News
खबरें अब तक...

समाचार

गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने हाई कमान के निर्देश पर गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जनपद के कांग्रेस नेता व कायकर्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध मे पूर्व मंत्री दीपक कुमार के आवास पर एकत्रित हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा गया। हाई कमान के निर्देश पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेसियो द्वारा गरीबों को भोजन के 500 पैकेट वितरित किए गए। पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ तथा पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग आदि वरिष्ठ नेताओ तथा कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के मिमलाना रोड, लद्धावाला,सांईधाम तथा कूकडा आदि विभिन्न स्थानो पर भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेता रामरतन, सईस अहमद, मुकेश शर्मा खतौली,मौ.शौकीन, वीर सिह, रजनीश शर्मा, मुकुल शर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

हाथ पैर बांधने के बाद  फांसी लगाकर हत्या2 Min 7 |

जानसठ। खेत पर पानी चलाने गए युवक का फांसी लगा शव देख ग्रामीणो के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान आस पास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मीरापुर दलपत निवासी युवक प्रवेश पुत्र रामे बीती रात अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि आज सुबह प्रवेश की मां खेत पर पहुंची तो उसे प्रवेश की लाश खाट पर पडी मिली। बताया जाता है कि उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। जिससे प्रतीत होता है कि उसके हाथ पैर बांधने के बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई थी। प्रवेश की मां द्वारा इस नजारे को देख चिखले चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और युवक की मौत की खबर मिलते ही एसपी देहात नेपाल सिह, सीओ जानसठ शकील अहमद तथा इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की छानबीन मे जुट गई है।

सडक हादसे मे  बैंक मैनेजर चोटिल
भोपा। सडक हादसे मे कार से सवार बैंक मैनेजर चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति आज सुबह कार द्वारा मुजफ्फरनगर से मोरना पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर जा रहे शाखा प्रबन्धक सडक हादसे मे चोटिल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने उन्हे समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान शाखा प्रबन्धक को ज्यादा चोट नही लगी। जिसके पश्चात शाखा प्रबन्धक अपनी डयूटी के लिए रवाना हो गए।

जनपद मे कुल 66 कोरोना  पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर भय के वातारण के बीच आज 6 मरीजो के ठीक होने के राहत भरे समाचार पर जिला प्रशासन के साथ-साथ नागरिको ने भी राहत की सांस ली। अब जनपद मे कोरोना कुल 66 पॉजिटिव रह गए हैं।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। विदित हो कि बीते दिन 8 पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई थी।उक्त आठ पॉजिटिव मे छह कोरोना पॉजिटिव रेजीडेंट डॉक्टर बेगराजपुर मैडीकल कॉलेज से, शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर की महिला और किनौनी का एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। बीते दिन आठ पॉजिटिव मिलने से मरीजो की संख्या 72 हो गई है। जिलाधिकारी के अनुसार उक्त मे से 8 मरीजो के ठीक होने के पश्चात अब कुल 66 पॉजिटिव रह गए हैं। मरीजो के ठीक होने की खबर से अधिकारियो तथा जनपदवासियो ने राहत महसूस की।

दीवार में नकब लगाकर नौ लाख रुपये चोरी
3 Min 5 |मुजफ्फरनगर। रोलिंग मिल की दीवार में नकब लगाकर नौ लाख रुपये चोरी जानसठ क्षेत्र के ग्राम सालारपुर में स्थित रोलिंग मिल की दीवार में नकाब लगाकर अज्ञात चोरों ने रोलिंग मिल के ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर ९,००८०० रुपए चोरी कर लिए।जानसठ थाना क्षेत्र के गांव पिमोड़ा निवासी शाह नजर ने बताया कि जानसठ सालारपुर के बीच उनकी नेशनल रोलिंग मिल स्थित है। बीती रात फैक्ट्री में बने ऑफिस की अलमारी में वह कुल नौ लाख आठ सौ (९००८०० रुपए) रखकर ताला बंद कर गए थे।
गुरुवार की सुबह सवेरे जब सफाई कर्मी ऑफिस की सफाई करने आया तो अंदर से लॉक लगा हुआ था। उसने गार्ड को बुलाया गार्ड ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसे शक हुआ उसने मालिक को सूचना दी। सूचना पर मालिक फैक्टरी पहुंचे और देखा तो पीछे खेतों की ओर से चोरों ने दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखे ९,००,८०० रुपये चोरी कर ले गए। मालिक शाह नजर ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायर टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच कराई। बताया जाता है कि २ दिन पूर्व जानसठ क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। इसी डर से रोलिंग मिल मालिक रात में रुपए लेकर नहीं गए थे। पुलिस का अनुमान है इस चोरी में कोई फैक्ट्री कर्मी भी शामिल हो सकता है जिसे रुपए रखने की जानकारी हो। फिलहाल सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत
4 Min 7 |मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर पुलिस द्वारा आज से नगर मे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई ताकि अतिक्रमण हटने के साथ नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले करी ब ढाई महीने से लॉकडाउन के अर्न्तगत इस सम्बन्ध मे मिले निर्देशो का अनुपालन कराया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी कई बार क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नागरिको से घर पर ही रहने तथा भीड से बचने की अपील गई। लॉकडाउन के कारण पिछले करीब ढाई महीने से बन्द पडे बाजार खुल जाने के साथ ही बाजारो मे अच्छी-खासी भीड नजर आने लगी है। वहीं दूसरी और नगर के भगत सिह रोड, शिव चौक आदि स्थानो पर दुकानदारो ने अतिक्रमण कर रखा है। उक्त दुकानदारो ने अपनी दुकान से काफी आगे तक सामान रख रखा है। आला अधिकारियो के निर्देश पर आज कोतवाली पुलिस ने भगत सिह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए पूरे मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

5 Min 5 |वांछित गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। देर रात्रि थाना ककरौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही जटवाडा चैकपोस्ट से सम्भलहेडा की ओर नहर पटरी पर ०१ वांछित गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना ककरौली से गैंगेस्टर का वांछित अपराधी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने राशिद पुत्र हाशिम निवासी ग्राम व थाना ककरौली मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ बिना नम्बर सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल बरामद किया। -गिरफ्तार अभियुक्त राशिद उपरोक्त थाना ककरौली पर गैंगेस्टर अधि० में वांछित अपराधी हैं।

 

तीन महीने के बिजली बिल को माफ किए जाने की मांग
6 Min 6 |खतौली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर तीन महीने के बिजली बिल को माफ किए जाने की मांग की है। मौलाना इमरान कासमी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी से आज पूरा देश लड़ रहा है। सभी कारोबार बंद पड़े थे, जो अब खुले हैं वह भी सही प्रकार नहीं चल पा रहे हैं। मजदूर रोजाना मजदूरी कर अपना पेट भरता था, लेकिन आज वह भी अपने घर पर हैं, जिसकी वजह से आज उनको भूखे रहकर अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली का महंगा बिल आने से गरीब की कमर टूट रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग की है। मौके पर मौलाना इमरान कासमी, तस्लीम सिद्दीकी, फैसल जमीर, हाफिज मुबीन, अबुदरदा अकरम, आदिल मोहसिन, अहसान मालिक, आबिद आदि रहे।

६५ मास्क बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेंट किए

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज भोपा के स्वयंसेवकों द्वारा लगभग ६५ मास्क बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेंट किए गए।
भोपा के स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों द्वारा तैयार मास्क को डीआईओएस गजेंद्र कुमार को सौंपा गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपने अथक प्रयास से मास्क तैयार किए हैं। विद्यार्थियों का यह प्रयास सराहनीय है। इससे दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिली है। डीआईओएस ने भी छात्रों के प्रयास की सराहना की। इससे पूर्व, विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि छह स्कूली छात्रों संजीव कुमार, अभिषेक, हिमांशु, आकाश, शुभम, कार्तिक, राहुल, सागर द्वारा ६५ मास्क बनाए गए, जिनको जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।

लोगों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र ने आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया है। चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना महामारी को लेकर आम आदमी अपनी जिम्मेदारी समझे वह मास्क लगाए और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके सम्मान में विकास खंड बघरा में दीवार पर चित्रकारी की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सड़क पर संदेश लिखे गए। आदित्य सैनी, प्रिया सैनी, रश्मि कश्यप, हिमांशु पाल के द्वारा चित्रकारी की गई।

