News
खबरें अब तक...

समाचार

23 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त इरफान पुत्र अययूब निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को श्रीराम स्वीट्स के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पेटी नकली शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 देवकी नन्दन द्वारा अभियुक्त गुलबहार पुत्र हारून अंसारी नि0 महमूदनगर थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को गौरव स्वरूप की फैक्टी को जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतोली पर नियुक्त उ0नि विक्रम भाटी द्वारा अभियुक्त आकिल पुत्र चॉद खॉ नि0 ग्राम खोकनी थाना खतौली जनपद मु0नगर को गंग नहर रेलवे पुल खतौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

कई को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पंकज शर्मा द्वारा अभियुक्त शाहनवाज राणा पुत्र इस्लाम निवासी इस्तिकार खुटांके मकान ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को मदीना कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया।वहीं थाना खतोली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी मौहल्ला गणेशपुरी थाना खतौली जनपद मु0नगर को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 नशे की गोलियों को बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त नवीन पुत्र मदनपाल निवासी मौहल्ला सनराईज स्कूल बडकता रोड कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर को सनराईज स्कूल बडकता रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं थाना शाहुपर पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार बालियान द्वारा अभियुक्त जुनैद पुत्र जैनुद्ीन निवासी ग्राम साझंक थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को किनौनी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

पुलिस ने कई वांछितों दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तोंकर्मसिंह पुत्र फूलसिंह सैनी, अमित पुत्र कर्मसिंह निवासीगण ग्राम जडौदा थाना मन्सुरपुर जनपद मु0नगर को ग्राम जडौदा अभियुक्त अमित का मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पर्चा सट्टा, गत्ता, पेन्सिल व 2710 रू0 नकद बरामद किए गए।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितां/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त रामफल पुत्र धसीटू निवासी ग्राम ढासरी थाना ककरौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त रमनसिंह पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त दानिश पुत्र नुर आलम नि0 मौहलला सद्दीक नगर थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

तम्बाकू सेवन व धूम्रपान से हानिया से सम्बन्धित विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलोनी रस्तोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजीव शर्मा के कुशल निर्देशन में कोविड-१९ के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशो का अनुपालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से जिला चिकित्सालय के रेड क्रास भवन में तम्बाकू सेवन व धूम्रपान से हानिया से सम्बन्धित विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने आम जनमानस को बताया कि भारत वर्ष में तम्बाकू व धूम्रपान का सेवन आम बात हो गयी है, छोटे छोटे बच्चे जो भारत का भविष्य है वह भी गुटका, सिगरेट, का सेवन कर रहे है। उन्हे नही मालूम की इसका उनके शरीर पर क्या प्रभाव पड रहा है इन्ही पदार्था के सेवन से उनके अन्दर अपराधिक मानसिकता उत्पन्न होती है तथा अनेको प्रकार की गम्भीर बीमारियां जन्म लेती है। जिनका उपचार कराया जाना आसान नही है। उन्होने बताया कि इन पदार्था के सेवन से मनुष्य का जीवन भी समाप्त हो जाता है। सचिव द्वारा बताया गया कि सभी लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए तम्बाकू, गुटका, धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए क्योकि स्वस्थ्य शरीर से आत्म विश्वास बढता है। तम्बाकू, व धूम्रपान के उत्पादो पर चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य है। शैक्षणिक संस्थानों के आस पास तम्बाकू, बीडी, सिगरेट, गुटके की दुकान नही होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करना दण्डनीय अपराध है। उनके द्वारा उ०प्र० राज्य सकरार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए आिथर्क रूप से अक्षम व्यक्तियों को यदि वे अपने मुकदमें की पैरवी करने में असमर्थ है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जायेगा। शिविर में उपस्थित लोगो को संविधान में किये गये मौलिक कर्त्वयों की भी जानकारी दी गयी तथा कोविड-१९ के बचाव के उपाय के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा० मनोज कुमार, नवीन िंसंह, ममता शर्मा, नीलू, साक्षी आदि भी उपस्थित रहे। सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन १० अप्रैल दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर व वाहृय न्यायालय बुढाना, कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक १३८ एन० आई० उक्ट, बैक रिकवरी, मोटर, दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण राजस्व वाद, तथा सिविल वादो को निस्तारण किया जायेगा। 

 

पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र,वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन-नावला वाले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मे कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के खुलासे मे पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए योगदान के उपलक्ष मे आज पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे एसएसपी अभिषेक यादव आई.पी.एस. पधारे। इस समारोह मे सी.ओ.सिटी कुलदीप सिह, शहर कोतवाल योगेश शर्मा एवं वहलना चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार तथा उनकी टीम उपस्थित रही। जिनका सम्मान जैन समाज की और से किया गया।
क्षेत्र प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स ने कहा कि इस चोरी के खुलासे मे एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जो कि बेहद सराहनीय है। जिसका समस्त जैन समाज आभारी है। क्षेत्र प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजकुमार जैन नावला वाले ने कहा कि वास्तव मे मंदिर जी मे हुई चोरी के खुलासे मे कप्तान साहब के निर्देशन मे पुलिस प्रशासन ने दिनरात मेहनत करके चोरी का खुलासा किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासो से ह आज समाज निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर जैन समाज से उपस्थित प्रवीण जैन हुण्डई वाले,पंकज जैन,गांधी टैन्ट हाउस,सुगन्ध जैन एडवोकेट, द्वारा अपने सम्बोधन के माध्यम से पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज द्वारा दिया जाने वाला सम्मान ही मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन के लिए प्रेरणा का काम करता है। इस सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से नरेन्द्र जैन,संजय जैन,पंकज जैन,रजनीश जैन, संजय जैन नावला वाले,सी.ए.अजय जैन, नरेन्द्र जैन,मनोज जैन कोयला वाले, राजकुमार जैन, प्रभात जैन,अजय जैन एड., धीरेन्द्र गुप्ता,निखिल कुमार गर्ग आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश साशन की गाईड लाईन के अनुसार सोशन डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करते हुए सभा का आयोजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिरजी मुख्य द्वारा पर टैम्परेचर जांच,सैनिटाईजर एवं मास्क की पूर्ण रूप से व्यवस्था के उपरान्त ही मन्दिरजी मे प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

 

जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा दर्जनों पीड़ितों की जन समस्याएं सुनी गई जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मौके पर ही पीड़ितों की जन समस्याओं का निवारण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए समस्याओं का निवारण होने पर पीड़ितों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की जमकर प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद दिया लगातार अपने कार्यालय पर बैठकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे पीड़ितों की समस्याएं सुनती हैं और उनका निवारण करती है जिलाधिकारी से मिलने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ डीएम कार्यालय पर इकट्ठा हो जाती है वही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपने कार्यालय पर आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को मास्क और बिस्किट भी अपने हाथों से वितरण करती है अधिकतर आवास राशन जमीन व क्राइम की समस्याएं आती है।

 

पुलिस ने टॉप टेन अपराधी दबौचा3 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। बुढाना पुलिस ने एक शातिर अवैध शस्त्र तस्कर व टॉप-१० अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बुढाना पुलिस द्वारा गश्त के दौरान कुरालसी नहर पुलिया से एक शातिर टॉप-१० अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हसन उपरोक्त पर गैंगस्टर, पुलिस मुठभेड़ आदि सगीन धाराओं में ०९ अभियोग पंजीकृत है। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए टॉप टेन बदमाश का नाम हसन उर्फ हुसैन पुत्र आसु निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना बताया गया है। उसके पास से बुढ़ाना पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।

 

 

पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक चौधरी नाहिद हसन के समर्थन में ज्ञापन सौंपा4 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। गत दिनों शामली की कैराना पुलिस द्वारा पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक चौधरी नाहिद हसन के ऊपर लगाये गये गैंगस्टर एक्ट को वापस कराये जाने हेतु मुजफ्फरनगर के वकीलों द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। वकीलों द्वारा आज डीएम जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया गया और बताया गया कि कैराना जनपद शामली से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन दो बार सांसद रह चुकी हैं तथा चौधरी नाहिद हसन दूसरी बार विधायक हैं और तबस्सुम हसन के पति व चौधरी नाहिद हसन के पिता मरहूम चौधरी मनव्वर हसन ने देश के चारों सदनो का सबसे कम उम्र में सदस्य रहकर इतिहास रचा तथा तबस्सुम हसन के नाम शफक्त जंग भी कैराना लोकसभा से सांसद रह चुके हैं और चौधरी नाहिद हसन के दादा चौधरी अख्तर हसन भी कैराना से सांसद रह चुके है विधायक चौधरी नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन का परिवार और उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के जात बिरादरी से ऊपर उठकर सभी लोगों की सेवा की है और ये हमेशा लोगों के दुख सुख में लोगों के साथ हमेशा खडे रहते हैं और वर्तमान में किसान आंदोलन में क्षेत्र व देश की किसानों की भावनाओं के साथ खड़े हैं। इनके द्वारा किसान आंदोलन में क्षेत्र व देश की किसानों की भावनाओं के साथ खड़े हैं। इनके द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करने के कारण कैराना जिला शामली को पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। जो दबाव नाजायज बनाने के उद्देश्य से इस राजनैतिक व समाजसेवी परिवार पर गैर कानूनी तरीके से गैंगस्टर की कार्यवाही कर रही है । जो खिलाफ कानून , तथ्यों के विपरीत व निराधार है जो काबिले इखराज है। इस राजनैतिक परिवार पर जो गैंगस्टर की कार्यवाही को गयी है वह किसी भी सूरत में गैंगस्टर की परिभाषा में नहीं आती आज जिला बार संघ मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं की एक मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता राव मैराजुद्दीन एडवोकेट व संचालक मोहसतिब सनी काजी एडवोकेट द्वारा किया गया जिसमें सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया कि हम सब लोग अधिवक्ता परिवार तबस्सुम हसन व चौधरी नाहिद हसन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे है और राज्यपाल से ये प्रार्थना है कि उपरोक्त नेताओं के ऊपर जो उनकी छवि धूमिल करने के लिये गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है उसे वापिस कराने का कष्ट करें जो गैंगचार्ट में मुकदमे दर्शाये गये है वह सब राजनैतिक रंजिश व जनहित में उठाये गये सभी कार्यों में झूठे लगाये गये हैं जिनका ट्रायल पैन्डिंग है जिनके आधार पर गैंगस्टर का अपराध नहीं है। बनता ज्ञापन देने में असद जमा एडवोकेट, दाऊद चौधरी एडवोकेट, इरशाद अंसारी एडवोकेट, फरहान खान एडवोकेट, बुरहान कुरैशी एडवोकेट, सचिन एडवोकेट, दीपक एडवोकेट, राव अफजल एडवोकेट शबी अब्बास एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी व राज्यपाल से प्रार्थना करते हैं कि कैराना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन के ऊपर जो कैराना जनपद शामली द्वारा गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है उसे समाप्त कराएं।

25 फरवरी को मजिस्ट्रेट को दुकानों की चाबी सौंपेंगे व्यापारी5 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक तुलसी पार्क शिव चौक पर जयेन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता एवं भानु प्रताप के संचालन में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि 25 फरवरी को सुबह 11ः30 बजे नई मंडी थाने पर सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानों की चाबी सौंपी जाएंगी एवं चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास के समीप नई मंडी थाने से व्यापारी गिरफ्तारी देंगे। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 25 तारीख को नगर पालिका मार्केट की सभी 509 दुकानें बंद रहेंगी और सभी व्यापारी 11ः30 बजे चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास से गिरफ्तारी देंगे। एसडीएम साहब द्वारा एक पत्र के माध्यम से नगरपालिका को अवगत कराया गया कि इस प्रकरण में विपरीत स्थिति के लिए नगरपालिका स्वयं जिम्मेदार होगी तथा उन्होंने नगरपालिका को एक सप्ताह का समय दिया था जो पूरा हो चुका है। इस लिए एसडीएम साहब द्वारा भी नगरपालिका के विरुद्ध कार्यवाही बनती है। इस दौरान बैठक में प्रवीण जैन, वीरेंद्र अरोरा, शिशुकान्त गर्ग, जसप्रीत सिंह, महेंद्र नाथ, राजेंद्र अरोड़ा,धीर सिंह, मोहब्बत त्यागी, अनुज, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोड़ा, विजय मदान, राजू, राजेश सैनी, असलम, मोनी, सुनीता तनेजा, देवेंद्र सिंह, विपिन, संजय व जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

 

सरकार मुझे समझा दे, कृषि कानून के फायदे, मैं किसानों को समझा दूंगा-  अजित सिंह15 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने कहा कि आप एकजुट रहेंगे तो कोई भी आपका कुछ नहीं बिगा़ड़ पायेगा। गत दिवस मंत्री के समर्थकों द्वारा जो घटना की गयी है उसमे दोषियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई सत्ता पक्ष का राजनेता गांव में आता है तो किसानों को पूरा हक है कि वो उससे अपनी फसल के दाम के संबंध में बातचीत करे। यदि वह जवाब नहीं देता है तो ऐसे नेताओं को किसानों से संवाद करने का केई हक नहीं है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव सौरम में आयोजित पंचायत में किसानों को सम्बोधित करते हुए चौ. अजित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर का जीना दुर्भर हो गया है। महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कच्चा तेल 110 डालर प्रति बैरल था तो पैट्रोल का दाम 70 रूपये था लेकिन आज कच्चा तेल 50 प्रति डालर बैरल है तो पैट्रोल की कीमत 100 रूपये पहुंच गयी है। पैट्रोल के दाम बढ़ने से सभी चीजों पर महंगाई बढेगी। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष का केई नेता गांव में आता है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का उसके सामने रखने का पूरा हक है। किसान यदि सत्ता पक्ष के नेता से अपनी फसल के दाम के बारे में पूछता है तो इसमे क्या गलत है। जवाब न देकर आक्रोशित होना ये दर्शाता है कि ऐसे नेता राजनीति करने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि गत दिवस भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में सत्ता पक्ष के लोगों ने किसानों के साथ जो मारपीट की है वह निंदनीय है उसमे दोषियें के विरूद्ध पुलिस रिपोर्ट होनी चाहिए। चौ. अजित सिंह ने कहा कि किसान विरोधी मजदूर यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। किसान अांदेलन में किसानों ने जो एकजुटता दिखाई है उससे सरकार के पैरो तले से जमीन निकल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिल लाकर किसानों का गला घोंटने का काम किया है। जो किसी भी सूरत में सहन नही किया जायेगा। सरकार को यह काले कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने को सभी जाति बिरादरी का समर्थन मिल रहा है इसलिए सरकार बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के हित के लिए पिछले ढाई माह से संघर्ष कर रहे है उनका संघर्ष बेकार नहीं जायेगा और सरकार को किसानों की बात हर हाल में माननी पडेगी। बालियान खाप के चौ. नरेश टिकैत भी पंचायत स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि ये काले कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कानून वापस नहीं हुआ तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडैगा।चौ. अजित सिंह ने 26 को सौरम में होने वाली पंचायत के संबंध में कहा कि इस पंचायत की कोई आवश्यकता नहीं है किसान गांव गांव जाकर लोगों को कृषि कानूनों के संबंध में विस्तार से बताये और इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का रास्ता साफ करे। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, धर्मवीर, अशोक बालियान माजरा, पश्चिमी प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, पराग चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

रालोद बिगाड़ना चाहता है माहौल, 2022 के चुनाव में आ जाएँ, फिर हराएंगेः संजीव बालियान16 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोगों के उकसावे में सौरम में जो घटना रालोद कार्यकर्ताओं ने की है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक व्यक्ति तो प्रत्येक व्यक्ति से मिलने उनके गांव में जायेगा। जिन लोगों ने सुनियोजित ढंग से इस घटना के अंजाम दिया है और जिनका हाथ इस घटना में है ऐसे लोग जरूरत पड़ने पर पीड़ितों के बीच में नहीं आयेंगे और दिल्ली से ही ट्वीट करते रहेंगे। सिंचाई विभाग डाकबंगले पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. संजीव बालियान ने कहा कि सर्वखाप के ग्राम सौरम में एक रस्म तेहरवीं में वे शामिल होने के लिए आये थे इसी बीच रालोद समर्थक पांच-छह लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उक्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी बीच अभद्रता करने वाले लोगों ने अपने आकाओं से टैलीफोन पर बात की और इसके बाद थोड़ी देर में ही काफी संख्या में लोग शाहपुर थाने पर जुट गये। उन्होंने कहा कि जो लोग आज पंचायत करने सौरम में आ रहे है वो 2013 के दंगे के बाद कहां थे? दिल्ली बैठकर ही वे लोग यहां का हाल चाल ले रहे थे। डा. संजीव बालियान ने कहा कि 2013 में हुए दंगे में हत्यारापियों को छुडाने के लिए एक पूर्व सांसद जो अब रालोद का दम भरते है उन्होंने ही हत्यारों को छुडाया था। ऐसे लोगों की असलीयत जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि कल की घटना की पुलिस व प्रशासन गहनता के साथ जांच कराये और जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने यह भी कहा कि वे कल हुई घटना के बाद टैलीफोन करने वाले लोगों के मोबाइल भी चैक कराये कि उन्होंने किस किसको फोन किया है। उन्होंने कहा कि वे बालियान खाप के चौधरी का सम्मान करते है और अपने सात वर्ष के कार्यकाल में वे लगभग पचास बार अपने खाप के चौधरी से मिलने जा चुके है। संजीव बालियान ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए ऐसे नेताओं को जो दिल्ली में बैठकर उकसावे की राजनीति करते है उन्हे बाज आना चाहिए। यदि किसी नेता को अपनी औकात पता करनी है तो आने वाले चुनावों में वो मैदान में उतरे जनता उन्हे उनकी औकात बताने का काम करेगी? उन्होंने यह भी कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ नेता भोले भाले किसानें के कंधों पर बंदूक रखकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते है लेकिन ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों से संवाद के लिए बार-बार गांवों में जायेंगे। उन्होंने कहा कि वे अनर्गल आरोपों से डरने वाले नहीं है। उनके विरूद्ध जो पंचायत हो रही है उसका किसान खुद ही जवाब देंगे।

 

कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य वक्तासुश्री समृद्धि त्यागी रही ।
विद्यार्थियों के सफल भविष्य निर्माण हेतु एवं ११वीं और१२ वीं के छात्रों की समस्याओं का निदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो को सही समय पर सही कैरियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। सुश्री त्यागी जी ने बच्चो की सभी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया अभिभावकों की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया क्योंकि विद्यार्थी भारत की उन्नति में सहयोग देने वाला एक प्रमुख अंग है अगर विद्यार्थियों का सही समय पर सही मार्गदर्शन किया जाए तो विद्यार्थी भविष्य में बहुत ही ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं मार्गदर्शन के लिए सही शिक्षक ,मार्गदर्शक और अभिभावक तीनों ऐसी कड़ियाँ हैं जो जुड़ जाए तो विद्यार्थियों को सही राह दिखा सकते हैं वास्तव में आज की काउंसलिंग सेशन मे स्मृद्धि त्यागी जी का मार्गदर्शन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बहुत ही उपयोगी व सराहनीय रहा । न्यू होराइजन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी मित्तल ने अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी स्कूल इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करता रहेगा तथा अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी मित्तल ने सभी अभिभावकों और मुख्य वक्ता श्रीमती समृद्धि त्यागी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया द्य कार्यक्रम को सफल बनाने मे रीना बंसल, दीक्षा शर्मा, राधिका सिंघल, उमंग चौधरी, सतीश, अनिल व शिवम् का सहयोग रहा।

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित डीएवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ सचिव अरविद कुमार और प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार ने किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डा. संगीता चौधरी ने बताया कि शिविर में जल संरक्षण, शिक्षा के प्रति जागरूकता, महिलाओं से भेदभावपूर्ण व्यवहार रोकने, ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अंबुज, तुषार, लायबा, सारिक मलिक आदि छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना टीम द्वारा खड़ंजा निर्माण एवं महाविद्यालय परिसर में सफाई कार्य भी किया गया। इस दौरान प्रतिभा चौधरी, डा. अनीता शर्मा, डा. शिखा कौशिक, प्रशांत मलिक, ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।

 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। परमपिता परमेश्वर मानव समाधान ट्रस्ट के तत्वावधान में सोहंजनी तगान पुलिस चौकी के समीप आश्रम निर्माण के शुभारंभ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर व भंडारा आयोजित हुआ। चिकित्सा शिविर में ११ सौ रोगियों का परीक्षण किया गया। आश्रम के निर्माण के शुभारंभ पर शाहपुर स्थित शिव मंदिर के पुजारी पं. हरिशचंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। आश्रम के महंत अमित प्यारा भगतजी मुख्य यज्ञमान रहे। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात पूज-अर्चना के साथ आश्रम की नींव रखी गई। उसके पश्चात भंडारा हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों समेत ट्रस्ट से जुडे अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। निश्शुल्क चिकित्सा शिविर में मेरठ से आए डा. विकास राज, डा. नवीन त्यागी व डा. इसरार की टीम ने लगभग ११ सौ मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अनुज सिघल, फिरदौस चौधरी, मा. परमजीत, ज्योति, दिलशाद, शक्ति सिंह त्यागी, नीटू त्यागी प्रधान व राजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न11 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। चरथावल के ठाकुर सुबा सिंह डिग्री कालेज-बिरालसी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में काजल व बालक वर्ग में अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। प्राचार्य एनपी सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वागीण विकास करना है। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग १०० मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, रूबी ने द्वितीय व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में २५० मीटर दौड़ में अर्जुन प्रथम स्थान, अतुल द्वितीय व विनीत तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में बी.काम द्वितीय वर्ष की बालिकाओं ने बाजी मारी। बैडमिटन, लंबी कूद, म्यूजिकल रेस आदि स्पर्धा में अनेक बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सुनीता देवी, नीलम, प्रमोद कुमार, सोनिया जयसिंह व प्रियंका आदि का सहयोग रहा।

 

सात दिवसीय शिविर में किया श्रमदान
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का बहादरपुर खेड़ी वीरान गांव में शुभारंभ किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्स्पोर्घ्ट्स रू ए वे आफ लाइफश् नामक संस्था के साथ मिलकर गांव में खेल, स्वच्छता एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता रैली निकाली। स्पोर्ट्स ए वे आफ लाइफ के अध्यक्ष डा. कनिष्क पांडेय ने बताया कि वे सैकड़ों गरीब बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण देकर देश को अच्छे खिलाड़ी देने का प्रयास कर रहे हैं। जिन बच्चों का खेल में ज्यादा मन लगता है और वे इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उनको प्रोत्साहित करना चाहिए और पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति रुचि के निर्माण में भी उनकी सहायता करनी चाहिए। खेल कई तरीकों से जीवन को सुखद एवं उन्नत बनाने का काम करता है। संस्था के संरक्षक डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जीवन में जितना आवश्यक खेल होता है, उतनी ही आवश्यक स्वच्छता होती है, क्योंकि दोनों का उद्देश्य मानव शरीर को स्वस्थ रखना है। कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार, शारीरिक विभाग प्रवक्ता डा. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, खेल प्रशिक्षु सरिता एवं हितेंद्र तथा स्वयंसेवक भास्कर, हरीश पाल, हर्षित, विशाल, तेजस्विनी, तनवी शर्मा, विशाल कुमार, श्वेता, ताबिश, स्नेहा पांडे, फराज अहमद, अमन त्यागी, अभय कुमार तथा अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

क्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। पांच माह से वेतन के लिए तरस रहे जल निगम उ.प्र. कर्मचारियों व अधिकारियों ने भोजनावकाश में मांगों के लिए एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया धरना भी दिया। एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी भी धरने में शामिल रहे। निदेशालय स्तर से विभाग को वेतन आहरण न किये जाने से क्षुब्ध कर्मियों ने कहा कि यह स्थिति उनके लिए काफी खतरनाक है। कहा कि वेतन न मिलने से परिवार के लोगों के सामने खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है। पेंशन भोगियों को भी अन्य लाभ तथा भत्ते नहीं मिल पा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। एक्सईएन योगेश रायजादा, संजय कुमार, शमीम अहमद, अरविद कुमार, सहंसरपाल, राजेन्द्र सिंह, अभिषेक कटियार, गजेंद्र अत्री, राजेंद्र वर्मा, नरेश कुमार, भीमसेन, ललित चौधरी, प्रवेश कुमार, किरणपाल, सोहनवीरी, ब्रजेश, इस्लाम, सचिन आदि शामिल रहे। अध्यक्षता संजय कुमार ने की।

 

विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए13 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। खतौली के विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा, खेल प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा और शरीरिक क्षमता का विकास होता है। महाविद्यालय के संस्थापक श्रीचंद शास्त्री ने पुरस्कार वितरित किए। जंजीर गोला फेंक में हर्षिता, शालिनी और सलोनी ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में काजल, कनिका, सलोनी, सलेहा, प्रिसी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन में साक्षी, चंचल, छवि, रूही शिवाच, हर्षिता, सलोनी, उदिता व साक्षी का सहयोग रहा। संयोजक आशा शिवाच रहीं। प्राचार्या डा. कविता वर्मा ने विजयी छात्राओं को बधाई दी।
मुजफ्फरनगर। श्रीमती मुख्त्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरे दिन समापन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रैली निकाली व नगर पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया। वहां पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष नीरू देवी ने छात्राओं से संवाद किया। इसके पश्चात छात्राओं में टिकैत आवास पहुंचकर वहां पर चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं को प्राचार्य डा. जीतेंद्र सिंह तोमर ने महिला सशक्तिकरण के विषय में प्रेरित किया। इस मौके पर काजल, वंशिका, हिमांशी व स्वीटी उपस्थित रहीं।

 

कार्यशाला में दिए टिप्स
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल में करियर काउंसलिग का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता समृद्धि त्यागी रहीं। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए ११वीं और १२वीं के छात्रों की समस्याओं का निदान करने के लिए कार्यक्रम हुआ। बच्चों को सही समय पर सही करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। त्यागी ने बच्चों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में ऐसी कार्यशाला होती रहेंगी। रीना बंसल, दीक्षा शर्मा, राधिका सिघल, उमंग चौधरी, सतीश, अनिल व शिवम का सहयोग रहा।

 

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया14 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज-रवापुरी सठेड़ी में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। छात्रों को मातृभाषा की महत्ता बताई गई। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा केवल मातृभाषा में ही दी जानी चाहिए। संस्कृत प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है। विश्व के किसी भी विकसित देश में प्रारंभिक शिक्षा विदेशी भाषा में नहीं दी जाती है। वहां की शिक्षा, शासन-प्रशासन व शोध कार्य आदि के माध्यम की भाषा मातृभाषा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षण-अध्ययन से चितन में मौलिकता आती है। बच्चों के सर्वागीण विकास में सहायक होती है। उन्होंने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि मातृभाषा में शिक्षा देने वाले इजराइल ने विश्व में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी आदि अन्य भाषाओं का अपना अलग महत्व है, कितु हमें मातृभाषा बोलने में, उसको व्यवहार में लाने में हीनता का अनुभव नहीं होना चाहिए। हमारी मातृभाषा हिदी पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने की सामर्घ्थ्य रखती है। नई शिक्षा नीति-२०२० में बच्चों की प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा में मातृभाषा को विशेष स्थान दिया गया है, जिसके भविष्य में सार्थक परिणाम आने वाले हैं। जीव विज्ञान प्रवक्ता डा. त्रिवेंद्र ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर व्यक्ति का सर्वागीण विकास निश्चित है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह सभी कार्य अपनी मातृभाषा में संपन्न करें।

 

17 जातियों को एस.सी.आरक्षण को लेकर को प्रदर्शन किया17 1 Min |
मुजफ्फरनगर। संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान मे 1 फरवरी को माता शाकुम्भरी देवी मन्दिर, सहारनपुर से शुरू होने वाली आरक्षण जन जागरण ज्योति रथ यात्रा के 23 वें दिन कश्यप समाज ने 17 जातियों को एस.सी.आरक्षण को लेकर आज नगर के राजकीय इण्टर कालेज के मैदान मे आरक्षण महापंचायत रखी। जिसमें सैकडो लोग मौजूद रहे। राजकीय इंटर कालेज के मैदान से एकत्रित होकर उक्त सभी लोग कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इंजी.देवेन्द्र कश्यप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2012 में कश्यप निषाद सहित 17 अति पिछडी जातियो को अनुसूचित जाति मे शामिल करने का मुद्दा सदन मे उठाया था। उन्होने कहा था कि इस देश को आजाद कराने मे इन जातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एवं देश की विषम परिस्थितियो मे इन जातियों ने देश की रक्षा की इन जातियें की आर्थिक व सामाजिक स्थिती बहुत कमजोर है। इसलिए इन जातियों के अनुसूचित जाती का लाभ मिलना चाहिए।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जयभगवान कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरेन्द्र मोदी ने इलाहाबाद की रैली मे गंगा पुत्र को आरक्षण का वादा किया था। अतः सरकार को इस और विचार करना चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे एड.राजपाल कश्यप, अमित कश्यप, श्याम कश्यप, सचिन कश्यप, प्रदीप कश्यप, मुकेश कश्यप, आनन्द कश्यप, सोमपाल, अर्जुन कश्यप सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

 

विवाहिता की मौत के मामले मे हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग
19 Min |मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पहुंचे पीडित परिजनो ने जिलाधिकारी से विवाहिता की मौत के मामले मे हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग की। भाकियू अम्बावत के पदाधिकारियो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे जामियानगर खालापार निवासी पीडित परिजनो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी शाइस्ता को उसके दहेज लोभी ससुराल वालो ने मार दिया था। परिजनो का आरोप है कि ससुराल वाले शाइस्ता को मृत अवस्था मे छोडकर भाग गए थे। इस सम्बन्ध मे शहर कोतवाली मे न्यायालय के आदेश पर 28 नवम्बर 2020 को आरोपियो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत के मामले मे शाइस्ता का पति बरार, सास हबिबन, नन्द जाहिरा व जेब बाबू पुत्र गुलाम रसूल, ससूर गुलाम रसूल उर्फ मुन्ना निवासीगण थाना भोपा अभी तक गिरफ्तार नही हो सके हैं तथा भोपा मे खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले उन पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहे हैं। मृतका की मां संजीदा पत्नि फतेह मौहम्मद जामिया नगर खालापार सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =