News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कडाके की ठंड़ ने जीना किया दुश्वारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/शामली। कडाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार को कोहरे का असरजारी रहा ठंड ने लोगों को घरों मंे ही कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड का आलम यह था कि लोगों के हाथ-पांव सुन्न हो गए। अलाव ने भी ज्यादा राहत नहीं दी। सूर्य देव के दर्शन दोपहर में हुए तब जाकर लोगो को कुछ राहत मिल सकी।
जानकारी के अनुसार इन दिनों पड रही कडाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया है। सोमवार को कडाके की ठंड ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड के कारण बाजारों में चहल पहल नजर नहीं आयी। लोग अपने घरों में दुबके रहे। ठंड के कारण लोगांे के हाथ पांव भी सुन्न पड गए। लोगों ने घरों में रुम हीटरों का प्रयोग किया। दूसरी ओर ठंड के कारण लोग नजला व जुकाम के भी शिकार हो रहे हैं, इसके अलावा पूरे शरीर में दर्द की भी शिकायत लेकर लोग चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में खासतौर पर दिल के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने इस मौसम में गुनगुना पानी का सेवन करने व ताजा भोजन करने की भी सलाह दी, साथ ही छोटे एवं नवजात बच्चों का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

 

जमीयत उलेमा से जुड़े लोगों ने एसडीएम खतौली को दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
खतौली/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का मामला गरमाने लगा है बताया जा रहा है कि यहा लाउड स्पीकर की आवाज को लेकर कुछ शिकायतें स्थानीय पुलिस से की गई थी जिसके चलते पुलिस लाउड स्पीकर की आवाज कम करने सहित फालतू लाउडस्पीकर को हटाने की बात कई मस्जिद संचालकों( मुतल्लवियो) को कह चुकी है ताकि मिश्रित आबादी में किसी तरह का कोई व्यवधान या आपसी भाई चारा खत्म न होने पाये। लेकिन कस्बे के कुछ लोग इस मामले को तूल देने पर अड़े हुए है जिसके चलते लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी फैल गया। यहीं नही मामले से जमीयत उलेमा के लोगों को भी अवगत करा कस्बे में बुलवाकर बकायदा मीटिंग आदि कराई गई आज मुस्लिम समाज की एक बैठक हुई जिसमे जमीयत उलेमा से जुड़े लोगों ने कसबे में पहुंचकर समाज के लोगों से बात चीत की और इस मामले को लेकर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय से भी मिले और एक ज्ञापन के माद्यम से पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए निजात दिलाये जाने की मांग की। आज मौलाना साद जमीअत उलेमा तहसील सदर खतौली के नेतत्व में मुस्लिम समाज के लोग उपजिधिकारी खतौली जीत सिंह राय से उनके कार्यालय में मिले। यहां सभी ने एक ज्ञापन दिया गया जिसमें खतौली व भूड़ की मस्जिदों में पुलिस द्वारा की जा रही बदसलूकी से उपजिधिकारी को अवगत कराया गया। जिसपर उपजिलाधिकारी खतौली ने आश्वासन दिया की आपकी जमीयत कमेटी की एक मीटिंग पुलिस के आला अधिकारियों से कराई जायेगी और आपकी बातों को सामने रखा जायेगा, और जो भी आपकी समस्या है उनका समाधान जल्द कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुफ्ती अब्दुल कादिर काजमी, महासचिव जमीअत उलेमा तहसील खतौली, मौलाना इसराइल महासचिव जमियत कस्बा खतौली, इकराम अंसारी, जिला सचिव अकील अकील अहमद, हाजी नूर मो, मौलाना जावेद, हाफिज मुबीन, हाफिज आकिल, कारी जफर, रहीसुदीन, नसीम बाबू, इंतजार अंसारी, एडवोकेट मो दानिश, अब्दुल्ला, जाहीरुदीन मिर्जा, शादिक मिर्जा आदि मौजूद रहे।।

 

एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं /बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए

 

कृष्णगोपाल मित्तल को राष्ट्र सेवा सुरक्षा परिषद ने की प्रत्याशी बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News राष्ट्र सेवा सुरक्षा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई,बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश महाराज जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह सैनी,राष्ट्रीय सलाहकार अश्विनी कुमार एडवोकेट,राष्ट्रीय सचिव अनूप गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित पुनीत शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी कमल कुमार,द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई की मुजफ्फरनगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु पार्टी द्वारा कर्मठ,जुझारू,समाज के सभी वर्गों से जुड़े वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल को प्रत्याशी बनाया जाए,राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश जी महाराज व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह सैनी ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व को पूर्णतया आश्वस्त करते हैं कि इनके प्रत्याशी बनाए जाने से नगर पालिका अध्यक्ष हेतु पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी,बैठक के दौरान राष्ट्र सेवा सुरक्षा परिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

 

विंटर कार्निवाल का न्यू हाराइजन स्कूल मेंआयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परिक्रमा मार्ग ,जानसठ रोड स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल में विंटर कार्निवाल बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे फैंसी ड्रेस , हिंदी व अंग्रेजी कविता वाचन , शो एंड टेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्री प्राइमरी तथा प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी मित्तल जी एवं आमंत्रित सम्माननीय अतिथियों के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती जी के सामने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ , तदुपरांत कक्षा छह के छात्र- छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति की, इसके बाद कक्षा -सात के छात्र- छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी को अतिथि देवो भव के भाव से सराबोर कर दिया। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में मन को मोह लेने वाली कविताएं प्रस्तुत की। यूकेजी के बच्चे बेटी बचाओ ,पानी बचाओ, राष्ट्रीय प्रतीक, वृक्ष, गंगा , स्मार्टफोन ,धरती, डिटोल के रूप में आए और उनके विषय में बताया।

 

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में ८२ यू०पी० बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के मार्गदर्शन में नार्थ सिक्किम में शहीद हुए भारतीय सेना के बहादुर सैनिक लांस नायक लोकश सहरावत को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई जिसमें एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के एन०सी०सी० कैडेटस् एवं अन्य छात्र ध् छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके परिवार को इस दुखद समय में सहास बनाये रखने की कामना की गई ।
महाविद्यालय के प्रांगण से प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० नवेद अख्तर (एन०सी०सी० अधिकारी), अंकित धामा ( सहायक एन०सी०सी० अधिकारी) एवं हवलदार राजेन्द्र कुमार द्वारा एन०सी०सी० कैडेटस् एवं अन्य छात्र ध् छात्राओं को देश के गौरव, मुजफ्फरनगर जनपद के लाल, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, भारत माता की आन बान शान के रक्षक वीर सैनिक अमर शहीद लांस नायक लोकश सहरावत तथ्या अन्य अमर शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा एवं देश भक्ति का जोश बढाने के लिए वंदे मातरम् के नारों के साथ श्रद्धांजली अर्पित की।
एन०सी०सी० कैडैटस में मुख्य रूप से नंदनी, हिमानी, संध्या, फरवा, रिशू, प्रियांशी, वंशिखा, अभिषेक कुमार, गौरव कश्यप, निशान्त, अर्जुन, नितिन, रोहित, विवेक, शान मौहम्मद, विकास, तुषार, प्रक्षित, सुमित तथा प्रियाशुं आदि रहे।
डा० नवेद अख्तर (एन०सी०सी० अधिकारी), अंकित धामा व हवलदार राजेन्द्र कुमार ने एन०सी०सी० कैडेटस को भारतीय सेना में शहीद होने की महत्ता को समझाया और उनमें देश भक्ति की भावना को जागृत करने के लिए भारतीय सेना के अमर शहीदों की अमर कहानियों एवं शहादतों के बारे में बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना ने देश की रक्षा के अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहें ।

 

 

आधिकारिक यात्रा का आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लायंस क्लब खतौली ने अपनी रजत जयंती वर्ष में ५०वी चार्टर नाइट व मंडलीय गवर्नर की आधिकारिक यात्रा का आयोजन अम्बर पैलेस जी टी रोड खतौली में किया गया। सभा का आरम्भ ध्वज वन्दना व राष्ट्रीय गान से हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन पीयूष जैन ने सभी का स्वागत करते हुए क्लब सदस्यों को अब तक के सेवा कार्यों में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा आगे भी ऐसे सहयोग की आशा करी। क्लब सचिव लायन अर्जुन गुप्ता ने क्लब द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सभा को मंडलीय गवर्नर लायन रजनीश गोयल, पूर्व मंडलीय गवर्नर लायन कुंज बिहारी अग्रवाल, लियो लायन गौरव गर्ग, ढ्ढह्यह्ल उप मंडलीय गवर्नर पंकज बिजलवाण आदि ने सभा को संबोधित किया। क्लब द्वारा अपने चार्टर मैंबर लायन डॉ अशोक सिंघल जी को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने सपरिवार कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व रीजनल चौयरपरसन वह प्रोग्राम चौयरमैन लायन सुनील जैन ने सभी का धन्यवाद किया तथा अपनी ओर से आयोजित रात्रि भोज पर आमंत्रित किया।

 

 

परियोजना अधिकारी द्वारा कांशीराम आवास में अवैध वसूली एवं कब्जे करने वालो के विरूद्ध की गई एफ०आई०आर०
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सतीश गौतम के द्वारा मा० कांशीराम आवास विकास सरकूलर रोड स्थित आवास संख्या १९ध्२२९ के मूल आवंटी श्रीमति मेमवती पत्नि सूरज निवासी ११३, खादरवाला शिव मन्दिर के सामने जिला मु०नगर के नाम आवंटित है। वर्तमान में उक्त आवास में श्रीमति चॉदबीबी पत्नि अकबर रह रही है, जिसे श्रीमति मेमवती व शाहजाद पुत्र जाफर ने धोखाधडी व सरकारी योजना में अवैध वसूली व कब्जे के आशय से पैसे लेकर मकान दिलवाने व बाद में चॉदबीबी द्वारा पूरे पैसे ना देने के कारण उक्त आवास पर जबरन अपना ताला लगा दिया गया है। चांदबीबी द्वारा लगाये गये आरोप में श्रीमति मेमवती व शहजाद का सरकारी योजना में धोखाधडी करने एवं अवैध वसूली व कब्जे में संलिप्त होना पाया गया हैं। जिस पर जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए परियोजना अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाईन में मेमवती पत्नि सूरज निवासी ११३, खादरवाला व शहजाद पुत्र जाफर मा० कांशीराम आवास विकास कॉलोनी पर थ्प्त्(एफ०आई०आर०) संख्या ०४५० दर्ज कर सुसंगत धाराओं में ४४७, ४२०, ४०६ में पंजिकृत किया गया है।

 

 

कार की चपेट मे आकर युवक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट में आकर दिव्यांग युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गंाव वहलना निवासी दिनेश दत्त मेरठ जाने के लिए प्राईवेट बस का इन्तजार कर रहा था कि इसी बीच वह विपरीत दिशा से तेजी के साथ आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने दिव्यंाग युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशु आज सुबह बाईक द्वारा रोहाना जाते वक्त रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप सडक हादसे में घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। बुढाना के गंाव विज्ञाना निवासी साजिद नामक युवक बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे उसके परिवारजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी नूरमौहम्मद मिल मन्सूरपुर बाजार से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

 

प्रार्थना पत्र सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News गांव बागोवाली निवासी फरीदा खातून के परिवारजनो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को सौंपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि प्रार्थी का फरीदा खातून के नाम से नेशनल हाईवे से लगी हुई कृषि भूमि पर पूर्व मंे ही विद्युत कनेक्टशन संख्या 151528 टयूबवैल पर संचालित है। आरोप है लिगाते हुए बताया कि विभाग की गलतफहमी और नासमझी के कारण किसान का कनेक्टशन काट दिया गया है। कनेक्शन कटने से किसान की खडी फसल सूख गयी है। जिससे राष्ट्रीय सम्पदा को भी नुकसान पहुंचा है और किसान भी मानसिक व आर्थिक रूप से पीडित है और इस बाबत पीडित किसान आपसे मिलकर समस्या से अवगत करा चुका है, परन्तु अभी तक उनकी समस्या का समाधान नही हो सका है।

 

ट्राफी पर किया कब्जाMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कांपलेक्स के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की टीम ने बलवंती देवी एकेडमी बुढ़ाना की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल के मुकाबले में गोल्डन बेल पब्लिक स्कूल ढ़िढ़ावली ने सेंट जेवियर्य ग्लोबल स्कूल जट मुझेडा, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा, मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली ने न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल जट मुझेडा, बलवंती देवी एकेडमी बुढ़ाना ने सूर्य देव इंटरनेशन पब्लिक स्कूल भडूर को हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलवंती देवी एकेडमी की टीम ने मूनलाइट स्कूल को १५-९ व १५-११ के अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने गोल्डन वेल स्कूल को १५-१२ व १५-१३ से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने बलवंती देवी एकेडमी बुढाना को १५-१३ व १७-१५ के अंकों के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। रेफरी के रूप में रवि चौधरी, सोमपाल विक्रांत मुख्य भूमिका निभाई। सीओ भोपा राम आशीष यादव ने कहा कि छात्र खेलकूद के माध्यम से भी अपना कैरियर बना सकते है। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सह-प्रबंधक विवेक तोमर, अनिल आर्य, संदीप मलिक, शिव कुमार, सुबोध आर्य, नीरज बालियान, सत्यवीर, अगम सिंगल, दुष्यंत त्यागी, केके शर्मा, वचन सिंह, अतुल बालियान, विराट तोमर, मनोज चौधरी विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य संदीप अहलावत, रीता शर्मा, राकेश कुमार, अजय गुप्ता आदि मुख्य भूमिका निभाई।

एडमिशन लेने के लिए जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम सलेमपुर ब्लॉक चरथावल मे सुशासन सप्ताह-२०२२ प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ई- श्रम कार्ड व श्रमिक पंजीकरण रजिस्ट्रेशन जन सुविधा केंद्र द्वारा कराने हेतु प्रेरित किया गया। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के क्रम मे श्रम विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम सलेमपुर ब्लॉक चरथावल में ई- श्रम कार्ड व श्रमिक पंजीकरण रजिस्ट्रेशन जन सुविधा केंद्र द्वारा कराने हेतु प्रेरित किया गया और बीओसी की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया तथा निर्माण श्रमिको के बच्चों को कक्षा-६ में अटल आवासीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए जागरूक किया गया।

 

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंद्रेश जी संस्थापक भारत तिब्बत सहयोग मंच-वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व पंकज गोयल-राष्ट्रीय महामंत्री के सानिध्य में संदीप चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष व कपिल त्यागी प्रांतीय महामंत्री के दिशा निर्देशन में मेरठ प्रांत की मुजफ्फरनगर इकाई के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल एवं प्रांतीय मंत्री संदीप दास एडवोकेट के द्वारा वीर बाल दिवस को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में अनेकों छात्राओं के समक्ष धूमधाम से मनाया, वहां उपस्थित सभी छात्राओं को वीर बाल दिवस के बारे में बताया गया कि किस तरह से मुगल शासन में सिख बालकों ने अपने धर्म की खातिर अपना बलिदान दिया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन शहीदी बालकों से प्रभावित होकर २६ दिसंबर का दिन वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पास कर सिख समाज, जोकि हिंदू धर्म की रक्षा एवं देश की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी रहा, को यह सम्मान दिया द्य इन शहीदी बालकों के बलिदान को पूरा हिंदुस्तान याद करता है और करता रहेगा जो विश्व के इतिहास में अद्वितीय है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीमती सीमा गोयल- प्रधानाचार्या-भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी ने विशेष सहयोग दिया और वहां पर उपस्थित बच्चों ने वीर बाल दिवस पर ओज से परिपूर्ण गीत गाकर वातावरण को देशभक्ति से जीवंत कर दिया। इस अवसर पर भागवंती स्कूल की छात्राओं द्वारा बैडमिंटन खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने की खुशी में भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने उन छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया । इस कार्यक्रम में अंकित उप्पल युवा जिलाध्यक्ष, सीए अश्वनी वर्मा जिला मंत्री, राजकुमार रहेजा उपाध्यक्ष, यश कपूर, नरेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

गुडविल सोसायटी ने जिला अस्पताल में निर्बल वर्गीय रोगियों को कंबल भेंट किएMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया चौप्टर मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर गुडविल सोसायटी की टीम ने निर्बल वर्गीय रोगियों एवं तीमारदारों को सर्दी से बचाव की दृष्टि से कंबल प्रदान की इस कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि पधारे तथा गुडविल सोसाइटी की टीम एक साथ वार्ड में उपस्थित रोगियों एवं तीमारदारों को कंबल अपने हाथों से दिए जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार डॉक्टर योगेंद्र बिस्वा डॉ विनय कौशिक आदि ने गुडविल सोसायटी के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया सोसायटी के सचिव होती लाल शर्मा ने इस अवसर पर सोसायटी द्वारा निर्बल वर्गीयजन को गत २० वर्षों से दी जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार जी ने गुडविल सोसायटी के कार्यक्रमों की सराहना की सोसाइटी ने जिला महिला चिकित्सालय में रैन बसेरा में भी कंबल भेंट किए इस अवसर पर सर्वश्री डॉ मुकेश अरोरा एलके मित्तल बहोरन लाल इंजीनियर लोकेश चन्द्रा बीएम गुप्ता संदीप दास एडवोकेट ब्रज मोहन ए के अग्रवाल देवराज पवार मुकेश लाल एडवोकेट अंकुर गर्ग मनोज जैन एलजी वाले प्रोफेसर सतीश मित्तल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

हादसे में बाइक सवार घायल
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाईक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। गंाव निरमाना निवासी सुनील अपने साथी पंकज के साथ बाईक द्वारा बुढाना से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप अचानक बाईक फिसलने से चोटिल हो गया। जिसे उसके साथी ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

युवक छत से गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छत से गिरकर घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी युवक सुशील कुमार आज सुबह अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गया। इस हादसे से उसके परिजनो में हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि युवक सुशील अपने घर के निर्माणाधीन हिस्से की और खडा था कि इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर जा गिरा। इस हादसे में उक्त युवक के सिर में व पैरो मे चोट आ गई। सुशील को चोट लगने पर पडौसियों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनो ने पडौसियों की मदद से तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

 

सड़क हादसा, कई वाहन आपस में टकराये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में स्थित नेशनल हाईवे ५८ सहित अन्य संपर्क मार्गों पर खड़े बड़े-बड़े वाहन आए दिन सड़क हादसों को न्योता दे रहे ह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशो की अवहेलना होती दिख रही है। एक तरफ बढ़ती ठंड और धुंध का कहर तो वहीं दूसरी तरफ हाईवे और संपर्क मार्गों पर खड़े बड़े-बड़े वाहन सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने में लगे हैं।उधर नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित जानसठ फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डायल को भी दी गई जहां सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया तथा इलाज के लिए अस्पताल में भेज हाईवे एम्बुलेंस व् क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से एक साइड करा हाईवे पर लगे भीषण जाम को खुलवाने का प्रयास किया।

 

छात्रों के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चे के बौद्धिक और संज्ञानात्मक विकास में मदद करती हैं इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए वर्ल्ड विजन में स्किल हब मैस्कॉट क्लब के छात्रों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्लब का उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन की माँगों और चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।
इन्ही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्लब के सदस्यों ने छात्रों द्वारा अनेक प्रकार के खेल व व्यंजनों के स्टॉलस लगवाए। जिससे छात्रों ने लाभ व हानि के विषय में जाना। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने बताया कि स्किल हब मैस्कॉट छात्रों को अपने समुदायों में भागीदारी करने, निरंतर सीखने की प्रक्रिया में संलग्न होने, स्वयं की रक्षा करने और स्वस्थ एवं सकारात्मक सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिये सक्षम बनाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्किल हब मैस्कॉट के संचालक वंदना गुप्ता, सीपिका भार्गव और साक्षी गाबा का विशेष योगदान रहा।

भूमि की सही पैमाईश की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाकियू कार्यकर्ता ने भूमि के अवार्ड का सही से मूल्यांकन कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। गंाव बागोवाली निवासी भाकियू कार्यकर्ता ने अपने साथियों को साथ ले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को सौपे गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि पूर्व मे भी वह 12 नवम्बर 2022 को आपको अवगत करा चुका है। जिसमें विभाग ने कार्यवाही करते हुए किसान की भूमि पर जाकर सर्वे किया। किए गए सर्वे के बाद किसान की भूमि का मूल्यांकन सही तरह से नही किया गया। प्रार्थी की भूमि 22.12 1984 से अधिग्रहित कर ली गयी थी। जिसका खसरा नम्बर भी प्रार्थना पत्र में अंकित किया गया है। उक्त भूमि से लगातार वाहनो का आवागमन जारी है। अब हुए सर्वे के अनुसार प्रार्थी की भूमि का मुआवजा कृषि भूमि मे कर दिया गया है। जबकि मुआवजा किसान को कमर्शियल में मिलना चाहिए। अतः दोबारा उक्त जमीन का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए।

 

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्दूओ की आस्था के पावन पर्व मां तुलसी दिवस पर क्रान्ति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने एक पीड़ित परिवार जिसके घर का मुखिया पिछले एक माह से बीमारी के चलते बिस्तर पर पड़ा है , घर के मुखिया की जीवीका का साधन बदं होने के कारण पीड़ित परिवार के सामने घर के राशन डाक्टर की फीस दवाई की समस्या उत्पन्न हो गयी , आज तुलसी दिवस के पावन पर्व पर क्रान्ति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने इंसानियत का परिचय देते हुए उस पीड़ित परिवार के लिए राशन की व्यवस्था के साथ साथ कुछ सहयोग अपने साथियो के प्रयास से कराया , इस अवसर पर क्रान्ति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने कहा कि भगवान की सच्ची सेवा दीन दुखियों की सेवा में है , इंसान ही इसानं के काम आता है , इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है , लेकिन आज भारतीय संस्कृति को भूलकर हिन्दू समाज में तेजी के साथ बढ़ती कुरितियो को हमारा हिन्दू समाज ही बढ़ावा दे रहा है , आज मां तुलसी दिवस है पर हिन्दू समाज व स्कुलो में बच्चों को सैंटा क्लॉज बनाकर बच्चो के मन में दूसरे धर्म को बेहतरीन साबित करने की होड़ मची है , क्रान्ति सेना एक कट्टर हिन्दू वादी सगठनं है इस लिए सभी हिन्दू भाईयो को तुलसी दिवस की शुभकामनाएं भैट करते हैं ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =