समाचार
२८ दिन का भुगतान युक्त अवकाश प्रदान किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। सहायक श्रमायुक्त ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-१९ से ग्रसित कर्मचारियों/कर्मकारों, जो कोविड-१९ से संदिग्ध रूप् से प्रभावित हों और पृथककरण में रखे गये हों, को उनके नियोजकों द्वारा २८ दिन का भुगतान युक्त अवकाश प्रदान किया जायेगा। ऐसा अवकाश केवल तभी अनुमन्य होगा जब ऐसे कर्मकार या कर्मचारी स्वस्थ होने के प्श्चात अपने नियोजक या प्राधिकृत व्यक्ति को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान/प्रस्तुत करेंगे। ऐसी दुकानों/ वाणिज्यिक अधिष्ठानों/ कारखानों, जो राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों से अस्थायी रूप से बन्द है, के कर्मचारियों/कर्मकारों को ऐसी अस्थायी बन्दी अवधि के लिये उनके नियोजकों द्वारा मजदूरी सहित अवकाश प्रदान कियो जायेगा। ऐसी समस्त दुकानों/वाणिज्यिक अधिष्ठानों/ कारखानों, जहॉ दस या उससे अधिक कर्मकार नियोजित/योजित हो, को उक्त अधिष्ठानों के सूचना पटट और मुख्य द्वार पर को कोविड-१९ की रोकथाम के लिये केन्द्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा विहित सुरक्षा उपायों को प्रदर्शित करना होगा। यह आदेश इस अधिसूचना को जारी किये जाने के तत्काल पश्चात प्रवत्त होगा।
लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक

मुज़फ्फरनगर/मंसूरपुर। कोरोना वायरस से जनपदवासियों के बचाव हेतु पुलिस प्रशासन लगा जोरों पर प्रत्येक क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक नेशनल हाईवे ५८ पर थाना मंसूरपुर प्रभारी मनोज कुमार चाहल अपनी टीम के साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कर रहे जागरूक। लोगों को समझा रहे कोरोना से बचाव के उपाय एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं लोग अपने हाथों को पर्त्येक घन्टे में सेनेटाइजर या अच्छी साबुन से धोएं बार बार घरों से बाहर न निकलें अगर कोई जरुरी कार्य हो तो ही अपने घरों से बाहर निकलें सब्जी, फल आदि की ठेली लगाने वाले भी अपने हाथों को साफ सुथरा रखें अपने आस पास लोगों की भीड़ एकत्रित न करें सामान देकर सभी को उनके घरों को लौटाएं अपने मुँह को कपडा,मास्क या टिशु पेपर से ढकें अगर छींक आये तो अपनी बाजु की तरफ मुँह करके छींकें सावधान रहे सुरक्षित रहे।
घरेलु सामानों की दुकानों पर लोगों की जमकर भीड़




मुजफ्फरनगर। सीओ व इंस्पैक्टर ने एनोउंसमेन्ट करके लोगो को जागरूक किया। कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत क्षेत्र मे विभिन्न बाजारो मे भ्रमण कर नागरिको को घर पर ही रहने की सलाह दी। ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव को बेहसर किया जा सके। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ नई मनडी धनंजय सिह कुशवाहा की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली दीपक चतुर्वेदी ने नई मन्डी के बाजारो मे एनाउंसमेन्ट करते हुए नागरिको से आहवान किया कि सभी लोग अपने अपने घरो मे रहें तथा यदि बहुत ही जरूरी हो तभी अपने घर से बाहर निकलें अन्यथा अपने घरो मे ही रहें। ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोडा जा सके।


मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम मे चिकित्सकों द्वारा सरकारी कैम्प लगाया गया। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के उददेश्य बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं की जांच की गई। इस दौरान मीडियाकर्मियो का भी परीक्षण किया गया। चिकित्सा शिविर के दौरान सीएचसी प्रभारी व चिकित्साधिकारी तथा स्वाथ्यकर्मी मौजूद रहे।
डा.राम मनोहर लोहिया का अनावरण दिवस
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डा.राम मनोहर लोहिया का अनावरण दिवस बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिह,राजगुरू व सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए श्रृद्धाजंलि दी गई।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड0 ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डा.राम मनोहर लोहिया का अवतरण दिवस बहुत सादगी के साथ मनाया गया। तथा शहीद भगत सिह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए श्रृऋाजलि दी गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि हमे अपने महापुरूषो के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि डा.राम मनोहर लोहिया देश के पहले पहले समाजवादी नेता थे जिन्होने पूरे देश मे समाजवादी का झण्डा बुलन्द किया। शहीद भगत सिह,सुखदेव व राजगुरू की शहादत के प्रति सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ है और हमेशा कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर शहर अयक्ष अलीम सिददकी, जिला महासचिव जिया चौधरी,विनय पाल,सचिन अग्रवाल, टीटू रमनपाल,डा.नूरहसन,राशिद मलिक,शलभ गुप्ता,वरिष्ठ नेता गौरव जैन, इसरार अलवी, सोमपाल भाटी, जयवीर सिह आदि उपस्थित रहे।
समस्या है तो उन्हे थाने आने की आवश्यकता नहीं
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्परता से लगे हुए है। एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने एक संदेश में नागरिकों से कहा है कि यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे थाने आने की आवश्यकता नहीं है अपने मोबाइल से प्रार्थना पत्र का फोटो खींचकर व्हाटसअप नम्बर पर डाल दे उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी अपने घरों में रहे। अनावश्यक रूप से बाहर न घूमे। अपने हाथों को बार बार सैनेटाइज करे। भीड भाड में जाने से बचे। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो वह व्हाट्सअप नम्बर 9690112112 पर प्रार्थना पत्र का फोटो खींचकर भेज सकता है। उसकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। इसके अलावा एसएसपी के व्हाट्सअप नम्बर 9454400314, एसपी सिटी के 9454401127, एसपीआरए 9454401128, सीओ सिटी 9454401610, सीओ नई मंडी 9454458179, सीओ सदर 9454401612, सीओ खतौली 9454401611, सीओ जानसठ 9454401613, सीओ भोपा 9454458180, सीओ बुढ़ाना 9454401615 व सीओ फुगाना 9454458181 पर आप अपनी शिकायत व्हाट्सअप पर भेज सकते है।
शहीदी दिवस पर श्रृ़द्धाजलि दी

मुजफ्फरनगर। धरनारत मास्टर विजय सिह ने शहीदे आजम भगत सिह के शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृ़द्धाजलि दी। पिछले कई वर्षो से धरनारत मास्टर विजय सिह ने शहीद भगत सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिह, राजगुरू व सुखदेव देश को स्वाधीन कराने के लिए शहीद हो गए थे। आज उन तीन वीर सपूतो के शहीदी दिवस पर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई।
बावनदरा पुल के समीप मुर्गी के बच्चे फैक दिए
छपार। बावनदरा पुल के समीप मुर्गी के बच्चे मृत एवं जिवित अवस्था देखकर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र की मलीरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बावनदरा पुल के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुर्गी फार्म से उठाकर मुर्गी के बच्चे उनमे से कुछ बच्चे मर गए तथा कुछबच्चे जिन्दा हैं। फैक दिए। कोरोना वायरस के कारण अभी तक यही नही पता चल पाया कि किस मुर्गी फार्म वाले ने लापरवाही दिखाते हुए यह बच्चे यहां डाले है। मामले की जानकारी मिलते ही छपार पुलिस व पशु चिकित्सक डा.पी.एल जेन मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन मे जुट गए।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
मुज़फ्फरनगर-कांशीराम आवास विकास कालोनी में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के बलिदान दिवस पर दीप प्रज्वलित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!एवं भारत के १७ जवान शहीद होने पर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए हवन किया गया ! कार्यक्रम में उपस्थित रहे अजय पण्डित, रोहित पाल , प्रेम पाल, पवन शर्मा, राकेश पाल, हर्ष गोस्वामी, अर्पित पाल, हर्ष ठाकुर, सुरेश सैन, काजल जैन, मुकेश शर्मा, सरोज शर्मा सविता शर्मा एवं समस्त कालोनी वसी मौजूद रहें!