गर्मी भी सितम ढहाने लगी
2 Min 6 |मुजफ्फरनगर। जून का माह जैसे जैसे बढ रहा है वैसे वैसे गर्मी भी सितम ढहाने लगी है। गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। खेतों पर काम करने वाले किसान-मजदूर काम को छोड़ छाया का सहारा लेते नजर आए।
मई माह के अंतिम सप्ताह में तापमान ४२ डिग्री सेल्सियस को भी पार गया था। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदल दी थी। कई दिन तक आंधी-बारिश व बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट आ गई थी। तापमान सामान्य से भी नीचे आ गया था। अब पिछले दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी। लोग पसीना-पसीना हो गए। पारा ४० डिग्री सेल्सियस के निकट पहुंचने लगा। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। गर्मी में पंखे, कूलर व एसी भी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। खेतों में काम करने वाले किसान-मजदूर काम छोड़कर या तो अपने घरों को लौट आए या फिर पेड़ों के नीचे छाया का सहारा लेते नजर आए। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। लेकिन पिछले चार पांच दिनों से गर्मी दिन प्रतिदिन अपने तेवर दिखा रही है हालात यह हो चुके है कि लोग अपने जरूरी कामकाजों के लिए भी बचाव के साथ निकल रहे है साथ ही कोशिश सुबह व शाम को ही घर से निकलने की कर रहे है।

मुख्य सड़क पर रखे विधुत ट्राँसफार्मर में अचानक भयंकर आग
9 Min |मुज़फ्फरनगर। जहा एक तरफ आसमान से आग बरस रही तो वहीं दूसरी तरफ जमीन भी काफी गरमा रही जिसके चलते गर्मी में हर कोई हताहत नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ बिजली की आँख मिचौली ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, यहां बिजली कब आ जाये और कब चली जाये किसी को भी इसका पता नही चलता आज भी अचानक विधुत शार्ट शर्किट के चलते मु० नगर शहर के रामपुरी शाहबुदीनपुर रोड पर उस वक्त अफरा तफरी फैल गई। जब मुख्य सड़क पर रखे विधुत ट्राँसफार्मर में अचानक भयंकर आग लगी गई, किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी जिसके चलते मोके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दरअसल मामला थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मौहल्ला उत्तरी रामपुरी शाहबुदीनपुर रोड का है जहां अचानक शार्ट शर्किट के चलते मुख्य सड़क पर रखे विधुत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फ़ैली की कोई कुछ समझ ही नही पाया और लोगों में दहशत फ़ैल गई किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दे दी।

 

करंट लग जाने से मौके पर ही मौत11 Min 2 |

मुजफ्फरनगर। लाईन ठीक करने के लिए खम्बे पर चढे विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की हादसे के तहत अचानक करंट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से विभागीय अधिकारियो तथा विद्युतकर्मियो मे शोक छा गया।
सूत्रो के अनुसार संविदाकर्मी गुफरान शामली रोड पैट्रोल पम्प के समीप लाईन मे फाल्ट की शिकायत पर खम्बे पर चढ कर लाईन ठीक कर रहा था कि इसी बीच अचानक लाईन मे करंट आ जाने से युवक गुफरान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से हडकम्प मच गया तथा राहगीरो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तथा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विभागीय अधिकारियो ने मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। गुफरान की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा शामली रोड के व्यापारियो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

भाजपा नेता के भाई के सुसाइड मामले में एआरटीओ के खिलाफ तहरीर
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के भाई के सुसाइड के मामले में एआरटीओ पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए एसएसपी व थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गयी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।मोहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अजय अग्रवाल ने 3 जून की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। इस संबंध में अजय अग्रवाल के भाई भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने एसएसपी व थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनका भाई बसों के परिवहन का व्यवसाय करता था। कुछ बसों की फिटेनस का नवीनीकरण होना था। आरोप है कि उसने एआरटीओ राजीव बसंल से बसों की फिटनेस के संबंध में वार्ता की थी। आत्महत्या से एक दिन वह अपने साथियों के साथ एआरटीओ कार्यालय भी गया था। आरोप है कि एआरटीओ ने उनकी बसों के फिटनेस का नवीनीकरण करने से इंकार कर दिया। उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी कारण उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। वहीं एआरटीओ राजीव बंसल का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। उनके ऑफिस में कोई वार्ता नहीं हुई थी। लॉकडाउन की वजह से जनपद के सभी वाहनों का कार्य नहीं किया।

पहले जांच कराओ, उसके बाद ड्यूटी पर आना
मुजफ्फरनगर। गुरुवार को एक बैंक में चपरासी की अचानक तबीयत खराब होने के बाद जांच कराने के बाद ही काम पर आने को कहा। इसी को लेकर कर्मचारी को कोरोना होने की अपवाह से बैंक में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने कर्मचारी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी है।
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी की अचानक तबीयत ,खराब हो गई। कर्मचारी को खांसी व नजले की शिकायत होने पर अन्य कर्मचारियों ने कर्मचारी को कोरोना होने की बात कहते हुए बैंक से बाहर जाने को कहा। बताया गया है कि बैंक अधिकारी ने कर्मचारी को ये कहकर बाहर कर दिया कि पहले जांच कराओं, उसके बाद ही डयूटी पर आना। बैंक कर्मचारी को कोरोना की अपवाह तेजी से क्षेत्र में फैल गई। कर्मचारी जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने कर्मचारी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सीएचसी प्रभारी डा मुकेश उपाध्याय का कहना है कि बैंक कर्मचारी जांच के लिए आया था। थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उसने खांसी व नजले की शिकायत होने की बात कही तो उसको जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

त्रिवेणी शुगर मिल ने गन्ने की पेराई में तोड़ा रिकार्ड
मुजफ्फरनगर। एशिया में नम्बर एक शुगर मिल कहे जाने वाले त्रिवेणी शुगर मिल ने इस साल गन्ने की पेराई में रिकार्ड तोडा है। करीब सात महीने में पिछले साल से 36 लाख कुतंल अधिक गन्ने की पेराई की। भुगतान में भी मिल को पहले नम्बर पर बताया गया है। गुरूवार को त्रिवेणी शुगर मिल का इस साल का पेराई सत्र समाप्त हो गया। मिल उपाध्यक्ष डा अशोक कुमार ने मिल कर्मचारियों के साथ पेराई सत्र समाप्त कराया। उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बार मिल ने 2 करोड 47 लाख 50 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की है। जो एशिया में पहले स्थान पर है। गन्ने की पेराई 30 अक्टूबर को शुरू हुई थी। मिल में 225 दिन पेराई सत्र चला। पिछले साल मिल में गन्ने की पेराई 2 करोड 11 लाख 800 कुतंल गन्ने की पेराई की गई थी। पिछले पेराई सत्र से इस बार करीब 36 लाख कंतल अधिक गन्ने की पेराई अधिक हुई है। गन्ना समिति सचिव महीपाल सिंह ने बताया कि समिति की ओर से मिल खतौली मिल को 1 करोड 27 लाख 65 हजार गन्ने की सप्लाई दी गई। टिकौला को सात लाख कुंतल, मवाना को तीन लाख कुंतल, मंसूरपुर को एक लाख कुंतल गन्ने की सप्लाई की गई है। खतौली मिल को अन्य नौ समितियों से गन्ने की सप्लाई की गई। उधर भुगतान को लेकर मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि किसानों का मिल ने अभी तक 482 करोड जो करीब 70 प्रतिशत होता है, का भुगतान 15 मार्च तक कर दिया है। भुगतान में भी शुगर मिल पहले नम्बर पर बताई गई है। इस दौरान कुलदीप राठी, ए के सिंह, सुशांत ठाकुर, डीपी सिंह, ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी जितेन्द्र, समिति चेयरमैन ओमबीर सिंह, रामचन्द्र प्रधान महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

रोलिंग मिल की दीवार में नकब लगाकर नौ लाख रुपये चोरी
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के ग्राम सालारपुर में स्थित रोलिंग मिल की दीवार में नकाब लगाकर अज्ञात चोरों ने रोलिंग मिल के ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 9,00800 रुपए चोरी कर लिए।जानसठ थाना क्षेत्र के गांव पिमोड़ा निवासी शाह नजर ने बताया कि जानसठ सालारपुर के बीच उनकी नेशनल रोलिंग मिल स्थित है। बीती रात फैक्ट्री में बने ऑफिस की अलमारी में वह कुल नौ लाख आठ सौ (900800 रुपए) रखकर ताला बंद कर गए थे।
गुरुवार की सुबह सवेरे जब सफाई कर्मी ऑफिस की सफाई करने आया तो अंदर से लॉक लगा हुआ था। उसने गार्ड को बुलाया गार्ड ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसे शक हुआ उसने मालिक को सूचना दी। सूचना पर मालिक फैक्टरी पहुंचे और देखा तो पीछे खेतों की ओर से चोरों ने दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखे 9,00,800 रुपये चोरी कर ले गए। मालिक शाह नजर ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायर टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच कराई। बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व जानसठ क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। इसी डर से रोलिंग मिल मालिक रात में रुपए लेकर नहीं गए थे। पुलिस का अनुमान है इस चोरी में कोई फैक्ट्री कर्मी भी शामिल हो सकता है जिसे रुपए रखने की जानकारी हो। फिलहाल सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 8 =