल्वर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३२ बोर, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ०३ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०१ मो० सा०, ०१ मो० सा० स्पलेण्डर प्लस, ०१ सैमसंग का मोबाइल फोन (लूटा हुआ), १० हजार रुपये लूटे हुए बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि बरामद मोटर साइकिल हमने करीब ०२ महीने पहले थाना क्षेत्र तितावी के बघरा तिरपड़ी रोड से लूटी थी तथा बरामद स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल व १० हजार रुपये जनपद शामली से वैदही फ्यूल पेट्रोल पंप लूट से सम्बंधित है तथा थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम जौला में पेट्रोल पम्प लूट न होने पर सैल्समेन को गोली मरने की घटना कारित करने का जुर्म इकबाल किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर अंतर्जनपदीय चोर/लूटेरे परवर्ती के अपराधी है, जिन पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र तस्कर आदि संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
21 सितम्बर को योगी सरकार की विफलताओं को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि 21 सितम्बर को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक तहसील पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा योगी सरकार की विफलताओं को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि योगी सरकार ने पचास वर्ष तक की उम्र के बाद कुछ विभागों में छटनी करने की घोषणा की है इसके अलावा जिस व्यक्ति को रोजगार दिया जायेगा उन्हे पांच साल तक संविदा पर रखा जायेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जो किसानों के विरोध में तीन अध्यादेश लाये गये है उन सभी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता 21 सितम्बर को तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की ही सरकार होगी। इसलिए कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाकर सपा को मजबूरी प्रदान करे। इस दौरान प्रमोद त्यागी ने बताया कि बजुजन समाज पार्टी से कुछ कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए है जिनमें डा. संजय कुमार, महिपाल सिंह एडवोकेट, अमित कुमार, संजय जानिया, नितिन कुमार, कृष्णपाल उर्फ कल्लू, सुरेशचंद आदि है इन सभी का पार्टी नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, टीटू रमनपाल, जर्नाधन विश्वकर्मा, काजी सरफराज आदि मौजूद रहे।
फल वितरित कर कार्यकर्ताओ को जनसेवा का संदेश दिया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विशेष स्वच्छता अभियान मे सफाई कार्य कर रहे मजदूरो को फल वितरित कर कार्यकर्ताओ को जनसेवा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक चलते वाले सेवा सप्ताह के अर्न्तगत विशेष स्वच्छता अभियान चलवाया तथा इस दौरान मजदूरो को फल वितरित किए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 से भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाही आ रही है। इस वर्ष प्रधानमंत्री का 70 वां जन्मदिन सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप मे मना रही है।। सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया व कार्य कर रहे मजदूरों को फल वितरित किये। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित एसडीएम सदर दीपक कुमार को ग्राम मुझेड़ा तक भोपा रोड़ की सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगर समाज स्वच्छ होगा तो उस समाज में रहने वाला हर एक व्यक्ति भी स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प केवल तभी तक संभव हो सकता है जब तक भारत में रहने वाला हर एक व्यक्ति इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और इसे एक सफल अभियान बनाने के लिए अपना पूरा योगदान दें।
तीन बाईक चोर दबौचे

चरथावल। सीओ सदर कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद गिरी के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल चरथावल पुलिस को सूचना मिली तीन चोर मोटर चोरी कर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रमोद गिरी के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल,एसआई रणपाल सिंह, सिपाही मनोज कसाना, अशोक कुमार, रोबिन कुमार आदि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्राम रोनी हरजीपुर नहर पुल पर जंगल से तीनो चोरों को बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से १ तमंचा३१५ बोर,२ कारतूस,एक तमंचा १२ बोर व कारतूस,एक विधुत मोटर,१५ ्यत्र तांबे का तार,ट्रांसफार्मर की पत्तियां,एक बाईक बरामद की है।
फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आज गांधी वाटिका में फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती अंजू बाठला तथा गांधी वाटिका के सभापति पवन छाबड़ा, नई मंडी मंडल के महामंत्री डॉ अशोक अग्रवाल एवं विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजलि चौधरी एवं रोशनी पांचाल व सुषमा मोरिया की उपस्थिति में फल वितरण किया गया। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




