News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने चोरी की गाड़ियों के साथ 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार1 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। शातिर अपराधियों की धर पकड हेतू चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवालीनगर पुलिस टीम एव ं क्राईम ब्रान्च पुलिस टीम ने मुखबिर खास सूचना गहराबाग पीर के पास 06 अभियुक्तगण को मौके से पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 07 चोरी की गाडिया व कटी हुई गाडियों के 17 ईजन व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 शातिरों को चोरी की कटी हुई गाडियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मौ0 हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मिनाक्षी चौक थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, उमरशाद पुत्र हाजी अखलाक निवासी रहमतनगर थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, गुफरान उर्फ हाजी पप्पू पुत्र खुर्शीद निवासी म0नं0 178 मौ0 तकिया थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, अब्दुल्ला पुत्र उम्मीद निवासी खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र शहीद निवासी मक्कीनगर थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर तथा फरार अभियुक्त सादाब पुत्र रियाज निवासी मुगल गार्डन खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, सददाम पुत्र इरशाद निवा खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र बादशाह निवासी खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र इमरान निवासी खालापार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर की तलाश जारी है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके फरार चारों साथी एवं जुल्फिकार उपरोक्त दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेरठ एव ं एनसीआर के अन्य क्षेत्रों तथा हरिद्वार से गाडिया ं चोरी करके लाते है, जिन्हे कटवाकर बेचकर मुनाफा कमाते है और सभी हिस्सा बाट लेते है।
जिनके कब्जे से सात गाडिया होण्डा सिटी रंग सफेद नं0 डीएल 7 सीएफ 4881, बलेनो ं रंग सफेद नं0 यूपी 12 एडी 1633, ब्रेजा रंग ग्रे बिना नम्बर, होण्डा सिटी रंग स्लेटी न ं0 डीएल 7 सीके 0317, होण्डा सिटी रंग ग्रे नं0 यूपी 14 एएच 2005, ईको रंग सफेद नं0 डीएल 6 सीएन 1422, वेगन आर न ं0 य ूपी 15 एल 5238 गाडियों के कटे ह ुए पार्ट-17 ईजन जिनमें 07 बिना नम्बर व 10 नम्बर सहित, 08 टायर जिनमें 04 साधारण रिम सहित टायर व 04 एलोय रिम सहित टायर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 श्री राकेश कुमार शर्मा थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, है0का0 236 अजीत सिंह थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, का0 677 रमेश कुमार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, चालक का0 747 अरविन्द कुमार थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर, उ0नि0 श्री सुनील शर्मा क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, उ0नि0 मनोज कुमार यादव क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, का0 विजय मावी क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, का0 681 रूपक क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, का0 भ ूपेन्द्र भाटी क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, का0 588 जोगेन्द्र क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, का0 1229 गुरूनाम क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर, चालक का0 1037 अमित क्राईम ब्रान्च जनपद मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

मुजफ्फरनगर में डीएम ने ली काशीराम आवास विकास से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक, जमकर हड़काया4 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कचहरी स्थित लोकवाणी सभागार मे विभागीय अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक के दौरान शामी रोड स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी,खांजापुर मे नालियो के पानी की निकासी की समस्या एवं सफाई व्यवस्था आदि जनसमस्याओ के सदर्भ मे दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बीते दिन शामली रोड स्थित खांजापुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी पहुंच कर कालोनीवासियो से कालोनी की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे जानकारी ली थी। इस दौरान कालोनीवासियो ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को पानी की निकासी की समस्या,सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाईट,पेयजल हेतु पानी की टंकी को ठीक कराने,पार्को का सौन्दर्यकरण आदि विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया था। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा कालोनीवासियो की समस्या को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियो को समस्याओ के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया था। इसी संदर्भ मे आज कचहरी स्थित लोकवाणी सभागार मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि कांशीराम कालोनी के निरीक्षण के अनुरूप सभी कार्य अविलम्ब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

 

