News
खबरें अब तक...

समाचार

आला अधिकारियो ने किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान का काटे। आला अधिकारियो ने विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के सरकार द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। शासन के निर्देशो के चलते शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन रहता है। आज लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो पर वाहन चैकिंग के दौरान बिना किसी जरूर कार्य घूम रहे लोगो को जमकर हडकाया तथा कई वाहनो के चालान भी काटे। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा के निर्देशन मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

कोविड टेस्ट सेंटर पर नागरिको के जांच सैम्पल लिये4 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड टेस्ट सेंटर पर नागरिको के जांच सैम्पल लिए। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते महावीर चौक पर कोविड-19 जांच सैम्पल केन्द्र बनाया गया है। ताकि नागरिको के कोरोना जांच सैम्पल लिए जा सकें। इसी संदर्भ मे नगर के महावीर चौक पर कोरोना जांच केन्द्र बनाया गया है। जहां आला अधिकारियो के निर्देशन मे कई लोगो के कोविड टेस्ट लिए गए।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर एक विवाहिता सहित दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हे। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवट निवासी 19 वर्षीय जोया पत्नी आसिफ व गोगवान जलालपुर निवासी विजय पुत्र रविंद्र ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

तीन लोगों का शान्तिभंग में चालान किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में आपस में झगडा कर रहे तीन लोगों का पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुजडू निवासी शहजाद और इरफान कार में सवार होकर जा रहे थे। सामने से गांव का ही हेमराज बाइक पर सवार होकर आ रहा था। साइड देने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

श्री गणेश जनमोत्सव मनाया5 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। गणपति धाम मंदिर मे विधि विधान के साथ श्री गणेश जनमोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियो व गणमान्य लोगो ने पूजा अर्चना मे हिस्सा लिया।
नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर मे आज से नो दिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव के प्रथम दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। अग्रपूज्य, पार्वती नन्दन व समसत कष्टो को हरने वोल विध्नविनाशक सिद्धि विनायक भगवान श्री गणपति के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री गणपति खाटूश्याम मन्दिर परिवार की और से श्री गणपति महोत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री गणपति जी का नयनभिराम स्वर्ण अंगार, 56 भोग भगवान गणपति जी का रजत पालना इस उत्सव के विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। श्री गणपति महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण मे फेस मास्क, सैनिटाइजेशन वसामजिक दूरी को अपनाते हुए सभी लोग धार्मिक अनुष्ठान मे सम्मलित हुए। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल,विजेंन्द्र अग्रवाल, रानू जी,नरेन्द्र गोयल, अम्बरीश सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी श्रृद्धालुओ ने विश्व शांति की मंगल कामना की।

सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हे। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकडसंधा निवासी गौरव पुत्र अनुज कुमार व कुलदीप पुत्र अशोक शर्मा बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बाईपास पर नया गांव मीरांपुर पुलिस चोकी के पास हुए सड़क हादसे में उक्त दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी राधेश्याम मित्तल पुत्र ताराचंद मित्तल सिविल लाइन थाने के पास भोपा रोड पर हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

नाली विवाद मे मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे हुई मारपीट मे एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के गांव बिलासपुर निवासी बिजेन्द्र पाल का अपने पडौसी हरीसिह से नाली विवाद चल रहा है। जिस कारण पूर्व मे भी इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी विवाद व कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह फिर से ये दोनो पक्ष आपस मे उलझ गए। इन दोनो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जिसमे हरीसिह का बेटा सन्नी घायल हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंचे। गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया।

महिला जिला अस्पताल को प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिलने पर बधाई दी
मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश काया कल्प अवार्ड २०१९-२०२० के तहत महिला जिला अस्पताल को प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिलने पर (सीएमएस डा० अमृत रानी भांबे ) को साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा फूलों की माला व मोमेंट देकर जोर दार स्वागत किया व् बधाई दी। उपस्थित राजू सैनी, कमल सैनी, निक्की त्यागी, रीना शर्मा, सुनीता शर्मा, रीना कशयप ,अरविन्द बंसल, विक्की त्यागी व क्रांतिकारी शालू सैनी रही।

भाजपा सरकार कर रही किसानों का उत्पीडनः प्रमोद त्यागी
मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि भाजपा की यूपी सरकार किसान हितों से खिलवाड़ कर रही है इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व अन्य सभी सपा नेताओं ने रोष जाहिर किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार की लापरवाही व उदासीनता से यूरिया की भारी किल्लत हो गयी है जबकि इस समय किसानों को आलू की बुवाई की तैय्यारी व धान की फसल के लिए यूरिया की सबसे ज्यादा आवश्यकता है लेकिन किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसानों को यूरिया की उपलब्धता कराने में भाजपा सरकार अन्य मुद्दों की तरह पूरी तरह फेल हो गयी है वंही भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि सांसद-विधायक भी किसानों की परेशानी पर चुप्पी साधकर तमाशा देख रहे हैं जो शर्मनाक स्थिति है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति व उनकी परेशानी पर उदासीन रवैये से आज किसान पूरी तरह त्रस्त है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानो व जनता की परेशानी को बर्दाश्त नही करेगी भाजपा सरकार व प्रशासन किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार तुरन्त यूरिया उपलब्ध कराए।प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसानों को एक सप्ताह में मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध न कराने व किसानों की अन्य मांग को पूरा न करने पर एक सप्ताह बाद समाजवादी पार्टी, भाजपा सरकार के विरुद्ध कड़ा आंदोलन/धरना प्रदर्शन सड़को पर उतरकर करेगी।

मंत्री कपिल देव समेत विधायकों ने की सीएम से भेंट, मुजफ्फरनगर और शामली की डीएम को कराये निर्देश! 7 Min 16 |
मुज़फ्फरनगर। कपिल देव अग्रवाल ने मंत्रित्व कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधायकों के साथ माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी, किसान उद्यमियों और प्रशासन का सामजंस्य इस प्रकार का हो कि किसी भी स्तिथि में इंडस्ट्री बंद नो हो।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में एक वर्ष का सेवा काल पूर्ण होने पर विद्यायक उमेश मलिक, शामली से तेजेन्द्र निर्वाल, बड़ौत से केपी मलिक के साथ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि लोकड़ाऊंन के चलते व्यापार की स्तिथि बेहद खराब है और इंडस्ट्री के प्रोडक्ट्स की डिमाण्ड बहुत कम है। साथ ही किसान को इंटरनेशनल मार्किट फ्री करना तो स्वागत योग्य है किन्तुमंदि समितियों को स्वावलंबी बनाये रखने के लिए मंडी शुल्क में और कमी किये जाने की आवश्यकता है जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सहमति व्यक्त की है।
विधायक उमेश मालिक, तेजेन्द्र निर्वाल, केपी मालिक ने कहा की शेष गन्ना भुगतान शीघ्र होना आवश्यक है साथ ही दंगों के मुकदमों के निस्तारण की कार्यवाही भी होनी चाहिए जिसके लिए मुख्यमंत्री जी ने तुरंत शामली मुज़फ्फरनगर के ज़िलाधिकारी को निर्देशित कराया।

सोलानी नदी का पानी पुल के ऊपर से उतरा8 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। पहाडों पर बारिश के चलते शेरपुर में नदी में ज्यादा पानी आने से सोलानी नदी का पानी पुल के ऊपर से उतर रहा है ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मामला जनपद मुजफ्फरनगर की ग्राम पंचायत शेरपुर का है जहां ग्राम वासियों ने खुद नदी के ऊपर पुल बनाया था जो २ साल पहले टूट गया था। उसके बाद ग्राम वासियों ने दोबारा से पुल बनाया जो आज नदी में ज्यादा पानी आने के कारण डूबता नजर आ रहा है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं नदी में पानी इतना ज्यादा आ गया है के पानी पुल के ऊपर से होकर गुजर रहा है और ग्राम वासियों को पुल गिरने का डर सता रहा है। इस संबंध में ग्राम वासियों ने बताया ग्राम वासियों ने खुद ही है पुल बना रखा था जो आज नदी में ज्यादा पानी आने के कारण डूबता नजर आ रहा है और पानी पुल के ऊपर से होकर गुजर रहा है जिसके कारण ग्राम वासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शोकसभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़ी नोआबाद के रहने वाले सेना के जवान मोहित बालियान जो गुरुवार को जम्मू के पुंछ में एक पोस्ट पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हमारे जिले मुजफ्फरनगर के कस्बा भोराकलां के अंतर्गत गांव गढ़ी नोआबाद के रहने वाले जवान मोहित बालियान जो गुरुवार को पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हम सभी हम संगठन के समस्त पदाधिकारी गण उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं वैसे तो हमारे देश ने हमेशा शेरे जवान पैदा किए हैं लेकिन हमारे जिला मुजफ्फरनगर के भी कई शेर जवान देश की रक्षा करते हुए पहले भी शहीद हुए हैं और अब हमारे जिले के सेना के जवान मोहित बालियान जो आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए हैं हम उनको पूरे संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं बैठक में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,भीम बालियान,तरुण मित्तल, प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल शिव कुमार सिंगल,भानु प्रताप,विरेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग,विजय कुछल,जय इंद्रप्रकाश,अखिलेश शर्मा अभिलक्ष मित्तल,मुकेश गुप्ता,भूरा कुरेशी, आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता स्थगित
शाहपुर। सेना में तैनात नौकायन खिलाड़ी पुनीत कुमार इंडोनेशिया में होने वाले प्रतियोगिता में चयनित हुए थे, मगर कोरोना काल के चलते यह प्रतियोगिता स्थगित हो गई है। काकड़ा निवासी किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र पुनीत कुमार ने सेना में भर्ती होने के साथ नौकायान ( रोइंग ) को अपने जीवन में अपनाया। उन्होंने २०१७ में आयोजित ३६ वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद २०१८ में आयोजित ३७ वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के साथ २०१९ में ३८ वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगस्त २०१९ में ऑस्ट्रिया में हुई वर्ल्ड रोइंग चौंपियनशिप में देश की ओर से प्रतिभाग किया। अक्तूबर २०१९ में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन रोइंग चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सितंबर २०२० में इंडोनेशिया में एशियन रोइंग चौंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उनका चयन हुआ था। वह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे किंतु कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने चलाया चैकिंग अभियान9 Min 8 |
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर बलवाखेड़ी मार्ग पर लोकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान अनावश्यक रुप से वाहनों पर सवार होकर बाहर घूम रहे लोगों की चेकिंग की गई।तथा कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर बाद छोड़ा गया।
देश मे बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार व रविवार में 55 घण्टे के लोकडाउन की घोषणा की गई है लोकडाउन में अनावश्यक रुप से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने वाले लोगों को इनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी बलवाखेड़ी मार्ग पर पुलिस टीम के साथ सड़को पर उतर आए।ओर वाहन चेकिंग अभियान चलाया चौकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटने के साथ साथ कई वाहनों को सीज किया चौकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अनावयशक रूप से बाहर घूम रहे लोगो को समझाया कि वे अपने घरों में ही रहे लोकड़ाउन का पालन करे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोकड़ाउन का पालन करने,बिना वजह घर से बाहर न निकलने व मास्क लगाकर रखने की अपील की।

 

पौधारोपण किया11 Min 6 |
चरथावल। हिदाया एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में जामिया अल हिदाया जामिया नगर नगला राई में पौधरोपन कार्यक्रम हुआ जिसमे दारुल उलूम देवबन्द के उलेमा और दूसरे अन्य सम्मानित लोगों की मौजूदगी में वृक्ष लगाए गए इस अवसर पर जमीयत उलेमा के जिलासचिव व जामिया अल हिदाया के प्रबन्धक मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए और साफ हवा पानी लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगने चाहिए हरा भरा माहौल स्वस्थ जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है,उन्होंने कहा साफ सफाई ,हवा पानी की शुद्धता हर इंसान के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इंसान के जिन्दा रहने के लिए आक्सीजन,पानी, सफाई तीनो बहुत जरूरी हैं, आक्सीजन लेने के लिए हर इंसान को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।दारुल उलूम देवबन्द के उस्ताद कारी इकरार बिजनौरी ने कहा कि पेड़ लगाना इसलाम की रोशनी में भी बहुत महत्त्वपूर्ण और सवाब का काम है,पेड़ों से इंसान ही नही पशु,पक्षी और फसलों को भी आक्सीजन मिलता है दारुल उलूम ऑनलाइन के टीचर मौलाना जुबैर कासमी ने कहा कि हमारा देश बहुत खूब सूरत है,जहाँ हर तरह के लोग आबाद है,हम सभी को मिलकर देश की तरक्की, खुशहाली, और सलामती के लिए कोशिश करनी चाहिए, देश स्वस्थ रहेगा तो हम खुश हाल बनेंगे।
मौलाना अहसान कासमी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाना नेक काम है, जिससे समाज स्वस्थ रहता है,हमारे आसपास हराभरा और खुशहाल माहौल बना रहता है,इस मुहिम को ताकत मिलना जरूरी है।इस अवसर पर मौलाना मूसा कासमी,मौलाना नफीस अहमद,मौलाना जुबैर अहमद कासमी,कारी इकरार बिजनौरी,कारी शुऐब आलम, मौलाना जुनैद हाशमी,कारी शाहनवाज आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =