News
खबरें अब तक...

समाचार

पीएम केयर फंड में सहयोग किया
खतौली। भाजपा नगर मंडल खतौली की ओर से नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय ने पीएम केयर फंड में १११३०१ रुपये के चेक जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को सौंपे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, मदन छाबड़ा, महामंत्री राकेश प्रजापति, मोहित जैन, आशीष कुमार, जॉनी एवं सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे।

 

विकास भवन के 80 कर्मचारियों के सैम्पल लिये 2 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला निवासी एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को उसके ११ परिजनों के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास भवन के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करने पहुंची जहां 80 कर्मचारियों के सैम्पल लिये गये।
विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय के एक लिपिक की मां पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, बाद में उक्त महिला की मृत्यु हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिवारजनों के सैम्पल लिये गये थे, जिसमें उक्त कर्मचारी समेत ११ परिजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद से विकास भवन के कर्मचारियों में हडकम्प मचा हुआ था। इसके चलते कल कर्मचारियों ने काम करने से भी इंकार कर दिया था। प्रशासन के निर्देश पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकास भवन पहुंचकर वहां कर्मचारियों के सैम्पल लेने के साथ-साथ सेनेटाईजेशन अभियान भी चलाया।

सड़क हादसे बच्ची सहित युवती की दर्दनाक मौत
बुढ़ाना। सड़क हादसे में एक बच्ची सहित युवती की मौत हो गयी तथा चार पांच अन्य लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दभेडी अड्डा व नदी पुल के बीच बाइक, ई रिक्शा तथा टै्रक्टर ट्राली के बीच हुई भिडन्त में बच्ची फरहीन पुत्री नूरहसन निवासी खतौली तथा रूकैया पुत्री मुरसलीन निवासी गांव विज्ञाना थाना बुढ़ाना की मौत हो गयी तथा इस हादसे में बाइक व ई रिक्शा में सवार चार पांच अन्य लोग घायल हो गये। सडक हादसे पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुंरत ही एम्बुलैंस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया तथा मृतकों के संबंध में उनके परिजनों को सूचित किया। हादसे में बच्ची व युवती की मौत की दुखद खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टै्रक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत
मंसूरपुर। टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गइ्र्र तथा उसका बेटा घायल हो गयज्ञ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुरबालियान निवासी विजयपाल अपने बेटे कंवरपाल के साथ मंसूरपर चीनी मिल पर जा रहा था कि बाईक सवार पिता-पुत्र जैसे ही मंसूरपुर शुगरमिल के समीप पहुंचे कि इसी बीच गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा कंवरपाल घायल हो गया। बीती देर रात सडक हादसे मे किसान की मौत पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज चाहल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी और विजयपाल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण मंसूरपुर मिल पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। मृतक के बेटे कंवरपाल की और से अरोपी ट्राली चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

सघन चैकिंग अभियान चलाया 5 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा लॉकडाउन के पालनार्थ जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया है, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में कार व मोटर साइकिलों से आते-जाते व्यक्तियों को रूकवा कर उनके आने-जाने का कारण पूछते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है तथा सभी को हिदायत दी जा रही है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी या महत्वपूर्ण कार्य के अलावा अनावशयक बाहर न घूमें, अन्यथा आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी चैकिंग अभियान में सभी थाना प्रभारिओं को अपने अपने थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के पालनार्थ हेतु निम्न निर्देशों के अनुरूप चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है-

१-कार/मोटर साईकिल सवार वाहन व्यक्ति जो बिना मास्क के मिले।
२- कार/मोटर साईकिल सवार वाहन व्यक्ति जो बिना पास, आई कार्ड के मिले।

३- १८ वर्ष की आयु से कम कार/मोटर साईकिल सवार

४- मोटर साईकिल पर ०२ बैठे हुए थे।

५-लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति। हमारा सुरक्षा का प्रयास ही बचाव का रास्ता है

जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया6 Min 18 |
मंसूरपुर। जिलाधिकारी ने बेगराजपुर मे मनरेगा के अर्न्तगत तालाब के जिर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा बेगराजपुर क्षेत्र मे एक फैक्ट्री का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर के वक्त बेगरापुर क्षेत्र मे स्थित एक फैक्ट्री का निरीक्षण किया। डीएम न ने इस दौरान फैक्ट्री कर्मचारियो को डयूटी के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखने तथा मास्क लगाने व सेनैटाईजर का प्रयोग करने आदि के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बेगराजपुर इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित प्रितुल मशीन्स नामक फैक्ट्री का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फैक्ट्री के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने मनरेगा के अर्न्तगत गांव बेगराजपुर स्थित तालाब के जिर्णोद्धार कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ खतौली, थाना प्रभारी मंसूरपुर आदि आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
खतौली। कस्बे में शुक्रवार को हुई युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी की भी आज मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार खतौली के जीटी रोड स्थित सैनीनगर में रहने वाले सूरजभान के पुत्र नीशू की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ था। आज अचानक सूरजभान की पुत्रवधू की भी बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी।

छात्राओं द्वारा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया8 Min 18 |
बुढ़ाना। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-१९ )जागरूकता अभियान के अंतर्गत पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन के फाइनल राउंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर बुढाना में डॉ राजीव कुमार प्रभारी सहारनपुर मण्डल इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी व उनकी टीम की सदस्यों अज़मा खान,परी अग्रवाल, जूबी मिर्ज़ा, शिरीन खान, ऋचा विश्वकर्मा व मानवी द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड -१९) से बचाव हेतु जनजागरूकता लाने के लिए पेंटिंग बनाई गई एवं स्लोगन लिखे गए। डॉ. विक्रांत प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व डॉ गरिमा को डॉ राजीव व सभी छात्राओं द्वारा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार द्वारा स्टाफ को मास्क भी वितरित किए गए। अजय गोयल व सतीश गोयल द्वारा सभी छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सुन्दर एवं आकर्षक चित्रकला बनाने व नारे लिखने के लिये सभी छात्राओं को बधाई दी गई व उनका उत्साह वर्धन किया। इस अभियान का उद्देश्य निम्नलिखित नारो मास्क पहनना है जरूरी, मत समझो इसे मजबूरी। साबुन पानी से हाथ धोएँ, तो कोरोना रोये। के माध्यम से सतर्क रहते हुए कार्य करना है। चित्रकला हेतु सामग्री के लिए तायल पेंट्स स्टोर का सहयोग रहा। अभियान में वालंटियर्स की टीम(सतीश गोयल,अजय गोयल, प्रवीण कुमार, संजीव भूटानी व संजीव बंसल) मास्क लगाकर व शारीरिक दूरी रखते हुए शामिल हुई।

थाना प्रभारी ने अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशDk Min |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर आज थानाप्रभारी सिविल लाइन डीके त्यागी ने अधिनस्थों को उच्चाधिकारियों के दिये गए हुए निर्देशों के पालन कराने के लिए एक आवश्यक सिविल लाइन प्रांगण में मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि कल एसएसपी अभिषेक यादव ने क्राइम मीटिंग लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए थे लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराएं ओर शाम ७ बजे से सुबह ७ बजे तक कोई भी बेवजह सड़को पर नजर ना आये आज थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी ने कानून व्यवस्था को ओर सुदृढ बनाने के लिए तथा लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने को लेकर अधीनस्थों से कहा कि कोई भी एक मोटरसाइकिल पर दो सवारी ना बैठाए तथा सोशल डिस्टेंस के साथ साथ मास्क लगाए बिना कोई भी नजर आएं तो उसका चालान कर जुर्माना वसूला जाएं एवं किसी भी नागरिक से पुलिसजन दुर्व्यवहार ना करें हो सके तो जरूरत मंद की मदद करें तथा वही सिविल लाइन थानां प्रभारी डी के त्यागी ने कहा कि शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराएं बेवज़ह घूमने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर आने जाने वालों से जानकारी करें तथा लोगो को मास्क व सोशल डिस्टेंस की जानकारी आवश्यक दें इसके साथ थानाप्रभारी सिविल लाइन त्यागी ने पुलिस जनों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

पुलिस ने तमंचे सहित किया गिरफ्तार10 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। भैंस चोरी के आरोपी फरार चल रहे तीसरे आरोपित को पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीते १० मई की रात्रि में गांव धारीवाला के जंगल में भैंस चोरी की घटना को लेकर १८ मई को थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की जांच में तीन व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए। जिनमें दो आरोपितों को पहले जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे तीसरे आरोपित मोहम्मद शाबिर निवासी नया गांव निजामपुर को पुलिस ने गांव बेहडा सादात-टंढेड़ा मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक तमंचा व १६३०० रूपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

जिलाधिकारी के तबादले की अफवाह फैली, किसी ने आईएएस तबादले की पुरानी सूची कर दी थी वायरल
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते नगर में बरती जा रही सख्ती के बीच  एक अफवाह बहुत तेजी से फैली कि डीएम का तबादला हो गया है। अफवाह में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का तबादला कर दिया है और यहां का जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी को बनाकर भेज दिया है। सोशल मीडिया पर किसी ने पुरानी आईएएस तबादले की सूची वायरल कर दी और उसमें डीएम का तबादला भी दिखा दिया गया। इस बात की पुष्टि करने के लिये लोग एक दूसरे को फोन करते रहे और मैसेज भी भेजते रहे। यह अफवाह मात्र अफवाह ही साबित हुई क्योंकि जिलाधिकारी के तबादले का कोई भी आदेश नहीं आया था। वैसे भी जीएस प्रियदर्शी सचिव स्तर पर तैनात है और वे जिलाधिकारी नहीं बन सकते।

मीनाक्षी चौक के पास आनन्द हॉस्पिटल की नर्स से लूट
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने नर्स से पर्स छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आनन्द हास्पिटल में ड्यूटी करने के बाद नर्स वापस अपने घर जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खादरवाला निवासी शबनम आनन्द हॉस्पिटल में नर्स है। वह ड्यूटी कर हॉस्पिटल से अपने घर जा रही थी। जब वह मीनाक्षी चौक पर पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया। जिसमें नकदी, आदि सामान बताया जा रहा है। बाइक सवार लूट करने के बाद महिला को धक्का देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने नर्स से पूरे मामले की जानकारी ली और कार्रवाई शुरू कर दी। दहेज के लिए पति पर मारपीट का आरोप मुजफ्फरनगर। बुढाना मोड स्थित गांव खांजापुर निवासी मधु ने अपने पति पर दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं कार्रवाई की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =