News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा, का0 अल्का रानी द्वारा वॉछित अभियुक्त आसिफ पुत्र मौ0 दिलशाद नि0 मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर हाल नि0 कार्टिया पिन्ड स्टेडियम के पीछे थाना कण्ड जिला जलंधर पंजाब, तस्लीम उर्फ तस्सी पुत्र सोनू उर्फ सलीम नि0 उपरोक्त, नदीम पुत्र सोनू उर्फ सलीम नि0 उपरोक्त, नगमा पत्नी आसिफ नि0 उपरोक्त को सहारनपुर बस अडडे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त आसू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र यासीन नि0 चौकी खालापार के सामने थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा वॉछित अभियुक्त मनु प्रजापति पुत्र महेन्द्र कुमार नि0 इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर, संजय शर्मा पुत्र चन्द्रमणि शर्मा नि0 391 रामपुरी थाना को0नगर मु0नगर को अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सचिन पुत्र ओमकार नि0 ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा मु0नगर को बेहडा अस्सा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नाजिम पुत्र इस्बूददीन, नसीबूददीन पुत्र इस्बूददीन नि0गण ग्राम भठौडा थाना सिखेडा मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त कादर पुत्र सुलेमान नि0 मौ0 झोजगान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सुक्रमपाल उर्फ भगत पुत्र विक्रम सिंह नि0 ग्राम चन्दनहेडी थाना छपरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र लाल सिंह नि0 ग्राम तिसंग थाना जानसठ मु0नगर को नया गांव चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया।

 

तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा कल्लू पुत्र शकील नि0 ग्राम भूनी थाना सरूरपुर मेरठ, अंकेश पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम शाहपुर थाना रोहटा मेरठ, रितिक पुत्र ब्रहमपाल नि0 ग्राम भूनी थाना सरूरपुर मेरठ, अजीत पुत्र श्रीनाथ नि0 कस्बा व थाना पवई आजमगढ, विशाल पुत्र रामभजन नि0 मिर्जापुर दुभई थाना सिवाहार जनपद सिवाहार बिहार को नावला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी की लकडी, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 छुरे नाजायज एवं 01 पिकअप गाडी नं0 यूपी 15 ईटी 9104 को बरामद किया गया।

 

चोरी की कार व तमंचा सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त व0उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त गौरव पुत्र रमेश नि0 गदनपुरा थाना खतौली मु0नगर, अरविन्द पुत्र रमेश्वर नि0 नया गांव थाना मीरापुर मु0नगर को ईदगाह के बडे गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चाकू नाजायज एवं 01 गाडी स्वीफ्ट फर्जी नम्बर प्लेट नं0 एचआर 26 सीएच 6214 को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त सरफराज पुत्र रहीश कुरैशी नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को जंगल ग्राम तावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त 01 तमचां 01 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 चोरी की मो0सा0 हीरो होण्डा साईन रंग काला नं0 यूपी 19 – 7219 को बरामद किया गया।

एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी1 Min 3 |
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जनपद मुज़फ्फरनगर के मुख्य चोराहे जैसे महावीर चौक, मिनाक्षी चौक, अस्पताल चौक, नावल्टी चौक आदि पर यातायात को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव महोदय के निर्दशानुसार टीएसआई वीरअभिमन्यु व यातायात के अधिकारीगण द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रशिक्षण देते हुए यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गयी तथा नियमों के पालन करने हेतु शपथ भी दिलाई गयी। एनसीसी कैडेट्स को मीनाक्षी चौक पर ले जाकर टीएसआई वीरअभिमन्यु व यातयात कर्मियों द्वारा ट्रैफिक संबंधी प्रशिक्षण भी कराया गया।

 

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की4 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एआरटीओ विनित मिश्रा व टीएसआई वीर अभिमन्यु ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को दृष्टिगत रखते हुए आज महावीर चौक पर एनसीसी कैडेट्स के अधिकारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स के बच्चो को यातायात जागरूकता के बारे में जानकारी दी ओर उन्हें ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से बताया और किस नियम को तोड़ने पर क्या होता हैं इसके बारे में जानकारी देते हुए एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने व कराने की शपथ भी दिलाई। तथा वही दूसरी ओर एनसीसी कैडेट्स को शहर के मीनाक्षी चौक पर ले जाकर एआरटीओ विनित मिश्रा व टीएसआई वीर अभिमन्यु व एनसीसी के अधिकारियों ने साथ मिलकर ट्रैफिक संबंधी प्रशिक्षण कराया गया इस दौरान सभी कैडेट उत्साह से भरपूर नजर आए। विदित हो कि संभागीय परिवहन अधिकारी विनित कुमार मिश्रा हमेशा यातायात जागरूकता को लेकर गम्भीर नज़र आते है और जीवन अनमोल हैं सदा यातायात के नियमों की जानकारी जन जागरूकता फैलाते नजर आते है तथा वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी करते हैं साथ ही यातायात नियमों की जानकारी फैलाकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करते हैं। तथा वही टीएसआई वीर अभिमन्यु का कहना हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, हेलमेट तथा सीटबेल्ट पहन कर ही गाड़ी चलाएं। शराब पीकर वाहन न चलाये, सीटिग छमता से अधिक सवारियों को न बैठाएं, धीमी गति से वाहन चलाएं। गलत साइड में गाड़ी न चलाएं।

एसएसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार5 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। नाबालिग लडकी को पडौसी महिला द्वारा अगवा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे गांव फिरोजपुर के ग्रामीणो ने शिकायती पत्र मे पूरे मामले की जानकारी दी है।
भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव फिरोजपुर निवासी ग्रामीणो ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष कं्रातिकारी शालू सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया कि उनके पडौस की एक महिला ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी काम के बहाने से अपने घर बुला लिया तथा उसके अपने कब्जे मे रखा तथा परिजनो को लडकी वापिस करने से साफ इन्कार कर दिया है। पीडित पक्ष ने एसएसपी से इस मामले मे मदद की गुहार लगाई है।

 

जान से मारने की नीयत से हमला किया
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव मे वोट डालने से मना करने पर कुछ लोगो द्वारा घर पर चढकर जान से मारने की नीयत से हमले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी संजोग पुत्र राजबीर ने अपने परिवारजनो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रता करीब 10 बजे वह अपने घर मे सो रहा था तभी अचानक उसके घर के गेट पर तेज-तेज आवाजें गालियो के साथ सुनाई दी तो उसने उठकर घर की छत से देखा कि उसके घर के दरवाजे पर पूर्व प्रधान का बेटा सुमित व मोनित तथा दो अज्ञात व्यक्ति उसका गेट तोडने की कोशिश कर रहे हैं। ये चारो दीवार से चढकर उसके घर मे घुस आए तथा तमंचे व पिस्टल से उस पर हमले का प्रयास किया। उसने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान घर मे कोई और नही था। संजोग का कहना है कि आरोपी सुमित प्रधानी का चुनाव लड रहा है और उस पर वोट देने का दबाव डाल रहा था। उसके मना करने पर वो अपने साथियो के साथ उसके घर पर चढ आया। पीडित ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 

विवाहिता के साथ की छेडखानी
मुजफ्फरनगर। घर से पशुओ का चारा लेकर घेर मे जा रही विवाहिता के साथ गांव के ही कुछ युवको ने बदनियती के चलते छेडखानी व मारपीट कर डाली। पीडिता का आरोप है कि इस मामले मे मुकदमा दर्ज हो चुका है। परन्तु अभी तक आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही नही हो सकी है। पीडिता ने डीएम से इस मामले मे मद्द की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी तानिया पत्नि सोनू ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि 20 दिसम्बर 2020 को रात मे करीब 8 बजे वह अपने घर से घेर मे लगी कुट्टी मशीन पर पशुओ के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। तानिया का आरोप है कि उसकी समय गली मे रास्ते से आ रहे प्रवीण ने बुरी नियत से उसके साथ छेडखानी व मारपीट की। जिसमे प्रार्थिया के कपडे भी फट गए। उसके द्वारा मदद के लिए चीखने-चिल्लाने पर मौके पर अमरजीत व लाला पत्नि कर्मवीर पहुंच गए। जिन्हे देखकर विपक्षी उसे धक्का देकर और पेट मे लात व घुटने की चोट मारकर धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके परिजनो ने गांव के ही एक डाक्टर से दर्द से आराम के लिए इंजेक्शन व दवाई पिलवाई। जिससे उसे एक दो दिन आराम रहा परन्तु 23 दिसम्बर को असहनीय दर्द होने पर प्रार्थिया के परिजन उसे अल्ट्रासाउण्ड हुआ। जिसमे महिला अस्पताल की डाक्टर ने बताया कि प्रार्थीया का गर्भपात हो गया। इस सम्बन्ध मे 24 दिसम्बर 2020 को आरोपियो के खिलाफ शहर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज हो चुका है परन्तु अभी तक आरोपियो की गिरफ्तारी/कार्यवाही नही हो सकी है। प्रार्थीया तानिया का कहना है कि यदि विपक्षी प्रवीण पुत्र चतरसिह के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल मे लाई जाए।

 

9 फरवरी को काले कानून के विरोध में जासठ तहसील पर प्रदर्शन करेंगे किसान6 Min 1 |
बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि सभा गांव टोड्डा में हुई जहां भाकियू के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर सभी किसानों से आह्नन किया है कि ९ फरवरी को संगठन जानसठ तहसील में काले कानून के विरोध में किसान बचाओ और खेती बचाओ पंचायत करेगा हम सब किसानो की खेती और किसान की पगड़ी का मान बचाए रखने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना है भाकियू (तोमर ) किसानो के साथ मिलकर अराजनैतिक रहकर ही किसान हित में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करता आ रहा है भाकियू (तोमर) से सभी जाति धर्म के किसान पूरे भारतवर्ष से जुड़े हुए हैं भारत गांवों का देश है और किसान भारत देश की ताकत है भाजपा सरकार ने तीन कृषि अध्यादेश पारित किए हैं वो किसान हित के साथ साथ भारत की जनता के हित में भी नहीं है कृषि अध्यादेश से काला बजारी मंहगाई को बढ़ावा मिलेगा और किसानों के भूमिहीन होने का खतरा है भाजपा सरकार अपनी तानाशाही का परिचय देते हुए पुलिस को आगे कर तीन कृषि अध्यादेश काले कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है भाजपा सरकार तीन कृषि अध्यादेश काले कानूनो के विरोध में उठ रही किसानों की आवाज को दबाने में लगी हुई है किसान आंदोलन को और किसानों को बदनाम के लिए भाजपा सरकार के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हुए हैं इससे भाजपा सरकार कि ही छवि खराब हो रही है हुड़दंगियों ने दिल्ली में तिरंगा झंडा यात्रा में शामिल होकर किसान आंदोलन को बदनाम करने का काम किया है जिस कारण तिरंगा यात्रा में शामिल बेकसूर किसानों को भी पुलिस कि लाठियों का शिकार बनना पड़ा और निर्दाष किसानों को भी पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है किसानों के टैक्टरो में पुलिस ने तोड़फोड़ कि है तिरंगे झंडे का अपमान किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा लाल किले कि घटना के साथ साथ ही सभी घटनाओं की न्यायिक निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए जब तक काले कानून वापस नहीं हो जाते तब तक भाकियू (तोमर) देश प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रखेगा खेती किसानी बचाए रखने के लिए और भाजपा सरकार कि तानाशाही के खिलाफ भाकियू (तोमर) के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि ९ फरवरी को काले कानून के विरोध में भाकियू (तोमर) मुजफ्फरनगर तहसील जानसठ में किसान पंचायत का आयोजन कर रहा है अतः सभी सम्मानित किसान भाईयों से निवेदन है कि सभी किसान भाई जानसठ तहसील में ९ फरवरी को होने वाली पंचायत में बढ़ चढ कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में शामिल होकर भारत सरकार को अपनी एकता और ताकत का परिचय दे सरकार किसी भी राजनीतिक दल की हो किसान दमनकारी नीतियों के सामने कभी भी झुकने वाला नही है ईस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी युवा ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ाना पंकज गुर्जर सुमित पंचेडा अजय त्यागी धीर सिंह टीकम प्रधान खलील नूर मोहम्मद आशु इलयास हवलदार मंगत प्रधान रियासत आदि नूरा मौजूद रहै ।।

 

गांजा तस्कर गिरफ्तार
बुढाना। एसएसपी अभिषेक के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान मे पुलिस को एक के बाद एक कई बडी सफलता हाथ लग चुकी हैं। बुढाना पुलिस द्वारा एसएसपी के निर्देशन मे चल रहे इस अभियान विशेष के तहत लगातार 15 दिन मे पांचवे गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी मगनवीर सिह गिल ने मुखबीर की सूचना पर शफीपुर निवासी गांजा तस्कर लियाकत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने लुहसाना रोड से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि एसएसपी के निर्देशन मे अवैध नशीले पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने एवं अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी से जुडे तत्वो के खिलाफ जनपद पुलिस का अभियान जारी है। इस दौरान थाना प्रभारी एम.एस.गिल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

टीकाकरण कैम्प चलाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर मे लोगो को इस पायरस के प्रभाव से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान मे अब हैल्थ वर्कर्स का टारगेट फिगर को पूर्ण करने के नजदीक पहुंच चुके स्वास्थ्य विभाग के कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारियो की कडी मे आज से कोविड-19 वैक्सीन के लिए दो दिवसीय टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ हो गया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन जनपद मे 11 स्थानो पर टीकाकरण कैम्प चलाया गया। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत कई माह से विभिन्न व्यवस्थाए/कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी संदर्भ मे आज 5 फरवरी को भी यह अभियान जारी रहा। इस क्रम मे आज खास बात यह रही कि इस अभियान मे कोरोना फं्रट लाइन वर्कर्स को भी शामिल किया गया। इसके लिए पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट मे कैम्प मे इनवर्क को भी शामिल किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पुलिस लाइन व कलेक्ट्रेट मे कैम्प मे इन वर्कर्स मे शामिल पुलिस और राजस्व अधिकारियो/कर्मचारियों को कोविड-19 वायरस से बचाने के लिए मंगल टीका लगाया गया।

शनिदेव का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड भरतिया कालोनी तिराहे पर शनिदेव का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जानकारी के अनुसार जानसठ रोड भरतिया कालोनी तिराहे पर सभासद विकल्प जैन के नेत्रृत्व में शनिदेव के स्थापना दिवस पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्वालुओं ने बडी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी अनिल लोहिया ने इस प्रकार के कार्य को मानवता की सेवा बताया। सभासद विकल्प जैन ने कहा कि यहां पर आज के दिन शनिदेव की स्थापना हुई थी। इस मौके पर सभासद राहुल पंवार, संजय गुप्ता प्रोपर्टी डीलर, अश्वनी जैन, विनय बंसल, प्रमोद गुप्ता, कुश संगल,संजय जिन्दल, राहुल राही, अनिल जैन पूर्व सभासद, शान्ति स्वरूप आदि मौजूद थे।

 

कोरोना की वैक्सीन का टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल कोविड-१९ वैक्सीन का टीकाकरण कराते हुए, जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट में व्यापारी नेता संजय मित्तल का नाम आने के बाद उन्हें सिविल लाइन स्थित शांति मदन हॉस्पिटल में कोरोना की वैक्सीन का टीका।

 

फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज शहर के प्रधान ने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले मे जांच पडताल कराकर मुकदमा निरस्त कराने की मांग की है।
मूलरूप से चरथावल क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दूधली निवासी तथा हाल निवासी आर्य समाज शहर मु.नगर मुकेश आर्य पुत्र राजबीर सिह ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वह आर्य समाज शहर का निर्वाचित प्रधान है। उसका आरोप है कि ओमपाल द्वारा एक मुकदमा थाना सिविल लाईन पर न्यायालय के आदेशानुसार सिविल लाईन थाने मे दर्ज हुआ है। इस सम्बन्ध मे प्रार्थी अवगत कराता है कि आर्य समाज शहर की कमेटी का निर्वाचन निष्पक्ष व पारदर्शी पवन कुमार प्रबन्धक कार्य कन्या इण्टर कॉलेज नजीबाबाद जिला बिजनौर द्वारा कराया गया। जिसकी आपत्ति का कानूनी अधिकार कार्यकारिणी के सदस्यो के पास होता है जिसकी सुनवाई देवेन्द्रपाल द्वारा कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटीज एवं चिटस लखनउ मण्डल लखनउ द्वारा दिनांक 2 नवम्बर 2019 को आदेश मा.कोर्ट के अनुपालन मे किया गया। मुकेश आर्य का आरोप है कि ओमपाल तथा कथित पुरोहित को कार्यकारिणी के कार्यो मे किसी भी तरह का व्यवधान करने का अधिकार प्राप्त नही है। न ही किसी मुकदमाआि करने का यदि निर्वाचन मे कोई शिकायती पदाधिकारी को अनेक मौके दिए गए उनके द्वारा कोई पक्ष नही रखा गया। मुकेश आर्य का कहना है कि ओमपाल सुशीला शुभम पर थाना सिविल लाईन पर फर्जी कागज अभिलेख तैयार करने मे थाना सिविल लाईन मे 11 जून 2020 की घटना पर ओमपाल,योगेन्द्र,अशोक व दो अज्ञात लोगो पर न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज है। मुकेश आर्य का आरोप है कि वे लोग कानूनी कार्यवाही से बच कर उच्च अधिकारी को गुमराह कर कार्यकारिणी पर दबाव बना रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 13 =