News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता एवं क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा /जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई
मा० राज्य मंत्री द्वारा जनपद के मा० जन-प्रतिनिधियों एवं जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता एवं कियान्वयन पर समीक्षा बैठक में जनपद के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की,
माननीय राज्य मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर हुए कार्यों के अनुपालन आख्या से अवगत कराया। माननीय राज्य मंत्री को अधिशासी अधिकारी जल निगम ने अवगत कराया हर घर नल योजना के अंतर्गत 29 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उसकी सूची माननीय जिला अध्यक्ष महोदय को उपलब्ध करा दी गई है, माननीय राज्य मंत्री ने  हर घर नल योजना के अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनकी अपडेट सूची माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, शेष परियोजनाओं में 80ः कार्य पूर्ण हो गया है उनको पहले शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जाय। उन्होंने निर्देश दिए की जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां की सड़कों को खुला ना छोड़ा जाए, उन्हें ठीक कराया जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहां की शहर के प्रमुख चैराहों की सड़को पर ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है,जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए टीम के साथ शहर के  प्रमुख चैराहों की सड़को कब्जा मुक्त कराया जाए, उन्होंने निर्देश दिए वेंडरों के लिए जगह चिन्हित कराते हुए, उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने सड़क पर रोड़ी व बजरी तथा सडक पर बड़े वाहन खड़े ना हो तथा बिना हेलमेट लगाए और तेज स्पीड वाहन चलाने वालो पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध चालान तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो, इस उद्देश्य से कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यातायात के नियमों के संबंध में लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाए। उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए अवैध कॉलोनीयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग  को निर्देश दिए स्मार्ट मीटर के संबंध में तथा विद्युत विभाग की अन्य संबंधित योजनाएं संचालित हैं, कैंपों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।  उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की  जनप्रतिनिधियों का फोन आए  तो रिसीब अवश्य किया जाए तथा संपर्क में भी रहे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जो भी लक्ष्य निर्धारित है तथा जो  परियोजनाए निर्माणाधीन है या  निर्माण चल रहे है, उनको समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए  इस अवसर पर  माननीय राज्य मंत्री ने आने वाले त्योहारों की सभी को बधाई भी दी। इस अवसर पर  माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग  कपिल देव अग्रवाल, माननीय एमएलसी वंदना वर्मा  माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉव वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप,  एम डी ए सचिव कविता मीणा ,जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर की मोती झील पर मछलियों की हत्या किए जाने और ठेका निरस्त किए जाने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग सहित शुक्र तीर्थ में आबादी के बीच में मोबाइल टावर पर रोक  लगाई जाने के संबंध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की और से दो अलग-अलग ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिये गये।  ज्ञापन में मुजफ्फरनगर के शामली रोड पर स्थित मोती झील पर मछली पालन के नाम पर दिये गये ठेकों को निरस्त करने और हजारों मछलियों की हत्या करने व हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कार्रवाई के संबंध में दिया गया ।  हिंदू समाज के लोग मोती झील पर मछलियों को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रह दोषों से मुक्ति पाने की दृष्टि से उनको दाना खिलाते हैं और आटे की गोलियां दान स्वरूप झील में डालकर उन्हें खिलाते हैं और मन की शांति प्राप्त करते हैं परंतु जाल बिछाकर व घातक केमिकल डालकर मछलियों को मारा जा रहा है और ट्रैकों में भरकर ले जाते हैं झील में डाले गए केमिकल से हजारों मछलियां मर जाती हैं जो झील के ऊपर ही बहती रहती हैं इस सबसे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त है
 ज्ञापन में मांग की गई मोती झील पर मछली पालन के नाम पर ऐसे ठेके को बंद कराया जाये। मोती झील का सौंदर्य करण कर मोतीझील को धरोहर घोषित किया जाना चाहिए। मछली पकड़ने पर रोक लगाकर मछली पकड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  एक अन्य ज्ञापन में धार्मिक स्थल शुक्र तीर्थ में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई जिसमें मोबाइल टावर की एनओसी तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई तथा मोबाइल टावर कंपनी ने स्थानीय नागरिकों की बिना समिति के टावर लगाने का कार्य शुरू कर वहां पर रहने वाले आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है जिससे स्थानीय नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है स्थानीय नागरिकों के विरोध करने पर वह शिकायत करने पर स्थानीय प्रशासन एवं मोबाइल टावर लगाने वालों द्वारा समस्या का समाधान न कर नागरिकों को धमकाया जाता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने एवं देख लेने की धमकी दी जाती है ज्ञापन में मांग की गई की धार्मिक स्थल शुक्र तीर्थ में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया जा रहा है जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है इस टावर के लगने से घनी आबादी में धार्मिक यात्रा करने वाले व्यक्ति एवं छात्र छात्राओं  के स्वास्थ्य पर रेडिएशन का दुष्प्रभाव पड़ेगा  राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन मांग करता है कि जनहित में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए जिससे स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से स्थानीय नागरिकों को बचाया जा सके।  ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा (राष्ट्रीय संयोजक), सरिता शर्मा अरोड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला), प्रवीण जैन, राजीव बंसल, सोनू महेश्वरी, संजय गोस्वामी, सोनू धीमान, अरविंद कुमार, श्याम वर्मा, अंकित पाल, सुंदर सैनी, प्रदीप कुमार, राजकुमार गर्ग, राजू पाल, संजीव शर्मा, नवीन त्यागी, पंकज लूथरा, अशोक वमार्, राजेश शर्मा, राजदीप सिंह तोमर, मनोज कुमार, गोल्डी गुप्ता, अनिल मलिक, शुभम कौशिक, मुकेश गौतम, गीता, ममतेश, संतोष, पप्पू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

30 साल हुए मास्टर विजय सिंह के धरने को पूरेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भ्रष्टाचार व भू-माफियाओं के विरुद्ध  मास्टर विजय सिंह का धरना आज 30 साल पुरे हो गये है, अब मास्टर विजय सिंह देश, प्रदेश शासन प्रशासन के पदाधिकारी जैसे महामहिम राष्ट्रपति, मा.चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट मा .प्रधानमंत्री ,मा .गृहमंत्री  मा. रक्षा मंत्री  महामहिम राज्यपाल व समस्त अधिकारीगण से दिल्ली व लखनऊ में मिलकर घोटाले प्रकरण पर कार्यवाही की मांग करेंगे। सीएम योगी स्वयं अपनी जांच रिपोर्ट की समीक्षा करें गलत पाया जाऊं तो कठोर दंड दे। गौरतलब हो कि ग्राम चैसाना की चार हजार बीघा सार्वजनिक कृषि भूमि अनुमानित कीमत लगभग 900 करोड़ रुपए व शामली एवं मुजफ्फरनगर की 6 लाख बीघे भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने की माँग को लेकर 26 फरवरी 1996 को  जिलाधिकारी कार्यालय पर सत्यग्रह शुरू हुआ था। अब यह धरना दुनिया का सबसे लंबा धरना बन गया है।
यह 30 सालों का धरना देश व दुनिया का  सबसे लम्बा धरना घोषित हो चुका है जिसे लिम्का बुक आफ रिकार्डस, इंडिया बुक आफ रिकार्डस, एशिया बुक आफ रिकार्डस, मीरा सैल्स आफ द वल्र्ड रिकार्डस, यूनिक रिकार्ड आफ दी वल्र्डस ने सबसे लम्बा सत्याग्रह दर्ज किया है। मास्टर विजय सिंह शिव चैक पर 24 घंटे गर्मी, सर्दी, बरसात में महात्मा गांधी के सत्याग्रह से प्रेरित होकर धरनारत हैं। विलियम थॉमस ने परमाणु निशस्त्रीकरण की मांग करते हुए अमेरिका में वाइट हाउस के सामने 3 जून 1981 से 05 अगस्त 2008 तक धरना दिया था। वहीं 2009 मे  बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी, उनका धरना 27 साल, 2 महीने तक चला उनकी मौत हो गई थी। इनके अलावा मणिपुर की इरोम शर्मिला ने भी राज्य में लागू आम्र्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट के खिलाफ 16 साल तक दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़ताल की थी जो समाप्त हो गई है.  आज दुनिया में लंबे धरना की बात करें इस समय मास्टर विजय सिंह का 30 साल  पुरे कर  दुनिया का सबसे लंबा धरना बन गया है

 

वसुंधरा सुपर किंग्स की एमपीएल-2 में हुई दमदार जीत
मुजफ्फरनगर। चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (एमपीएल-2) के मैच-6 में वसुंधरा सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित भाटी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशीष बालियान ने 29 रन और पृथ्वी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कसी हुई कोशिश की गई, लेकिन अतिरिक्त रनों (21) ने स्कोर को मजबूत आधार दिया। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में असफल रहे। वसुंधरा सुपर किंग्स के गेंदबाज रितिक वत्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रितिक वत्स को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। परिणामरू वसुंधरा सुपर किंग्स 54 रन से विजयी।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक, होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा समय-समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों/उपनिरीक्षकगण, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा व्यापारियों से सुझाव एवं प्रतिपुष्टि प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा के समस्त पहलुओं की समीक्षा कर त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। महोदया ने कहा कि पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, किन्तु व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। सभी व्यापारी बंधुओं को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, कैमरों की दिशा सही रखने, मुख्य मार्गों पर आपसी समन्वय से अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मार्केट में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड/चैकीदार की व्यवस्था करने, नगदी के परिवहन से पूर्व स्थानीय पुलिस को सूचित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरे की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित व्यापारियों को साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी के प्रचलित तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत महोदया द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए कि बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, प्रतिष्ठानों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, रंगों/रसायनों के नाम पर किसी प्रकार के अवैध या हानिकारक पदार्थों का विक्रय न किया जाए, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियमानुसार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। महोदया द्वारा समस्त व्यापारियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सहयोग की भावना बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री शलभ गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया सहित उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं व्यापार मंडल सदस्यों को गुलाल एवं मिष्ठान भेंट कर आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया गया।

 

एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मे बीबीए तृतीय सेमेस्टर परिणाम घोषणा समारोह प्रेरणादायक वातावरण में संपन्नं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए तृतीय सेमेस्टर का परिणाम विधिवत घोषित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र है- निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास । उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह परिणाम उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।  बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीबीए विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी उन्हें हर संभव शैक्षणिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान करता रहेगा । परिणाम घोषणा के दौरान शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बीबीए तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान निशिका तोमर ने 76.6ः अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान अंत्रा गुप्ता ने 75.83ः अंकों के साथ प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान तनु त्यागी ने 75.66ः अंक प्राप्त कर अर्जित किया। सभी मेधावी छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निशिका तोमर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में एमबीए कर कॉर्पाेरेट क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करना है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंत्रा गुप्ता ने बताया कि समय प्रबंधन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है। वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना चाहती हैं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तनु त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में उद्यमिता के क्षेत्र में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहती हैं।  अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने भविष्य की योजनाओं को साझा किया। कुछ विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के लिए एमबीए एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की इच्छा व्यक्त की, तो कुछ ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा कि उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय प्रशासन का विशेष योगदान रहा है।  इस अवसर पर बीबीए विभाग के समस्त संकाय सदस्य डॉ. संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित एवं लवी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही उनके शिक्षण कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।  कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महाविद्यालय प्रशासन तथा शिक्षकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक वातावरण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही थी । यह परिणाम घोषणा समारोह केवल अंकों की घोषणा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों के सपनों, संकल्पों और भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देने वाला मंच सिद्ध हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुनः बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।  

 

21 करोड़ का पुरकाजी के विकास को बजट लाए जहीर फारूकी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
नगर पंचायत कार्यालय में गुरूवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जहीर फारूकी ने की। बैठक में कुल 15 में से 13 सभासद उपस्थित रहे। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी द्वारा एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया गया। बिन्दूवार सभी प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उनको सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में 21 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया। बजट में नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि आगामी ईद और होली के त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभासदों को भारत सरकार की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और परिवार पहचान संख्या (फैमिली आईडी) बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
चेयरमैन जहीर फारूकी ने प्राथमिक विद्यालय संख्या दो के पुराने कक्षों की दीवारों पर टाइल्स लगवाने तथा विद्यालय की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, लिपिक समर काजमी सहित सभासद विकसित कुमार, रजनेश, फहमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाह आलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी और आलम कुरैशी उपस्थित रहे। बैठक का समापन नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुकतीर्थ में आयोजित शिव जयंती महोत्सव एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में सहभागिता की एवं बी.के  प्रवेश दीदी के साथ ध्यान केंद्र तथा विश्वविद्यालय का भ्रमण किया । इस अवसर पर देश प्रदेश से आए श्रद्धालु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।

 

कार्यकर्ता 2027 की तैयारियों मे जुटें: ओमप्रकाश राजभरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली क्षेत्र के गंाव लाडपुर मे आयोजित भागीदारी पार्टी के स्थापना दिवस पर वंचित-शोषित एकता रैली को उ.प्र.सरकार के कैबीनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सम्बोधित किया।
  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खतौली क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव लाडपुर मे आयोजित वंचित-शोषित एकता रैली को सम्बोधित करते हुए कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंच के माध्यम से कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे 2027 की चुनावी तैयारियो मे जुट जाए। उन्होने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आपसी तालमेल बनाए तथा पार्टी एवं संगठन हित में कार्य करने के साथ अपना ध्यान आगामी चुनाव की और भी लगाए। कार्यक्रम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मंाडी, वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मवीर बालियान, जिलाध्यक्ष  आदि ने भी सम्बोधित किया।
प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर-मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ली कोर कमैटी की बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासनिक समन्वय समिति कोर कमैटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर एवं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओ पर सविस्तार चर्चा के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में जिला प्रशासनिक समिति कोर कमैटी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री, उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग,उ.प्र. सोमेन्द्र तोमर ने की। बैठक मे विभिन्न  बिन्दुओ पर सविस्तार चर्चा हुई। समन्वय समिति की बैठक मे आगामी योजनाओ पर चर्चा के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक मे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी,  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी आदि मौजूद रहे।

 

पालिकाध्यक्ष-ईओ ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में स्वच्छता अभियान को आगे बढाते हुए पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न सार्थक प्रयास जारी हैं।
स्वच्छता मिशन की सफलता हेतु एवं इस दिशा मे अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान करने वालो को पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ पालिका डा.प्रज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से  बालकृष्ण सेवा संस्थान की अध्यक्ष दीपाली कौशिक को स्वच्छता योद्धा के रूप मे सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सामाजिक संस्था बालकृष्ण सेवा संस्थान एवं आचार्यकुल के अध्यक्ष समाजसेवी होतीलाल शर्मा एड. ने पालिकाध्यक्ष एवं ईओ पालिका के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य मे भी स्वच्छता मिशन मे सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। मेरठ रोड कम्पनी बाग मे आयोजित इस कार्यक्रम मे पालिका प्रशासन के अधिकारी, सभासदगण, बालकृष्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारी  अंकित शर्मा, अखिल जैन, अर्जुन पाल, अनिल त्यागी, रश्मि त्यागी, शुभम वत्स, लक्ष्मी वत्स सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

गीतापाठ एवं भजनभाव का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आमलकी एकादशी पर  श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया जायेगा। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से साप्ताहिक/ एकादशी/ विशेष पर्व पर निशुल्क गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे आमलकी एकादशी के पावन पर्व पर गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर ,उत्तरी सिविल लाइंस मे 27 फरवरी  2026, शुक्रवार को सायं 06 बजे से होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पाठ मे अधिकाधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं महाराज श्री के द्वारा जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन-पाठन किया जा रहा है। उसमे सहभागिता के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे।

 

बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर बनाएंगे हम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी सखावत में डॉ राजीव कुमार द्वारा ष्बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगरष् के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत  बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। प्रश्नोत्तरी में  प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों वैष्णो, सोफिया, जिया व सोफ़िया को किया गया समान्नित। बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर, जन जागरूकता अभियान में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी सखावत की प्रधानाध्यापक श्रीमती हिमांशी तोमर, अनुदेशक श्रीमती अंजली एवं छात्र अर्जुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

होलिका पूजन 2 को व धुल्हैंडी 4 को मनाना श्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। अर्चक पुरोहित संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी होली पर्व और चंद्र ग्रहण की स्थिति को लेकर शिवा शिव मंदिर केशवपुरी में आयोजित की गई। बैठक में विद्वान आचार्यों और पुरोहितों ने शास्त्र सम्मत नियमों के आधार पर स्पष्ट किया कि इस वर्ष होली का पूजन और दहन 2 मार्च को होगा, जबकि रंगों का त्योहार यानी फाग 4 मार्च को मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 मार्च, सोमवार को सूर्याेदय से ही होली पूजन प्रारंभ हो जाएगा। होलिका दहन का शुभ समय शाम 6ः18 बजे के बाद और रात्रि 2ः37 बजे से पहले रहेगा। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है, जो दोपहर 3ः20 बजे से शुरू होकर शाम 6ः47 बजे तक रहेगा। भारत में ग्रहण का दृश्य काल शाम 6ः23 से 6ः47 तक रहेगा। यह 24 मिनट तक भारत में रहेगा।  
प्रातः 6ः20 से लगेगा सूतक कालरू पंडितों के अनुसार, ग्रहण से पूर्व सूतक काल प्रभावी होगा, जिसके चलते मंदिरों के कपाट प्रातः 6ः00 बजे से शाम 7ः00 बजे तक बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण कर दर्शन प्रारंभ होंगे। संघ ने स्पष्ट किया कि भद्रा पुंछकाल और मुख को बचाते हुए दहन करना शास्त्र सम्मत है। बालक, वृद्ध और रोगियों के लिए शास्त्रों में नियमों में छूट दी गई है।
बैठक में पंडित बृजबिहारी अत्री, करुणाशंकर शुक्ल, राजेश, शरणानंद स्वामी, संतोष मिश्रा, शिवेश मिश्रा, गिरीश, शशांक मिश्रा, रामानुज दूबे, धीरज शुक्ल, राहुल और योगेश अत्री सहित कई वरिष्ठ पुरोहित मौजूद रहे। संघ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शास्त्रीय निर्णयों का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।

 

होली के त्यौहार से बढ़ता है प्रेम प्यारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा होली का कार्यक्रम होली के रंग चैम्बर के संग शौर्य फाम्र्स एंड बैंक्वेट हॉल रूडकी रोड पर धूमधाम से  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा, पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन अपने चुटीले, चुलबुले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल द्वारा किया गया।  कार्यक्रम चैयरमेन रहे अजय गुप्ता, राजेंदर सिंघल एवं कोषाध्यक्ष विकास सिंघल।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आये अनेक ज्ट चैनल के विख्यात कॉमेडियन सूरज त्रिपाठी तथा दिल्ली से पधारी सुविख्यात कवियत्री डॉ शुभम त्यागी। और फिर शुरू हुआ एक जबरदस्त कार्यक्रम जोकि हास्य व्यंग्य, चुटकुलों, वन लाइनर, जोगीरा से भरपूर रहा। सभा में उपस्थित सदस्यों सुभाष साहनी , अजय भार्गव, मानव अरोरा, विजय गुप्ता, सुनील गोयल, अजय एरन, राजीव मुंजाल आदि द्वारा बार बार करतल ध्वनि से प्रोत्साहन किया गया। इनरव्हील अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, सचिव मधु भार्गव, भारती साहनी, कवियत्री निधि शर्मा ने पतियों पर किये गए कटाक्ष पर भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में आगामी सत्र अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल का भी योगदान रहा। इस अवसर पर अनिल गोयल को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सदस्य परिवारों द्वारा राधा कृष्ण संग होली का भरपूर आनंद उठाते हुए झूम झूम कर आनंद उठाया गया। अनेक लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेता रहे अजय भार्गव, योगिता अरोरा, मनोज गोयल, प्रवीण जैन, ऋचा गुप्ता, अंजू जलोत्रा। समयबद्धता पुरुस्कार के विजेता अंजलि गुप्ता एवं सुमन अग्रवाल रहे। भोजन व्यवस्था भी कुछ अलग थी, मथुरा की रबड़ी, आगरा के परांठे, मेरठ की विशेष चाट का सदस्य परिवारों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर अस्सिटेंट गवर्नर विशाल कालरा, तेजराज गुप्ता, कुलभूषण बजाज, मनोज गुप्ता, निर्मल शर्मा, प्रमोद अरोरा, प्रमोद संगल, सीए सचिन पंत  आदि सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

 

होली के त्यौहार से बढ़ता है प्रेम प्यार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा होली का कार्यक्रम होली के रंग चैम्बर के संग शौर्य फाम्र्स एंड बैंक्वेट हॉल रूडकी रोड पर धूमधाम से  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा, पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन अपने चुटीले, चुलबुले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल द्वारा किया गया।  कार्यक्रम चैयरमेन रहे अजय गुप्ता, राजेंदर सिंघल एवं कोषाध्यक्ष विकास सिंघल।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आये अनेक ज्ट चैनल के विख्यात कॉमेडियन सूरज त्रिपाठी तथा दिल्ली से पधारी सुविख्यात कवियत्री डॉ शुभम त्यागी। और फिर शुरू हुआ एक जबरदस्त कार्यक्रम जोकि हास्य व्यंग्य, चुटकुलों, वन लाइनर, जोगीरा से भरपूर रहा। सभा में उपस्थित सदस्यों सुभाष साहनी , अजय भार्गव, मानव अरोरा, विजय गुप्ता, सुनील गोयल, अजय एरन, राजीव मुंजाल आदि द्वारा बार बार करतल ध्वनि से प्रोत्साहन किया गया। इनरव्हील अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, सचिव मधु भार्गव, भारती साहनी, कवियत्री निधि शर्मा ने पतियों पर किये गए कटाक्ष पर भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में आगामी सत्र अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल का भी योगदान रहा। इस अवसर पर अनिल गोयल को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सदस्य परिवारों द्वारा राधा कृष्ण संग होली का भरपूर आनंद उठाते हुए झूम झूम कर आनंद उठाया गया। अनेक लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेता रहे अजय भार्गव, योगिता अरोरा, मनोज गोयल, प्रवीण जैन, ऋचा गुप्ता, अंजू जलोत्रा। समयबद्धता पुरुस्कार के विजेता अंजलि गुप्ता एवं सुमन अग्रवाल रहे। भोजन व्यवस्था भी कुछ अलग थी, मथुरा की रबड़ी, आगरा के परांठे, मेरठ की विशेष चाट का सदस्य परिवारों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर अस्सिटेंट गवर्नर विशाल कालरा, तेजराज गुप्ता, कुलभूषण बजाज, मनोज गुप्ता, निर्मल शर्मा, प्रमोद अरोरा, प्रमोद संगल, सीए सचिन पंत  आदि सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

 

एसडी इंटर कालेज में हुई संगोष्ठी
मुजफ्फरनगर।  सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सरस्वती सभागार में एक्टिविटी क्लब एवं हिंदी-विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के निर्देशन एवं प्रो. निकेता (अध्यक्षा, हिंदी-विभाग) की अध्यक्षता तथा प्रो. विश्वम्भर पाण्डेय एवं डॉ सविता के संयोजन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्तम  स्वास्थ्य विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) रहे स इस अवसर पर प्राचार्य जी ने शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण बताया, उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने तथा उत्तम स्वास्थ्य हेतु शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्यश् विषय पर बोलते हुए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने भारतीय परम्परा में शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों—चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, नागरिक तथा सामाजिक कर्तव्यों का ज्ञान, सामाजिक सुख तथा कौशल की वृद्धि, संस्कृति का संरक्षण तथा प्रसार एवं निष्ठा तथा धार्मिकता के संचार जैसे बिंदुओं पर बल देते हुए आयुर्वेद, चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, आष्टांग हृदय जैसे ग्रंथों से उदाहरण देकर उत्तम स्वास्थ्य को शिक्षा का प्रमुख सोपान बताया स प्रो. विजयलक्ष्मी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य का संदेश दिया स प्रो विश्वंभर जी ने प्लेटो के शिक्षा  एवं स्वास्थ्य संबंधी नीतियों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संगोष्ठी की सह-संयोजिका डॉ. सविता (हिंदी-विभाग) ने किया स हिंदी-विभाग की अध्यक्षा प्रो. निकेता ने अध्यक्षीय वक्तव्य के साथ-साथ सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया । इस अवसर पर प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. अरुणिमा रानी, प्रो. शुचि अग्रवाल, डॉ. सरिता ढाका, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार गुप्त, डॉ. चरण सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. भूपेश जांगिड़, डॉ. सुधीर कुमार सिनसिनवाल, डॉ. प्रीतम सिंह, सीमा, प्रेरणा, सागर, नमिता, शिवम सहित बड़ी संख्या में शोध-छात्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

धरना देकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान संघ ने कचहरी मे धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
   भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पुण्डीर के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे अवगत कराया कि हेमराज कालोनी बिजनोर मे अण्डरपास निर्माण शान्ति पूर्ण धरने को हटाने एवम किसानो पर दर्ज मुकदमा वापिस हो।  संगठन के बैनर तले ग्रामवासी पिछले कई माह से शान्ति पूर्वक तरीके से अण्डरपास की मंाग कर धरना दे रहे हैं। यह मंाग पूर्णतया जनहित मे है। अत्यंत खेद का विषय है कि अधिकारियो के आश्वासन मिलने के बावजूद एन.एच.ए.आई. अधिकारी अभी इस और गंभीरता से ध्यान नही दे रहे हैं। एन.एच.ए.आई. द्वारा चलाये गए टोल के परिक्षेत्र मे 15 कि.मी.के दायरे के गंाव कर मुक्त किये जाए।

 

प्रदूषण की समस्या पर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन ने प्रदूषण की समस्या को लेकर कचहरी मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।
   जनपद के भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड आदि पर प्रदूषण की बढती समस्या के चलते किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठा.पूरण सिंह के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर अपना विरोध व्यक्त किया। धरने को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि प्रदूषण अपने आप मे एक बडी समस्या है। जिसका जनस्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडता हैं। अतः प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।  इस दौरान संगठन से जुडे विभिन्न पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

 

रकम को करायी वापस
बुढ़ाना। साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना द्वारा 02 आवेदकों से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि 75,000/- वापस कराई गई। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना द्वारा 02 आवेदकों से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि 75,000/- उनके बैंक खातों में वापस कराई गई है। घटनाओं का संक्षिप्त विवरण-साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदिका शिवानी पुत्री कृष्णपाल निवासी बवाना थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। प्राप्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना द्वारा कार्यवाही की गयी तथा 25,000/- रूपये धनराशि आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी।  साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक असजद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। प्राप्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना द्वारा कार्यवाही की गयी तथा 50,000/- रूपये धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।  धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम निरीक्षक अपराध कर्मवीर सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, का0 सागर, म0का0 दीपा थाना बुढ़ाना शामिल रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eighteen =