समाचार
जंगल मे चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने जंगल मे चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा मे बने व अधबने तमंचे तथा उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने इस दौरान 9 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाईन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद मे अपराधो पर रोकथाम, शातिर अवैध शस्त तस्कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्रो की बरामदगी के लिए चल रहे अभियान के अर्न्तगत 17 जौलाई 2020 को स्वाट टीम व बुढाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र मे गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर छोटे राहवाहे के पास जौला के जंगल मे ईख के खेत मे मुठभेड के दौरान अवैध तमंचा फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए 9 शातिर अवैध तस्कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड के दौरान अवैध तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से 75 बजे व 45 अधबने तमंचे व भारी मात्रा मे कारतूस तथा अवैध शस्त बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा इस दौरान इलियास उर्फ टीटी पुत्र हनीफ तेली मौ.रावलो वाला बुढाना, जतमील पुत्र मुनफैद निवासी जौला, कययुम पुत्र फैमूदीम निवासी हुसैनपुर, मसरूर पुत्र सलामू निवासी ग्राम जौला, माहिर पुत्र गुलाम मौहम्मद निवासी जौला थाना बुढाना,शमशाद पुत्र महमूद निवासी हबीबपुर फुगाना, मनीष पुत्र कर्मवीर निवासी निरपडा थाना दोघट, शौकत पुत्र मुस्ताक निवासी निरपडा दोघट तथा नूर मौहम्मद पुत्र अजीज निवासी इकरामपुरा थाना कैराना को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस दौरान इनके तीन साथी राशिद पुत्र सम्मन निवासी जौला, शमीम पुत्र इब्राहीम निवासी जौला, बन्टी पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम निरपडा थाना दोघट जनपद बागपत शामिल हैं। श् बुढाना पुलिस तथा क्राईम ब्रान्च टीम ने इस दौरान 42 तमंचे 315 बोर, 3 मस्कट 12 बोर, 3 मस्कट 315 बोर, 2 तमां 12 बोर, 1 बन्दूक 12 बोर, 24 तमंचे अर्धनिर्मित, 24 तमंचे अर्धनिर्मित, 18 कारतूस जिन्दा 12 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 10 अधबनी बॉडी, 16 नाल 315 बोर, 19 नाल 12 बोर, शिकंजा, ड्रिल मशीन, अदद प्लास, रेती छोटी-बडी, पेचकस,छेनी, हथौडा आरी मय भारी मात्रा मे अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व कच्चा माल बरामद किया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुठभेड मे पकडे गए अभियुक्तो से पूछताछ के दौरान अभियुक्त जमील व अभियुक्त कययूम ने बताया कि वे लोग तमंचे बनाने के लिए अपने साथियो शमशाद, मसरूर, माहिर, नूर मौहम्मद आदि के साथ मिलकर जनपद शामली के कैराना से जनद मेरठ से व मु.नगर के खतौली व बुढाना क्षेत्र से कच्चा माल खरीदकर जौला के जंगल मे चल रही फैक्ट्री पर लाकर अवैध तमंचे तैयार करते थे। एक तमंचे की लागत 600 से 700 रूपये तक आती थी। जिसे वे लोग अपने साथी अभियुक्त इलियास उर्फ टीटी शौकत निवासी निरपडा, बन्टी निवासी निरपडा शमीम निवासी लावड को 2500 रूपये मे देते थे। तैयार तमंचो को मांग के अनुसार मुजफ्फरनगर, बागपत, शमली, सहारनपुर, गाजियाबाद व हरियाणा राज्य के पानीपत व अनय जनपदो मे 3200 रूपये से 3500 रूपए व मस्कट 5000 रूपए से 6000 रूपए तथा बन्दूक 12 बोर, 315 बोर 10 हजार रूपये से 15 हजार रूपये मे बेचते थे।
फिर हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी पानी 
मुज़फ्फरनगर। गत दिवस बारिश के बाद आज फिर हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया. जल भराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया. लॉक डाउन के बीच बारिश का लोगों ने घर बैठकर मजा लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक १८ जुलाई से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. सोमवार के पहले हफ्ते में जिस तरीके से पूरे प्रदेश में बारिश दर्ज की गई थी, उसी तरह से १८ जुलाई से २० जुलाई तक प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का अनुमान बारिश का अनुमान है. १८ और १९ जुलाई के लिए तो ऑरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है. २० तारीख को पश्चिमी यूपी में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी लेकिन पूर्वी यूपी में उसी तरह से बनी रहेगी। वहीं आज बारिश के बाद शहर की अधिकाशं सड़कों पर पानी भर गया। तेज बारिश के चलते पूरे शहर की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। शिव चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक हो या सरकुलर रोड सभी जगह सड़क पर पानी भरा दिखाई दिया। साकेत कालोनी, जनकपुरी, रामपुरी में कई स्थानों पर घरों तक में पानी घुस गया। पानी की निकासी में आधा घंटा लगा। पानी उतरने निकासी के बाद ही शहर में दोबारा आवागमन शुरू हो पाया। मौसम खुलते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। शाम को आकाश में फिर से बादल छा गए। उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया।
देवी मंदिर पर बिजली गिर गयी
मुजफ्फरनगर। शहर के शांति नगर इलाके में आज सुबह हुई तेज बारिश के चलते देवी मंदिर पर बिजली गिर गयी। जिसके चलते मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली गिरने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हादसे के बाद मंदिर का पुजारी ईश्वरचंद बेहोश हो गया। घटना के बाद उसे काफी देर बाद होश आया। घटना को लेकर इलाके में दहशत के बाद वहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी वहां एकत्र हो गए। बिजली गिरने के कारण इलाके के दो दर्जन घरों में बिजली उपकरण फुंक गये। वहीं दूसरी ओर थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव काकडा में बिजलीघर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से वहां पर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे।
युवक गंभीर रूप से घायल
मुज़फ्फरनगर। आज हुई तेज बारिश में तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का आशियाना ढह गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में भाकियू व ग्रामीणों की ओर से मुआवजे की मांग की गयी है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली में रोहित पुत्र छोटा नामक युवक जो कि घर मे सो रहा था, आज हुई तेज बारिश और तूफान तेज होने के कारण घर की छत गिर गई, जिसमें रोहित दब गया। गांव वाले उसे तुरंत ही डॉक्टर के यहां ले गए। रोहित को काफ़ी चोट आई है, उसकी उम्र २५ साल है और वह घर में अकेला रहता है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाठियान तथा ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देशो के चलते जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो व बाजारो मे गश्त जारी रखी गई। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूमने वालो को रोककर उनकी जमकर क्लास लगाई।
नगर के शिव चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियो द्वारा रूकने का इशारा करने पर बाईक सवार दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। जिस कारण उक्त दोनो युवक बाईक सहित जमीन पर गिर गए। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
नवीन मंडी स्थल की सड़कों पर जलभराव
मुज़फ्फरनगर। सुबह बारिश के के बाद नवीन मंडी स्थल में बारिश के बाद नवीन मंडी स्थल की सड़कों पर जलभराव देखा गया मंडी स्थल में नीचे के हिस्से में दुकान है जलमग्न हो गई इस बात की पहले भी जानकारी मंडी सचिव एवं जिला प्रशासन को दे दी गई थी। आज के जलभराव के बाद नवीन मंडी स्थल के सभी व्यापारियों में रोष बना हुआ है।
टॉप १० बदमाश जावेद उर्फ बिच्छू निवासी ग्राम छतेला धौलरा तिराहा से गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। तितावी पुलिस को मिली सफलता टॉप १० बदमाश को किया गिरफ्तार। एस आई ज्ञानेन्द्र सिंह ने चैकिंग के दौरान टॉप १० बदमाश जावेद उर्फ बिच्छू निवासी ग्राम छतेला को धौलरा तिराहा से गिरफ्तार कर भेजा जेल। बदमाश के पास से एक ३१५ का तमंचा १ जिंदा कारतूस किया बरामद। बदमाश पर आधा दर्जन से भी ज्यादा है मुकदमे तितावी थाना अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि अब से पहले भी कई बार जा चुका है जेल जावेद उर्फ बिच्छू।
नगर पंचायत से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की
भोपा। ग्रामीणो ने नगर पंचायत से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की। भोपा क्षेत्र के मोरना निवासियो को का आरोप है कि कूडा करकट के निस्तारण की उचित व्यवस्था ना होने से स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है। अतः कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण उचित साफ सफाई व्यवस्था बेहद जरूरी है। ग्रामीणो का कहना है कि बरसात के मौसम के कारण वैसे भी सफाई जरूरी है। ताकि संक्रमण रोगो से बचा जा सके। मोरना ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी का कहना है कि किसी कारण गांवो मे डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था नही हो पाई है। प्रशासन ,द्वारा डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था नही हो पाई है। प्रशासन द्वारा डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था अथवा कूडे के निस्तारण की व्यवस्था को लेकर कार्य योजना पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही प्रशासन द्वारा कूडा निस्तारण की व्यवस्था के प्रबन्ध किए जाएंगे। ग्रामीणो का कहना है कि गांव मोरना मे जहां कोरोना बीमारी का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी और शुकतीर्थ मार्ग पर बस स्टैण्ड के पास ही मुख्य मार्ग के किनारे कुछ स्थानो पर कूडा पडा है। कूडा करकट उठाने के साथ साथ उसका निस्तारण भी आवश्यक है।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद की सभी सडकें सूनी नजर आई
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या को देखते हुए पिछले सप्ताह की भांति इस शुक्रवार रात से भी दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन की तरह पुलिस की सख्ती दिखाई दी। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया। जिसका कड़ाई से पालन करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद सहित नगर की सभी सडकें सूनी नजर आई।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन के सतत प्रयासो के बावजूद एकाएक कोरोना पॉजिटिव मिलने अधिकारियो की चिन्ता बढ गई। जिसके चलते आज लाकडाउन के दौरान जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की सख्ती से बेवजह घूमने वालो मे अच्छा-खासा डर दिखाई दिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि ने विभिन्न थाना क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला स्तरीय पुलिस के बड़े अधिकारियों की एक बैठक ली
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल जो लाकडाउन अवधि के नोडल अधिकारी भी बनाये गये है ने आज पुलिस लाइन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुलिस के बड़े अधिकारियों की एक बैठक ली जिसमें कानून व्यवस्था के साथ-साथ लाकडाउन अवधि में किये गये निरोधात्मक उपायों पर चर्चा की गयी। डीआईजी ने अधिकारियों को सचेत किया कि सड़कों पर जो व्यक्ति मास्क न लगाये दिखाई दे उसका तत्काल चालान काटा जाये और जुर्माने की रकम वसूली जाये। इसके साथ ही संदिग्ध पाये जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग की जाये। डीआईजी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया कि शासन की मंशा है कि किसी भी स्तर पर आम लोगों को बेवजह परेशान न किया जाये और यदि वे सड़क पर निकले है तो सबसे पहले सड़क पर निकलने के लिए उनका कारण अवश्य पूछा जाये। पुलिस अधिकारियों ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि लाकडाउन अवधि में सरकार के दिये गये निर्देशों का वे पालन करेंगे और आम जनमानस में पुलिस की उज्जवल छवि को बनाये रखने के लिए कार्य करेंगे।