डीएम ने शेल्टर हाउस का निरीक्षण कर बेसहारा लोगों का हाल जानाDmmzn |
मुजफ्फरनगर। कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते गरीबों के लिए जिलाधिकारी फिर बीती रात निकली। उन्होंने खुले आसमान और शेल्टर हाउसों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के आदेश दिए।
कडाके की ठंड से गरीब अमीर सभी परेशान है। ठंड से बचने के अपने अपने उपाय कर रहे हैं कुछ लोग बेसहारा भी है जिन्हें ठंड से बचाने का जिम्मा जिला प्रशासन के पास है। बेसहारा लोगों के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में नगर और देहात क्षेत्रों में शेल्टर हाउस बनवाये हुए हैं वहीं जगह-जगह चौराहों पर आग तापने के लिए अलाव भी जलाये जा रहे हैं, ताकि बेसहारा गरीब लोग ठंड से बच सकें। इसी कड़ी में देर रात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे दल बल के साथ शेल्टर हाउसों का निरीक्षण करने के लिए निकली और रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, महावीर चौक पुल के नीचे रुड़की आदि शेल्टर हाउसां का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था जांची परखी। उन्होंने शेल्टर हाउस में मोजूद लोगां से बातचीत कर उनका दुख दर्द साझा किया। उनके साथ मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इन लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी तरह कि इन लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कोई भी बेसहारा गरीब लोग खुली छत के नीचे ना सोने पाए सभी के लिए शेल्टर हाउस की व्यवस्था की गई है अगर कहीं कोई किस तरह की सूचना मिलती है तो तुरंत लोगों उनके लिए खाने पीने और ठंड से बचने की व्यवस्था की जाए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बेसहारा लोगां को कम्बल भी बांटे।

टॉपटेन शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही जंगल ग्राम निरधना से ०१ शातिर टॉप-१० हिस्ट्रीशीटर/जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश पुत्र मौ० नवी नि० ग्राम निरधना थाना चरथावल मु०नगर के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ं ०१ मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश थाना चरथवाल से टॉप-१० एवं हिस्ट्रीशीटरध्जिलाबदर अपराधी है। जिसपर गौकशी एवं गैंगेस्टर आदि के ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

अखिल भारतीय कला शिविर का शुभारम्भ7 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। राज्य कला अकादमी एवं संस्कार भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से जल,जंगल और जमीन के बचाव की और एक कदम गंगोत्सव 2020 के नाम से एक अखिल भारतीय कला शिविर का शुभारम्भ हुआ। यह कला शिविर 19 से 21 दिसम्बर 2020 तक तीन दिन तक चलेगा। जिसमें समस्त भारत से आए हुए 50 चित्रकार 19 व 20 दिसम्बर मे श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मे स्वच्छ गंगा,निर्मल गंगा विषय पर पेन्टिंग बनाएंगे। जिनकी प्रदर्शनी व कलाकारों का सम्मान 21 दिसम्बर को मुजफ्फरनगर विकास प्राद्यिकरण द्वारा खतौली गंगनहर स्थित नवनिर्मित घाट पर होगा। अखिल भारतीय कला शिविर के उदघाटन के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उत्तर प्रदेश रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गंगा,वन एवं वन सम्पदा आदि हमारी राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति है। जिन्हे ठीक से संजोकर रखने की आवश्यक्ता है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ गंगा अभियान के तहत नदियो के पुर्नजीवन की दिशा मे अनेक कार्य किए जा रहे है। तथा नदियों खासतौर पर गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता की दिशा मे विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जैन ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉक्टर सुबोध गुप्ता क्षेत्र प्रमुख संस्कार भारती संजय जैन अप्पू, डॉक्टर सुनील, प्रोफेसर संतोष साहनी रहे। कार्यक्रम संयोजक में प्रवीण सैनी पियूष शर्मा, अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में दूर-दूर से कलाकार आए हैं जिनमें प्रमुख रूप से नैनीताल से जगदीश पांड,े दिल्ली से विजेंद्र कुमार, प्रांजल सैनी कानपुर से डॉक्टर अजय पाठक व राजकुमार अनिल सोनी मथुरा से, कविता जालंधर से, भदोही से जेनब बानो, अनस सुल्तान महरूद्दीन, सचिन सैनी, राहुल कुमार, दिलबाग सिंह, अनामिका, कुंड वाणी, दीक्षा कैन, अंजुम परवीन, खुशबू उपाध्याय, सोनी, अमित कुमार, डॉ निशा गुप्ता डॉक्टर बनना वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

डीआईजी ने सिखेडा थाने का निरीक्षण किया8 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने आज जनपद में भ्रमण करते हुए मीरांपुर और सिखेड़ा थाने का निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक आने से हड़कम्प मचा रहा। उन्होनें वहां निरीक्षण के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद के निरीक्षण पर आज यहां पहुंचे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थाना सिखेड़ा पहुंचे और सिखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। क्षेत्र के चौकीदारों से भी उन्हों वार्ता की। ठंड के चलते डीआईजी ने चौकीदारों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने सिखेड़ा थाने में रजिस्टर कार्यालय, मालखाना,बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंनें थाने के प्रभारी को अपराधों पर कडे नियंत्रण तथा रात्रि गश्त बढाने को लेकर कडेघ् दिशा निर्देश दिए। सिखेड़ा थाने के बाद डी आई जी उपेंद्र अग्रवाल मीरांपुर थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां भी उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की और अपराध स्थिति की भी समीक्षा की।

 

तमंचे, कारतूस सहित दबोचा10 Min 7 |
छपार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सन्धिग्ध व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत , पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में थाना छपार पर तैनात उप निरीक्षक रविशंकर पांडेय, हे.का. रामवीर सिंह, कां. मशकूर चौधरी द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुंदरनगर से रजवाहा रोड से शातिर अभियुक्त फिरोज पुत्र शकील निवासी मोहल्ला सरवट पीर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे एक तमंचा ३१५ बोर व २ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया इस संबंध में थाना हाजा पर अपराध संख्या ३४५ध्२० धारा ३ध्२५ आर्म्स एक्ट पंजीकृत है, अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।

 

 

मोरारी बापू की राम कथा शुरू, बाबा रामदेव भी पहुंचे11 Min 10 |
शुकतीर्थ। पावन नगरी शुकतीर्थ पर आज राम कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की राम कथा प्रारंभ हुई। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ से स्वामी रामदेव समेत बडी संख्या में संत महात्माओं की मौजूदगी में कथा की अमृत वर्षा की गई। शुकर्तीर्थ में आज सुबह मोरारीबापू की कथा आरम्भ हुई। कथामंच के पीछे जो हनुमानजी का चित्र लगाया गया है। पवित्र शुक्रतीर्थ में मोरारी बापू की यह ८५२ वीं कथा है। आज इस आयोजन में पंतजली योग पीठ के स्वामी रामदेव भी उपस्थित रहे। उन्होंने मोरारीर बापू को राष्ट्रसंत बताते हुए कहा कि उनका शुकर्तीथ में आना एक बडी बात है। यह तीर्थ शुकदेव मुनि की तपस्थली है। मोरारी बापू ने आज अपनी कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह तपोभूमि है और इसका अलग महत्व है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र का गुणगान किया। इस मौके पर हनुमान धाम के केशवानंद जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। यह कथा २६ दिसंबर तक सुबह ९.३० से १.३० बजे तक प्रत्येक दिन चलेगी।

 

नगरपालिका प्रशासन द्वारा बढाये जा रहे हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स से क्षेत्रवासियो में रोष12 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन द्वारा बढाई जा रहे हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स से क्षेत्रवासियो में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। वार्डवासियो ने इस सम्बन्ध मे बैठक कर वार्ड सभासद का घेराव कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
नगर की इंदिरा कॉलोनी वार्ड 31 वासियो ने एक सभा का आयोजन किया। जिसका मुख्य उददेश्य नगरपालिका परिषद द्वारा बढाए जा रहे हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के बिलो को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे आरोपित किया कि पालिका प्रशासन जबरदस्ती जनता से अतिरिक्त टैक्स बढाने का प्रयास कर रहा है जो कि उचित नही है। बैठक मे मौजूद कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि हम जनता को लूटने नही देंगे। कोरोना काल के संकट से देश की जनता बेहाल है पालिका प्रशासन तथा शासन प्रशासन को इस समस्या के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए। वार्डवासियो द्वारा वार्ड 31 की सभासद श्रीमति पूनम शर्मा का घेराव कर अपनी नाराजगी से अवगत कराया। बैठक मे मख्य रूप से दिनेश शर्मा,मनोज शर्मा सभासद पति,संजय त्यागी,गिरजेश शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, धर्मपाल धीमान, बृजपाल गुप्ता,कांति त्यागी,रिषीरात शर्मा,नवनीत पंडित आदि मौजूद रहे।

 

एआईएमआईएम की बैठक सम्पन्न13 Min 7 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगियाखेड़ा में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के कुछ कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग हुई। जिसकी सदारत मजलिस के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान हाशमी ने की। मीटिंग का संचालन एडवोकेट आबाद कुरैशी ने सफलतापूर्वक तरीके से किया। इस मीटिंग में शहर मुजफ्फरनगर और कस्बा खतौली से आए पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातें रखी। जिनमें मुख्य रूप से फैसल जमीर, तस्लीम सिद्दीकी और आदिल मोहसिन ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मीटिंग में मजलिस के वरिष्ठ नेता राशिद अजीम ने कहा कि आने वाले २०२२ के विधानसभा चुनाव में मजलिस अन्य घटक दलों से गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरेगी और मजलिस या जो भी गठबंधन प्रत्याशी बुढ़ाना विधानसभा पर चुनाव लड़ेगा पार्टी कार्यकर्ता उसी को एकजुट होकर वोट देंगे। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान हाशमी ने कहा कि अब ताबेदारी के लिए हम लोग बिलकुल भी वोट नहीं करेंगे बल्कि सत्ता में साझेदारी के लिए वोट किया जाएगा और सत्ता में भागीदारी कर जिनको अभी तक अपना हक और इंसाफ नहीं मिला मजलिस मुस्लिम के साथ उन सभी लोगों की लड़ाई लड़ेगी। जिनका हक अब तक सत्ताधारी पार्टियों ने नहीं दिया है। इस मीटिंग में एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट आबाद कुरेशी, बुढ़ाना वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष चांद सलाउद्दीन, मुहम्मद आवेज उस्मानी, अजीम सलमानी और अफजल मंसूरी ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में शहजाद पहलवान को ग्राम अध्यक्ष जोगियाखेड़ा और आदिल बादशाह को बुढाना विधानसभा का नया महासचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने शहजाद पहलवान और आदिल बादशाह को पार्टी की टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मीटिंग को कामयाब बनाने में डॉक्टर हसरत, हसरत राणा, साजिद राणा, परवेज ठेकेदार, आस मोहम्मद, नूर मोहम्मद, नौशाद, नदीम, रियाजुद्दीन, फुरकान, इकराम, रहीमुद्दीन, रिजवान अली, नाजिम राणा, मोहम्मद राशिद, हसमत, हारून, सिराज कल्याणपुर, इदरीश, फैजान, जमशेद, मुजम्मिल, अरशद, शाहरुख, मारूफ, इंचार्ज फैजान, साकिब, शफक्कत, गुलबहार, गुलफाम, आदिल, शोएब, आरिफ और रईस आदि कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया। यह मीटिंग काफी देर तक चली।

 

गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस अधि०/कर्म०गण द्वारा रात्रि में अपने अपने थाना क्षेत्रों के कस्बो, बाजारो व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए थाना क्षेत्रों में स्थित होटल ढाबे/हाइवे/चौराहों/संवेदनशील स्थानों पर ’संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की लगातार सघन चैकिंग की जा रही है।

 

मुठभेड में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड के दौरान पुलिस ने रुडकली से पटोली जाने वाले रास्ते से ०१ शातिर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना छपार का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त परवेज पुत्र शेर अली निवासी भैंसरहेडी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त परवेज उपरोक्त शातिर किस्म का गौ-तस्कर प्रवत्ति का अपराधी है जिसपर गौकशी एवं अन्य संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष्ज्ञ के तहत नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने क्षेत्र मे गश्त व चौकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर भोपा रोड शांति नगर कालोनी मे हुए डबल मर्डर के मामले मे वांछित आरोपी खिरजू उर्फ योगेन्द्र पुत्र प्रकाश चन्द निवासी गांव कचौहडा गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि विगत माह शांति नगर मे रह रहे शामली निवासी प्रोपर्टी डीलर व उसके साथी जिम संचालक युवक की प्रोपर्टी डीलर के चचेरे भाई ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही हत्यारोपी खिरजू उर्फ योगेन्द्र फरार चल रहा था। जिसे नई मन्डी इंस्पैक्टर योगेश शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई।

 

पुलिस ने कई शातिरों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त फिरोज पुत्र शकील नि0 मौ0 सरवट पीर थाना सिविल लाईन्स मु0नगर को सुन्दर नगर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर व0उ0नि0 सुरेश कुमार द्वारा अभियुक्त नईम अहमद पुत्र अशफाक नि0 खोकनी थाना खतौली मु0नगर, मौ0 इमरान पुत्र बसीरूददीन नि0 सिवाल खास थाना जानी मेरठ, प्रमोद पुत्र जयचन्द नि0 ग्राम जसौता थाना खतौली मु0नगर को शराफत कालोनी कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 02 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन्स पर व0उ0नि0 बचन सिंह अत्री द्वारा वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र ओमपाल नि0 टीकरी थाना दौघट बागपत को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अमित पुत्र रमेश कुमार नि0 हरिनगर थाना पुरकाजी मु0नगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त शमशाद उर्फ कल्लू पुत्र यासीन नि0 ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को हरसौली धर्मकांटे से हरसौली की तरफ जाने वाले रास्ते पर रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2.5 किग्रा डोडा पोस्त को बरामद किया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =